Connect with us

OMG : ये है दुनिया के सबसे महंगी व्हिस्की की बोतल, कीमत जानकर आपके छुट जायेंगे पसीने

Published

on

 

शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. ये जानते हुए भी लोग शराब का सेवन करने से खुद को नहीं रोकते. बहुत से लोग तो कीमती से कीमती शराब पीने के शौकीन होते हैं. उन्हें सालों पुरानी व्हिस्की  जुटाकर अपने बार का कलेशन बढ़ाना पसंद है. वैसे आप जानते होंगे कि अलग-अलग किस्म की शराब की कीमत एक दूसरे से काफी अलग होती है. वो जितनी पुरानी होती जाए, उनका दाम उतना बढ़ता जाता है. हाल ही में ब्रिटेन में व्हिस्की की नीलामी  हुई है जिसमें दो छोटी बोतलों की कीमत लाखों  रुपये है.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में आयले व्हिस्की ऑक्शन  में सिंगल मॉल्ट व्हिस्की की दो छोटी बोतलों की नीलामी हुई जिनकी कुल कीमत इतनी है कि आप एक कार आराम से खरीद सकते हैं. इनमें से एक है जेम्स मैकआर्थर की मॉल्ट मिल जिसे 1990 के दौर में पैक किया गया था मगर उसे 1959 में डिस्टिल किया गया था. इस बोतल को 6 लाख से ज्यादा रुपयों में नीलाम किया गया है.

लाखों रुपये में बिकी व्हिस्की की दो बोतलें
इसके साथ ही दूसरी व्हिस्की स्प्रिंगबैंक (Springbank) की है जिसे 1919 में बनाया गया था जबकि 1969 में उसे कैंपबेलटाउन की स्प्रिंगबैंक डिस्टिलेरी में पैक किया गया था. इस बोतल की कीमत तो और भी ज्यादा, यानी 7 लाख रुपये है. मैकआर्थर व्हिस्की की बोतल दुनिया में सिर्फ 4 ही हैं. स्कॉटलैंड के आइले आइलैंड पर मॉल्ट मिल डिस्टिलेरी में बनाया गया था. मॉल्ट मिल को साल 1962 में बंद कर दिया गया था. उससे 3 साल पहले ही इसे डिस्टिल किया गया था. इन दोनों छोटी बोतलों की कुल कीमत 13 लाख रुपये है.

करोड़ों में होती है दुनिया की सबसे महंगी शराब
नीलामी में व्हिस्की जीतने वाले अंजान शख्स ने कहा कि कुछ सालों तक वो इस शराब को नहीं पिएगा क्योंकि वो दूसरों को गर्व से दिखाना चाहता है कि उसके पास इतनी कीमती व्हिस्की है. व्हिस्की ऑक्शन की निदेशक इसाबेल ग्राहम ने बताया कि छोटी बोतलों को उपहार या यादगार तोहफों के रूप में लोगों को भेंट किया जाता है. अगर आपको लग रहा है कि ये सबसे महंगी शराब है तो आप गलत हैं. स्विडिश डीवा वॉडका का दाम 7 करोड़ से भी ज्यादा होता है. इसे क्रिस्टल्स, प्लैटिनम और गोल्ड से जड़ी बोतल में दिया जाता है. वहीं गाउट डे डियामेंट्स नाम की शैंपेन को गोल्ड और हीरे लगी बोतल में दिया जाता है और उसकी कुल कीमत 17 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

