अब एसएमएस के माध्यम से जीएसटी भरने की सुविधा
जीएसटी करदाताओं को सहूलियत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने जुलाई, 2020 के पहले सप्ताह से जीएसटीआर-1 प्रपत्र के निल (शून्य) स्टेटमेंट के लिए एसएमएस से फाइलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कहा कि जीएसटीआर-1 प्रपत्र में निल स्टेटमेंट की एसएमएस के माध्यम फाइलिंग की सुविधा से 12 लाख से ज्यादा पंजीकृत करदाताओं के लिए जीएसटी अनुपालन सुगमता में खासा सुधार होगा। वर्तमान में, इन करदाताओं को सामान्य पोर्टल पर अपने खाते में लॉगइन करना होता है और फिर हर महीने या हर तिमाही के लिए जीएसटीआर-1 प्रपत्र में अपनी आपूर्ति (आउटवार्ड) का विवरण दर्ज करना होता है।
अब जीएसटी करदाताओं को शून्य आपूर्ति (आउटवार्ड) पर जीएसटी पोर्टल पर लॉग ऑन करने की जरूरत नहीं होगी और सिर्फ एक एसएमएस के माध्यम से ही प्रपत्र जीएसटीआर-1 में शून्य विवरण दर्ज करके फाइल करना संभव हो जाएगा। वे जीएसटी पोर्टल पर अपने जीएसटीआईएन खाते में लॉग इन करके और Services>Returns>Track Return Status पर जाकर फील्ड स्टेटमेंट या रिटर्न एप्लीकेशन की स्थिति के सत्यापन पर नजर रख सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि एसएमएस के माध्यम से शून्य मासिक जीएसटीआर-3बी रिटर्न फाइल करने की सुविधा 8 जून, 2020 से ही उपलब्ध करा दी गई है। शून्य प्रपत्र जीएसटीआर-3बी वाले करदाता रिटर्न भरने के लिए एसएमएस की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
एसएमएस की सुविधा शुरू करने के लिए, अपने प्रपत्र जीएसटीआर-1 में शून्य स्टेटमेंट भरने के इच्छुक करदाताओं को NIL<space>R1<space>GSTIN number<space>Tax period (in MMYYYY) के क्रम में 14409 पर एसएमएस भेजना होता है। उदाहरण के लिए : NIL R1 09XXXXXXXXXXXZC 042020 (अप्रैल, 2020 के मासिक रिटर्न के लिए) या NIL R1 09XXXXXXXXXXXZC 062020 (अप्रैल-जून, 2020 के तिमाही रिटर्न के लिए)।
इसके बाद, उन्हें 30 मिनट की वैधता के साथ छह अंकों का कोड मिलेगा और CNF<space>R1<space> CODE को 14409 पर भेजकर अपनी शून्य स्टेटमेंट फाइलिंग को पुष्टि की जा सकती है। सफलता से कोड की पुष्टि होने पर रिटर्न फाइल हो जाएगा और करदाताओं को एसएमएस के माध्यम से पावती संख्या प्राप्त हो जाएगी।
इस प्रकार सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद करदाता जीएसटीआर-3बी प्रपत्र में अपना शून्य रिटर्न भर सकते हैं, हालांकि उन्हें 14409 पर भेजे जाने वाले अपने एसएमएस में आर1 की बजाय 3बी का उपयोग करने की जरूरत होगी। ज्यादा विवरण के लिए : www.gst.gov.in पर ‘help’ में विजिट कर सकते हैं।


Lifestyle
मोटापाग्रस्त लोगो को विभिन्न रोग एवं मृत्यु की अधिक सम्भावना…
भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर से संक्रमण के मामले 17 हजार से अधिक रिकॉर्ड किए गए, इस दौरान 17,070 लोगों को संक्रमित पाया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में जिस प्रकार से ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में सभी लोगों को निरंतर इससे बचाव के उपाय करते रहने की आवश्यकता है। बचाव को लेकर की गई कोई भी लापरवाही आपको संक्रमित कर सकती है।
महामारी की शुरुआत से ही कोमोरबिडिटी और मोटापा से ग्रस्त लोगों में संक्रमण के गंभीर जोखिमों को लेकर अलर्ट किया जाता रहा है। आंकड़े बताते हैं कि जिन लोगों में अधिक वजन की समस्या रही है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में गंभीर संक्रमण और आईसीयू में भर्ती होने का खतरा अधिक पाया गया है।
मोटापा और कोविड-19 के जोखिमों को लेकर शोध कर रही विशेषज्ञों की टीम ने अपने हालिया अध्ययन में बड़ा दावा किया है। शोधकर्ताओं ने बताया है कि वैक्सीनेशन, मोटापा ग्रस्त लोगों में संक्रमण और इसके कारण होने वाले मृत्यु के खतरे को कम करने में विशेष भूमिका निभा सकती है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
टीकाकरण की प्रभाविकता को लेकर अध्ययन
द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि कोविड के टीके, सभी प्रकार के बॉडी वेट वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम से बचाते हैं। कोरोना की शुरुआत से ही अधिक वजन वाले लोगों को गंभीर विकास के प्रति अति संवेदनशील बताया जाता रहा है, लेकिन इस शोध से पता चलता है कि वैक्सीनेशन करा के ऐसे लोग भी संक्रमण की गंभीरता के जोखिम कम कर सकते हैं।
अध्ययन में क्या पता चला?
