राजस्थान
राजस्थान में पेट्रोल डीजल का समय बदला, अब से पेट्रोल डीजल रात 9बजे के बाद बंद रखने का एलान…

तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी। वहीं अब राजस्थान में दो तेल कंपनियाें HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपाेरेशन लिमिटेड) और BPCL (भारत पेट्रोलियम काॅरपाेरेशन लिमिटेड) ने घाटा कम करने के लिए तेल की राशनिंग शुरू कर दी है।
दोनों कंपनियों के सेल्स ऑफिसर पेट्रोल पंप संचालकों को खुले निर्देश दे रहे हैं कि वर्किंग आवर्स 8 घंटे ही रखें। यानी रात 9 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल की बिक्री न करें। तेल की सेल घटाई जाए। दोनों कंपनियों के अफसरों ने अपने स्तर पर ही तेल कम देना शुरू कर दिया है।
सप्लाई पर ब्रेक, पंप पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री ठप
तेल कम देने के पीछे आगे से सप्लाई कम मिलना बताया जा रहा है, जबकि IOC (इंडियन ओयल कॉरपोरेशन लिमिटेड) अपने स्तर पर पूरे तेल की सप्लाई कर रही है। हालत यह है कि राजस्थान के 6700 पंप में से 4500 पंप रविवार को सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। 11 जून को दूसरा शनिवार व 12 जून को रविवार होने के कारण तेल डिपो बंद रहेंगे। सोमवार को ही सप्लाई सुचारू हो सकेगी। इस अघोषित तेल संकट पर कंपनियों के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। वहीं रिलायंस व एस्सार के पंप पर तेल की बिक्री नहीं हो रही।
दोनों कंपनियों ने मई के दूसरे सप्ताह से शुरू की राशनिंग
दोनों तेल कंपनियों ने मई के दूसरे सप्ताह से ये राशनिंग शुरू की है। इसके पीछे उच्च स्तर का हवाला दिया गया है। पहले डिमांड ड्राफ्ट के जरिए बुकिंग करवाते ही हाथों-हाथ आपूर्ति होती थी, लेकिन अब एडवांस बुकिंग मांगी जा रही है। इसके बावजूद भी दो से तीन दिन में सप्लाई की जा रही है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर अजमेर व कोटा स्थित तीनों कंपनियों के डिपो तेल के लिए मिलने में दिक्कत आ रही है।
डीलर्स से कह रहे- आगे से सप्लाई नहीं मिल रही, सेल घटाएं
राशनिंग पर जिम्मेदार बोले- ये तो वैश्विक संकट है
तेल की राशनिंग को लेकर भास्कर ने दोनों कंपनियों के जिम्मेदारों से बातचीत करने का प्रयास किया। जोधपुर में BPCL के डिपो इंचार्ज एसके राजपूत से बात की तो उन्होंने तेल संकट होने की बात खारिज कर दी। फिर कहा- ये वैश्विक संकट है। इसी तरह जयपुर में HPCL के डीजीएम आशीष सिंघल ने इस मुद्दे पर बात करना उचित नहीं समझा।
कंपनियों का दावा- 12 से 14 रु./लीटर तक हो रहा घाटा
21 मई को केंद्र ने पेट्रोल पर 9.55 रु. व डीजल पर 7.20 रु./ली. एक्साइज ड्यूटी घटाई। पहले से ही तेल की कीमतों में उछाल पर ब्रेक लगा रखा है। BPCL व HPCL कम हो रहे मुनाफे के लिए इसे ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों कंपनियों के अफसर डीजल पर 14 रु. और पेट्रोल पर 11 से 12 रु./लीटर नुकसान की बात कह रहे हैं।
राजस्थान में तेल की बिक्री
डीजल : रोज 1.10 करोड़ लीटर
सालाना 400 करोड़ लीटर
पेट्रोल : रोज 23 लाख लीटर
सालाना 85 करोड़ लीटर
दोनों कंपनियों के डायरेक्टर तक शिकायत, लेकिन कोई असर नहीं
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुनीत बगई बाेले- HPCL और BPCL अपने डीलर्स को तेल की सप्लाई नहीं दे रहे हैं। डीजल की सप्लाई तो रोक दी गई है। HPCL के सीएमडी डॉ. पुष्प कुमार जोशी, BPCL के कार्यकारी निदेशक पीएस रवि को स्थिति से अवगत कराया है। फिर भी हालात नहीं सुधरे।

राजस्थान
10वी के लाखो छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सेकेंडरी का रिजल्ट आज..

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी, प्रवेशिका और सेकेंडरी(व्यवसायिक) एग्जाम का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जयपुर में घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में यह परिणाम घोषित करेंगे। पिछले साल कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए थे और बोर्ड का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा था। यह बोर्ड इतिहास में सबसे ज्यादा था, ऐसे में इस बार का रिजल्ट इससे कम ही रहेगा।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के लिए इस वर्ष 10 लाख 36 हजार 626 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसी तरह प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7,229 और माध्यमिक( व्यवसायिक ) के लिए 56,215 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रिजल्ट्स बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगें। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं आट्र्स, साइंस व कॉमर्स संकाय का रिजल्ट्स पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।
वर्ष परिणाम लड़के लड़कियां शामिल पास
2021 99.56 99.51 99.62 1255385 1249833
2020 80.64 79.90 81.41 1152201 929045
2019 79.85 79.45 80.35 1098132 876848
2018 79.86 79.79 79.89 1058018 844909
2017 78.96 79.01 78.89 1072799 847063
यह रहा 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं आट्र्स, साइंस व कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी किया जा चुका है। साइंस में 96.53, कॉमर्स में 97.53 आट्र्स में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।
99.56% रहा पिछले साल रिजल्ट
साल 2021 में 10वीं का रिजल्ट 99.56% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.51 और लड़कियों का 99.52 रहा। 12,04,606, छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। 44,875 स्टूडेंट्स ने सेकंड जबकि 352 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया। एक छात्र के सप्लीमेंट्री आई। 10वीं बोर्ड में 12 लाख 55 हजार 385 छात्र-छात्राएं थे। इनमें से 12 लाख 49 हजार 833 पास हुए।
पिछले साल नहीं हुई परीक्षाएं, फार्मूले से तय किया रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्थापना 4 दिसंबर 1957 को हुई थी। हर साल बोर्ड परीक्षा आयोजित करता था। कोरोना के कारण 2021 में परीक्षा नहीं हो पाई। सरकार ने स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का निर्णय लिया। मार्क्स के लिए राज्य सरकार ने कमेटी का गठन किया। कमेटी के बताए फार्मूला के आधार पर स्कूलों ने अपना रिजल्ट तैयार कर बोर्ड को भेजा। इसके बाद बोर्ड ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित किया। यह परिणाम 99.56 प्रतिशत रहा।
वर्ष 2020 का परीक्षा परिणाम : 80.64 %
कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 11 लाख 78 हजार 570 विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे। 11 लाख 52 हजार 201 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 9 लाख 29 हजार 45 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा।
राजस्थान
राजस्थान मे कक्षा 12वीं बोर्ड के विज्ञान और कॉमर्स के परिणाम आज हुए जारी, एवं 10 वी,12 वी के लिए निकली भर्तियां, जल्द ही करे आवेदन…

