मनोरंजन
रणवीर ‘चिकनी चमेली’ पर ऐसा किया डांस, कटरीना से आगे निकले रणवीर

रणवीर सिंह टीवी शो द बिग पिक्चर से लोगों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश में हैं। अपकमिंग एपिसोड में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ कटरीना कैफ अपनी फिल्म सूर्यवंशी प्रमोट करती दिखाई देंगी। चैनल ने शो के प्रोमोज रिलीज किए हैं। एक प्रोमो में रोहित शेट्टी रणवीर औऱ कटरीना के बीच डांस कॉम्पिटिशन करवाते हैं। दोनों एक-दूसरे के गानों पर नाचते हैं और जबरदस्त स्टेप्स करते दिखाई देते हैं। लेकिन रणवीर ‘चिकनी चमेली’ पर अपने ठुमकों से कटरीना को भी मात देते दिखाई देते हैं।
कटरीना से आगे निकले रणवीर
कलर्स टीवी ने शो का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो क्लिप में रोहित शेट्टी कहते हैं, दोनों साथ में आए हैं तो पूरे इंडिया को जानना होगा कि बेटर डांसर कौन है। इस पर रणवीर-कटरीना पहले ‘ततड़-ततड़’ डांस करते दिखते हैं। इसके बाद जब ‘चिकनी चमेली’ बजता है तो रणवीर कटरीना से एक कदम आगे निकल जाते हैं। वह गाने का हुक स्टेप करते हैं जिस पर खूब सीटियां बजती हैं। उनका डांस देखकर कटरीना भी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।
एक और प्रोमो में रोहित शेट्टी रणवीर से कहते हैं कि अगर इस सवाल का जवाब नहीं आया तो बेइज्जती होगी। रणवीर कहते हैं, मैं मानता हूं बेइज्जती होगी, आपको देना पड़ेगा जवाब। रोहित रणवीर से पूछते हैं, तू मदद करेगा ना? रणवीर जवाब देते हैं कि उन्हें अलाउड नहीं है। इसके बाद रोहित धमकी देते हैं, देख अभी रिलीज (सूर्यवंशी) नहीं हुई है, उनके सीन कट करने का इशारा करते हैं। इस पर रणवीर उन्हें ऐसा न करने को कहते हैं।


मनोरंजन
विक्की कौशल और कैटरीना 9 दिसंबर को करेंगे शादी, सीक्रेट कोड से होगी मेहमानों की एंट्री
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों बस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के चर्चे हैं. कपल ने अबतक अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. मगर लोगों को उनकी शादी से जुड़ी खबरें रोजाना मिल रही है. इसी क्रम अब ऐसी खबर आ रही है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को एक खास कोड दिया जाएगा. इस कोड के बगैर कोई भी कैट-विक्की की शादी में शरीक नहीं हो पाएगा.
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ अगले कुछ दिनों में विक्की कौशल की दुल्हन बन जाएंगी. दोनों स्टार्स की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है. मीडिया में लगातार शादी को लेकर नए अपडेट्स आ रहे हैं. शादी के वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक की खबरें आने का सिलसिला लगातार जारी है. अब बॉलीवुड की इतनी बड़ी एक्ट्रेस की शादी होने जा रही है तो कोई मामूली तरीके से तो शादी होगी नहीं. बताया जा रहा है कि कैट-विक्की की शादी में सब कुछ शाही अंदाज में होगा. यहां तक कि उनकी शादी में एंट्री के लिए मेहमानों को एक स्पेशल कोड दिया जाएगा. इस कोड के जरिए ही गेस्ट इस शाही शादी में शामिल हो सकते हैं.
बगैर कोड के नहीं मिलेगी शादी में गेस्ट को एंट्री!
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शाही शादी में कौन-कौन शामिल होंगे, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है. मगर बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैट-विक्की की शादी में शरीक होने के लिए एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा. यह कोड उन्हीं मेहमानों को बताया जाएगा, जिन्हें शादी का इंविटेशन होगा. इतना ही नहीं, गेस्ट जिस होटल के कमरे में ठहरेंगे, वहां भी सेम कोड सिस्टम रहेगा. इससे यह अंदाजा लगया जा सकता है कि जो गेस्ट कैट-विक्की के शादी में शामिल होंगे, उन्हें उनके असली नाम से एंट्री नहीं होगी, बल्कि स्पेशल कोड के माध्यम से होगी.
हांलाकि, अबतक न तो कैटरीना कैफ ने और न ही विक्की कौशल ने अपनी शादी की बात कबूली है. मगर मीडिया में यह खबर है कि 9 दिसंबर को कैटरीना और विक्की कौशल एक-दूसरे का हाथ साथ जन्मों के लिए थाम लेंगे. बताया जा रहा है कि विक्की-कैट अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं. मीडिया को तो वे अपनी शादी से दूर ही रखना चाहते हैं. ऐसी भी खबरे हैं कि शादी में गेस्ट को अपने सेल फोन्स नहीं लेकर आने के लिए कहा गया है. ऐसा इसलिए की शादी की कोई भी तस्वीर सामने न आए.
हाल ही में ऐसी खबरे भी सामने आई थी कि कैट-विक्की के संगीत सेरेमनी को बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फरहा खान और करण जौहर करने वाले हैं. फराह जहां कैटरीना की तरफ से कोरियोग्राफी करेंगे, वहीं करण जौहर लड़के वालों की ओर से सभी को डांस स्टेप्स बताएंगे.विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि शाही शादी की सभी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं. ऐसी खबरें हैं कि शादी के बाद मुंबई में कपल रिसेप्शन पार्टी देंगे. वैसे राजस्थान में सात फेरे लेने से पहले दोनों मुंबई में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं.

मनोरंजन
के.बी.सी 13 : 9 साल के पहाड़ी लड़के की बातें सुन लोटपोट हुए अमिताभ बच्चन, बातें सुन BIG B की बोलती हुई बंद

‘कौन बनेगा करोड़पति 13′ के स्टूडेंट स्पेशल वीक में छोटे-छोटे बच्चे कमाल कर रहे हैं. खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी बच्चों की काबिलियत देख दंग रह जा रहे हैं. इसी कड़ी में अरुणोदय शर्मा नामक एक बच्चा हॉट सीट पर बैठकर बिग बी के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है.पहाड़ी टोपी पहने और बेहद बातूनी इस बच्चे की बातें सुन खुद अमिताभ हंसते-हंसते लोटपोट हो जा रहे हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो को देखकर आपको भी शर्तिया मजा आ जाएगा.दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के स्टूडेंट स्पेशल वीक के दौरान अमिताभ के सामने हॉटसीट पर एक ऐसा बच्चा आया है,जिसकी बातें बेहद मजेदार हैं।
चैनल के शेयर किए गए प्रोमो में दिख रहा है कि अमिताभ कहते नजर आ रहे हैं कि ‘अरुणोदय ये बताइए कि आपको किस तरह के गाने पसंद हैं. इस पर अरुणोदय कहते हैं कि सर मैं तो अभी बता नहीं सकता, मेरे तो करोड़ हैं, दिन निकल जाएगा. 3-4 बार हूटर बज जाएगा लेकिन मेरी बातें खत्म नहीं होंगी’. ये सुन बिग बी हंसने लगते हैं. इसके बाद अरुणोदय ‘जहां चार यार मिल जाए’ गाना गाते नजर आ रहे हैं. गाना खत्म करने के बाद ये बच्चा कहता है कि ‘सर इसी के साथ-साथ जनता का भी थोड़ा एंटरटेनमेंट हो गया’. इस पर जनता और अमिताभ ठहाका लगाते नजर आते हैं।
‘बिग बी’ की बोलती बंद
दरअसल इस बार पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में हिमाचल प्रदेश का रहने वाला 9 साल का एक प्यारा-सा बच्चा नजर आने वाला है. इस बच्चे का नाम है अरुणोदय शर्मा जो कि बहुत ही बातूनी है. अपनी बातों से अरुणोदय किसी की भी बोलती बंद कर सकता है. इस बात का सबूत है चैनल द्वारा जारी किया गया शो का नया प्रोमो. इस प्रोमो की शुरुआत में अरुणोदय के साथ अमिताभ, हिमाचली डांस करते हुए भी दिखाई देते हैं. फिर बिग बी, अरुणोदय से कहते हैं कि आपको अरुणोदय बुलाउं या फिर…अमिताभ बच्चन की बात को काटते हुए अरुणोदय कहते हैं, ‘आप हमें कुछ भी बुलाएं, इससे क्या फर्क पड़ता है।
हम तो बस यह चाहते हैं कि आप बुलाएं तो कम से कम’. इसके बाद अमिताभ मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘जल्दी से आपको खेल के नियम बता दें.’ इस पर अरुणोदय तपाक से कहते हैं, ‘सर जब आपके पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता है, तब आप खेल के नियम बताने लगते हैं, ऐसा मैंने देखा है.’ अरुणोदय की इस बात पर सभी हंसने लगते हैं।
इतना ही नहीं प्रोमो में अमिताभ बच्चन, दर्शकों से यह कहते हुए नजर आते हैं कि अरुणोदय के सामने मुंह खोलने की गलती कभी मत कीजिएगा. इस पर भी अरुणोदय मजेदार ढंग से जवाब देते हैं. अरुणोदय, अमिताभ से कहते हैं, ‘ऐसा मत कहिए सर, अगर आप मुंह नहीं खोलेंगे तो यह शो कैसे चलेगा।

