Connect with us

Tech & Auto

लॉन्च हो सकती है, इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने अन्य फीचर्स…

Published

on

Yamaha Neo's electric scooter breaks cover: Key highlights | Bike News

रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल तक भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, यामाहा कंपनी की ओर से इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।भारत में जल्द ही एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, यामाहा भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रवेश की योजना बना रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी बाजार में नियो की मार्केटिंग करने की तैयारी हैं, जिसे आने वाले समय में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

दरअसल, इसी साल अप्रैल में यामाहा ने एक डीलर्स मीट में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर नियो और E01 को शोकेस किया था। इस स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्ट की इंटीग्रेशन, एलईडी लाइटिंग सिस्टम, अलॉय व्हील जैसे फीचर्स शामिल हैं।

एक बार चार्ज होने पर 70 किमी चलेगा
यह स्कूटर एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 70 किमी रेंज देता है। यूरोपीय बाजार में यामाहा नियो पहले से मौजूद है। इसमें दो रिमूवेबल बैटरी पैक 50.4 V, 19.2 Ah Li-ion बैटरी मिलती है, जो 2.5 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़े होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल तक भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांक, कंपनी की ओर से इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। यूरोपीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.58 लाख रुपये तक है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लॉन्च होते ही खलबली मचा रही है ये इलेक्ट्रिक साइकिल, जाने इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

Published

on

 

हार्ले डेविडसन की कंपनी सीरियल 1 ने BASH/MTN नाम से अपनी नई इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। इसे पिछली इलेक्ट्रिक साइकिलों <OSH/CITY और RUSH/CITY मॉडल के बाद लाया गया है। पिछले मॉडल को शहर में चलाने के लिहाज से डिजाइन किया गया था, जबकि ये नई BASH/MTN साइकिल एडवेंचर राइडिंग के लिहाज से डिजाइन की गई है।

कंपनी ने बताया कि इसे सॉफ्ट ऑफरोडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सीरियल 1 BASH/MTN में 529Wh बैट्री पैक लगा है, यह एक बार चार्ज करने पर 30 से 95 किमी तक चल सकती है। निर्माता का दावा है कि इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं और यह 75 प्रतिशत चार्ज केवल 2.5 घंटे में हो जाती है।

इस इलेक्ट्रिक साइकिल को मजबूत फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें Michelin E-Wild टायर्स और एक SR Suntour NCX सीट पोस्ट है। हालांकि, इसमें आगे और पीछे कोई सस्पेंशन सेटअप नहीं मिलता है।
इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 32 किमी प्रति घंटे की है। ब्रेकिंग के लिहाज से इसमें फोर-पिस्टन 203mm बायड्रालिक डिस्क ब्रेक मिलते है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक की बस 1050 यूनिट ही बनाई जाएगी और इसकी कीमत 3999 डॉलर होगी।

Continue Reading

Tech & Auto

Reels के दीवानों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, नए अपडेट में 60 सेकेंड तक कर सकेंगे ये काम..

Published

on

By

 

 

Reels में अब आप खुद ही वीडियो भी शेयर कर सकते हैं यानी इंस्टाग्राम के कैमरे की जगह फोन के कैमरे से रिकॉर्डेड किसी वीडियो को क्लिप में एड कर सकेंगे। इंस्टाग्राम में अब आप अपना ऑडियो भी एड कर सकेंगे।यदि आप भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं या इंस्टाग्राम यूजर हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Instagram अब एक नए और शानदार अपडेट पर काम कर रहा है। Instagram के इस नए अपडेट के साथ यूजर्स 90 सेकेंड का रील्स रिकॉर्ड कर सकेंगे। बता दें कि फिलहाल 60 सेकेंड के रील्स बनाने की सुविधा है। Reels में अब आप खुद ही वीडियो भी शेयर कर सकते हैं यानी इंस्टाग्राम के कैमरे की जगह फोन के कैमरे से रिकॉर्डेड किसी वीडियो को क्लिप में एड कर सकेंगे। इंस्टाग्राम में अब आप अपना ऑडियो भी एड कर सकेंगे।

भारत में टिकटॉक के बैन के बाद Instagram ने रील्स फीचर लॉन्च किया था जो कि टिकटॉक जैसा ही है। इंस्टाग्राम रील्स के साथ जल्द ही मोनेटाइजेशन की सुविधा मिलने वाली है। इंस्टाग्राम ने नए अपडेट के बारे में ब्लॉगपोस्ट के जरिए जानकारी दी है।इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में इंस्टाग्राम ने नया अलर्ट फीचर जारी किया है। इस अलर्ट फीचर की मदद से लोग अपने इलाके में खोए हुए बच्चे की जानकारी दे सकेंगे। इसके लिए इंस्टाग्राम ने कई संस्थाओं के साथ साझेदारी की है।

कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम ने स्टोरीज और डायरेक्ट मैसेज के लिए भी 3D अवतार लॉन्च किया है। कंपनी ने फेसबुक एप और मैसेंजर के लिए भी 3D अवतार का नया वर्जन पेश किया है। नए अवतार में नए फेसियल शेप मिलेंगे जिसकी मदद से यूजर्स अपने वर्चुअल कैरेक्टर में बदलाव कर सकेंगे। कंपनी का नया 3D अवतार उसके मेटावर्स से प्रेरित है।

नए 3D अवतार में यूजर्स अपने फेस, बॉडी टाईप, कपड़े की स्टाइल आदि को ध्यान में रखते हुए अपना 3D वर्चुअल अवतार बना सकेंगे। इन 3D अवतार का इस्तेमाल स्टीकर्स, फीड पोस्ट और फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर में किया जा सकेगा।

