देश - दुनिया
Mahindra की गाड़ियों पर मिल रहा है 82000 रुपये का डिस्काउंट, जानें कब तक उठा सकते हैं फायदा?

देश की बड़ी चार पहिया वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. अगर आप भी महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास 30 नवंबर तक इस डिस्काउंट ऑफर का अच्छा फायदा उठाने का मौका है. ग्राहकों को गाड़ियों पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स, कार्पोरेट छूट जैसे कई ऑफर हैं. जानिए किन गाड़ियों पर मिल रहा कितना डिस्काउंट…
Mahindra KUV100 NXT: KUV100 NXT एसयूवी पर कुल 61,055 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 38,055 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार तक रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर आदि है.
Mahindra Scorpio: महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी पर 32,320 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. Scorpio पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 4 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर और 13,320 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी शामिल है.
Mahindra Alturas G4: महिंद्रा अल्टुरस जी4 एसयूवी पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर और 20,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं.
Mahindra XUV300: महिंद्रा की XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV पर 49,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें 15,000 रुपये तक का कैश ऑफर, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं.
Mahindra Marazzo: महिंद्रा मराजो एमपीवी पर 40,200 रुपये तक की डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा
Mahindra Bolero: महिंद्रा बोलेरो एसयूवी पर भी 13 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है.


देश - दुनिया
SI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 10 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 10 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 800 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस लिंक https://jkssb.nic.in/Pdf/Advt पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. साथ ही अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक http://www.ssbjk.org.in पर क्लिक कर इन पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं.
इतने पदों को किया गया है आरक्षित
ओपन मेरिट- 400 पद
एससी- 64 पद
ओएससी- 32 पद
एएलसी/आईबी-32 पद
आरबीए-80
पीएसपी-32 पद
ईडब्लूएस -80 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों (Police Bharti 2021) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1-1-1993 से 1-1-2003 के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. लिखित परीक्षा,फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा.
आवेदन फीस
एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन फीस देना होगा. वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 10 दिसंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jkssb.nic.in

देश - दुनिया
मनीष तिवारी का मनमोहन सरकार पर हमला, कहा- ‘मुंबई हमले के बाद पाक पर कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी’

2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक विवादित बयान पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। ताजा नाम मनीष तिवारी का है। मनीष तिवारी ने 26/11 के मुंबई हमलों पर एक किताब लिखी है और इसमें तब की अपनी पार्टी की अगुवाई वाली मनमोहन सिंह सरकार को कमजोर बताया है। मनीष तिवारी ने लिखा है कि मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी है। कांग्रेस नेता ने वकालत की कि तब यूपीए सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना थी। मनीष तिवारी की इस किताब का विमोचन आने वाले दिनों में होगा। यानि यह मुद्दा अभी और गर्माएगा।
मनीष तिवारी ने अपनी किताब में और क्या लिखा : मनीष तिवारीके मुताबिक, ‘जब किसी देश (पाकिस्तान) को अगर निर्दोष लोगों के कत्लेआम करने का कोई खेद नहीं तो संयम ताकत की पहचान नहीं, बल्कि कमजोरी की निशानी मानी जाती है। 26/11 ऐसा मौका था जब शब्दों से ज्यादा जवाबी कार्रवाई दिखने की जरूरत थी। यह वैसा ही हमला था, जैसा अमेरिका पर 9/11 को हमला। भारत को भी तीव्र जवाबी कार्रवाई करना थी।’
देश - दुनिया
तलाक के बाद महिला ने कुत्ते से कर ली शादी, बोलीं- इसके साथ मैं काफी खुश हूं

क्रोएशिया में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने जीवनसाथी से तलाक के बाद दूसरी शादी रचाई, लेकिन इस बार किसी इंसान से नहीं बल्कि अपनी फीमेल डॉग से। धूमधाम से हुई इस शादी में करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया।
47 साल की अमांडा रेजार्स का कहना है कि इस शादी से वो बेहद खुश हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें एक लाइफ पार्टनर में जो कुछ भी चाहिए, वो सब शेबा (फीमेल डॉग) में मिल गया है।
तलाक के बाद काफी महीनों तक अमांडा रेजार्स अकेली रहीं। अब वो अपने नए पार्टनर शेबा के साथ बेहद खुश है। रेजार्स का कहना है कि शेबा उन्हें अपने पहले पति से ज्यादा खुश रखती है। उन्होंने अपनी डॉग के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की और उसे चूमते हुए अपना पार्टनर माना।
अमांडा रेजार्स ने कहा, ‘वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। वो मुझे हंसाती है, खुश रखती है और जब मैं परेशान हो जाती हूं, तो मुझे सहारा भी देती है।
अमांडा रेजार्स का कहना है कि बचपन से ही वो खुद को दुल्हन के लिबास में देखना चाहती थीं। दूसरी बार अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने दुल्हन की पोशाक खुद डिजाइन की। अपने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, ‘शेबा से शादी करना बेहद ही सुखद अहसास है, वो मुझे कभी तंग नहीं करती, मेरा काफी ख्याल रखती है’।

-
जॉब7 days agoआयुष मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर की भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया7 days agoभारतीय सेना में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoघर बैठे बस एक क्लिक पर बन जाएगा राशन कार्ड, बेहद आसान है तरीका- जानिए
-
देश - दुनिया5 days agoPost Office की इन बेस्ट स्कीमों में लगाएं पैसा, जानें कितने टाइम में होगा जाएगा डबल
-
देश - दुनिया7 days agoतुरंत डिलीट करें ये 7 ऐप, Google भी कर चुका है बैन; वरना खाली हो जाएगा अकाउंट
-
देश - दुनिया5 days agoये है 24 करोड़ का भैंसा खाता है काजू-बादाम, सीमन की भी है भारी डिमांड
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट
-
देश - दुनिया7 days agoED ने IREO ग्रुप के चेयरमैन ललित गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया
-
देश - दुनिया5 days agoइस शख्स ने एक ही मंडप में नौ महिलाओं से की शादी,ऐसा तर्क दिया कि हजम करना मुश्किल
-
देश - दुनिया7 days agoपेंशनर्स बैंक अकाउंट या पीएफ नंबर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं अपना Pension Payment Order नंबर



















You must be logged in to post a comment Login