चित्रकूट में मासूम बच्चियों के साथ, ऑपरेशन नरकलोक’ से प्रशासन में हड़कंप

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मासूम बच्चियों के साथ जो अत्याचार होता था, उसको लेकर ‘ऑपरेशन नरकलोक’ से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यहां चित्रकूट की खदानों में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की बात सामने आने के बाद आला-अफसरों ने इलाके में डेरा डाल लिया है और मामले की छानबीन में जुट गए हैं. पूरी जानकारी लेने के लिए आजतक से भी संपर्क किया गया है.
रिपोर्ट को दिखाए जाने के बाद मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है. इसके अलावा डीएम से लेकर अन्य अफसर घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से बात की.
कैसे होता था बच्चियों संग अत्याचार?
ये समझ लीजिए कि कैसे बुंदेलखंड के चित्रकूट में चंद रुपयों के लिए खनन के धंधे में लगे कुछ सफेदपोश मासूम बच्चियों का शोषण कर रहे थे. गरीबी के मारे इन अभागे लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर सौ-डेढ़ सौ रुपये की मजदूरी देने के बदले कुछ दरिंदे चित्रकूट की इन मासूम बच्चियों का शोषण कर रहे थे. पड़ताल में दर्द की ऐसी दास्तानें सामने आईं कि किसी की भी रूह कांप जाए.
ऑपरेशन नरकलोक में आजतक ने दिखाया था कि कैसे दिनभर हाड़तोड़ मेहनत करने वाली बेटियों को शाम को अपना मेहनताना हासिल करने के लिए रेप तक का शिकार होना पड़ता था.
रिपोर्ट दिखाने के चंद घंटे बाद ही मजदूरी के नाम पर बलात्कार के मामले में प्रशासन की नींद टूट गई. खबर चलने के साथ ही मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी हो गए और फिर अगले कुछ घंटों के भीतर जिला प्रशासन के सारे बड़े अफसर इलाके में थे. वही अफसर जो अब तक ऐसे मामलों की बात को खारिज कर रहे थे, प्रशासन का अमला देर रात तक इलाके में डेरा डाले रहा.
आजतक से ली जा रही मामले की पूरी जानकारी
आज तक की संवाददाता मौसमी सिंह को पुलिस प्रशासन की ओर से भी सारी जानकारी मुहैया कराने के लिए दर्जनों फोन आए. एसपी चित्रकूट के दफ्तर से ईमेल भेजकर आज तक से पीड़िता और दोषियों की जानकारी मांगी गई है.
इस मामले में अब डीएम शेषमणि पांडे और जोन के आईजी सीईओ समेत आला अधिकारी रात को छानबीन और पूछताछ में जुटे रहे. इस खबर से सोशल मीडिया में भी हड़कंप मच गया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी योगी सरकार से इस मसले पर कार्रवाई करने की मांग की है


Tech & Auto
TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

TVS Ronin Launch: चेन्नई स्थित दोपहिया निर्माता कंपनी टीवीएस ने देश में एक नई मोटरसाइकिल- टीवीएस रोनिन लॉन्च कर दी है. बाइक को 3 वेरिएंट्स (ट्रिपल टोन डुअल चैनल- टीडी, डुअल-टोन सिंगल चैनल-डीएस और सिंगल-टोन सिंगल चैनल-एसएस) में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1.49 लाख रुपये से 1.71 लाख रुपये के बीच है. यह कीमत एक्स-शोरूम हैं. TVS Ronin 6 कलर ऑप्शन गेलेक्टिक ग्रे, डॉन ऑरेंज, डेल्टा ब्लू, स्टैंगन्ज़ ब्लैक, मैग्मा रेड और लाइटिंग ब्लैक में उपलब्ध होगी. बाजार में इसका मुकाबला Yamaha FZ X और Honda CB350 RS जैसी बाइक्स से होने वाली है.
TVS Ronin की कीमतें
-TVS Ronin SS (Magma Red)- 1.49 लाख रुपये
-TVS Ronin SS (Lighting Black)- 1.49 लाख रुपये
-TVS Ronin DS (Delta Blue)- 1.56 लाख रुपये
-TVS Ronin DS (Stargaze Black)- 1.56 लाख रुपये
-TVS Ronin TD (Galactic Gery)- 1.68 लाख रुपये
-TVS Ronin TD (Dawn Orange)- 1.70 लाख रुपये
TVS Ronin में गोल LED हेडलैंप और टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक है, जो इसे रेट्रो लुक देता है. इसका साइड पैनल फ्लैट है और इसमें पीछे की तरफ ट्यूबलर ग्रैरेल के साथ सिंगल पीस सीट है. सीट के ठीक नीचे एलईडी टेललैंप और एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं. इसके कुछ अन्य डिज़ाइन हाइलाइट्स में ब्लैक-आउट इंजन, सिल्वर-कलर्ड टिप के साथ बड़ा साइड स्लंग एग्जॉस्ट, कर्व्ड फेंडर और एक्सपोज़्ड रियर सबफ़्रेम शामिल हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और TVS का स्मार्ट Xonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है, जो टूर मोड, राइड मोड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और वॉयस एंड राइड असिस्ट की पेशकश करता है.
नई TVS बाइक में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील हैं, जो डुअल-पर्पस टायर्स के साथ आते हैं. ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो रोनिन में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक हैं. बाइक में सिंगल और डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलता है. रोनिन में एबीएस दो मोड- अर्बन और रेन प्रदान करता है. TVS Ronin में बिल्कुल नया 225.9cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7,750rpm पर 20.2bhp (15.1kw) की पावर और 3750rpm पर 19.93Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है.
amazing amazing
HAUNTED ROADS: देश की सबसे डरावनी सड़के जहां दिन में भी जाना है मना, अगर गये तो जान ले ये कुछ जरुरी बाते और इस सडको के बारे में…

झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-33 पर कई ऐसे एक्सीडेंट होते हैं, जो असामान्य होते हैं. इसको लेकर कुछ लोग कहते हैं यह भूत कर रहा है तो कुछ लोगों का मानना है कि सड़क शापित है. इस हाईवे के दोनों ओर एक मंदर है और मान्यता है कि यदि कोई ड्राइवर रुककर दोनों मंदिरों में प्रार्थना नहीं करता है तो उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है. यह काफी अजीब है, लेकिन लोगों का मानना है कि यह सच है.
मान्यता के अनुसार, भानगढ़ किले को भारत में सबसे हॉन्टेड प्लेस में से एक माना जाता है और इसको लेकर कहा जाता है कि इसी वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे को भी शापित माना जाता है. कई लोगों का मानना है कि इस रोड पर कई भयावह चीजों का सामना करना पड़ता है, जिनकी व्याख्या नहीं की जा सकती है. उनका कहना है कि जब आप किले के पास से गुजरते हैं तो कुछ नकारात्मक ऊर्जा और अजीब चीजों को महसूस करते हैं.
मुंबई-गोवा हाईवे पर काशेड़ी घाट को हॉन्टेड माना जाता है और लोगों का मानना है कि खूबसूरती के लिए फेमस ये जगह रात के डरावनी हो जाती है. लोगों का कहना है कि रात के समय यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को एक औरत रोकती है और जो ड्राइवर बिना गाड़ी रोके निकलने की कोशिश करता है, उसका आगे एक्सीडेंट हो जाता है.
तमिलनाडु में सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य के बीच से गुजरने वाले हाईवे को भी लोग हॉन्टेड मानते हैं और उनका कहना है कि यह काफी डरावना है. लोगों का कहना है कई बार उन्होंने सड़के से गुजरते समय अजनबियों का आवाज सुनी और रोशनी भी देखी. हालांकि, अब तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है. बता दें कि इसी जंगल में डाकू वीरप्पन भी रहता था, जिसे बाद में पुलिस ने मार गिराया था.
दिल्ली कैंट रोड को भी लोग हॉन्टेड बताते हैं और यहां से यात्रा करने वाले लोगों का दावा है कि इस रोड पर एक सफेद साड़ी वाली महिला का भूत घूमता है. कहा जाता है कि इस रोड पर घूमती महिला लिफ्ट मांगती है और गाड़ी नहीं रोके पर गाड़ी के साथ-साथ दौड़ने लगती है और परेशान करती है. हालांकि, इसको लेकर कोई प्रमाण नहीं है.
panjab
Panjab News: पंजाब के CM भगवंत मान की कल दूसरी शादी, होने वाली बीवी डॉक्टर…
पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।
पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।
कौन है डॉ. गुरप्रीत कौर
सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं।
मां और बहन ने चुनी लड़की, परिवार में पहले से आना-जाना
CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया। परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी।
2014 में संगरूर से सांसद बनने के बाद बिगड़े थे पहली पत्नी से रिश्ते
भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं। उनकी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई थी। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए थे। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से जुड़े। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि, 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। उन्हें संगरूर से टिकट मिला। तब उनकी पत्नी रहीं इंद्रप्रीत कौर ने भी प्रचार किया। हालांकि, सांसद बनने के बाद मान के पत्नी के साथ रिश्ते बिगड़ते चले गए। इस बारे में खुद मान ने भी जिक्र किया कि वे परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे हैं।
मान ने कहा था- मैंने परिवार छोड़ पंजाब चुना
इससे पहले भगवंत मान ने अपने तलाक के बारे में कहा था कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था। हालांकि, उन्होंने पंजाब को चुना। मान ने इस बारे में पंजाबी में कहा था ‘ जो लटकियां सी चिरां तो वो हल हो गया, कोर्ट च एह फैसला कल हो गया, इक पासे सी परिवार, दूज्जे पासे सी परिवार, मैं तां यारों पंजाब दे वल हो गया’ (लंबे समय से लंबित मुद्दा हल हो गया। कोर्ट ने इसका फैसला कर दिया। मुझे 2 परिवारों में से किसी एक को चुनना था। मैंने पंजाब को चुन लिया।)
हालांकि उन्होंने अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत की तारीफ भी की थी। मान ने अपनी पहली पत्नी की भी तारीफ की थी कि उसने बहुत अच्छे ढंग से बच्चों को बड़ा किया है।
केजरीवाल परिवार समेत आएंगे, 25 मेहमानों का इंतजाम
भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल भी परिवार समेत शामिल होंगे। चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अरेंजमेंट की जिम्मेदारी राघव चड्ढा निभा रहे हैं। समारोह में चुनिंदा पारिवारिक लोगों को ही बुलाया गया है। इस समारोह में 20 से 25 लोग ही शामिल होंगे।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर1 day agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
देश - दुनिया5 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…

































You must be logged in to post a comment Login