Connect with us

जरा हटके खबर

रहस्यमयी: असानी तूफान के साथ बहता हुआ आया यह सोने का रथ देख हैरान हुए लोग, देखे वायरल VIDEO

Published

on

 

देश में असनी तूफान को लेकर चर्चा हो रही होइ और इस दौरान के कई वीडियो सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सभी के बीच एक बेहद ही रहस्यमय घटना ने सबका ध्यान अपनी तरफ कर लिया है। जी दरअसल आप सभी को यह जानने के बाद हैरानी होगी कि एक रहस्यमयी सोने का रथ नजर आया है। जी हाँ, एक बहुत ही खूबसूरत सोने के रंग का रथ मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सुन्नपल्ली सी हार्बर में देखा गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और जो इसे देख रहा है वह हैरानी जता रहा है। अब तक इस वीडियो को लाखों को लोगों ने देखा और आगे शेयर किया है। जी हाँ और इस वीडियो के अंदर कुछ लोग उफनते पानी में से इस सोने के रथ को खींचते हुए किनारे पर लेट दिखाई दे रहे हैं। हालाँकि सोने के रंग का यह रहस्यमयी रथ कहां से बहता हुआ आया है यह नहीं पता चला?

आप सभी को बता दें कि यह वायरल वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने ही बनाया है, और इस पूरी घटना पर नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि “हो सकता है कि यह रथ बहते हुए किसी दूसरे देश से आया हो। हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।” कहा जा रहा है सोने की परत वाला यह सुंदर रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहता हुआ आंध्र प्रदेश तक आ सकता है। हालांकि, संथाबोम्मली तहसीलदार जे चलमैय्या ने कहा कि ‘यह किसी अन्य देश से नहीं आया होगा, बल्कि रथ का उपयोग भारतीय तट पर कहीं फिल्म की शूटिंग के लिए किया जा रहा होगा, लेकिन बहुत तेज बहाव के कारण यह रथ बहता हुआ श्रीकाकुलम तट पर आ पहुंचा।’ हालाँकि अब तक इस बात का पुख्ता जवाब नहीं मिल पाया है कि यह रथ आखिर आया कहां से है? अब अगर बात करें चक्रवाती तूफान आसानी के आतंक की तो आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। हालाँकि बंगाल की खाड़ी में यह तूफान कमजोर पड़ गया है।

 

बीते बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 150 किमी दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। जी हाँ और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दोपहर से शाम के दौरान नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों से होकर गुजरेगा। वहीँ इसके बाद तूफान के रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जरा हटके खबर

रहस्यमयी: अंतरिक्ष से एलियनो ने इस गाँव में फेका ये रहस्यमयी गोला, ग्रामीणों में मचा अफरातफरी… वैज्ञानिक गंभीरता से कर रहे है इसकी जाँच…

Published

on

 

 

Mysterious Ball: गुजरात के कई गावों में रहस्यमयी गोले मिल रहे हैं जो अंतरिक्ष से नीचे गिरे हैं। आसमान से गोले गिरने के बाद गुजरात के इन गावों में हड़कंप मच गया है। अभी तक गुजरात के तीन जिलों में अंतरिक्ष से गिर गोले मिले हैं। वडोदरा के तीन गावों में ऐसे मलबे मिले हैं। गेंद की आकार के इन गोलों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है। गुजरात के गांवों में मिलने वाले इन गोलों की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) जांच करेगा।

12 मई को सबसे पहले गुजरात के आणंद जिले के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गावों में सबसे पहले अंतरिक्ष से गिरे गोले मिले थे। फिर खेड़ा जिले के चकलासी गांव में ऐसे गोले मिले। इनमें कुछ गोले धातु की गेंदों की तरह हैं। 14 मई को वडोदरा जिले के सावली गांव में भी ऐसा ही गोला मिला है। स्थानीय फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्रीज (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने बायोहैजर्ड्स इलाकों की जांच की जो इंसानों और जानवरों को प्रभावित कर सकते हैं।
ग्रामीण वडोदरा के एसपी रोहन आनंद का कहना है कि सावली में पाए गए वस्तुओं को जांच के लिए गांधीनगर में फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय (डीएफएस) भेजा जाएगा। आणंद के एसपी अजीत राजियन का कहना है कि जिले के तीन गांवों में गिर गोले मिश्र धातुओं से बने हुए लगे रहे हैं। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल रॉकेट छोड़ने के दौरान होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेंदों का वजन पांच किलोग्राम है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खेड़ा के एसपी राजेश गढ़िया अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के वैज्ञानिकों से संपर्क साधा है ताकि इन संदिग्ध गोलों की जांच की जा सके। पीआरएल अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाला एक स्वायत्त संस्थान है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह क्या चीज है।

