देश - दुनिया
PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए खुशखबरी, इस दिन आयेगी PM किसान योजना की 11वी, इस तरह उठाए लाभ…

PM Kisan 11 Kist Date 2022: अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जल्द ही देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। देश में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके भविष्य को सुधारना है। कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में हर साल 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। देश भर में करोड़ों किसान सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त किस दिन किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त 31 मई को किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। अब तक कुल 10 किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में भेजी जा चुकी हैं।
वहीं अगर आपने अब तक पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको जल्द से जल्द इस काम को 31 मई से पहले करा लेना चाहिए।
अगर आप 31 मई से पहले अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते। इस स्थिति में आपके किस्त के पैसों को ट्रांसफर करते समय रुकावट आ सकती है। पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ऐसे कराएं पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी
आप अपने घर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्र) पर विजिट करके ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके भी अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

देश - दुनिया
AIRTEL रिचार्ज प्लान: 84 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है ये खास प्लान, DATA, अनलिमिटेड कॉलिंग, और OTT…

एयरटेल का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5GB डाटा मिल रहा है। प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।जा
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री ट्रायल भी 30 दिनों के लिए मिल रहा है। इस प्लान में विंक म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं।
एयरटेल का 839 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसके अलावा प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको अमेजन प्राइम का 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है।
देश - दुनिया
पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन के दाम 30 रुपए प्रति लीटर बढ़े, एवं बिजली के दामो में हो सकती बढ़ोतरी..

पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन के दाम 30 रुपए प्रति लीटर (पाकिस्तानी करंसी में) बढ़ा दिए गए हैं। फाइनेंस मिनिस्टर मिफ्ताह इस्माइल ने गुरुवार रात कहा- सरकार के पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। हमें IMF की शर्तों को भी पूरा करना है और मुल्क के हित भी देखने हैं। खास बात यह है कि सिर्फ 6 दिन पहले पाकिस्तान में फ्यूल रेट्स 30 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के साथ ही बिजली भी जबरदस्त झटका देने जा रही है। नेशनल इलेक्ट्रिक पॉवर रेग्युलेट्री अथॉरिटी (Nepra) ने भी ऐलान किया है कि अगले महीने से बिजली 7.91 रुपए प्रति यूनिट महंगी की जा रही है। अब एक यूनिट के बिजली के लिए 24.82 रुपए देने होंगे।
नए रेट आज रात से लागू
मिफ्ता इस्माइल ने कहा- पिछली सरकार ने हमारे खजाने में कुछ नहीं छोड़ा। वो जाते-जाते पेट्रोल और डीजल सस्ता कर गए। ये जानते हुए भी कि इसकी बहुत बड़ी कीमत इस मुल्क के आवाम को चुकानी पड़ेगी। लिहाजा, न चाहते हुए भी हमें सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं।
पाकिस्तान सरकार के ऊपर IMF का बेहद दबाव है। IMF ने बुधवार को कहा था- अगर पाकिस्तान को अपनी इकोनॉमी सुधारनी है तो उसे कई कदम उठाने ही होंगे। सिर्फ पेट्रोल, डीजल महंगा करने से काम नहीं चलेगा।
पाकिस्तान में फ्यूल के नए रेट
पेट्रोल : 209.86
डीजल : 204.15
केरोसिन : 181.94
लाइट डीजल : 178.31
(नोट : कीमतें पाकिस्तानी रुपए में प्रति लीटर के हिसाब से हैं। भारत का एक रुपए पाकिस्तान के 2.55 रुपए के बराबर है। एक डॉलर का मूल्य पाकिस्तान के 198 रुपए के बराबर है)
IMF से बातचीत बेनतीजा
इमरान खान की सरकार गिरने के बाद IMF ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 8 अरब डॉलर के कर्ज की तीसरी किश्त रोक दी थी। दो किश्तों के तौर पर पाकिस्तान को करीब 2 अरब डॉलर मिल चुके थे, लेकिन ये तो इमरान के दौर में ही खर्च हो गए थे।
इसके बाद शाहबाज सरकार के फाइनेंस मिनिस्टर मिफ्ताह इस्माइल 12 लोगों की टीम लेकर IMF के दोहा ऑफिस पहुंचे। 18 से 25 मई तक, यानी 7 दिन बातचीत चलती रही। इस्माइल चाहते थे कि IMF किसी तरह दो महीने के लिए लोन की तीसरी किश्त जारी कर दे। कुल मिलाकर इकोनॉमी चलाने के लिए 2 अरब डॉलर चाहिए थे।
अब दोस्त भी कर्ज देने तैयार नहीं
IMF ने शाहबाज शरीफ सरकार से साफ कहा था कि सिर्फ पेट्रोल-डीजल के रेट्स बढ़ाने से काम नहीं चलेगा, बिजली के रेट्स भी बढ़ाओ। पाकिस्तान के फॉरेन रिजर्व महज 12 अरब डॉलर हैं। इसमें से 9.5 अरब डॉलर तो सऊदी अरब, चीन और UAE के फॉरेन डिपॉजिट हैं। सरकार इन्हें खर्च नहीं कर सकती। इससे भी बड़ी मुसीबत यह है कि ये सभी देश अब पाकिस्तान को कर्ज देने को तैयार नहीं हैं। इनका कहना है कि जब तक IMF गारंटी नहीं देता, तब तक वो पाकिस्तान को कर्ज नहीं दे सकते। जाहिर है, अब IMF की हर शर्त पाकिस्तान को माननी होगी।
देश - दुनिया
PM KISAN YOJANA: जारी हुआ PM किसान योजना की 11वी क़िस्त, जल्द करे चेक…

बीते मंगलवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी शिमला में थे, जहां से लाभार्थियों को ये किस्त जारी की गई। सरकार ने लगभग 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लगभग 21 हजार करोड़ रुपये 11वीं किस्त के रूप में जारी किए। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को इससे पहले 10 किस्त मिल चुकी थी, और हर किसी को 11वीं किस्त का इंतजार था। किस्त के पैसे जारी होते ही धीरे-धीरे करके लाभार्थियों के बैंक खाते में ये पैसे पहुंचने लगे। लेकिन कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक ये पता नहीं चला है कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं? ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना की 11वीं किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं। तो चलिए हम आपको इसे चेक करने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
ऐसे करें 11वीं किस्त चेक:
स्टेप 1
अगर आपको जानना है कि आपके खाते में पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। तो आपको इसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
स्टेप 2
वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर ‘लाभार्थी की स्थिति’ वाला ऑप्शन दिखेगा। आपको यहां पर क्लिक करना है।
स्टेप 3
इसके बाद आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। फिर आपको ‘डेटा प्राप्त करें’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
स्टेप 4
यहां पर लाभार्थी के आधार पर डेटा देखा जा सकता है। अगर आपका यहां सूची में नाम है, तो आपको पैसे मिल सकते हैं।
स्टेप 4
यहां पर लाभार्थी के आधार पर डेटा देखा जा सकता है। अगर आपका यहां सूची में नाम है, तो आपको पैसे मिल सकते हैं।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

























You must be logged in to post a comment Login