देश - दुनिया
Post Office की इस स्कीम में लगाएं 10 हजार रुपया, 5 साल बाद मिलेंगे 7 लाख
आज हम पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी सेविंग स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मैच्योरिटी 5 साल की होती है. इस स्कीम के तहत हर महीने कुछ-कुछ जमा करना होता है , मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम इंट्रेस्ट समेत मिल जाता है. वर्तमान में इस स्कीम के लिए इंट्रेस्ट रेट 5.8 फीसदी सालाना है, हालांकि यह तिमाही आधार पर कम्पाउंडेड है.
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम Recurring Deposits है. इसमें हर महीने कम से कम 100 रुपए जमा किए जा सकते हैं. इससे आगे यह रकम 10 के मल्टीपल में हो सकती है. Post Office Recurring Deposit Account कोई सिंगल अडल्ट खोल सकता है. तीन लोग मिलकर भी इसे संयुक्त रूप से खोल सकते हैं. माइनर के नाम पर उसके गार्जियन और 10 साल से ज्यादा उम्र का माइनर अपने नाम पर भी इस अकाउंट को खोल सकता है. एक इंडिविजुअल अपने लिए कई रेकरिंग अकाउंट खोल सकता है.
इस स्कीम में किस तरह निवेश करना है आइए उसके बारे में जानते हैं. अकाउंट ओपनिंग कैश और चेक की मदद से की जा सकती है. मैक्सिमम अमाउंट को लेकर कोई लिमिट नहीं है. अगर अकाउंट ओपनिंग 1-15 तारीख के बीच में है तो हर महीने 15 तारीख से पहले अकाउंट में पैसे जमा कर देने चाहिए. 15 तारीख के बाद अकाउंट ओपनिंग पर हर महीने 15 तारीख के बाद महीने के लास्ट वर्किंग डे तक रकम जमा कर देनी चाहिए. अगर ड्यू डेट तक रकम जमा नहीं की जाती है तो डिफॉल्ट फीस जमा करना होगा. यह प्रति 100 रुपए के लिए हर महीने का 1 रुपया है. अधिकतम चार डिफॉल्ट एक्सेप्टेबल हैं. उसके बाद अकाउंट को डिसकंटीन्यू कर दिया जाएगा. उसके बाद दो महीने के भीतर अकाउंट को दोबारा कंटीन्यू किया जा सकता है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो उस अकाउंट को दोबारा रिवाइव नहीं किया जा सकता है.
अगर इस स्कीम में अडवांस डिपॉजिट करते हैं तो कुछ छूट अलग से मिलती है. अगर छह महीने के लिए अडवांस डिपॉजिट करते हैं तो मंथली प्रीमियम का 10 फीसदी छूट मिलेगी. अगर कोई हर महीने एक हजार जमा करता है तो छह महीने के लिए उसे 6000 की जगह 5900 ही जमा करना होगा. अगर वह एक साल के लिए एकमुश्त जमा करता है तो मंथली प्रीमियम का 40 फीसदी रिबेट मिलेगा. इस तरह एक साल के लिए टोटल डिपॉजिट 12000 की जगह 11600 रुपए होगा.
लोन की बात करें तो एक साल के बाद जमा राशि का 50 फीसदी तक लोन मिल सकता है. इसका रीपेमेंट एकमुश्त या किस्तों में किया जा सकता है. इंट्रेस्ट रेट रेकरिंग डिपॉजिट इंट्रेस्ट पर 2 फीसदी अलग से होगा. यह अकाउंट तो वैसे 5 सालों का होता है, लेकिन 3 सालों बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है.
कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट में 10 हजार जमा करते हैं तो वर्तमान में मिल रहे 5.8 फीसदी के इंट्रेस्ट रेट से यह राशि मैच्योरिटी पर 696967 रुपए हो जाएगी. 5 सालों में कुल जमा राशि 6 लाख रुपए होगी और इंट्रेस्ट राशि 99967 रुपए होगी. इस तरह मैच्योरिटी अमाउंट करीब 7 लाख का होगा.