इस बैंक से कमाए हर महीना लाख रुपये,ये रही डिटेल

Published

on

By

SBI ATM FRANCHISE: कोरोना टाइम पर लोगो को काफी नुकसान सहना पड़ा था। कोरोना काल लोगो के जीवन का एक ऐसा समय था जिससे लोग अब बिलकुल भी याद नहीं करना चाहते। नौकरीपेशा लोगो से लेकर बिज़नेस करने वाले लोगो को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। और बहुत से लोग तो ऐसे थे जिनको बहुत भरी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद जैसे ही कोरोना का संकट थोड़ा कम हुआ लोगो ने फिर से अपने आप को स्थापित करना शुरू कर दिया ।इसी कड़ी में आइए आपको बताते हैं बिजनेस का एक शानदार आइडिया जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से 80 हजार रुपये महीना कमा सकते हैं। और सबसे खास बात ये है की यह एक सुरक्षित तरीका है। दरअसल, ये मौका आपको देश का सबसे सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI दे रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम फ्रेंचाइजी आप काफी आसानी से कमाई कर सकते हैं। यह सुविधा किसी भी बैंक एटीएम की तरफ से नहीं मिलती है। बल्कि इसके लिए एक अलग कंपनी होती है। बैंक की ओर से इसका कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है जो जगह-जगह एटीएम लगवाने का काम करती हैं। तो आइए जानते हैं कि आप कैसे SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िये :-

Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

Continue Reading

व्यापर

Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

Published

on

By

Gold Price Update: सावन के महीने से सोने के भाव ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है, जिससे सर्राफा बाजार में गोल्ड का रेट हाई होता नजर आ रहा है. वहीं आज यानि रविवार को भाव बंद होने से रेट में कोई बदलाव नहीं आया है मगर देखा जाए तो पिछले दो दिनों में 22 कैरट वाले सोने के रेट में 900 रुपए प्रति दस ग्राम का उछाल आया है.गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज रेट बढ़ने के बाद अब 22 कैरट सोने का दाम 46,900 रुपये और 24 कैरट वाले सोने का भाव 51,160 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. हालांकि देखा जाए तो पहले के आल टाइम हाई रेट 56,000 के हिसाब से गोल्ड 9,100 रुपए सस्ते ही चल रहा है. इसलिए अगर सोना लेना चाहते हैं तो देर न करें.

जानिए क्या है चांदी का भाव
वहीं बात की जाए चांदी के रेट की तो आज बाजार का भाव बंद होने से कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसलिए आज 1 किलो चांदी लेने के लिए आपको 55,100 रुपए देने होंगे. बता दें कि चांदी खरीदने के लिए इस समय सबसे अच्छा मौका क्योंकि इस समय इसके रेट काफी लो चल रहे हैं.जहां 22 कैरट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिली होती है, साथ ही इससे अन्य कई प्रकार के आभूषण भी बनाए जाते हैं. तो वहीं 24 कैरट सोना पूर्ण तरह से शुद्ध माना जाता है. जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना पाया जाता है।

इसे भी पढ़िये :-

Bank Holiday In August : अगस्त में बंद रहने वाले है बैंक, जाने कब-कब बंद रहेगी देखे पूरी लिस्ट… 

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर यहाँ निकाली भर्तिया,योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

Continue Reading

आयुष्मान भारत योजना : सरकार गरीबो को दे रही 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कवर, ऐसे उठाये इसका लाभ, ये रहा पूरा प्रोसेस…

Published

on

 

 

Ayushman Bharat Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आज भी गरीबी के कारण मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की  इस समस्या को देखते हुए सरकार ने एक खास योजना को शुरू किया है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। स्कीम के अंतर्गत लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का फायदा उन लोगों को मिल रहा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को आयुष्मान भारत कार्ड मिलता है। इस कार्ड की मदद से अस्पतालों में आप अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं।

इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से –

आयुष्मान भारत योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपनी पात्रता की पहले जांच करनी होगी। अपनी पात्रता की जांच करने के लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद स्क्रीन पर आपको Am I Eligible लिखा मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको लॉगिन करके मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ वेरीफाई करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर अपने राज्य के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी, उसे दर्ज करके आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या नहीं? इसके अलावा आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके भी इस बारे में पता करके योजना में आवेदन कर सकते हैं। आयुष्मान भारत स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़3 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़6 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश2 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto4 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • 5 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • 3 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • देश - दुनिया5 days ago

    NEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto6 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • व्यापर6 days ago

    PM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए

  • 5 days ago

    Fish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…

  • जॉब2 days ago

    इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता