मनोरंजन
मकर संक्रांति 2021 : व्रत पूजन महत्व, साथ ही पतंगबाजी पर चुनिंदा शायरी

हर साल जनवरी की 14 या 15 तारीख को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti Festival) का त्योहार विशेष महत्व रखता है. इस दिन श्रद्धालु भक्ति-भाव से भगवान सूर्य की उपासना करते हैं. मकर संक्रांति के दिन जितनी श्रद्धा-भाव से दान और स्नान किया जाता है, उनते ही हर्षोउल्लास के साथ पतंग भी उड़ाई जाती है.
मकर संक्रान्ति का महत्व –
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। भगवान कृष्ण ने गीता में सूर्य के उत्तरायण होने के महत्व के बारे में बताया है जिसके मुताबिक, सूर्य के उत्तरायण के छह मास का समय बेहद शुभ समय होता है, क्योंकि जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं तो पृथ्वी प्रकाशमय रहती है इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता, ऐसे लोग ब्रह्म को प्राप्त होते हैं। जबकि सूर्य के दक्षिणायण होने पर पृथ्वी अंधकारमय होती है और इस अंधकार में शरीर त्याग करने पर पुनः जन्म लेना पड़ता है।
इसके साथ ही इस समय की सूर्य की किरणें सेहत और शांति को बढ़ाती हैं। जिस तरह पौधा प्रकाश में अच्छे से खिलता है, अंधकार में सिकुड़ जाता है। उसी तरह मानव जीवन और प्रकृति भी इस दौरान अपने स्वरूप को बदलने की प्रक्रिया की शुरूआत करती है और बसंत के आने पर अपना पूरा रूप बदल लेती है।
संक्रान्ति मे क्या करे –
एक दिन पूर्व व्यक्ति (नारी या पुरुष) को केवल एक बार मध्याह्न में भोजन करना चाहिए और संक्रान्ति के दिन दाँतों को स्वच्छ करके तिल युक्त जल से स्नान करना चाहिए। व्यक्ति को चाहिए कि वह किसी संयमी ब्राह्मण गृहस्थ को भोजन सामग्रियों से युक्त तीन पात्र तथा एक गाय यम, रुद्र एवं धर्म के नाम पर दे. यदि हो सके तो व्यक्ति को चाहिए कि वह ब्राह्मण को आभूषणों, पर्यंक, स्वर्णपात्रों का दान करे। यदि वह दरिद्र हो तो ब्राह्मण को केवल फल दे। इसके उपरान्त उसे तैल-विहीन भोजन करना चाहिए और यथा शक्ति अन्य लोगों को भोजन देना चाहिए। स्त्रियों को भी यह व्रत करना चाहिए। संक्रान्ति, ग्रहण, अमावस्या एवं पूर्णिमा पर गंगा स्नान महापुण्यदायक माना गया है और ऐसा करने पर व्यक्ति ब्रह्मलोक को प्राप्त करता है। संक्रान्ति पर सामान्य जल (गर्म नहीं किया हुआ) से स्नान करना नित्यकर्म कहा जाता है, जैसा कि देवीपुराण में है- जो व्यक्ति संक्रान्ति के पवित्र दिन पर स्नान नहीं करता वह सात जन्मों तक रोगी एवं निर्धन रहेगा. संक्रान्ति पर जो भी देवों को हव्य एवं पितरों को कव्य दिया जाता है, वह सूर्य द्वारा भविष्य के जन्मों में लौटा दिया जाता है।
मेष में भेड़, वृषभ में गायें, मिथुन में वस्त्र, भोजन एवं पेय पदार्थ, कर्कट में घृतधेनु, सिंह में सोने के साथ वाहन, कन्या में वस्त्र एवं गौएँ, नाना प्रकार के अन्न एवं बीज, तुला-वृश्चिक में वस्त्र एवं घर, धनु में वस्त्र एवं वाहन, मकर में इन्घन एवं अग्नि, कुम्भ में गौएँ जल एवं घास, मीन में नये पुष्प का दान करना चहिये।
मकर संक्रान्ति के सम्मान में तीन दिनों या एक दिन का उपवास करना चाहिए। जो व्यक्ति तीन दिनों तक उपवास करता है और उसके उपरान्त स्नान करके सूर्य की पूजा करता है, विषुव एवं सूर्य या चन्द्र के ग्रहण पर पूजा करता है तो वह वांछित इच्छाओं की पूर्णता पाता है।
नारी द्वारा दान
मकर संक्रान्ति पर अधिकांश में नारियाँ ही दान करती हैं। वे पुजारियों को मिट्टी या ताम्र या पीतल के पात्र, जिनमें सुपारी एवं सिक्के रहते हैं, दान करती हैं और अपनी सहेलियों को बुलाया करती हैं तथा उन्हें कुंकुम, हल्दी, सुपारी, ईख के टुकड़े आदि से पूर्ण मिट्टी के पात्र देती हैं.