इंग्लैंड में नौ मिलियन से अधिक वयस्कों पर यह अध्ययन किया गया। 8 दिसंबर, 2020 (यूके में दिए गए पहले टीके की तारीख) से 17 नवंबर, 2021 तक किए गए इस शोध में इनमें से 566,461 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव रहा था। 32,808 अस्पताल में भर्ती थे और 14,389 की मृत्यु हो गई।
शोधकर्ताओं ने पाया कि हाई बीएमआई के बावजूद जिन लोगों को वैक्सीनेशन हुआ था, उनमें बिना टीकाकरण वाले लोगों की तुलना में गंभीर रोग विकसित होने का जोखिम कम पाया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अध्ययन एक बार फिर से वैक्सीनेशन की आवश्यकताओं और इसकी प्रभाविकता को साबित करता है।
सभी बॉडी वेट वालों पर असरदार है वैक्सीन
यूके ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में नफिल्ड विभाग के प्रमुख और अध्ययन के लेखक डॉ कारमेन पियरनास कहते हैं, अध्ययन के निष्कर्ष इस बात का सबूत देते हैं कि कोविड-19 टीके सभी तरह की बॉडी वेट वाले लोगों की जान बचाने में कारगर हो सकते हैं। मोटापा, कोरोना संक्रमण की गंभीरता के प्रमुख कारणों में से एक मानी जाती रही है, हालांकि अध्ययन से पता चलत है कि टीकाकरण ऐसे लोगों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में काफी सहायक हो सकती है।
अध्ययन का निष्कर्ष
अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने पाया कि टीकाकरण सभी बॉडी वेट वाले लोगों को कोविड संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि अंडर वेट वाले लोगों में इसका प्रभाव थोड़ा कम देखा गया। शोधकर्ताओं ने कहना कि स्वस्थ और हाई बीएमआई समूहों में जिन लोगों को वैक्सीनेशन हो चुका है उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना लगभग 70 प्रतिशत कम पाई गई है। दूसरी खुराक के दो सप्ताह कोरोना से मृत्यु का जोखिम भी लगभग दो-तिहाई कम देखा गया है।
देश - दुनिया
weather update:अजमेर में लगातार तेज बारिश, सीकर में रेल पटरियां डूबी…
गर्मी की मार झेल रहे लोगों का बारिश का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के लगभग पूरे हिस्से में मानसून एक्टिव होने से बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। पूर्वी राजस्थान से एंट्री करने वाले मानसून से बीते 24 घंटे में चार इंच से ज्यादा बारिश हुई है। राजधानी सहित पांच जिलों में सबसे अधिक बरसात हुई है।
वहीं, सीकर में रेलवे ट्रैक डूबने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अब तक रेल यातायात सामान्य है। जयपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। मौसम केन्द्र जयपुर का कहना है कि लगातार बारिश का यह सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रह सकता है।
राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां बीती शाम से शुक्रवार दोपहर तक कई हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हुई। जयपुर कलेक्ट्रेट पर पिछले 12 घंटे के दौरान 52MM बारिश के बाद शहर सीकर रोड, एमआई रोड समेत कई जगह शहर में पानी भर गया। जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 89MM बरसात दिल्ली रोड पर पावटा में हुई। जयपुर शहर में तेज बारिश के बाद माधोराजपुरा, चौंमू, शाहपुरा, बस्सी, नरैना में भी 2 इंच बारिश हुई।
इधर, चूरू, हनुमानगढ़ एरिया में बीती रात हुई तेज हुई। चूरू के राजगढ़ में सबसे ज्यादा 117MM से ज्यादा बारिश हुई। वहीं हनुमानगढ़ के संगरिया में 82MM बारिश हुई। बारिश के संगरिया एरिया में खेत पानी से भरे नजर आए। आज सुबह भी हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर, बीकानेर में अच्छी बारिश हुई। मौसम केन्द्र जयपुर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर, झुंझुनूं, खेतड़ी, जयपुर के माधोराजपुरा, पावटा, हनुमानगढ़ के संगरिया, दौसा के रामगढ़ पचवाड़ा, चूरू के राजगढ़, बीकानेर के डूंगरगढ़, बारां और अलवर के कोटकासिम में 75MM (3 इंच) या उससे ज्यादा बरसात हुई।
सीकर में रेल पटरियां डूबी, नवलगढ़ रोड पर भरा पानी
सीकर जिले में भी आज जबरदस्त बारिश हुई। सीकर शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 85MM बारिश होने से सीकर जंक्शन पर रेल पटरियां पानी में डूब गई। नवलगढ़ रोड पर घुटनों तक पानी भरने के कारण पैदल, टू व्हीलर व छोटे फोर व्हीलर चालकों को आने-आने में परेशानी हुई। सीकर शहर के अलावा फतेहपुर में 46, श्रीमाधोपुर में 43, नीमकाथाना में 41 और दांतारामगढ़ में 34MM बारिश हुई।
अब आगे क्या?
