Connect with us

मौलाना फजलुर रहमान ने इमरान खान को दी धमकी

Published

on

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग करने वाले ‘आजादी मार्च’ का नेतृत्व कर रहे नेता एवं मौलाना फजलुर रहमान ने बुधवार को कहा कि यह विशाल धरना राष्ट्रीय जिम्मेदारी पूरी करने के लिए हो रहा है न कि ‘मुजरा’ करने के लिए। रहमान ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो निश्चित रूप से अराजकता फैलेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बीच का रास्ता ढूंढना और गतिरोध तोड़ना चाहती है तो उसे विपक्षी दलों को अपने सुझाव देने चाहिए।

दक्षिणपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) के नेता एक बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं जो बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। ‘आजादी मार्च’ कहे जा रहे इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने खान पर 2018 के आम चुनावों में ‘धांधली’ करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। रहमान ने कहा कि 6 दिन से चल रहा सरकार विरोधी धरना राष्ट्रीय जिम्मेदारी पूरी करने के लिए हो रहा है और इसके लिए बहुत प्रयास किए गए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रहमान ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हम यहां रोज रात को मुजरा करते हैं। यहां सम्मानजक लोग बैठे हैं। वे अय्याशी करने के लिए यहां नहीं आए हैं। मेरी शालीनता मुझे उन दृश्यों को दोहराने की अनुमति नहीं देती है, जो हम सभी इस्लामाबाद में देख चुके हैं।’ रहमान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो निश्चित रूप से अराजकता होगी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) समेत विपक्षी दलों ने भी सरकार विरोधी प्रदर्शन को समर्थन दिया है। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही और पीएमएल-क्यू अध्यक्ष चौधरी शुजात हुसैन के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए रहमान ने कहा, ‘सकारात्मक जवाब की स्थिति अभी नहीं बनी है। यह हर किसी का देश है, जब जहाज डूबता है तो हम सभी डूबते हैं। देश में अशांति है और यह हर किसी की जिम्मेदारी है कि इस अशांति को खत्म किया जाए।’

रहमान ने कहा कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सरकार बीच का रास्ता ढूंढना चाहती है तो उसे सुझाव रखने चाहिए, फिर विपक्ष देखेगा। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ECP) ने खुद स्वीकार किया है 95 फीसदी फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं थे और पूछा कि क्यों संसदीय आयोग एक साल से सक्रिय नहीं था। JUI-F नेता ने कहा, ‘इमरान खान, जुल्फिकार अली भुट्टो से बड़ी शख्सियत नहीं हैं अगर वह दोबारा चुनाव करा सकते थे तो इमरान क्यों नहीं? ’

राजधानी में हो रहा यह प्रदर्शन पिछले साल आम चुनाव जीतने के बाद से खान के सामने विपक्ष की पहली संयुक्त चुनौती है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों की खैरियत को लेकर चिंताएं जताई और अधिकारियों से प्रदर्शन स्थल का दौरा करने को कहा। खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैंने सीडीए अध्यक्ष को फौरन धरना स्थल पर जाकर मदद करने के निर्देश दिए हैं कि धरने में शामिल होने वाले लोगों को बारिश और बदलते मौसम के कारण किस सहायता की आवश्यकता है।’

उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब एक दिन पहले पाकिस्तान सरकार और विपक्षी नेताओं के बीच दूसरे दौर की वार्ता गतिरोध को तोड़ने में नाकाम रही। हालांकि खान ने कहा कि वह ‘आजादी मार्च’ के प्रदर्शनकारियों की सभी ‘जायज’ मांगें मानने के लिए तैयार हैं। रहमान का कहना है कि जब तक खान इस्तीफा नहीं दे देते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

Published

on

 

 

 

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इस फोन की टक्कर मोटोरोला फ्रंटियर और शाओमी 12T प्रो से होगी। कंपनी इस फोन में 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देने वाली है।

स्मार्टफोन्स की दुनिया में सैमसंग (Samsung) बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी आजकल अपनी नई सीरीज Galaxy S23 पर काम कर रही है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इस नई सीरीज में बहुत कुछ खास मिलने वाला है। टिपस्टर IceUniverse के अनुसार Samsung Galaxy S23 Ultra में कंपनी 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर ऑफर करने वाली है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला 200MP कैमरे वाले मोटोरोला फ्रंटियर (Motorola Frontier) और Xiaomi 12T Pro से होगा। मोटो का यह फोन सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा और शाओमी 12T प्रो से पहले मार्केट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इन डिवाइसेज की लॉन्च डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

सैमसंग और मोटो के फोन में एक जैसा कैमरा सेंसर  
टिपस्टर के अनुसार सैमसंग ने अभी यह नहीं बताया है कि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में ऑफर किया जाने वाला 200MP कैमरा सेंसर कौन सा होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें मोटोरोला फ्रंटियर वाला कैमरा सेंसर ही ऑफर कर सकती है। मोटोरोला फ्रंटियर में लगे 200MP कैमरा सेंसर को सैमसंग ने ही तैयार किया है। इस सेंसर का नाम 200MP Samsung ISOCELL HP1 है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी भी अपने नए फोन Xiaomi 12T Pro में 200MP कैमरा ऑफर कर सकती है।

