Connect with us

मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

Published

on

मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की माने तो कांकेर, सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर में सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। राजस्थान के उपर बने चक्रवात के प्रभाव के कारण तेज बारिश होने के आसार बनते दिख रहे हैं।शुक्रवार को भी राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी। शाम को भी हल्की बुंदाबांदी दर्ज की गई थी। शुक्रवार की बारिश के बाद शनिवार की सुबह गुलजार हो गई थी। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में भी समय से पहले बर्फबारी हो गई है। बर्फबारी होने के कारण मौसम विभाग ने बयान दिया है कि इस बार वक्त से पहले ठंड पड़ेगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

कृषि विभाग में नौकरी का मौका : जल्द करें आवेदन,ये रही शैक्षणिक योग्यता

Published

on

कृषि विभाग के सचिव के अनुसार विभाग में कई और पदों पर नियुक्तियों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन पदों पर भी जल्द नियुक्ति की जाएगी।

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में बहुत जल्द 1047 नियुक्तियां विभिन्न पदों पर होंगी। यह जानकारी विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान ने दी। उन्होंने कहा कि कृषि सेवा वर्ग-2 मूल के सभी कोटियों में 129 नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति 1990 के बाद विभाग में हो पाई है। 1999 में करीब पांच प्लांट प्रोटेक्शन पदाधकारियों की नियुक्ति हुई थी। सभी कोटियों में एक साथ 32 साल बाद नियुक्ति हो रही है।

कृषि विभाग के सचिव के अनुसार विभाग में कई और पदों पर नियुक्तियों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन पदों पर भी जल्द नियुक्ति की जाएगी।

इसी क्रम में 365 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इन्हें 129 नवनियुक्त पदाधिकारियों को सहायता करने के लिये नियुक्त किया जाएगा है। इसी प्रकार पशुपालन में 160 डॉक्टरों और सहकारिता में 322 प्रशाखा पदाधिकारियों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी।

सचिवालय में नियुक्त होंगे 452 आशुलिपिक

 झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें 452 आशुलिपिक नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए 28 जून से 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।

योग्यताधारी अभ्यर्थी 30 जुलाई की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद दो अगस्त तक फोटो, हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकेंगे। तीन से पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी नाम, जन्म तिथि, ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित कर सकेंगे। इसमें सामान्य वर्ग की श्रेणी में 181, अनुसूचित जनजाति के 118, अनुसूचित जाति के 45, अत्यंत पिछड़ा के 36, पिछड़ा वर्ग के 27 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 45 सीटों पर नियुक्ति होगी।

Continue Reading

ज्योतिष

  Vastu Tips: घर के सामने लगाये स्वास्तिक,सुख और समृद्धि का खुलेगा रास्ता..

Published

on

By

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। मान्यता के मुताबिक हमारे आस-पास की चीजें हमारे जीवन को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन घरों में वास्तु से संबंधित किसी भी प्रकार का दोष होता है वहां पर बीमारियां, परेशानियां, धनहानि, मनमुटाव और विवाद अक्सर पीछा करते हैं। इसके अलावा ये भी देखा जाता है कि कई बार दिन-रात व्यक्ति मेहनत करता है लेकिन वह वैसी सफलता नहीं प्राप्त करता जैसी उसको अपेक्षा रहती है।

वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय से आप अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं। वास्तु के उपाय घर, ऑफिस या फिर व्यापारिक अनुष्ठान आदि में वास्तु दोष को दूर करने में कारगर होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग घोल सकते हैं।

भारतीय धर्म शास्त्र में स्वस्तिक का खास महत्व प्राप्त है। इसे बेहद ही शुभ और पवित्र माना गया है। स्वास्तिक का प्रयोग हर मंगल कार्य में जरूर होता है। इसे श्री गणेश का भी प्रतीक माना गया है। लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ स्वास्तिक बनाते हैं।

कहते है सुख, समृद्धि, शांति, धन, विद्या सबकुछ पाने में स्वस्तिक विशेष भूमिका रखता है। इसी लिए इसे ज्यादातर प्रवेश द्वार पर बनाया जाता है। तिजोरी और पैसे रखने की जगह पर भी इसे बनाया जाता है। स्वास्तिक को सतिया के नाम से भी जाना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाने को मंगलकारी बताया जाता है।

मान्यता के मुताबिक स्वस्तिक कोई आकृति नहीं बल्कि एक तंत्र है। जिस प्रकार ओम को सर्वश्रेष्ठ मंत्र के रूप में जाना जाता है। वैसे की स्वस्तिक को भी सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला सबसे शक्तिशाली तंत्र माना गया है। स्वास्तिक दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें ‘सु’ का अर्थ है शुभ और ‘अस्ति’ का अर्थ ‘होना’ होता है। अर्थात् स्वास्तिक का शाब्दिक अर्थ ‘शुभ होना’, ‘कल्याण हो’ आदि है।

मान्यता के मुताबिक सही समय और सही जगह पर बनाया गया स्वास्तिक बेहद ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मेन गेट के ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। यह चिन्ह नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है, साथ ही रोग, शोक में कमी आती है।

इन बातों को रखें ध्यान 

– मेन गेट पर स्वास्तिक हमेशा सिंदूर से ही बनाए। सिंदूर से बना स्वास्तिक घर में सुख और समृद्धि का रास्ता खोलता है। जब भी मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजा धूल मिट्टी से गंदा ना हो।

– मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि वहां आसपास जूते चप्पलों का ढेर भी ना लगने दें।

– वास्तु दोषों को कम करने या मिटाने के लिए नौ उंगली लंबा और चौड़ा स्वास्तिक बनाना अच्छा माना जाता है।

– मुख्य द्वार के अलावा घर के आंगन के बीचोंबीच भी स्वास्तिक बनाया जा सकता है। मान्यता के मुताबिक इससे आंगन में पितृ निवास करते हैं और आशीष बनाकर रखते हैं।

– अगर आप स्वस्तिक बनाकर ऐसे ही गंदा होने के लिए छोड़ देंगे या फिर आप गलती से स्वस्तिक को उल्टा बना देते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आपके घर की ओर आकर्षित करेगा जो आपकी जान भी ले सकती है।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips : घर के सामने लगाये स्वास्तिक,सुख और समृद्धि का खुलेगा रास्ता..

Published

on

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़3 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़6 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… 

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: DA और DR में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल एवं विभिन्न क्षेत्रों में निकली भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब6 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…