संक्रांति पर श्राद्ध
कुछ लोगों के मत से संक्रान्ति पर श्राद्ध करना चाहिए। विशिष्ट शुभ अवसरों पर काम्य श्राद्ध करना चाहिए. इन दिनों के श्राद्ध से पितरों को अक्षय संतोष प्राप्त होता है।
तिल संक्राति –
देश भर में लोग मकर संक्रांति के पर्व पर अलग-अलग रूपों में तिल, चावल, उड़द की दाल एवं गुड़ का सेवन करते हैं। इन सभी सामग्रियों में सबसे ज्यादा महत्व तिल का दिया गया है। इस दिन कुछ अन्य चीज भले ही न खाई जाएँ, किन्तु किसी न किसी रूप में तिल अवश्य खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के शरीर से हुई है तथा उपरोक्त उत्पादों का प्रयोग सभी प्रकार के पापों से मुक्त करता है, गर्मी देता है और शरीर को निरोग रखता है। मंकर संक्रांति में जिन चीजों को खाने में शामिल किया जाता है, वह पौष्टिक होने के साथ ही साथ शरीर को गर्म रखने वाले पदार्थ भी हैं।
खिचड़ी संक्रान्ति
चावल व मूंग की दाल को पकाकर खिचड़ी बनाई जाती है। इस दिन खिचड़ी खाने का प्रचलन व विधान है। घी व मसालों में पकी खिचड़ी स्वादिष्ट, पाचक व ऊर्जा से भरपूर होती है। इस दिन से शरद ऋतु क्षीण होनी प्रारम्भ हो जाती है। बसन्त के आगमन से स्वास्थ्य का विकास होना प्रारम्भ होता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान व सूर्योपासना के बाद ब्राह्मणों को गुड़, चावल और तिल का दान भी अति श्रेष्ठ माना गया है। महाराष्ट्र में ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रान्ति से सूर्य की गति तिल-तिल बढ़ती है, इसीलिए इस दिन तिल के विभिन्न मिष्ठान बनाकर एक-दूसरे का वितरित करते हुए शुभ कामनाएँ देकर यह त्योहार मनाया जाता है।
ऐसी मान्यताएं हैं कि मकर के स्वामी शनि और सूर्य के विरोधी राहू होने से दोनों के विपरीत फल के निवारण के लिए तिल का खास प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही उत्तरायण में सूर्य की रोशनी में प्रखरता आ जाती है। इससे राहू और शनि के दोष का भी नाश होता है। शास्त्रानुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो सूर्य देव के पुत्र होते हुए भी सूर्य से शत्रु भाव रखते हैं। अतः शनिदेव के घर में सूर्य की उपस्थिति के दौरान शनि उन्हें कष्ट न दें, इसलिए तिल का दान और सेवन मकर संक्रांति में किया जाता है।
मकर संक्रांति को पतंग उड़ाने की विशेष परंपरा है। देशभर में पतंग उड़ाकर मनोरंजन करने का रिवाज है। पतंग उड़ाने की परंपरा का उल्लेख श्रीरामचरितमानस में तुलसीदास जी ने भी किया है। बाल कांड में उल्लेख है- श्राम इक दिन चंग उड़ाई, इंद्रलोक में पहुँची गई।श् त्रेतायुग में ऐसे कई प्रसंग हैं जब श्रीराम ने अपने भाइयों और हनुमान के साथ पतंग उड़ाई थी।
मकर संक्रांति मुहूर्त 2021
मकर संक्रान्ति बृहस्पतिवार, जनवरी 14, 2021 को
मकर संक्रान्ति पुण्य काल – 08:30 से 17:45
अवधि – 09 घण्टे 16 मिनट्स
मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – 08:30 से 10:15
अवधि – 01 घण्टा 45 मिनट्स
मकर संक्रांति के मौके पर पतंग पर पढ़ें ये बेहतरीन शायरी
-मैं हूँ पतंग-ए-काग़ज़ी डोर है उस के हाथ में
चाहा इधर घटा दिया चाहा उधर बढ़ा दिया
नज़ीर अकबराबादी
-पतंग कट गई तो इस का इतना ग़म क्यूँ है
पतंग उड़ाने से पहले ये जान लेना था
