Lifestyle
आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, कही आप भी इसमें शमिल तो नहीं, जानिए
Cause Of Heart Attack: आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके पीछे बड़ी वजह तनाव और हमारी लाइफस्टाइल है. जानिए क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले?
Triggers Of Heartattack: हार्ट अटैक सबसे ज्यादा खतरनाक बीमारियों में से एक है. हार्ट अटैक का नाम सुनते ही दिल की धड़कन अपने आप तेज हो जाती है. हार्ट अटैक के ज्यादातर मामलों में जान चली जाती है. आजकल बहुत तेजी से हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं. खासतौर से युवा हार्ट अटैक के शिकार ज्यादा हो रहे हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों युवाओं को और कम उम्र में लोगों को हार्ट अटैक ज्यादा आ रहा है. क्यों 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक का खतरा इतना बढ़ जाता है. जानते हैं हार्ट अटैक के कारण?
हार्ट अटैक की वजह
1- लाइफस्टाइल– आजकल जिस तरह की लाइफस्टाइल हम लोग जी रहे हैं खासतौर से महानगरों में वो हमें तनाव, खाने पीने की लापरवाही, मिलावट, अनिद्रा और न जाने कितनी खतरनाक चीजें दे रही है. जिससे हमारा शरीर अंदर से कमजोर बन रहा है. इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, शरीर के अंगो पर असर पड़ रहा है.
2- हाई ब्लड प्रेशर– आजकल लोगों को हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी बहुत जल्दी होने लगी है. ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल पर प्रेशर पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक की बड़ी वजह है.
3- मोटापा– अगर शरीर में कोई बीमारी नहीं है तो मोटापा ही बीमारी बन जाता है. मोटापा एक ऐसी बीमारी बन गया है जो दूसरी हजारों बीमारियों को न्योता देता है. आजकल काम करने के स्टाइल ने शहरों में मोटापे की समस्या को बढ़ा दिया है. मोटापा दिल के लिए बहुत खतरनाक है.
4-जेनेटिक– कुछ लोगों को दिल की बीमारी का खतरा जेनेटिक भी होता है. परिवार में दिल की बीमारियों का इतिहास रहा होता है. ऐसे लोगों को हार्ट की बीमारी या हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है.
5- तनाव– आजकल लोगों की लाइफस्टाइल में तनाव बहुत बढ़ गया है. तनाव को पहले लोग जानते तक नहीं थे, लेकिन अब जरा-जार सी बात या फिर रोज की दिनचर्या में ही लोग तनाव से भरे रहते हैं. ऑफिस से जब घर लौटते हैं तो चेहरे पर दिनभर का तनाव और थकान साफ दिखती है. ये हार्ट अटैक की बहुत बड़ी वजह है.

Lifestyle
Makeup Remover Tricks: इस तरीके से क्लीन करे अपना चेहरा, मेकअप हटने के बाद भी रहेगा ग्लो
Makeup Remover Tricks: अगर मेकअप को सही तरीके से क्लीन ना किया जाये तो चेहरे पर कील-मुंहासे और स्किल एलर्जी भी हो सकती है. आज सिंपल मेकअप रिमूवर ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे चेहरा साफ और ग्लो करेगा.
Benefits of Homemade Makeup Remover: मेकअप में चेहरे पर फाउंडेशन और आईमेकअप की कई लेयर होती हैं जिनको सोने से पहले क्लीन करना जरूरी है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के मेकअप(Makeup) रिमूवर मिलते हैं लेकिन आप चाहें तो घर के सामानों से भी मेकअप रिमूव(makeup remover) कर सकते हैं. इनमें ना कोई ज्या खर्च है, ना कोई केमिकल है जिससे चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. इन ट्रिक्स से मेकअप क्लीन करने से चेहरा हाइड्रेट रहता है और उसको पूरा नरशिमेंट भी मिलता है जिसकी वजह से मेकअप क्लीन करने के बाद भी चेहरा भी चमकता है.
कैसे रिमूव करें मेकअप?
