मोदी सरकार भारतीय वायुसेना की, ताकत को बढ़ाने के लिए 200 लड़ाकू विमान खरीदेगी

मोदी सरकार भारतीय वायुसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए 200 लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है. रविवार को रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि भारतीय वायुसेना में लगातार लड़ाकू विमानों की संख्या कम हो रही है, जिसके चलते 200 लड़ाकू विमानों को खरीदा जा रहा है. इससे लड़ाकू विमानों की कमी दूर हो सकेगी और वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा.
कोलकाता में रक्षा सचिव अजय कुमार का कहना है कि हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा तैयार किए जा रहे 83 तेजस लड़ाकू विमानों का कॉन्ट्रैक्ट आखिरी चरण में है. वायुसेना में लगातार कम होते लड़ाकू विमानों की समस्या से निपटने के लिए सरकार 200 लड़ाकू विमान खरीदने वाली है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने रक्षा सचिव अजय कुमार के हवाले से बताया कि एचएएल के अलावा भी 110 लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं. इस तरह से कुल 200 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए प्रक्रिया चल रही है. रक्षा सचिव ने कहा कि एचएएल से 83 तेजस लड़ाकू विमानों के करार को जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा.
जब उनसे पूछा गया कि तेजस लड़ाकू विमानों को वायुसेना में कब तक शामिल कर लिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है.
आपको बता दें कि वर्तमान में वायुसेना के बेड़े में वर्तमान में वायुसेना के पास सुखोई-30MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, मिग-21 बाइसन और मिग-27 जैसे लड़ाकू विमान हैं. दो इंजन वाला सुखोई-30MKI को रूस ने बनाया है, जबकि एक सीट वाले मिराज-2000 को फ्रांस ने बनाया है. इसके अलावा मिग-29, मिग-27, मिग-21 बाइसन को भी रूस ने बनाया है, जबकि जगुआर को भारत और फ्रांस ने मिलकर बनाया है.

जॉब
रेलवे में निकली जूनियर टेक्निकल की भर्ती,5 जुलाई तक करें आवेदन

Railway Recruitment 2022 : उत्तर पूर्वी रेलवे ने अधिसूचना जारी कर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.
उत्तर पूर्वी रेलवे ने अधिसूचना जारी कर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2022 को शुरू हो चुकी है एवं उम्मीदवार 5 जुलाई 2022 तक पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.
भर्ती के माध्यम से कुल 20 पद भरे जाएंगे. जिसमें जूनियर टेक एसोसिएट के 15, जूनियर टेक एसोसिएट (टीआरडी) के 2 एवं जूनियर टेक एसोसिएट (सिग्नल) के 3 पद शामिल हैं.
शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न स्ट्रीम में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा की डिग्रियां अनिवार्य शैक्षिक योग्यता रूप में मांगी गई है. जिसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में चेक करें.
चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर कार्ड, अनुभव एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें 55 फीसदी वेटेज गेट स्कोरकार्ड को, 30 फ़ीसदी अनुभव एवं 15 फ़ीसदी वेटेज इंटरव्यू को दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे. वहीं भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए
Tech & Auto
घर बैठे Amazon से कमाये पैसे, बस इन सवालों के जवाब देकर…
नेशनल डेस्क, तोपचंद : Amazon App quiz 2022: घर बैठे पैसे कौन कामना नहीं चाहता। हर इंसान यही सोचता है की कैसे भी कर के उसे रोजाना कुछ अलग से कमाई हो जाये। ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेज़न (Amazon) पर डेली ऐप क्विज़ (Daily App सवालuiz) का नया एडिशन शुरू हो गया है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon आज अपने Quiz में अमेज़न पे बैलेंस (Amazon Pay Balance) पर 5,000 रुपये जीतने का मौका दे रहा है. ये क्विज़ अमेज़न के मोबाइल ऐप पर मौजूद है. जानकारी के लिए बता दें कि ये डेली क्विज़ हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होता है और रात 12 बजे तक चलता रहता है. क्विज़ में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स के पांच सवाल होते हैं.
इस तरह के ढेर सारे इनाम जीतने के लिए आपको क्विज में पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब देना होते हैं. क्विज़ के दौरान पूछे गए हर सवाल में चार ऑप्शन दिए जाते हैं. आज के क्विज के विजेता का नाम 27 मई को घोषित किया जाएगा. उसे लकी ड्रा (lucky draw) के ज़रिए चुना जाएगा.
अगर आपके फोन में Amazon App नहीं है तो क्विज़ खेलने के लिए सबसे पहले आपको इसे डाउनलोड करना होगा.
–डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आपको ये साइन इन करना होगा.
–इसके बाद ऐप ओपन करें और होम स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें. जहां सबसे नीचे आपको ‘Amazon सवालuiz’ का बैनर मिलेगा.
हम यहां आज के क्विज के पांच सवालों और साथ ही उनके जवाब भी आपको बता रहे हैं. इसलिए जाइए खेलिए और जीतिए 5,000 Amazon Pay Balance.
सवाल – 1) Who has been appointed India’s first National Maritime Security Coordinator?
जवाब : G Ashok Kumar
सवाल – 2) Which of these neighbouring countries have decided to adopt India’s UPI system?
जवाब : Nepal
सवाल – 3) Rameshbabu Praggnanandhaa grabbed headlines after defeating world No. 1 & five-time world champion in which sport?
जवाब : Chess
सवाल – 4) Who is the current CEO of this tech company?
जवाब : Shou Zi Chew
सवाल – 5) Name this animal
जवाब : Pangolin
व्यापर
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : सैलरी में बम्फर इजाफ़ा, पढ़िये पूरी ख़बर