शहराम सर्मदी
-पतंग उड़ाने से क्या मनअ कर सके ज़ाहिद
कि उस की अपनी अबा में पतंग उड़ती है
ज़फ़र इक़बाल
-लेकिन नीले आसमान को
देख नहीं पाता हूँ मैं
दिखाई देती है बस मुझ को अपनी पतंग
आसमान और मिरे दरमियाँ
जयंत परमार
-बाम-ए-फ़लक पे गर वो उड़ाता नहीं पतंग
ख़ुर्शीद ओ माह डोर के फिर किस की गोले हैं
मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
-कटी पतंग की मानिंद डोलते हो तुम
मुझे वतन से निकाले गए लगे हो तुम
मुनीर अनवर


मनोरंजन
ये पांच अभिनेत्रियां रातों रातों बनीं ‘नेशनल क्रश”
सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी रातों रात बदल सकता है। यह कभी पता नहीं होता कि कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए। अगर आपको याद हो डांसिंग अंकल, जो अपने डांस स्टेप्स से हिट हो गए थे। कुछ महीने बाद डांसर युवराज भी हिट रहे थे जिन्हें बाबा जैक्सन के नाम से बुलाया जाने लगा था। यही नहीं कई लड़कियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से हिट रही हैं। अपने गुड लुक्स से वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और ‘नेशनल क्रश’ कहलाईं।
प्रिया प्रकाश वारियर
प्रिया प्रकाश वारियर का वह कुछ सेकेंड का वीडियो तो आपको याद ही होगा जिसमें वो आंख मारती हैं। फिल्म ओरू अदार लव का वह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और प्रिया ने लाखों दिलों को जीत लिया। एक दिन से भी कम समय में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख हो गई थी। उन्हें नेशनल क्रश बुलाया जाने लगा।
संजना सांघी
संजना सांघी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में देखा गया। उससे पहले वह हिंदी मीडियम में नजर आई थीं लेकिन तब उन्हें हर कोई नहीं जानता था। संजना सांघी पिछले साल आईएमडीबी द्वारा भारतीय स्ट्रीमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की शीर्ष ब्रेकआउट स्टार बन गईं। उन्होंने अपनी गर्ल नेक्स्ट डोर लुक्स के साथ इंटरनेट पर कब्जा कर लिया है।
मानुषी छिल्लर
2017 में 17 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय लड़की को मिस वर्ल्ड का ताज मिला। यह कोई और नहीं मानुषी छिल्लर थीं। मानुषी छिल्लर एक मेडिकल छात्रा भी रह चुकी हैं। वह ब्यूटी विद ब्रेन का बेहतरीन उदाहरण हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद रातों रात उनके लाखों प्रशंसक बन गए। मानुषी छिल्लर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड फिल्म पृथ्वीराज से अपना डेब्यू करेंगी।
दिशा पटानी
दिशा पटानी अपनी पहली फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के बाद रातों रात सेंसेशन बन गईं। उनके क्यूट और मासूम लुक ने कई दिल चुरा लिए थे। इसके तुरंत बाद, दर्शकों ने उन्हें बेहद ग्लैमरस रूप में देखा। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और नियमित रूप से अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
शर्ली सेतिया
शर्ली सेतिया फिल्म निकम्मा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह यूट्यूब पर गाने का कवर रिलीज कर प्रसिद्ध हो गई है। शर्ली सेतिया संगीत कार्यक्रमों में लाइव प्रस्तुति भी देती। वह अभी 24 साल की हैं और सोशल मीडिया पर युवाओं के दिलों पर राज करती हैं।

