आज भी बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में कटौती, जानें नए रेट्स

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 15 से 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि डीजल के दाम में थोड़ी राहत मिली है. डीजल के भाव में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है.
नई दिल्ली – लगातार चौथे दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 15 से 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि डीजल के दाम में थोड़ी राहत मिली है. डीजल के भाव में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है. राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 73.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल एक लीटर डीजल के लिए 65.85 रुपये खर्च करने होंगे.
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.20 रुपये, 78.87 रुपये, 75.91 रुपये और 76.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.85 रुपये, 69.07 रुपये, 68.26 रुपये और 69.60 रुपये प्रति लीटर रहे.
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है. बीते एक महीने में कच्चे तेल के दाम में चार डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जिसके कारण पांच सप्ताह से ज्यादा समय के बाद फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है.
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
इन तरीकों से घर बैठे पता करें अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के दाम
SMS के जरिए- अगर आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करना चाहते हैं तो 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं.इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. मतलब साफ है कि आप अगर दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.
> वेबसाइट के जरिए- अगर आप इंटरनेट यूजर हैं तो आप इंडियन आयल की वेबसाइट पर पंप लोकेटर की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. https://associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ इस साइट पर क्लिक करने के बाद आपको दिए गए टैब में अपनी लोकेशन बतानी होगी. इसके बाद मैप पर पेट्रोल पंप देखना है तो इस हिसाब से आप टैब पर क्लिक करें और आपको उस इलाके में मौजूद पेट्रोल पंप के बारे में पता लग जायेगा. इस लिस्ट में आपको पेट्रोल पंप की सूची के साथ वहां उपलब्ध ईंधन के भाव के बारे में भी जानकारी मिलेगी.


Lifestyle
EYE CARE TIPS: आंखो में धुंधलेपन और जलन से है परेशान, करे ये छोटा से उपाये…

रोजमर्रा के जीवन में कई सारी एक्सेसरीज हमारे काम आती हैं। अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से हम इनका उपयोग करते हैं। चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस भी ऐसी ही एक एक्सेसरी हैं। इन दोनों का उपयोग आंखों की देखने की क्षमता को मजबूती देने या सुधारने के लिए किया जाता है। हालांकि आजकल बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश चश्मे भी ट्रेंड में हैं, वही अक्सर लुक्स को थोड़ा और स्पेशल टच देने, ग्लैमरस रखने और सुविधा के लिहाज से कॉन्टैक्ट लेंसेस का उपयोग भी काफी किया जाता है।
चाहे चश्मे हों या कॉन्टैक्ट लेंस, उपयोग करने के साथ ही इनके रखरखाव पर भी ध्यान देना जरूरी है। अच्छी से अच्छी क्वालिटी के उत्पाद भी ध्यान न रखने से खराब तो होते ही हैं, इसका असर आपकी आंखों की सेहत पर भी पड़ सकता है। बहरहाल, कॉन्टैक्ट लेंसेस और चश्मे, दोनों के ही अपने फायदे भी हैं और नुकसान भी। इसलिए किसी की देखादेखी में कोई भी उत्पाद चुनने की जगह, चुनें वही जो आपकी सुविधा के लिहाज से बेस्ट हो। आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा बेहतर होगा?
कॉन्टैक्ट लेंसेस
पतली सी प्लास्टिक या कांच की एक डिस्क जो आपकी आंखों में सीधे लगाई जाती है। चश्मे आंखों से थोड़ी दूरी पर रहते हैं लेकिन कॉन्टैक्ट लेंस आंखों के भीतर लगाए जाते हैं। ये फैशन ट्रेंड को फॉलो करने के लिए भी प्रयोग में लाए जाते हैं और आंखों के नम्बर को सपोर्ट करने के लिए भी। मुख्यतः दो प्रकारों के लेंसेस उपयोग में लाये जाते हैं- सॉफ्ट और हार्ड। ज्यादातर प्लास्टिक से बने सॉफ्ट लेंसेस ही उपयोग में लाए लाते हैं।
हार्ड लेंसेस, सॉफ्ट लेंसेस की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं लेकिन ये आरामदायक कम होते हैं। एलर्जी की स्थिति में भी हार्ड लेंसेस अधिक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
इन बातों को रखें ध्यान में-
लेंसेस चाहे हार्ड हों या सॉफ्ट, अगर आंखों के नम्बर के हिसाब से आप इसे ले रहे हैं तो कोशिश करें कि पूरी जांच के बाद खरीदें।
कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के लिए इंफेक्शन एक आम समस्या होती है। आंकड़े बताते हैं कि अमूमन हर 500 में से एक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले व्यक्ति को आंखों के गम्भीर संक्रमण की आशंका हो सकती है। इसलिए इन्हें उपयोग करते समय साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। लगातार लेंसेस का प्रयोग ड्राय आइज या अधिक संवेदनशील आंखों की स्थिति बना सकता है। अपने डॉक्टर से इस संदर्भ में पूरी जानकारी लें और उनके बताए तरीकों का पालन करें।
चश्मे के बारे में जानिए
चश्मों के साथ सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी फ्रेम और कांच दोनों ही आंखों से कुछ दूरी पर होते हैं। इसलिए आंखों को सीधे नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं फ्रेम से लेकर ग्लासेस के शेप और स्टाइल तक चुनने के लिए आपके पास ढेरों विकल्प होते हैं। अच्छी देखभाल करने पर चश्मे बहुत लंबे समय तक चलते भी हैं। ये लेंसेस की तुलना में सस्ते भी होते हैं। संक्रमण की आशंका इनमें कम से कम होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप लम्बे समय तक कम्प्यूटर पर काम करते हैं, धूप में रहते हैं या लंबी दूरी तक गाड़ी चलाते हैं, तो चश्मों में आपको इसके हिसाब से ग्लासेस आसानी से मिल सकते हैं। इनमें हानिकारक यूवी किरणों से लेकर कम्प्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली किरणों तक से बचाव हो सकता है। ये आंखों पर सीधे स्ट्रेन पड़ने और संक्रमण होने से भी रक्षा कर सकते हैं।
कई बार चश्मों की वजह से पेरिफेरल विज़न मतलब साइड में देखने की क्षमता बाधित भी हो सकती है।
आउटडोर या स्पोर्ट एक्टिविटी के लिहाज से अधिकांशतः चश्मे मुश्किल खड़ी करने वाले हो सकते हैं। कॉन्टैक्ट लेंस लगवाने के बाद डॉक्टर से साल में कम से कम 2 बार चैकअप जरूर करवाएं।चश्मे के लिए साल में एक बार चैकअप से भी काम चल जाएगा।
देखभाल की नियमित जरूरत चश्मे में भी होती है। इसपर पड़ने वाले स्क्रैच आदि आंखों की रौशनी पर बुरा असर डाल सकते हैं।
देश - दुनिया
AIIMS में दी चेतवानी: MOMOS खाने से हुई मौत, जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर….