देश - दुनिया
जाने क्यों? हवन के दौरान कहा जाता है बार-बार स्वहा, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

हमारी जिंदगी में ऐसी कई चीजें हम देखते हैं या करते हैं, जिसका कारण हमें नहीं पता. सभी ऐसा करते हैं, इसी वजह से हम भी उस काम को वैसा ही कर तो देते हैं. लेकिन जान नहीं पाते कि आखिर इसकी वजह क्या है. पूजा और हवन भारत में काफी महत्व रखता है. हिंदू धर्म में लोग अलग-अलग ऑकेजन पर पूजा-हवन करते हैं. जब कभी हवन करवाया जाता है तो अग्निकुंड में पंडित जी भगवान को अर्घ्य देते हुए स्वाहा बोलते हैं. हम भी उनके पीछे ऐसा ही करते हैं.
पूजा-पाठ में हवन करवाने से इंसान का मन और भगवान प्रसन्न हो जाते हैं, इस दौरान जब भी अग्निकुंड में घी या धूप डाला जाता है, तो लोग स्वाहा बोलते हैं. चाहे रियल लाइफ हो, या फिल्में, ऐसा होता ही है. लोग इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वाहा बोलते जाते है लेकिन कई लोगों को इसकी वजह नहीं पता है. अग्निकुंड में घी डालते हुए स्वाहा यूं ही नहीं कहा जाता है. इसका एक ख़ास मतलब है और इसकी एक ख़ास वजह है. अगर आपको भी इसकी वजह नहीं पता है, तो आज हम इसकी जानकारी आपको देने जा रहे हैं.
ये है स्वाहा का मतलब
अग्निकुंड में घी डालते हुए स्वाहा बोलने के पीछे एक ख़ास कारण है. दरअसल, स्वाहा है मतलब है किसी भी चीज को सही-,सलामत रीति-रिवाज के साथ उसके प्रिय स्थान तक पहुंचाना. अगर पुराणों का हवाला दें, स्वाहा असल में भगवान अग्नि की पत्नी हैं. हवन करते हुए हम अग्नि के पास अपनी रिक्वेस्ट के साथ अर्जी लगाते हैं. आमतौर पर माना जाता है कि पति अपनी पत्नी की बात सुनता है और मानता है. इसलिए स्वाहा बोलने के साथ इंसान अपनी रिक्वेस्ट अग्नि देव तक उनकी पत्नी के जरिये पहुंचाता है.सिर्फ पत्नी की ही सुनते हैं
अग्नि देव
पुराणों के मुताबिक़, जब तक भगवान आपका दिया प्रसाद ग्रहण नहीं करते, तब तक कोई भी पूजा सफल नहीं मानी जाती. हवन के दौरा जब अग्निकुंड में घी डाला जाता है तो इसके साथ ही इंसान अपनी विश भी भगवान तक पहुंचाता है. स्वाहा अग्निदेव की पत्नी का नाम है. वो प्रजापति दक्ष की बेटी भी हैं और उनका विवाह अग्निदेव से हुआ है. इन्हीं के माध्यम से लोग स्वाहा बोलकर अपनी मुराद अग्निदेव तक पहुंचाते हैं.
देश - दुनिया
FREE SILAI MACHINE YOJNA: इन महिलाओ को सरकार दे रही है फ्री सिलाई मशीन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
देश - दुनिया
MONSOON UPDATE: अब प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, देश के इन राज्यों में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश, जाने अपने राज्यों का हाल…

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में जनता इस बात का इंतजार कर रही है कि यहां जल्द से जल्द मानसून आए और उसे राहत मिले। हालांकि दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंदरूनी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ समय से प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है।
वहीं अगर मानसून की बात करें तो वो मुंबई को पार कर गया है लेकिन रविवार तक वहीं टिका हुआ है। हालांकि अब ये जल्द ही आंध्र, दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इस तारीख तक बदल सकता है मौसम
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 15 जून के बाद ही मौसम बदलने की संभावना है। तब तक यहां गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 15 जून के बाद इन राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी आ सकती है।
वहीं उत्तरी व मध्य राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है और बिहार में 15 जून से हवाओं का रुख बदल सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की प्रबल संभावना है।
मध्य प्रदेश और बिहार में कब बदलेंगे हालात
मध्य प्रदेश में मानसून 15 या 16 जून के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि बीते 24 घंटों में यहां के 50 फीसदी हिस्से में प्री मानसून बारिश हुई है
वहीं बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री हो जाएगी और 3-4 दिन में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा। इसके बाद ही बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoSarkari Naukri: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव पद पर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन तिथि..





























You must be logged in to post a comment Login