मनोरंजन
24 जनवरी को गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करेंगे वरुण धवन

वरुण धवन 24 जनवरी को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ये सिर्फ कयास नहीं हैं, बल्कि वरुण के पिता डेविड धवन के एक करीबी दोस्त ने इसकी पुष्टि कर दी है। कहा यहां तक जा रहा है कि अलीबाग में होने जा रही इस शादी पूरी तरह फैमिली अफेयर होगी।
शादी में ज्यादा धूमधाम नहीं होगी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड के दोस्त ने बताया, “मेरे पास कई दिन से पत्रकारों के फोन आ रहे हैं और मैं उन्हें कह रहा हूं कि यह सिर्फ अफवाह है। लेकिन मैं आपसे झूठ नहीं बोल सकता। जी हां, वरुण 24 जनवरी को अलीबाग में शादी कर रहे हैं। अब कितना इंतजार करेगा। कोविड कहीं नहीं जाने वाला। उन्होंने ‘कुली नं. 1’ की रिलीज के बाद शादी करने का फैसला कर लिया था। लोग शादियां धूमधाम से मना रहे हैं। लेकिन वरुण और नताशा ऐसा नहीं कर सकते। अगर 50 से एक भी मेहमान ज्यादा आया तो वे मुसीबत में पड़ जाएंगे।”
किसी दोस्त को निमंत्रण नहीं
शादी के निमंत्रण को लेकर दोस्त ने बताया, “किसी दोस्त को नहीं बुला रहे। क्योंकि एक को बुलाओ तो दूसरा बुरा मान जाएगा। इसलिए यह सिर्फ फैमिली वेडिंग होगी। मैंने डेविड की परेशानी देखी तो उन्हें तुरंत ही मुझे मेहमानों की लिस्ट से बाहर करने के लिए कह दिया। वरुण कब तक इंतजार करेगा। वह 30 की उम्र पार कर चुका है। मुझे खुशी है कि उन्होंने कोविड के खत्म होने का इंतजार नहीं किया।”

Breaking
देश दुनिया की पढ़ें ख़ास ख़बरें,,,, सुबह की सुर्खियाँ 16/01/2021
- विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु वाक्-इन-इंटरव्यु 28 जनवरी से 01 फरवरी तक
- मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से गरीब परिवारों को मिल रहा निःशुल्क उपचार
- राज्य के सभी जल प्रदूषणकारी उद्योगों में दूषित जल उपचार संयंत्र स्थापित
- मशहूर एक्टर पर फिर लगा यौन शोषण का आरोप… मेकअप आर्टिस्ट ने दर्ज करवाया केस
- जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें तथा उनका समाधान करने हरसंभव प्रयास करें: सुश्री उइके
- राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति ने 5 लाख रुपये का दिया दान
- दर्दनाक सड़क हादसा : 11 लोगों की मौत…
- समाज से लड़कर प्रेमी और प्रेमिका ने रचाई शादी, रात 9 बजे पति की मौत, रात 12 बजे बच्चे को दिया जन्म उसके बाद पत्नी की भी मौत
- चीन-पाक को आर्मी चीफ की चेतावनी
- जानिए इस शख्स ने ऐसा क्या किया की उसके नसों में उगने लगे मशरूम
- ऐसा रहस्यमय गांव, जहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया वापस
- लता मंगेशकर, नूर जहां और आशा भोसले की अनदेखी फोटो
- बाबर आजम के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने का आदेश
- जानिए कितनी देर और कब लगाएं तेल जिससे बाल होंगे घने और लम्बे
- 7000 रु में मिलेगी बड़ी बैटरी और 4 कैमरे… जानिए इस फ़ोन के बारे में
- सिर्फ 1 रु में मिल रहा इस कंपनी का earbuds…
- बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी ऋतिक-दीपिका की ‘Fighter’, इतने करोड़ में होगी तैयार!
