जॉब
बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, UPPCL ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत शिविर सहायक ग्रेड 3 एवं असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है एवं उम्मीदवार 15 जून 2022 इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से 14 जून 2022 तक चलेगी.
योग्यता
शिविर सहायक पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही हिंदी टाइपिंग की योग्यता भी मांगी गई है. वहीं सिविल इंजीनियर पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु सीमा
शिविर सहायक पदों के लिए 1 जनवरी 2022 को 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए भी यही आयु सीमा निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी।
डायरेक्ट लिंकशिविर सहायक पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन देख सकते हैं एवं डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं.वहीं सिविल इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन एवं आवेदन की लिंक नीचे साझा की गई है.

जॉब
RESERVE BANK OF INDIA में निकली आर्किटेक्ट, क्यूरेटर सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…

RBI Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड (RBISB) ने भर्तियां निकाली हैं. इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 23 मई 2022 से शुरू हो जाएगी. यह भर्तियां आर्किटेक्ट, क्यूरेटर और फायर ऑफिसर के पदों के लिए है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2022 तक जारी रहेगी. ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के द्वारा सभी पदों पर 1 – 1 नियुक्ति की जानी है.
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई की इस भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हों वे आवेदन योग्यता व आयु सीमा के लिए रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं. आरबीआई फायर ऑफिसर ग्रेड ए पद के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी. ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी.
पदों का विवरण
क्यूरेटर – 1 पद
आर्किटेक्ट – 1 पद
फायर ऑफिसर – 1 पद
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है.
200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जबकि 35 नंबर का इंटरव्यू होगा.
प्रत्येक प्रश्न के गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग होगी.
अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा किया जाएगा.
अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा.
इसके बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.
जॉब
KIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

KIOCL Recruitment 2022 : सार्वजनिक क्षेत्र की मिनीरत्न कंपनी कुद्रेमुख लौह अयस्क कंपनी लिमिटेड (KIOCL) ने चीफ जनरल मैनेजर और जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है. जो उम्मीदवार कर्नाटक के बेंगलुरु में नौकरी चाहते हैं उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है. आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://kioclltd.in/ पर विजिट करें. आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून है. केआईओसीएल भर्ती 2022 का भर्ती विज्ञापन 4 जून से 8 जून के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. अधिक जानकारी के लिए केआईओसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल
चीफ जनरल मैनेजर (एचआर)- 1 पद
जनरल मैनेजर (फाइनेंस)- 1 पद
जनरल मैनेजर (कॉमर्स)-1 पद
जनरल मैनेजर (मैटेरियल)-1 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
चीफ जनरल मैनेजर (एचआर)- किसी मान्यता प्राप्त विवि/प्रबंधन संस्थान से फुल टाइम एमबीए/MSW या HR/IR स्पेशलाइजेशन के समकक्ष ग्रेजुएट.
जनरल मैनेजर (फाइनेंस)- ग्रेजुएशन और लगातार अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ भारत के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान/भारत के कास्ट लेखाकार संस्थान का सदस्य होना जरूरी है.
जनरल मैनेजर (कॉमर्स)-किसी भी विषय में बीई/बीटेक या समकक्ष सहित मार्केटिंग मैनेजमेंट में पीजी एमबीए/दो साल का पीजी डिप्लोमा.
जनरल मैनेजर (मैटेरियल)-1 बीई या बीटेक किया होना चाहिए या समकक्ष सामग्री प्रबंधन में अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड सहित डिप्लोमा या डिग्री.
कितनी मिलेगी सैलरी
चीफ जनरल मैनेजर (एचआर)- E 8, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
जनरल मैनेजर (फाइनेंस)- E 7, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
जनरल मैनेजर (कॉमर्स)- E 7, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
जनरल मैनेजर (मैटेरियल)- E 7, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
जॉब
भारतीय खाद्य निगम ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल एवं विभिन्न क्षेत्रों में निकली भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..

भारतीय खाद्य निगम पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 में विभिन्न पदों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है।
बोर्ड ने अभी तक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन की तारीखों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए निगम की ऑफिशियल भर्ती पोर्टल recruitmentfci.in और ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in चेक कर सकते हैं।
भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के माध्यम से 4710 पदों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्रुप 2 में 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप 3 में 2521 और ग्रुप 4 (चौकीदार) में 2154 पदों को भरा जाएगा।
योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संबंधित जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें।
-
जॉब6 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..






























You must be logged in to post a comment Login