Sarkari Results Naukri Live Update Rajasthan Board Result Will Release Today: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। इसके साथ ही राजस्थान बोर्ड भी आज कक्षा 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
03:34 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th Result: लड़कियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने इस साल भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। विज्ञान संकाय में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 97.57 रहा तो वहीं, लड़कों का 95.98 प्रतिशत। कॉमर्स की बात करें तो लड़कियों का सफलता प्रतिशत 98.62 रहा तो वहीं, लड़कों का सफलता प्रतिशत 96.93 फीसदी।
03:29 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th Result 2022: साइस का परिणाम इतने फीसदी
आरबीएसई के एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री ने अजमेर स्थित बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में 12वीं के परिणाम को जारी किया। परीक्षा में साइंस का रिजल्ट 96.53 फीसदी रहा है।
03:23 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th Result 2022: यहां देखें परिणाम
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
03:08 PM, 01-JUN-2022
RBSE 10th Result 2022: कब जारी होंगे दसवीं के परिणाम
आरबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जून, 2022 तक घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से अभी कक्षा 5 और 8 के छात्रों के परिणामों की तिथि आनी बाकी है।
02:55 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th Result Out Live: यह रहा सफलता प्रतिशत
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में साइंस संकाय में 96.53 और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
02:46 PM, 01-JUN-2022
Rajasthan Board result: इतने छात्र हुए सफल
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार 12वीं विज्ञान के संकाय में कुल 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, कॉमर्स में कुल 26 हजार 346 ने सफलता प्राप्त की है।
02:43 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th Result 2022: आरबीएसई की वेबसाइट क्रैश
बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान आरबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो गई है।
02:32 PM, 01-JUN-2022
Rajasthan Board 12th Result:बोर्ड प्रशासक ने जारी किया परिणाम
राजस्थान बोर्ड बोर्ड के 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स का परिणाम अब जारी हो चुका है। बोर्ड के प्रशासक एलएन मंत्री ने परीक्षा का परिणाम जारी किया।
02:23 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th Result 2022: परिणाम जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE, Ajmer) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के साइंस के परिणाम जारी कर दिए हैं।
01:57 PM, 01-JUN-2022
Rajasthan Board Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल,2022 तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
01:49 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th result: रोल नंबर से चेक कर सकेंगे परिणाम
राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम आज बुधवार 01 जून को जारी करेगा। इसे चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर से लॉगिन करना होगा।
01:28 PM, 01-JUN-2022
Rajasthan Board Result: कब हुई थी परीक्षा
आरबीएसई की ओर से राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक किया था। वहीं, आरबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की थी।
01:16 PM, 01-JUN-2022
RBSE Result 2022: इस समय जारी होंगे परिणाम
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रिजल्ट दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे। जो छात्र बीएसईआर 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
01:03 PM, 01-JUN-2022
RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम आज
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आज बुधवार 1 जून, 2022 को घोषित किए जा रहे हैं।
12:43 PM, 01-JUN-2022
RSMSSB JE Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जिन उम्मीदवारों को ऐसा करना हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर के 4 जून, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
राजस्थान
राजस्थान में कोरोना की चौथी लहर की आहट शुरू, अप्रैल में 492 संक्रमितों में 70 बच्चे मिले..
राजस्थान में कोरोना की चौथी लहर की आहट शुरू हो गई है। जयपुर में रोजाना 30 से ज्यादा केस सामने आ रहे है। लेकिन डर इस बात का है कि बच्चों की संख्या पॉजिटिव लिस्ट में बढ़ रही है। अप्रैल में मिले 492 संक्रमितों में 70 बच्चे थे। हालांकि, इनमें 99 फीसदी केस में लक्षण सामान्य मिले हैं। अब भी उन बच्चों को ज्यादा खतरा है, जिनका वैक्सीनेशन शुरू भी नहीं हुआ है। अगर चौथी लहर आती है तो इन बच्चे के सबसे ज्यादा चपेट में आने की आशंका है। पिछली 2 लहरों का ट्रेंड देखे तो डेल्टा वैरिएंट के समय जितने बच्चे संक्रमित हुए थे, ऑमिक्रॉन में संख्या अधिक थी।।
दूसरी लहर के दौरान जयपुर में मिले पॉजिटिव केस और ओमिक्रॉन से दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक रही तीसरी लहर में केसों की तुलना करें तो तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा संक्रमित हुए। पिछले साल जनवरी से मई तक मिले कुल संक्रमितों में औसतन 8 से 11 फीसदी 20 साल तक की एजग्रुप के बच्चे थे, लेकिन तीसरी लहर के दौरान दिसंबर 2021 से लेकर अप्रैल 2022 तक की रिपोर्ट देखें तो संक्रमित 14 से 19 फीसदी के बीच थे।
गंभीरता कम होने के कारण लोगों में डर कम
विशेषज्ञ की मानें तो कोविड की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों में गंभीर बीमार बड़ी संख्या में थे। इससे हॉस्पिटल में एडमिशन बढ़ने के साथ ही बहुत संख्या में डेथ भी हुई थी। उस समय डेल्टा वैरिएंट से इंसान के फेंफड़ें सबसे ज्यादा खराब हो रहे थे, जिसके कारण लोगों के सांस लेने में तकलीफ होने और ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई थी। तीसरी लहर में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला तो लोगों में कोरोना को लेकर डर कम रहा।
जयपुर सीएमएचओ डॉ.नरोत्तम शर्मा का कहना है कि जिस तरह दिल्ली, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में केस बढ़ रहे हैं, उसी तरह जयपुर में भी मरीज बढ़ने लगे हैं। इसके लिए हमारी टीम ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि अब हमें बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि ओमिक्रॉन वैरिएंट जब आया था बड़ी संख्या में बच्चे संक्रमित हुए थे। वर्तमान में 12 साल से छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है।
-
जॉब6 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब6 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब6 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge6 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया6 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब5 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
क्राइम न्यूज़6 days agoछत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….




















You must be logged in to post a comment Login