Tech & Auto
Motorola ने लॉन्च किया ये दमदार स्मार्टफोन Moto G32, इसमें मिलेगी 50MP कैमरे के साथ जबरदस्त डिस्प्ले
मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto G32 लॉन्च हो गया है। यह फोन 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें कंपनी 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन चिपसेट और दमदार बैटरी भी दे रही है।
मोटोरोला (Motorola) एक के बाद एक अपने नए स्मार्टफोन ला रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने अपनी G सीरीज के नए स्मार्टफोन Moto G32 को लॉन्च किया है। यह फोन दो वेरिएंट- 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में आता है। फोन में कंपनी कई जबर्दस्त फीचर ऑफर कर रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी शामिल है। मोटो G32 को अभी यूरोप में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत €210 (करीब 17 हजार रुपये) है। मोटोरोला का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में भी जल्द एंट्री करेगा।
मोटो G32 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का LCD पैनल ऑफर कर रही है। फोन में मिलने वाला यह डिस्प्ले फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आता है। खास बात है कि इसमें आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलेगा। फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें कंपनी स्नैपड्रैगन 680 ऑफर कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे। मोटो G32 तीन कलर ऑप्शन मिनरल ग्रे, सैटिन सिल्वर और रोज गोल्ड में आता है।

Tech & Auto
19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

अगर आप Air Conditioner खरीदने का मन बना रहे हैं Daikin के एयर कंडीशनर आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है.ये टेक्नोलॉजी में काफी एडवांस है. इस समय अमेजन पर Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC पर आप 30 प्रतिशत तक की छूट हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके ऑफर और फीचर्स के बारे में सबकुछ.डाइकिन 1.5 टन 5 स्टार इनवर्टर स्प्लिट एसी की एमआरपी अमेजन पर 63,000 रुपये है. इस समय कंपनी इस इनवर्टर स्प्लिट एसी पर 30 प्रतिशत की छूट दे रही है यानी इसे 43,890 रुपये में खरीद सकते हैं यानी इस जैपनीज कंपनी की एसी पर आप तकरीबन 19 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं.अगर आप EMI पर खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर 2,066 मासिक भुगतान करना होगा।
बैंक ऑफर की बात करें, तो एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी प्रोडक्ट पर 1 वर्ष, पीसीबी पर 5 वर्ष, कंप्रेसर पर 10 वर्ष को वारंटी ऑफर कर रही है.यह स्प्लिट एसी इनवर्टर स्विंग कंप्रेसर के साथ आता है. इसमें आपको स्वस्थ हवा के लिए Dew clean टेक्नोलॉजी मिलती है. यह 1.5 टन क्षमता से लैस है, यह खासकर 111 से 150 वर्ग फुट के कमरों के लिए आदर्श हो सकता है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है।
इसलिए बिजली बिल पर खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा. इसके खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें ट्रिपल डिस्प्ले की सुविधा है, जो बिजली की खपत, कमरे का तापमान और ऑटो एरर कोड दिखाता है.इतना ही नहीं, यह फिल्टर से भी लैस है. यह 2.5 माइक्रोन तक के महीन वायु कणों को ट्रैप करने में सक्षम है. इससे स्वच्छ और शुद्ध हवा अंदर आती है.इस मॉडल की एक और खास बात यह है कि 54 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर अच्छे से कार्य करता है. इसमें 3डी एयरफ्लो की सुविधा है, जो बेहतरीन एयर कंडीशनिंग अनुभव के लिए आपके कमरे के हर कोने पर 4 तरह से ऑटोमैटिक यूनिफॉर्म कूलिंग सुनिश्चित करता है।
इसके लिए आपको स्टेबलाइजर की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि मशीन इन-बिल्ट स्टेबलाइजर से लैस है। इसका पावर चिल ऑपरेशन अत्यधिक गर्मी की स्थिति में भी तुरंत और तेज कूलिंग सुनिश्चित करता है। यह सामान्य मोड की तुलना में 20 प्रतिशत तेजी से ठंडा होता है. अगर ये खबर आपको अच्छी लगे तो इसे शेयर करें।
इसे भी पढ़िये :-
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
Tech & Auto
लॉन्च किया गया 50MP कैमरा वाला यह नया स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग, एवं दमदार डिस्प्ले, जाने क्या है इस फ़ोन की कीमत
हुवावे ने 50MP कैमरा वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो आधे घंटे में फोन को 50% तक चार्ज कर देती है। फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर भी दमदार है।
हुवावे (Huawei) ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में नए हैंडसेट Huawei Enjoy 50 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और शानदार फीचर्स से लैस है। 50MP कैमरा वाला यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जो फोन को 30 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज कर देती है। एमरल्ड ग्रीन, मैजिक नाइट ब्लैक, स्नो वाइट और स्टार सी ब्लू कलर ऑप्शन में आने वाला यह फोन अभी चीन में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है। फोन की प्री-सेल 29 जुलाई से शुरू होगी।
हुवावे इंजॉय P50 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080×2388 पिक्सल के रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में मिलने वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 270Hz है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है। फोन में मिलने वाली यह बैटरी 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए गए हैं। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन HarmonyOS 2 आउट-ऑफ-बॉक्स पर काम करता है।
Tech & Auto
Poco का 5G Smartphone मिल रहा है मात्रा 10000 रुपये में,जानिए इसके दमदार फीचर्स और बैटरी