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुई OLED TV, शुरुआती कीमत 13,990 रु, जाने अन्य फीचर्स…

Published

on

By

top rated smart tv on amazon: घर में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का! बेहद सस्ते में घर ले जाएं 32 इंच, 43 इंच और 50 इंच का स्मार्ट टीवी, फोन से भी होगा

OLED TV को सिर्फ 65 इंच मॉडल में लॉन्च किया गया है। Scape की उपस्थिति देश के नौ राज्यों और 500 से अधिक रिटेलर तक है। कंपनी का प्लांट बैंगलोर और फरीदाबाद में है। कंपनी की शुरुआत 2022 में हुई है।

घरेलू कंपनी SCAPE TV ने भारतीय बाजार में तीन सीरीज के कई सारे टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक सभी टीवी मेड इन इंडिया हैं। इनमें IPS स्मार्ट टीवी, OLED और QLED टीवी शामिल हैं। इन टीवी को लेकर कंपनी ने हाई एंड और प्रीमियम क्वॉलिटी का दावा किया है। IPS पैनल वाले टीवी को 32 इंच, 40 इंच, UHD 43 इंच, UHD 50 इंच और UHD 65 इंच साइज में पेश किया गया है, जबकि QLED TV को 4k रिजॉल्यूशन और मेटल फ्रेम के साथ 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 86 इंच की साइज में लॉन्च किया गया है। OLED TV को सिर्फ 65 इंच मॉडल में लॉन्च किया गया है। Scape की उपस्थिति देश के नौ राज्यों और 500 से अधिक रिटेलर तक है। कंपनी का प्लांट बैंगलोर और फरीदाबाद में है। कंपनी की शुरुआत 2022 में हुई है।

IPS स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन और कीमत
SCAPE TV के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 13,990 रुपये रकी गई है। इसके साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें दो स्पीकर हैं जो कि 10W के होंगे। टीवी के साथ DOLBY ऑडियो का भी सपोर्ट होगा। इसमें एंड्रॉयड आधारित 9.0 CLOUD मिलेगा।

टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। 40 इंच वाले 4K टीवी की कीमत 16,990 रुपये है। 43 इंच वाले टीवी की कीमत 24,500 रुपये रखी गई है। इसमें 22W का स्पीकर है। 50 इंच वाले टीवी की कीमत 35,000 रुपये है और इसमें 2500 PMPO का बॉक्स स्पीकर है।

इसमें डॉल्बी सराउंड, AMP चिप और 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। 55 इंच वाले टीवी की कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। इसमें 2500 PMPO बॉक्स स्पीकर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। सभी टीवी के रिमोट में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है। 65 इंच वाले टीवी की कीमत 59,000 रुपये है। इसमें एंड्रॉयड 11 मिलेगा। इसमें डॉल्बी डिजिटल प्लस, DTS ट्रूसराउंड, Dolby MS12, Dolby Atmos और Magic वॉयस रिमोट का सपोर्ट है।

OLED TV की कीमत और स्पेसिफिकेशन
SCAPE ने OLED कैटेगरी में 65 इंच का टीवी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,29,990 रुपये है। इसके साथ WALE OS Android 9.0 मिलेगा। साथ में Sound Tube + Dolby ATMOS के साथ 60W का स्पीकर मिलेगा। इस टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है। इसमें Netflix, Sony Liv, Amazon Prime वीडियो जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

QLED TV की कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस कैटेगरी में 50 इंच वाले मॉडल को 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके साथ 4k UHD स्क्रीन मिलेगा। इस टीवी में 40W का स्पीकर है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज भी है। इस टीवी में Whale OS मिलेगा और whale वॉयस सर्च भी मिलेगा। इसमें IR LG रिमोट मिलेगा। इस सीरीज के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 54,990 रुपये रखी गई है।

इसमें 50W की स्पीकर है। इस टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज है। इस सीरीज के 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 73,990 रुपये है और इसमें 50W का स्पीकर है। वहीं 75 इंच की कीमत 1,25,990 रुपये है। इसमें भी 55W का स्पीकर है। इसमें एक 86 इंच का भी मॉडल है जिसकी कीमत 2,49,990 रुपये है। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज और 55W का स्पीकर है। सभी टीवी के साथ 2-3 साल की वारंटी मिलेगी। कंपनी ने अभी तक 9,000 से अधिक टीवी की बिक्री की है जिससे उसकी कमाई 9 करोड़ की हुई है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए स्कैप टीवी के सीईओ यधु कृष्णन ने कहा, “हमने इस कंपनी की शुरुआत 2020 में एक युवा, गतिशील, प्रौद्योगिकी-उन्मुख भारतीय स्टार्ट अप बनने के उद्देश्य से की थी, जो लक्जरी और उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम उपभोक्ता उत्पादों को पेश करता है। समान मूल्य सीमा में शीर्ष ब्रांडों के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धा। नई लाइन अप लॉन्च के साथ, हम एक गर्वित भारतीय कंपनी हैं जो हर भारतीय को देखने का शानदार अनुभव और लक्जरी अनुभव प्रदान करती है और भारतीय बाजार में 6-8% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की राह पर है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़18 hours ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़3 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

छत्तीसगढ़5 days ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

छत्तीसगढ़5 days ago

Today corona update: देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई, एवं देश में रिकवरी रेट 98.74% तक पहुचा…

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    रोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…