सबसे पहले तो ये याद रखें कि मेकअप अप्लाई किये हुऐ रात को नहीं सोना है ये स्किन के लिये बेहद अलहेल्दी है. मेकअप को क्लीन करने के लिये रेडीमेड कॉटन पैड आते हैं आप वो खरीद सकते हैं. या सिंपल कॉटन भी ले सकते हैं.
नारियल तेल से करें क्लीन
अगर वर्जिन कॉकोनट ऑयल है तो बेस्ट है वरना नॉर्मल कोकोनट ऑयल(Coconut Oil) से कॉटन पैड को सोक करें और धीरे धीरे पहले चेहरे को रब करें. हल्के हाथ से करने से ही ऑयल के साथ मेकअप की पूरी लेयर उतर जायेगी. दूसरे कॉटन बॉल(Cotton Ball) पर फिर ऑयल लें और आई मेकअप को क्लीन करें. आईमेकअप साफ करते वक्त आंखों को बंद रखें. पूरी तरह मेकअप( Makeup) क्लीन करने के बाद बिल्कुल नॉर्मल पानी से फेसवॉश करें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो किसी फेसवॉश से चेहरा साफ कर सकते हैं.
क्रीम से क्लीन करें मेकअप
मेकअप(makeup) क्लीन करने के लिये बेबी क्रीम, मॉइश्चराइजर, या नॉर्मल कोई भी क्रीम ले सकती हैं. उसे भी कॉटन पैड पर लेकर पहले चेहरे का मेकअप क्लीन करना है और फिर आंखों का. मेकअप हटाने के बाद चेहरा सादा पानी या फेसवॉश से धो सकती हैं. इससे भी चेहरा एकदम साफ हो जायेगा और चमकेगा.
गुलाबजल से करें क्लीन
गुलाबजल भी अच्छे मेकअप क्लीनिंग एजेंट( Cleaning Agent) की तरह काम करता है. थोड़ा सा गुलाबजल कॉटन पैड में सोक करें और धीरे धीरे पहले चेहरे को रब करें. कॉटन बॉल पर फिर गुलाबजल(Gulabjal) लें और आई मेकअप को क्लीन करें. आई मेकअप साफ करते वक्त आंखों को बंद रखें. पूरी तरह मेकअप क्लीन करने के बाद बिल्कुल नॉर्मल पानी से चेहरा धो सकती है. इससे चेहरे पर ऑयल भी नहीं रहता और चेहरे को पोषण भी मिल जाता है.
Lifestyle
मानसून में हरी सब्जियों के सेवन से हो सकती है अनेक बीमारिया, जानिए
Healthy Food For Monsoon: बारिश के सीजन में खान-पान की चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. इनमें हरी पत्ते वाली सब्जियों (Green Leafy Vegetable) को लेकर भी सावधानी दी गई है.
Reasons For Not To Eat Green Leafy Vegetables In Monsoon: यूं तो हरी सब्जियों (Green Vegetables) के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में आपने सुना ही होगा. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बरसात (Monsoon) के मौसम में हरी सब्जियों को खाना आपको फायदे की जगह, सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. जी हां, बारिश के मौसम में बीमारियां अधिक पनपती हैं. जिससे सर्दी -खांसी बुखार (Viral Fever), फूड प्वाइजनिंग (Food Poisioning), डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि इस सीजन में खान-पान की चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. इनमें हरी पत्ते वाली सब्जियों को लेकर भी सावधानी दी गई है.
डॉक्टरों का कहना है, कि बारिश के मौसम में हरी सब्जियों को खाने में सावधानी रखना चाहिए. खासकर हरे पत्ते वाली सब्जियां. बदलते मौसम के चलते हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती जाती हैं. तब कई बार हम ऐसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते है जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होती हैं.