चीन के प्रक्षेपण वाहन का हो सकता है मलबा 

हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल का कहना है कि यह चीन के प्रक्षेपण वाहन चांग झेंग 3 बी सीरियल Y86 का मलबा हो सकता है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग किए जा रहे दावे

गुजरात के कई गावों में गोले गिरने की घटनाएं सामने आने के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया भी वायरल हो गई हैं। इंटरनेट पर यूजर्स इन गेंदों को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये एलियंस के गोले हैं। हालांकि अब यह जांच के बाद ही पता चल पाया कि आखिर ये गोले किस चीज के हैं और क्या हैं?

Continue Reading

जरा हटके खबर

अजब गज़ब: मिलिये ऐसे रहस्यमयी पक्षी से जो कभी नही रखता धरती पर कदम… 

Published

on

By

 

 

 

Knowledge News: दुनियाभर में कई ऐसे जीव-जन्तु हैं, जिनकी अपनी खास विशेषताएं हैं. आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी पक्षी के बारे में बताएंगे. जिसके बारे में कहते हैं कि वह अपने पूरे जीवन में कभी जमीन पर पैर नहीं रखता है. यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन बात बिल्कुल सच है. अब आप सोच रहे होंगे कि क्या यह पक्षी कभी धरती पर उतरता ही नहीं है. तो इसका जवाब है.. हां, यह पक्षी धरती पर उतरता है, लेकिन अपने पैरों में लकड़ी का टुकड़ा लेकर.

भारत में पाया जाता है हरियल

माना जाता है कि यह पक्षी उसी लकड़ी के टुकड़े पर बैठता है. सबसे खास बात है कि यह पक्षी भारत में बहुतायत में पाया जाता है.आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह पक्षी भारत के महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी है. इस पक्षी का नाम हरियल है. 29 सेंटीमीटर से लेकर 33 सेंटीमीटर तक के आकार वाले इस पक्षी का वजन सिर्फ 225 ग्राम होता है. सबसे खास बात यह है कि हरियल एक सामाजिक प्राणी है, जो हमेशा झुंड में रहना पसंद करता है. हरियल के पंखों का फैलाव 17 से 19 सेंटीमीटर होता है. हल्के पीला और हरे रंग का हरियल ओलिव के फल से बिल्कुल मिलता-जुलता है. हरियल के सिर के ऊपर हल्के नीले-भूरे रंग के बाल उगते हैं. हरियल को ऊंचाई वाले पेड़ पसंद हैं. यह ज्यादातर जंगलों में ही रहता है. हरियल पीपल और बरगद के पेड़ों पर अपना घोंसला बनाना पसंद करते हैं और भोजन की तलाश में शहरों के पार्क में भी देखे जाते हैं.

मादा को रिझाने के लिए करते हैं डांस

हरियल बहुत ही कम जमीन पर उतरते हैं. यह हमेशा पेड़ों और ऊंचे स्थानों पर ही बैठना पसंद करते हैं. इनकी एक खास बात यह होती है कि ये पूर्णतया शाकाहारी होते हैं. ये फल और अनाज के दाने खाकर अपना पेट भरते हैं. इसके अलावा कई बार फूलों की कलियां, छोटे पौधों के अंकुर तथा बीज भी खाना पसंद करते हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह अपनी मादा को रिझाने के लिए डांस करता है. इसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है.

