Connect with us

देश - दुनिया

दुष्कर्म पर फिल्म बनाने की मिली सजा

Published

on

दुष्कर्म पर फिल्म बनाने की मिली सजा

बांग्लादेश में पुलिस की क्रूरता का चित्रण करने पर एक फिल्म निर्देशक की गिरफ्तारी ने देश में अभिव्यक्ति की आजादी के लिए बढ़ रहे खतरों को उजागर कर दिया है। इस फिल्मकार ने अपनी फिल्म में एक ऐसा सीन रखा, जिसमें पुलिस वालों को एक दुष्कर्म पीड़िता से बेरहमी से पूछताछ करते दिखाया गया। उनके सवालों से हिंसा पीड़ित महिलाओं के प्रति उनका बेरहम नजरिया भी सामने आया। इससे बांग्लादेश की पुलिस में गहरी नाराजगी पैदा हो गई। आखिरकार फिल्मकार को गिरफ्तार कर लिया गया है।‘नवाब एलएलबी’ नाम का यह कोर्टरूम ड्रामा दिसंबर के मध्य में रिलीज हुआ था। इसका एक सीन पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे दुष्कर्म के मामलों में पुलिस की भूमिका आलोचना के केंद्र में आई। इससे खफा पुलिस ने फिल्म के 34 वर्षीय निर्देशक अनोनो मामून और फिल्म में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता 46 वर्षीय शाहीन मृदा को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि फिल्म में पुलिस अफसर को बहुत आक्रामक लहजे और अश्लील भाषा में पूछताछ करते दिखाया गया है। यह स्वस्थ मनोरंजन के खिलाफ है। साथ ही इससे पुलिस की छवि खराब होती है।फिल्म निर्देशक और अभिनेता पर पोर्नोग्राफिक विषय वस्तु वाली फिल्म बनाने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक पुलिस 27 वर्षीया अभिनेत्री ऑर्चिता स्पॉर्शिया को भी गिरफ्तार करने वाली है, जिन्होंने फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता की भूमिका निभाई है। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से कहा है कि इस फिल्म ने पूरे पुलिस बल का अपमान किया है। फिल्म निर्देशक और अभिनेता पर जो धाराएं लगाई गई हैं, अगर वे साबित हुईं तो उन्हें सात साल तक की कैद हो सकती है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में इतनें % का इजाफा…महंगाई भत्ते में हुआ बढ़ोतरी,जानें डिटेल

Published

on

7th Pay Commission Update: सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया है. सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.

डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी

दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है. इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है.

ऐसे करें दूसरा पैन कार्ड सरेंडर

– PAN सरेंडर करने की प्रक्रिया आसान है. इसके लिए कॉमन फॉर्म है जिसे आपको भरना होगा.
– इसके लिए आप इनकम टैक्‍स की वेबसाइट पर जाएं.
– अब ‘Request For New PAN Card Or/ And Changes Or Correction in PAN Data’ लिंक पर क्लिक करें.
– अब फॉर्म डाउनलोड कर लें.
– अब इसके बाद फॉर्म भरकर किसी भी NSDL दफ्तर में जाकर इसे जमा कर दें.
– दूसरा PAN कार्ड सरेंडर करते समय फॉर्म के साथ उसे भी जमा करें.
– ऐसा आप ऑनलाइन भी कर सकते है.

आपको बता दें कि एक ही पते पर एक ही व्यक्ति के नाम आए दो अलग-अलग पैन कार्ड इस श्रेणी में आते हैं. अगर आपके पास भी दो पैन कार्ड हैं तो एक को सरेंडर करना होगा.

Continue Reading

देश

अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

Published

on

अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड धारक योजना से जुड़ा है तो फिर आपकी किस्मत जागने जा रही है है। इस योजना से जुड़े लोगों को 500 रुपये की किस्त के साथ-साथ कई बड़े फायदे मिल रहे हैं, जिनका फायदा आप समय रहते आसानी से उठा सकते हैं। आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।

वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है – मकान बनाने पर भी मिल रहा फायदा हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।

दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

कर्मचारियों के लिए आई एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी: DA सहित HRA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी…

Published

on

By

 

 

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.

केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.

34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स  के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.

एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.

कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.

कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है. फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

weather Update: गर्मी ने मचाया हाहाकार लोगो के छूटने लगे पसीने, छत्तीसगढ़ में पारा 43.9 डिग्री पहुँचा…

दो साल बाद अप्रैल में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया...

छत्तीसगढ़21 hours ago

लाइट चालू करके सोने से सेहत को खतरा जानिए इनसे होने वाली बीमारियों के बारे में

सोने के कई तरीके होते हैं। जहां कुछ लोग पूरे अंधेरे में सोना पसंद करते हैं, वहीं कुछ थोड़ी रोशनी...

छत्तीसगढ़23 hours ago

covid अपडेट: 12 साल की उम्र वालो को नही लगेगी कोरोना वैक्सीन जल्द ही गाइडलाइन जारी होंगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला किया है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन नहीं...

छत्तीसगढ़1 day ago

बैंकिंग news : HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में किया बदलाव

  HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से...

छत्तीसगढ़3 days ago

ज्यादा शक्कर हो सकती है शरीर के लिए नुकसानदायक आइय जानते है वो कारण

    मेरी एक फ्रेंड है प्रियंका। जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो वह कोल्ड ड्रिंक की जगह...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Lifestyle7 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन

  • देश - दुनिया6 days ago

    मौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना

  • जॉब6 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया5 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े  बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव… 

  • देश - दुनिया6 days ago

    देश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

  • जॉब6 days ago

    दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख मिलेगी सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष7 days ago

    आज सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन राशि के जातकों के लिए लेकर आएंगे धन लाभ