क्राइम न्यूज़
OMG : विदेशी महिला तस्कर के शरीर से मिले 6 करोड़ की ड्रग्स,ऑपरेशन करके फिट किए गए थे ड्रग्स…

राजस्थान के जयपुर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां एक विदेशी महिला तस्कर के शरीर से 6 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई. उसने ये ड्रग्स 88 कैप्सूल में छिपाकर रखी थी. ये कैप्सूल उसके शरीर में ऑपरेशन करके फिट किए गए थे.
6 करोड़ का ड्रग्स बरामद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू सर्विसेज ने विदेशी युवती से 6 करोड़ का ड्रग्स बरामद किया. विदेशी युवती ड्रग्स को बड़ी चालाकी से अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई थी. इसे निकालने में डॉक्टरों को 15 दिन का वक्त लग गया.
शरीर के आंतरिक अंगों में छिपी थी ड्रग्स
19 फरवरी को जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई विदेशी महिला के शरीर से डीआरआई ने विशेष ऑपरेशन के जरिए 88 ड्रग से भरे कैप्सूल निकाले हैं. विदेशी महिला ने यह सभी कैप्सूल अपने आंतरिक अंगों के साथ-साथ शरीर के अंदर ऑपरेशन कर छुपा रखे थे.Google में काम करने वाला शख्स मॉडल्स से मंगवाता था अश्लील फोटो, अनोखे तरीके से करता था ब्लैकमेलिंगडीआरआई ने सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों की मदद से महिला के शरीर का ऑपरेशन कर ड्रग्स से भरे इन कैप्सूल को बाहर निकाला था. उसके शरीर से कुल 88 कैप्सूल निकाले गए. जांच में इन सभी में हेरोइन होने की पुष्टि हुई.
प्राइवेट पार्ट में छिपे हुए थे कैप्सूल
शुरुआत में करीब 60 कैप्सूल उसके शरीर से निकले थे. उसके बाद भी डीआरआई को और शक था कि शरीर में कुछ है और डॉक्टरों ने भी इसकी तस्दीक की थी. महिला के प्राइवेट पार्ट में बाकी के कैप्सूल छिपे हुए थे. करीब 11 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी के बाद युवती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
हेरोइन का वजन 862 ग्राम है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है. गिरफ्तार युवती को जेल भेज दिया गया है

क्राइम न्यूज़
crime news: जयपुर में 11वीं क्लास की स्टूडेंट से छेड़छाड़..

जयपुर में 11वीं क्लास की स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर से नहीं निकलने पर पड़ोसी युवक नाबालिग लड़की को कॉल कर भी परेशान करता है। करधनी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ बनवारी लाल मीणा कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि नागल जैसा बोहरा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी 17 साल की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास में स्टडी करती है। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला समीर नाम का युवक नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता है। स्कूल आते-जाते समय बीच रास्ते में उसको रोककर छेड़ता है।
पिछले काफी समय से आरोपी समीर यह हरकतें कर रहा है। घर से नहीं निकलने पर बेटी को कॉल कर परेशान करता है। कई बार मना करने पर भी नहीं माना। परेशान होकर उसके परिवार से शिकायत की। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने उलटा उन्हें ही धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
क्राइम न्यूज़
पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने गुस्से में आकर 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काटा, फिर जाने क्या हुआ…
दही लाने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने इलेक्ट्रिक कटर से 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काट लिया। खून से लथपथ मां-बेटे को घरवाले हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मासूम का इलाज चल रहा है। मामला चूरू जिले के सरदारशहर इलाके का है।
घटना बुधवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। झालरिया कुआं गांव की रहने वाली आरती देवी (25) ने पहले अपने बच्चे मनु के गले पर वार किया और फिर खुद सुसाइड कर लिया।
घटना के दौरान महिला की सास घर में बनी आटा चक्की चला रही थी और पति रामलाल व ससुर मंदिर गए हुए थे। कुछ देर बाद पति व ससुर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है और अंदर कटर चलने की आवाज आ रही है। पति रामलाल खिड़की से कमरे में गया तो बच्चा लहूलुहान हालत में रो रहा था और पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी।
परिजन मां-बेटे को लहूलुहान हालत में बीकानेर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरदारशहर थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे डीएसपी नरेंद्र कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
क्राइम न्यूज़
दर्दनाक हादसा, बिजली का तार गिरने से हुई 7 मजदूरो की मौत, एवं 1 की हालत गंभीर..
आंध्र प्रदेश के सत्यसाईं जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ऑटो पर हाईटेंशन वायर गिरने से उसमें आग लग गई। ऑटो में खेतों में काम करने जा रहे मजदूर बैठे थे। इनमें से 7 की झुलसकर मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। ड्राइवर और 5 अन्य सवारियों ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस ने बताया कि पास के गांव के किसान ने मजदूरों को बुलाया था। ये सभी एक सेवन सीटर ऑटो में बैठकर जा रहे थे। अचानक बिजली का तार गिरा और ऑटो में आग लग गई।
खेतों पर काम करने जा रहे थे मजदूर
तड़ीमारी मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली गांव के पास हादसा हुआ, जब पुलिस पहुंची तो 7 लोग जिंदा जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर थे। खेतों पर काम करने जा रहे थे। लक्ष्मी नाम की एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। मरने वाले गुड्डमपल्ली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई।
मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…
-
जॉब6 days agoHPSSSB में निकली 1500 पदों पर भर्ती,30 जून तक करें अप्लाई…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे























You must be logged in to post a comment Login