Continue Reading

जरा हटके खबर

इस शख्स ने गलती से अपने घर ले लाया गुड़िया की श्रापित तस्वीर, फिर हुआ ये…

Published

on

By

 

भूत होते हैं या नहीं, इसे लेकर लंबे समय से बहस चलती आई है. कुछ का कहना है कि जिस तरह से भगवान होते हैं, उसी तरह से भूत-प्रेत भी होते हैं. वहीं एक वर्ग ऐसा है जो इनपर यकीन नहीं करता. जब तक इंसान के साथ खुद सुपरनेचुरल घटनाएं ना हो जाए, तब तक लोग इनपर यकीन नहीं करते. इन्हें काल्पनिक बताकर इग्नोर कर देते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों से दो-चार हो चुके एक शख्स ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. इस शख्स ने गलती से एक श्रापित पेंटिंग खरीद ली और उसे घर ले आया. लेकिन उसे क्या पता था कि इस पेंटिंग के साथ बुरी आत्माओं को भी घर में न्योता दे रहा है.

जानकारी एक मुताबिक, इस शख्स ने एक महिला से दो गुड़ियों वाला एक पेंटिंग खरीदा था. इस पेंटिंग में दो क्यूट सी गुड़िया बनी हुई थी. उसे पेंटिंग दिखने में काफी प्यारी लगी. इस वजह से उसने तुरंत पेंटिंग को खरीद लिया. लेकिन जिस महिला से उसने पेंटिंग ली, उसने देते हुए उसे सावधान रहने को कहा. महिला ने उसे आगाह किया कि वो झूठ बोल रही है. इसलिए उसने महिला की बातों को इग्नोर कर दिया. लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई.

घर में हुई आत्माओं की एंट्री
शख्स को ये पेंटिंग काफी अच्छी लगी थी. उसे देने वाली महिला ने उसे साफ़ चेताया था कि जैसे ही पेंटिंग उसके घर में जाएगी, घर के अंदर भूत-प्रेत एंट्री ले लेंगे. लेकिन शख्स को लगा कि महिला झूठ बोल रही है. उसने पेंटिंग खरीदी और उसे लेकर घर आ गया. इसी के साथ शख्स की परेशानियां शुरू हो गई. पहले कुछ दिन ठीक थे. लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे उसे घर में नेगेटिविटी दिखने लगी. उसके घर में अजीबोगरीब चीजें होने लगी. अचानक ही उसे अनिंद्रा की परेशानी हो गई. वहीं उसका पालतू पेट हैम्स्टर भी मारा गया.

अब बेचने के लिए परेशान
अचानक अपने घर पर मुसीबतों का पहाड़ टूटता देख शख्स को महिला की बात याद आई. उसने नोटिस किया कि जबसे पेंटिंग घर में आई है तभी से उसकी जिंदगी में परेशानियां बढ़ गई हैं. उसने तुरंत पेंटिंग से पीछा छुड़ाने का फैसला किया. शॉपिंग साइट ebay पर उसने पेंटिंग को बेचने का ऐड डाला. ऑनलाइन ये पेंटिंग 6 हजार में सेल पर लगाई गई है. साथ ही उसने साफ़ लिख दिया है कि ये पेंटिंग श्रापित है और इसे खरीदने वाले को सावधान रहना है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 hours ago

CG News: किसान न्याय योजना की पहली क़िस्त 21 मई को सीधे किसानो के खातो में भेजी जाएगी, 1700 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर…

  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से इस साल की...

छत्तीसगढ़7 hours ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

    छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

छत्तीसगढ़10 hours ago

CG News: पशु क्रूरता, युवक ने धारदार हथियार से गाय के बछड़े के कान और पुंछ काट करने वाला था हत्या, मौके पर पहुँचकर महिला ने बचाई जान…

  दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक...

छत्तीसगढ़1 day ago

बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..

    बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम...

छत्तीसगढ़1 day ago

today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

    पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
Tech & Auto38 mins ago

इलेक्ट्रिक स्कटूर: सबसे सस्ते दामो में लॉन्च होने जा रही है यह TVS SCOOTER जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

ज्योतिष59 mins ago

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातको का आज स्वास्थ रहेगा अच्छा, सिंह, कन्या राशि आज सकारात्मक उर्जा से भरे रहंगे.. पढ़े अपनी राशि…

जॉब1 hour ago

ग्रुप सी के तहत निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब5 hours ago

SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब5 hours ago

यहां कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 991 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    SBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    शिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…

  • जॉब6 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…