5G Smartphone under 10000: हर कोई चाहता है कि लेटेस्ट स्मार्टफोन हो जिसमें बढ़िया फीचर्स पैक्ड हो, आपका बजट कम है और अगर आप सोच रहे हैं कि आपको कम कीमत में 4जी फोन ही मिल पाएगा और 5जी नहीं तो ऐसा नहीं है. हम आज आप लोगों के लिए एक ऐसा 5जी मोबाइल निकालकर लाए हैं जो आपको 10 हजार से भी कम कीमत में मिल सकता है. Poco ब्रांड का एक सबसे अर्फोडेबल 5जी फोन है जिसका नाम पोको एम4 5जी है, ये इंडिया का सबसे सस्ता 5जी फोन में से एक है, कितनी है इसकी कीमत और क्या है इस डिवाइस में खूबियां आइए आपको बताते हैं। इस पोको मोबाइल फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस 5जी फोन पर आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिले तो आप फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. पोको एम4 5जी के तीन कलर वेरिएंट्स हैं, कूल ब्लू, पावर ब्लैक और येलो।
इस पोको मोबाइल फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस 5जी फोन पर आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिले तो आप फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. पोको एम4 5जी के तीन कलर वेरिएंट्स हैं, कूल ब्लू, पावर ब्लैक और येलो।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत (750 रुपये तक) की छूट और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत (1500 रुपये तक) का डिस्काउंट का फायदा है. अगर आप इस फोन को ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं तो आपको इस फोन पर 10 प्रतिशत के हिसाब से 1099 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा, यानी ये फोन आप 10 हजार से कम में घर ले जा सकते हैं.फ्लिपकार्ट ऑफर्स: एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत (750 रुपये तक) की छूट और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत (1500 रुपये तक) का डिस्काउंट का फायदा है. अगर आप इस फोन को ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं तो आपको इस फोन पर 10 प्रतिशत के हिसाब से 1099 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा, यानी ये फोन आप 10 हजार से कम में घर ले जा सकते हैं।
Poco M4 5G specifications
डिस्प्ले की बात करें तो इस पोको स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल-एचडी प्लस (1080×2400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल हुआ है. बता दें कि ये फोन 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है.
प्रोसेसर और रैम डीटेल्स
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 ऑक्टा-कोर चिपसेट का साथ आप लोगों को इस डिवाइस में मिलेगा. इस फोन में 4 जीबी रैम है लेकिन ये फोन 2 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट ऑफर करता है, इसका मतलब 4 जीबी रैम के दाम में आपको 6 जीबी रैम मिलेगी जो स्मूद ऑपरेशन में मदद करेगी.
बैटरी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए 5जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, यूएसबी टाइप-सी और वाई-फाई सपोर्ट मिलेगा. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी52 रेटिंग मिली हुई है. 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है।
इसे भी पढ़िये :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto3 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto3 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब3 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
7 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम






























You must be logged in to post a comment Login