: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है. एआईसीपीआई कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब सीधे 40% परसेंट हो जाएगा. आइये जानते हैं कब होगा ऐलान?आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब कर्मचारियों की सैलरी में 40 हजार रुपये का इजाफा होने वाला है. दरअसल, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने वाली है. एआईसीपीआई के अब तक के आंकड़े के अनुसार 5% डीए बढ़ोतरी से पर्दा हट चुका है. लेकिन अगर मई का एआईसीपीआई महंगाई आंकड़ा बढ़ता है तो कर्मचारियों के भत्ते (DA Hike) में 6 फीसदी बढ़ोतरी कर सकती है. आइए जानते हैं कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों पर निर्भर करती है. एआईसीपीआई (AICPI) सूचकांक में मार्च और अप्रैल 2022 में उछाल आया था जिससे 5% फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढने पर कोई संदेह नहीं है. यानी तब कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा. लेकिन अब नए आंकड़े के मुताबिक कर्मचारियों के डीए में 6% बढ़ोतरी के चांसेज दिख रहे हैं.
क्या कहता है एआईसीपीआई सूचकांक
दरअसल, इस साल जनवरी और फरवरी महीने के लिए एआईसीपीआई सूचकांक में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बाद एआईसीपीआई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है. जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 और मार्च में एक अंक बढ़कर 126 पर आ गया. अब अप्रैल का भी आंकड़ा सामने आ गया है. अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक एआईसीपीआई सूचकांक 127.7 पर आ गया है. इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है, अब मई का आंकड़ा आने वाला है. अगर मई में भी इस आंकड़े में इजाफा होता है तो डीए में 6% की बढ़ोतरी हो सकती है.
कितनी हो बढ़ेगी सैलरी?
अगर सरकार 6% डीए बढ़ाती है तब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34% से 40% हो जाएगा. आइये देखते हैं देखते हैं कि अधिकतम और न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (40%) 22,760 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 22,760-19,346 = 3,414 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 3,414 X12= 40,968 रुपये
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (40%) 7,200 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7200-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 1080 X12= 12,960 रुपये
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई































You must be logged in to post a comment Login