Connect with us

Tech & Auto

MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है; जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है’जाने पूरी डीटेल्स..

Published

on

 

जिओ और एयरटेल के छूटेंगे पीसने, सिर्फ 141 रूपये में सालभर इंटरनेट दे रही ये कंपनी - mtnl yearly prepaid recharge plan of 141 unlimited calling 1gb daily data benefits | Dailynews

 

MTNL Annual Prepaid Plan: MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है। इसमें डाटा, कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। तो

नई दिल्ली। MTNL Annual Prepaid Plan: क्या आप जानते हैं कि मार्केट में Jio, Airtel, Vi, BSNL को मात देने के लिए एक ऐसी कंपनी है जो यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टेलिकॉम कंपनी MTNL की। यह भी सरकारी कंपनी है। MTNL कई ऐसे प्लान्स उपलब्ध कराती है जो यूजर्स को बेहद ही पसंद आ सकते हैं। अगर हम आपसे कहें कि आपको मात्र 25 रुपये में 365 रुपये की वैधता मिल जाएगी तो क्या आप हमारी बात मानेंगे। शायद नहीं मानेंगे।

लेकिन MTNL एक ऐसा प्लान दे रही है जो 25 रुपये में 365 दिन की वैधता उपलब्ध कराता है। इसमें डाटा, कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं MTNL के इस बेहद किफायती प्लान के बारे में।

MTNL का वार्षिक प्लान:

पहले प्लान की कीमत 25 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिन की है। यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सही है। कंपनी इसी तरह का प्लान दे रही है। इसमें यूजर्स को शुरू के 30 दिन कुछ बेनिफिट्स उपलब्ध कराएगी जिसमें 10 रुपये का टॉकटाइम, 100 लोकल MTNL मिनट्स और 50 एमबी डाटा दिया जाएगा। लोकल और एसटीडी कॉल चार्ज 1/2 पैसा प्रति सेंकेंड लिया जाएगा। इसके अलावा 1 पैसा प्रति सेकेंड और 6 पैसा प्रति सेकेंड का भी चार्ज कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। डाटा 3 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज किया जाएगा।

इस कीमत में अगर दूसरी कंपनियों की बात करें तो 365 दिन की वैधता तो क्या आपको डाटा और कॉलिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी। Jio की बात करें तो कंपनी 20 रुपये का प्लान दे रही है जिसमें 14.95 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है। वहीं, Airtel और Vi की बात करें तो ये कंपनियां भी इस कीमत में यही बेनिफिट देती हैं। ऐसे में देखा जाए तो सिर्फ एक MTNL ही है जो ये बंपर बेनिफिट वाला प्लान उपलब्ध करा रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

मार्केट में आयी Nokia की ये स्मार्टफोन, जाने अन्य फीचर्स…

Published

on

By

 

टेक डेस्क, तोपचंद। भारतीय बाजार में एक बार फिर Nokia कंपनी नए फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वहीं नोकिया यूजर्स इस स्मार्टफोन को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कंपनी के ओर से दावा किया जा रहा है कि  यह स्मार्टफोन तगड़ी बैटरी के साथ यूजर्स के हाथ में इसका नाम Nokia Style+ होगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें 5000mAh की सुविधा होगी।

दमदार क्षमता के साथ बैटरी 

इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी यूनिट होगी। Nokia Style+ को 5G स्मार्टफोन के रूप में लिस्टेड किया गया है जिसमें कई 5G NR बैंड के लिए समर्थन है। इसके अलावा, FCC वेबसाइट से पता चलता है कि हैंडसेट मॉडल नंबर AD-020US के साथ एक चार्जर ले जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

कैमरा

डेटाबेस स्मार्टफोन में 48MP मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ पीछे की तरफ LCD डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा होगा। स्मार्टफोन में फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा होगा।

डिजाइन

Nokia Style+ ने इसी मॉडल नंबर के साथ चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन (CQC) और वाईफाई अलायंस वेबसाइटों का भी दौरा किया है। वाईफाई एलायंस लिस्टिंग ने शुरू में स्मार्टफोन के मॉनीकर का खुलासा किया और सुझाव दिया कि फोन एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स चलाएगा।

Continue Reading

Tech & Auto

OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…  

Published

on

 

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर आ चुका है। टाटा एमजी जैसी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक कार वेरिएंट बाजार में उतार चुके हैं। वहीं स्कूटर बाजार में जंग पहले ही तेज हो चुकी है। यहां मार्केट लीडर Ola का स्कूटर मई में टॉप 10 स्कूटरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर था।

इस बीच Ola ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रखने का फैसला किया है। कंपनी ने इस कार का एक टीजर जारी किया है, जिसमें कार का फ्रंट बंपर दिखाई दे रहा है। जिसपर कंपनी का लोगो Ola दिख रहा है। माना जा रहा है कि ये सेडान सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार होगी। इस इलेक्ट्रिक कार का निर्माण भी कंपनी की फ्यूचर फैक्ट्री होगा।

अग्रवाल ने जारी की तस्वीर 

बता दें कि कुछ समय पहले Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ​ट्विटर अकाउंट पर ओला इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर शेयर की थी। वह बेसिक स्केच जैसा है। इसमें साइड की ओर दरवाजे और हैंडल नहीं दिख रहे हैं। जबकि प्रोडक्शन मॉडल में सुरक्षा को देखते हुए बदलाव किए जा सकते हैं।

टीजर में दिखा ऐसा लुक

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ओला की अपकमिंग कार से खुद कंपनी के मुखिया भाविश अग्रवाल ने पर्दा उठाया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, रविवार को कंपनी ने तमिलनाडु की ओला फ्यूचर फैक्ट्री में कुछ ग्राहकों की विजिट करवाई थी। जहां कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक कार का टीजर वीडियो भी दिखाया। इस टीजर में कार की झलक दिखने को मिली।

फ्यूचरिस्टिक कार की झलक

फिलहाल कार के फ्रंट बंपर की तस्वीर दिखाई दी है, लेकिन डिजाइन देख कर साफ लग रहा है कि यह बाजार में बिकने वाली अन्य कारों से अलग होगा। कंपनी कार के फ्रंट से लेकर बैक तक LED लाइट दे सकती है। टीजर में लाल रंग की कार दिखाई है। संभव है कि कंपनी के स्कूटर जितने ब्राइट कलर्स में पेश हुए हैं, वैसे ही कार में भी दिखने को मिलेंगे।

Ola की कार कब होगी लॉन्च 

कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्चिंग के बारे में घोषणा नहीं की है, लेकिन भाविश अग्रवाल ने कुछ समय पहले कहा था कि कंपनी लगभग 6 महीने से एक ऑटोनॉमस व्हीकल की टेस्टिंग कर रही है। इस कार को ग्लोबल मार्केट में आने में दो साल तक का समय लग सकता है।

कितनी होगी कीमत

चूंकि कार अभी अपनी शुरुआती प्रक्रिया में है, ऐसे में कीमतों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि कीमत को लेकर कंपनी के CEO ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख के अंदर होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

Continue Reading

Tech & Auto

INVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान

Published

on

 

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है

कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है 
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है 
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़6 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़1 week ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 week ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto6 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • देश7 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष7 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर6 days ago

    Kisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…