मनोरंजन
इंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
23 नवंबर 2021 से दुबई में इंटरनेशन फैशन शो का शुभारंभ होगा जिसमें कई देशों के मॉडल्स पार्टीसिपेट कर रहे हैं. इस शो में तमिलनाडु के 6 साल के चाइल्ड मॉडल राणा शिवकुमार का भी चयन हुआ है. राणा पहली कक्षा के छात्र हैं और अब तक 13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
दुबंई में आयोजित होने वाला इंटरनेशनल फैशन शो कई हस्तियों को अपना हुनर दिखाने का मौका देता है. इस बार यहां तमिलनाडु के महज 6 साल शिवकुमार को चुना गया है. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार. तमिलनाडु के शहर कोयंबटूर से ताल्लुख रखने वाले राणा का दुबई इंटरनेशनल फैशन वीक के लिए चयन हुआ है. मीडिया से बातचीत में राणा ने कहा, ‘मुझे मॉडलिंग पसंद है और मैं नौसेना अधिकारी बनना चाहता हूं.’ वहीं राणा की मां ने कहा, ‘उनके बेटे ने मॉडलिंग में अब तक 13 से अधिक पुरस्कार जीते हैं.’
व्यापारी परिवार से आते हैं राणा
मॉडल राणा शिवकुमार कोयंबटूर के रामनगर के रहने वाले हैं. उनका चयन इंटरनेशनल जूनियर फैशन शो के फाइनल में पार्टीसिपेट करने के लिए हुआ है. जानकारी के अनुसार, राणा तमिलनाडु का पहला बच्चा है जिसे इतने बड़े फैशन शो में भाग लेने का मौका मिला है. राणा एक प्राइवेट स्कूल के पहली कक्षा के छात्र हैं और एक व्यापारी परिवार से आते हैं. राणा के पिता शिवकुमार एक कपड़ा व्यापारी हैं, जबकि उनकी मां गोमती एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं
3 साल से शुरू किया था फैशन शो में भाग लेना : एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान राणा के पिता शिवकुमार कहते हैं कि ‘मेरा बेटा तीन साल की उम्र से फैशन शो में भाग ले रहा है. उन्होंने मॉडलिंग, विज्ञापन और लघु फिल्मों में भी अभिनय किया है. कुछ साल पहले मेरी पत्नी के ब्यूटी सैलून में आए फैशन डिजाइनरों में से एक ने मेरे बेटे को देखा, तब वो तीन साल का था और कहा कि वह फैशन शो के लिए फिट है.’
पहली बार में ही जीता फर्स्ट प्राइज : तभी उन्होंने ये सोच लिया था कि क्यों न उसे एक फैशन शो में भेजा जाए. राणा ने जब पहली बार कोयंबटूर में फैशन शो में भाग लिया था तो पहला पुरस्कार जीता था. यह चाइल्ड मॉडल के लिए काफी बड़ी अचीवमेंट यानी उपलब्धि थी. राणा अब तक बैंगलोर, कोयंबटूर, सलेम और चेन्नई में जूनियर फैशन शो में भाग ले चुके हैं।
उन्होंने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं जीती हैं और अब तक 13 से अधिक अवॉर्ड्स को अपने नाम कर चुके हैं.राणा ने गोवा में एक फैशन शो में भी भाग लिया और वहां पुरस्कार जीता. अब राणा दुबई में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय जूनियर फैशन शो में भाग ले रहे हैं. मालूम हो कि दुबई फैशन वीक इसी माह 23 नवंबर से शुरू होगा और 26 तक जारी रहेगा. इस शो में लगभग 15 देशों के मॉडल भाग ले रहे हैं।

-
क्राइम न्यूज़6 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब5 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़4 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
व्यापर3 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
देश - दुनिया4 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
छत्तीसगढ़5 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
मध्यप्रदेश6 days agoमध्य प्रदेश गृह विभाग ने महिला आरक्षक को दी लिंग परिवर्तन कर पुरुष बनने की अनुमति,महिला आरक्षक को बचपन से जेंडर आइडेंटटी डिसआर्डर की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सक़ों द्वारा की गई
-
देश6 days agoमहंगाई का जोरदार झटका! दिसंबर में रसोई गैस हुई 100 रुपये से ज्यादा महंगी, चेक करें अपने शहर के रेट्स
-
जॉब2 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता


















You must be logged in to post a comment Login