आज के समय में मोमोज किसको पसंद नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ये पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन गया है। लोग इसे बड़े ही चाव के साथ खाते है। मोमोज की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह जानलेवा साबित हो रहा है। इसकी पुष्टि देश के सर्वाेच्च चिकित्सा संस्थान ने की है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों ने दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में इसे वजह बताया है।
एम्स की रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 साल के एक व्यक्ति को मृत अवस्था में दक्षिण दिल्ली से एम्स लाया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि वह एक दुकान में खाना खा रहा था, तभी अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
शख्स की मौत के कारणों का पता करने पर पाया गया है कि यह मौत मोमोज (Momos) के कारण दम घुटने से हुई है। एम्स (AIIMS) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि मोमोजकी सतह फिसलन भरी और मुलायम होती है और इसी वजह से ठीक से चबाए बिना निगलने पर दम घुटने से मौत हुई है।
यह मामला सामने आने के बाद एम्स ने ‘सावधानी के साथ मोमोज को निगलने’ की चेतावनी जारी की। विशेषज्ञों नें कहा है कि मोमोज की फिसलन के कारण उत्पन्न होने वालघुे टन से इस शख्स की मौत हुई है इसलिए मोमोज खाते समय लोगों को इसे अच्छे से चबाकर खाना चाहिए।
क्राइम न्यूज़
दर्दनाक घटना : पानी समझ गलती से पिला दिया डीजल,मासूम की मौत…

नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर एक चार साल की मासूम बच्ची ने अपने 8 माह के छोटे भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया. जिससे मासूम की मौत हो गई. यह घटना नोएडा के सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी गांव की है।
पीड़िता परिवार मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है. लेकिन छिजारसी गांव लंबे समय से रह रहा है. यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है. परिवार के सभी लोग घर पर ही मौजूद थे. अचानक 8 माह का मासूम रोने लगा. भाई को रोता देख बहन पास में पड़ी बोलत उठाई और पानी पिलाने लगी. बच्ची को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसे पानी नहीं डीजल है।
डीजल पीते ही मासूम जोर-जोर से रोने लगा.सभी घरवाले मासूम के पास पहुंचे उन्होंने पता चला कि बच्ची ने पानी की जगह मासूम को डीजल पिला दिया. तुरंत ही मासूम को लेकर परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के तीन दिन बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
वहीं कोतवाली सेक्टर 63 ने जानकारी देते हुए बताया की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पूछताछ में पता चला है कि 4 साल की बहन ने बोतल में रखे डीजल को पानी समझकर अपने भाई को पिला दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…






























You must be logged in to post a comment Login