सैमसंग ने लॉन्च किया एक नया कैमरा सेंसर
सैमसंग ने हाल में 200MP वाले ISOCELL HP3 सेंसर को भी पेश किया है। इसमें मिलने वाले कैमरा मॉड्यूल का एरिया HP1 सेंसर से करीब 20 पर्सेंट कम है और ऐसा 12 पर्सेंट छोटे पिक्सल्स के कारण संभव हो पाया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S23 सीरीज में कंपनी नवंबर में लॉन्च होने वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर ऑफर कर सकती है।

फ्रंट कैमरा भी शानदार
सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के फ्रंट कैमरा को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी सीरीज के स्मार्टफोन्स में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे सकती है। सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को लेकर यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट है। उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की तरह नई S23 सीरीज का कैमरा भी जबर्दस्त होगा।

Continue Reading

जॉब

इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

Published

on

By

Sarkari Naukri: शिक्षा मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं.सरकारी नौकरी  की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. इसके लिए देश भर के कई विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के पदों पर भर्ती  की जाएगी. PTI के अनुसार इसके लिए शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने आंकड़ा भी जारी किए हैं. इस आंकड़ें के मुताबिक देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,500 से अधिक फैकल्टी के पद खाली हैं, जिनमें से अधिकांश दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय, BHU और AMU में हैं।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में डेटा शेयर किए थे. MoE के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं।

सरकार ने कहा, “रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है. रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे और छात्रों की बढ़ी हुई संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के कारण उत्पन्न होती हैं. संस्थान छात्रों के अध्ययन को सुनिश्चित करने के लिए फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय अपना रहे हैं. प्रभावित नहीं हैं, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ, शोधार्थियों को नियुक्त करना, अनुबंध करना, पुन: नियोजित, सहायक और गेस्ट फैकल्टी शामिल हैं।

सरकार ने कहा, “शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों से मिशन मोड में 5 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाले एक वर्ष की अवधि में रिक्तियों को भरने का अनुरोध किया है.” उन्होंने आगे कहा कि अगस्त 2021 से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 4,807 पदों का विज्ञापन किया गया है, जिसके लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

Sarkari Naukri: 100 से अधिक रिक्त पदों वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय

जामिया मिलिया इस्लामिया – 223 पद
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय- 231 पद
विश्व भारती- 194 पद
नॉर्थ ईस्टर्न हिल्स विश्वविद्यालय -179 पद
त्रिपुरा विश्वविद्यालय 146 पद
हैदराबाद विश्वविद्यालय- 163 पद
पांडिचेरी विश्वविद्यालय- 156 पद
ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 137 पद
मणिपुर विश्वविद्यालय- 127 पद
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय- 125 पद
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 120 पद
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय- 116 पद
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय- 101 पद

ये डाटा PTI के अनुसार लिया गया है.

इसे भी

Continue Reading

देश

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

Published

on

By

7वां वेतन आयोग नवीनतम अपडेट- महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारी अगले महीने तक खुशखबरी सुन सकते हैं। इस उज्ज्वल आशा के पीछे का कारण मई के महीने के लिए हाल ही में अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा है। मई के महीने के लिए DA निर्धारित करने में महत्वपूर्ण कारक AICP इंडेक्स केंद्र सरकार के DA में वृद्धि की संभावना को इंगित करता है। जुलाई के महीने में सरकार कर्मचारियों के लिए कुछ और खुशखबरी ला सकती है। अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी तक बढ़ सकता है.यानी टोटल डीए 38 फीसदी तक पहुंच सकता है.केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है।

पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है। अप्रैल, 2022 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 1.7 अंकों की वृद्धि के साथ 127.7 (एक सौ सत्ताईस बिंदु सात) पर रहा। श्रम और रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर, पिछले महीने की तुलना में इसमें 1.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 0.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

मंत्रालय की नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मई के लिए एआईसीपीआई के आंकड़े 129 हैं, जो निश्चित रूप से संकेत दे रहा है कि डीए अपेक्षा से अधिक होगा, यानी 6 प्रतिशत, कई मीडिया वेबसाइट कह रही हैं।वर्ष 2022 के लिए महंगाई भत्ते में पहली वृद्धि की घोषणा मार्च में की गई थी। दिसंबर 2021 में एआईसीपीआई का आंकड़ा 125.4 था। लेकिन, जनवरी 2022 में यह 0.3 अंक गिरकर 125.1 पर आ गया। फरवरी, 2022 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.1 अंक कम होकर 125.0 (एक सौ पच्चीस) पर रहा। 1 महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर, यह पिछले महीने की तुलना में 0.08 प्रतिशत कम हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। मार्च महीने में 1 अंक का उछाल आया था।

मार्च के लिए AICPI इंडेक्स के आंकड़े 126 हैं।साल-दर-साल मुद्रास्फीति पिछले महीने के 5.35 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 5.14 प्रतिशत की तुलना में 6.33 प्रतिशत रही। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 6.27 प्रतिशत के मुकाबले 7.05 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 4.78 प्रतिशत थी।यह याद किया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 मार्च को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को 3 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया था, जिससे 1.16 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ हुआ। अतिरिक्त किस्त 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी है। वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

क्राइम न्यूज़19 hours ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़4 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर

  • जॉब6 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • जॉब7 days ago

    10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब6 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन

  • Tech & Auto7 days ago

    Solar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

  • Tech & Auto7 days ago

    Samsung Galaxy F22 Offer: Samsung का यह फ़ोन मिल रहा है बेहद सस्ता, कम बजट में, मिलेगा 48MP कैमरा

  • देश - दुनिया6 days ago

    राशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…