- Personal Loan Apps के खिलाफ शिकायतें, प्ले स्टोर से हटाए
- इस दिन सुबह 11 बजे पेश होगा बजट, जानिए इस बार के बजट में क्या-क्या बदल गया
- गोबर से भरे गड्ढे में गिरा 10 साल का बच्चा, दम घुटने से हुई मौत
- किसानों के आय को दोगुना करने का लक्ष्य
- 3 साल से खुद को जिंदा साबित करने में लगी है यह महिला
- चमगादड़ की बिल्कुल नई प्रजाति की खोज, कलर ने किया वैज्ञानिकों को हैरान
- क्रिकेट के इतिहास में आज ही के दिन 1 गेंद पर बनाए गए थे 286 रन, पढ़िए पूरा किस्सा
- हाईकोर्ट पहुंचा व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का मामला
- महिला कांस्टेबल ने सादी वर्दी में महिला IPS को नहीं पहचाना…फिर
- इस बड़े स्टार ने महिला फैन को भेजे थे सेक्सुअल मैसेजेस
- चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi को किया गया ब्लैकलिस्ट
- रायपुर में इस शख्स को लगेगा कोरोना का पहला टीका
- भारतीय सेना का 73वां स्थापना दिवस आज
- कोरोना अपडेट : 15677 नए मामले…
- अब तेरा क्या होगा स्काईवाक – रिजवी
- छोटे कोल्ड स्टोरेज लगाने के लिये 20 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
- प्रदेश COVID-19 टीकाकरण के लिये तैयार
- मतदाता-सूची पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की तारीख का हो व्यापक प्रचार-प्रसार
- आँगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
- दुनिया छोड़ने से पहले 20 माह की बच्ची ने संवार दी 5 लोगों की जिंदगी
- शिक्षा का अधिकार : निजी स्कूलों को ऑनलाइन राशि प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़
- CTET एडमिट कार्ड जारी : एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, डायरेक्ट लिंक
- रायपुर: मामूली विवाद में भिड़े दो परिवार, महिलाओं ने एक दूसरे को पीटा
- Jio ग्राहकों के लिए बुरी खबर : कंपनी ने बंद कर दिए अपने ये 4 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान… ये है वजह… और अब इस प्लान में मिल रहे ये फायदे
- 16 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे नेपाल के विदेश मंत्री
- 20 रुपये किलो हो गई है यह मुर्गी, नहीं बिकी तो फ्री में बांटने की आ सकती है नौबत
- कीड़े-मकोड़ों का भोजन करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी
- जब लेडी सिंघम ने छात्राओं के सामने की मजनू की पिटाई
- बालों और स्किन के लिए फायदेमंद है कमल का तेल, सर्दियों में ऐसे करेगा जादू
- नोटिस पीरियड के बगैर नौकरी छोड़ना पड़ेगा महंगा
- PUBG Mobile 1.2 ग्लोबल वर्जन हुआ रिलीज, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड
- कृष 4 : ऋतिक रोशन निभाएंगे डबल रोल
- जांच के समय किदांबी श्रीकांत की नाक से निकला था खून
- बिल्कुल मुफ्त में स्मार्टफोन खरीदने का है मौका, मिलेगा 100% कैशबैक
- घोड़े पर सवार होकर सामान देने पहुंचा Amazon का डिलीवरी मैन
- चाचा कहते ही भड़क उठा पुलिस कांस्टेबल, फिर जमकर की पिटाई
- छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग ने 2837 नए संकुल केंद्रों की सूची की जारी, अब प्रदेश में कुल 5540 संकुल , देखें जिलावार सम्पूर्ण लिस्ट
- फंदे पर लटकी मिली सफाई कर्मी की लाश, तनख्वाह नहीं मिलने से था परेशान, CMO बोले- कल ही दी थी सैलरी
- अंतर-धार्मिक विवाह : हाई कोर्ट ने किया बदलाव…
- वैक्सीनेशन से पहले WHO ने चेताया…

-
जॉब6 days ago
स्टाफ नर्स, एएनएम एवं लैब टेक्नीशियन के 5835 पदों में भर्ती
-
जॉब6 days ago
हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती… 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन… इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं आवेदन…
-
जॉब6 days ago
भारतीय तटरक्षक बल भर्ती 2021 : 358 नविक (सामान्य ड्यूटी) के लिए आवेदन आमंत्रित
-
देश - दुनिया6 days ago
4 अफसरों को सरकार ने बना दिया चपरासी और चौकीदार, जानें वजह
-
देश - दुनिया6 days ago
यहां सभी पक्षियों को आज शाम तक मारने का आदेश
-
खेल6 days ago
टीम इंडिया के इस गेंदबाज को दर्शकों ने दी गालियां…हुई ये कार्यवाही
-
देश - दुनिया6 days ago
चीन से आने वाला है एक और नया वायरस !!
-
Tech & Auto5 days ago
खुशखबरी! फ्री में मिल रहा SIM कार्ड, 16 जनवरी तक है मौका
-
देश - दुनिया6 days ago
VIDEO :खेतों में नहीं आता था पानी, किसान ने नहीं मानी हार, कर दिया ये आविष्कार
-
देश - दुनिया3 days ago
पीएम किसान मानधन योजना :अब किसानों को हर साल मिलेंगे 36000 रु, फ्री में कराएं रजिस्ट्रेशन
You must be logged in to post a comment Login