छतीसगढ़
भीषण गर्मी के बीच इन तीन राज्यों में गहरा सकता है बिजली का संकट!
कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को बताया कि देश का कोयला उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 8.5 प्रतिशत से बढ़कर 77.72 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.
देश में एक बार फिर बिजली संकट
देश में एक बार फिर बिजली संकट गहराता नजर आ रहा है. दरअसल महंगे हो रहे कोयला के आयात तीन राज्यों में बिजली की भारी कमी ला सकता है. माना जा रहा है कि आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान में आने वाले दिनों में बिजली की कमी से आमलोगों को काफी परेशानी हो सकती है.
वहीं इस मामले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एक हाई लेवल बैठक भी की है. ऊर्जा मंत्री ने कहा, ‘घबराने की जरूरत नहीं है, हम बिजली की मांग पूरी करेंगे.’ संघीय दिशानिर्देश अनुशंसा करते हैं कि बिजली संयंत्रों में औसतन कम से कम 24 दिनों का स्टॉक हो.
एक तरफ जहां तीन राज्यों में बिजली की कमी की खबरे आ रही है वहीं दूसरी तरफ कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को बताया कि देश का कोयला उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 8.5 प्रतिशत से बढ़कर 77.72 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. उनका यह बयान कोयले की कमी की खबरों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. खबरों में कहा गया है कि गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग की वजह से कोयले की कमी का संकट पैदा हो गया है. जोशी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में देश के कोयला क्षेत्र ने रिकॉर्ड 77.72 करोड़ टन का उत्पादन हासिल किया। इससे पिछले वित्त वर्ष में कोयला उत्पादन 71.6 करोड़ टन रहा था.
पंजाब में कोयले की कमी
पंजाब की जनता के लिए आप सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली की पहली गारंटी सुनिश्चित करने के लिए तैयार है. इसी बीच पंजाब में कोयले की कमी की खबर आई है जिससे प्रदेश में बिजली की कटौती हो रही है. पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड पहले से ही वित्तीय दबाव में है, इसलिए पंजाब सरकार को राज्य की बिजली उपयोगिता को ओवरस्ट्रेन न करने के तरीकों के बारे में सोचना होगा. क्योंकि इस समय पंजाब की बिजली की स्थिति काफी गंभीर बनी रही और चार थर्मल इकाइयां बंद रहीं, जिससे 1,410 मेगावाट का नुकसान हुआ है

छतीसगढ़
ये है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़,जिसके फल खाने हो सकती है मौत
छतीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बिलासपुर में तेज बारिश, कई जिलों में अलर्ट
छतीसगढ़
भालुओं के हमले से, तेंदुकोना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल
etoi news.com
महासमुंद। जिले के बागबाहरा में भालुओं के 3 अलग-अलग हमले में 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुकोना गांव में भालू ने हमला कर दिया। इसमें 3 लोग घायल हो गए। वहीं भद्रसी निवासी कमल नाथ ध्रुव को खेत जाते समय रास्ते में भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। साथ ही बम्हनसरा निवासी संतराम घर के पीछे बड़ी में गया हुआ था। इस दौरान भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बता दें कि वन विभाग ने सभी घायलों को 1-1 हजार रुपए की सहायता राशि दी है।
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…


.jpg?resize=314%2C236&ssl=1)
















You must be logged in to post a comment Login