Connect with us

देश - दुनिया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने टीवी एक्टर को किया अरेस्ट, नकली पुलिस बनकर ठगी का आरोप

Published

on

टीवी सीरियल में काम करने वाले 40 साल के एक एक्टर को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सलमान अंसारी बताया जा रहा है. एक्टर पर आरोप है कि वह पुलिस अधिकारी के वेश में लोगों को ठगने का काम करता था. एक्टर ने कथित तौर पर ‘छत्रपति राजा शिवाजी’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है और दो हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सलमान अंसारी पर आरोप है कि वह मुंबई से हवाई जहाज से यूपी, उत्तराखंड और उत्तर भारत के अन्य शहरों में जाता था और फिर फर्जी पुलिस बनकर लोगों को ठगता था और वापस मुंबई आकर टीवी और फिल्मों में काम करता था.

मुंबई क्राइम ब्रांच को देहरादून पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी ने एक बुजुर्ग महिला से ठगी की और उसके पांच लाख रुपये के गहने लूट लिए. इससे संबंधित एक मामला देहरादून में पटेल नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था.

देहरादून पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मुंबई के ओशिवारा में है. इस सूचना के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच सोमवार शाम को उसके आवास पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून पुलिस को सौंप दिया गया है.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नागपुर शहर में 3 और उत्तराखंड में दो अपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी सलमान को उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए खुशखबरी, इस दिन आयेगी PM किसान योजना की 11वी, इस तरह उठाए लाभ…

Published

on

 

 

PM Kisan 11 Kist Date 2022: अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जल्द ही देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। देश में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके भविष्य को सुधारना है। कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में हर साल 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। देश भर में करोड़ों किसान सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त किस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त 31 मई को किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। अब तक कुल 10 किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में भेजी जा चुकी हैं।

वहीं अगर आपने अब तक पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको जल्द से जल्द इस काम को 31 मई से पहले करा लेना चाहिए।

अगर आप 31 मई से पहले अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते। इस स्थिति में आपके किस्त के पैसों को ट्रांसफर करते समय रुकावट आ सकती है। पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ऐसे कराएं पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी
आप अपने घर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्र) पर विजिट करके ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके भी अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

PM KISAN YOJANA: इस दिन आ सकता है PM किसान योजना की 11वी क़िस्त, लेकिन इस प्रकार की नही करे गलती किस्तों को लेकर हो सकती है परेशानी…

Published

on

 

 

 

देश में केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसका लाभ देश के जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र किसानों को इस योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं, जो कि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त पहुंच चुकी है और सभी 11वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ये पैसे 31 मई को जारी कर सकती है। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना आपकी ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
नहीं करनी ये गलती

दरअसल, 11वीं किस्त को केंद्र सरकार की तरफ से 31 मई के दिन जारी किया जाएगा। ऐसे में इससे पहले जरूरी है कि आप अपनी ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना आपको मिलने वाले पैसे अटक सकते हैं।

ये है आखिरी तारीख
सरकार द्वारा ई-केवाईसी को सभी पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए अनिवार्य किया हुआ है। वहीं, बात अगर इसकी आखिरी तारीख की करें, तो इसे 31 मई रखा गया है। ऐसे में आप कोशिश करें कि इससे पहले ही ई-केवाईसी करवा लें।
इन दो तरीकों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी

ऑफलाइन
अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जा सकते हैं। वहां पर आप अपने आधार कार्ड की मदद से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

दूसरा तरीका:-

स्टेप 1
ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
फिर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ वाले विकल्प को चुनें

स्टेप 2
अब यहां पर दिए हुए ‘ई-केवाईसी’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
इसके बाद अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज कर सर्च टैब पर क्लिक करें
फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट कर दें।

Continue Reading

देश - दुनिया

बड़ी खबर: मानसून ने समय से पहले इस राज्य में दी दस्तक, मौसम विभाग ने दक्षिण के इस राज्यों को किया हाई अलर्ट…

Published

on

 

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर खुशखबरी दी है। विभाग के मुताबिक रविवार (29 मई) को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। सामान्यतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून तक दस्तक देता है, लेकिन इस साल यहां मानसून 3 दिन पहले 29 मई को ही पहुंच चुका है। इसके साथ ही कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने केरल में 29 मई से 01 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 30 मई को तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में बदला मौसम
बिहार में भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून समय से पहले आ जाएगा। पिछले साल भी मानसून संभावित तिथि से एक दिन पहले आया था। इस बार 2 दिन पहले आने का पूर्वानुमान है। बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून की तिथि निर्धारित है।

इधर, पटना सहित बिहार के 8 जिलों में बारिश हो रही है। इससे मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है। रात से ही पटना में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल रही है, लेकिन बारिश रविवार सुबह हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया में बारिश हो रही है।

जून के पहले हफ्ते में भोपाल-इंदौर में बारिश
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, शहडोल संभाग में रोज हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मालवा-निमाड़ में मामूली बूंदाबांदी के अलावा कोई खास असर नहीं दिखा। हालांकि, यहां भी जून के फर्स्ट वीक में प्री-मानसून एक्टिव होगा और बारिश होगी।

इधर, 15 जून के बाद इंदौर-जबलपुर के रास्ते मानसून मध्यप्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। 20 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। फिलहाल जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में प्री मानसून बरस रहे हैं, लेकिन भोपाल-इंदौर समेत मालवा-निमाड़ में बारिश नहीं हो रही है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

छत्तीसगढ़5 hours ago

Today corona update: देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई, एवं देश में रिकवरी रेट 98.74% तक पहुचा…

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत...

छत्तीसगढ़23 hours ago

मोबाइल के जरिये कमाए हजारो रु, जानिए कौन से है वो आसान से तरीके…

  Online Money Earning in Mobile: आज के इस आधुनिक दौर में अगर आपके पास अच्छी समझ और स्किल है, तो...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: नहाते समय हुआ हादसा, डेम में पिकनिक मनाने गये 3 दोस्त, 2 की मौत, 1 गंभीर… 

      बिलासपुर में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है।...

छत्तीसगढ़2 days ago

तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है  बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये… 

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • 6 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • जॉब6 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती,जाने शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा 75000 तक सैलरी 

  • जॉब7 days ago

    प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,मिलेगी 1 लाख 44000 तक सैलरी…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…