जयपुर मौसम केन्द्र ने आज टोंक, कोटा, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 और 3 जुलाई को अजमेर, भरतपुर, सीकर, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 4 जुलाई से राज्य में बारिश का दौर धीमा पड़ सकता है।
इन एरिया में हुई 2 इंच से ज्यादा बरसात
जगह बारिश (MM)
कोटकासिम (अलवर) 83
दानपुर (बांसवाड़ा) 56
बारां 70
डूंगरगढ़ (बीकानेर) 74
लूनकरणसर 52
रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) 69
भैसोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़) 54
राजगढ़ (चूरू) 117
चूरू शहर 53
रामगढ़ पचवाड़ा (दौसा) 72
लवाना (दौसा) 70
सूरतगढ़ (गंगानगर) 62
संगरिया (हनुमानगढ़) 82
टिब्बी 65
पावटा (जयपुर) 89
माधोराजपुरा (जयपुर) 77
चौंमू 69
शाहपुरा 68
बस्सी 57
नरैना 50
जयपुर शहर 52
मनोहरथाना (झालावाड़) 59
डग 47
खेतड़ी (झुंझुनूं) 96
झुंझुनूं शहर 85
मंडावा 62
मलसीसर 59
सूरजगढ़ (झुंझुनूं) 55
डींगोद (कोटा) 67
कानावास 64
संगोद 59
दलोट (प्रतापगढ़) 54
सीकर
85
.
ज्योतिष
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार घर में पौधा लगाते समय इस बात का रखे खास ख्याल…

पेड़-पौधे जहां होते हैं वहां हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। घर में लगाने के लिए पौधों का सही चयन करना आवश्यक है। अगर घर में पौधे लगाना चाह रहे हैं तो वास्तु में बताई गईं इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए किन पौधों को लगा सकते हैं।
वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ है। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। जहां तुलसी की पूजा होती है, वहां श्री हरि विष्णु की कृपा बनी रहती है। तुलसी को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए। केले के पेड़ को भी घर में लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इसके पास तुलसी का पौधा लगा हो तो यह अत्याधिक शुभकारी होता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है। अगर घर बड़ा है तो नीम का पौधा भी लगा सकते हैं। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति नीम के सात पेड़ लगाता है, उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। गुड़हल का पौधा भी घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। हनुमान जी और मां दुर्गा को नित्य गुड़हल का पुष्प अर्पित करने से संकट दूर हो जाते हैं। घर में बेल के वृक्ष को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सारे संकट दूर होते हैं। घर में अशोक का पौधा लगाना शुभकारी माना जाता है। कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर से दूर रखना चाहिए। घर में कभी भी दूध निकलने वाले पौधे न लगाएं। कांटेदार पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए। यह नकारात्मकता लाते हैं और प्रगति में बाधा उत्पन्न करते हैं। गुलाब का पौधा घर के अंदर नहीं, घर की छत पर लगाना चाहिए। काला गुलाब घर में नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि काला गुलाब लगाने से चिंता बढ़ती है।
-
व्यापर7 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब7 days agoHPSSSB में निकली 1500 पदों पर भर्ती,30 जून तक करें अप्लाई…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च किया गया, Portronics Dash 12 स्पीकर, जाने कीमत व अन्य फीचर्स…


































You must be logged in to post a comment Login