पकाने से पहले अच्छी तरह करें साफ
हरे पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इनमें विटामिन और मिनरल्स खूब मौजूद होते हैं. ये सब्जियां बरसात के मौसम में नमी वाले इलाके में होती है. इसलिए इन पर कीड़े और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है. कुछ कीड़े आकार में इतने छोटे होते हैं कि खुली आंखो से भी दिखाई नहीं देते हैं. इसलिए सब्जियों को पकाने से पहले ठीक से साफ करना चाहिए. ताकि खतरनाक जर्म्स या बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश न कर सकें.
पालक के पत्ते पर छिपे होते हैं खतरनाक बैक्टीरिया
बरसात के दिनों में पालक और अन्य हरे पत्ते वाली सब्जियों के सेवन से परहेज करना चाहिए इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बनता हैं. इनके पत्तों पर कई छोटे – छोटे ई- कोली नामक बैक्टीरिया छिपे रहते हैं. जो की पालक को कई बार धोने पर भी हटते नहीं हैं. और सब्जियों को बार बार धोने से उनके पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं.
Lifestyle
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे
डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो तनाव, खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से पनपती है। ये बीमारी तब पनपती है जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करना कम या फिर बंद कर देता है। इंसुलिन का कम उत्पादन होने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। बाबा रामदेव के मुताबिक अगर डायबिटीज को कंट्रोल नहीं किया जाए तो किडनी, लंग्स और आंखों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है।
देश और दुनिया में डायबिटीज की बीमारी तेजी से पनप रही है। दुनिया में हर साल इस बीमारी की वजह से 10 लाख लोगों की मौत होती है। भारत डायबिटीज का हब है यहां शुगर के मरीजों की तादाद में इज़ाफा हो रहा है। डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो खान-पान को सुधारना होगा। गर्मी में डायबिटीज के मरीज डाइट में आयुर्वेदिक डाइट चार्ट को अपनाएं दवाई के बिना भी ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा। आइए बाबा रामदेव से जानते हैं कि शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज कैसा डाइट चार्ट फॉलो करें।
डायबिटीज कंट्रोल करेगा ये जूस: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए खीरा, करेला और टमाटर का जूस पीएं। बाबा रामदेव के अनुसार ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने के लिए रोजाना इस जूस का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। खीरा, करेला और टमाटर बॉडी को हाइड्रेट रखेंगे, साथ ही शुगर को भी कंट्रोल करेंगे।
इस जूस का सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं। रोजाना सुबह इस जूस का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होगी साथ ही कई हेल्थ प्रोब्लम का भी उपचार होगा। करेले में प्रचुर मात्रा में एंटी- ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।
मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें। गेहूं, बाजरा, मूंग, चावल, रागी और मकई से मिक्स आटा का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचेगा। इस आटा से बनी रोटी शुगर को कंट्रोल करेगी। मल्टीग्रेन आटा से बनी रोटी बॉडी में पोषक तत्वों की पूर्ति करती है। मल्टीग्रेन आटा में आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है नाशपाती समेत फाइबर रिच ये फल, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डायबिटीज के मरीज फ्रूट जूस को पीएं: डायबिटीज के मरीजों के लिए फ्रूट का सेवन बेस्ट है। लेकिन कभी आप जूस पीना चाहते हैं तो नारंगी, सेब और संतरा का जूस पी सकते हैं। डायबिटीज के मरीज गर्मी में जामुन का सेवन करें। जामुन का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। आम,लीची,अंगूर और केला का सेवन कम करें।
सूखे मेवे खाएं: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए सूखे मेवे खाएं। सूखे मेवे में बादाम,अखरोट और अंजीर ज्यादा खाएं आपको फायदा होगा।
थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं: डायबिटीज के मरीज एक बार में भरपेट खाना नहीं खाएं बल्कि थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं। साल 2018 में डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए थोड़ी थोड़ी देर बाद खाते रहना सेहत के लिए बेहतर होता है।
-
देश - दुनिया7 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
जॉब6 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto4 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब3 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
जॉब4 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto5 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब3 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
































You must be logged in to post a comment Login