लॉकडाउन के बीच RBI ने 1 अप्रैल से 10 सरकारी बैंकों के विलय को मंजूरी दी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार पर रोक के लिए जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 अप्रैल 2020 से 10 पब्लिक सेक्टर बैंकों के आपस मे विलय को अपनी मंजूरी दे दी है।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स औऱ यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का की पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो रहा है और 1 अप्रैल से ओबीसी और यूबीआई की बैंक शाखाएं पीएनबी की ब्रांचेज़ मानी जाएंगी।
एक अप्रैल से आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय होने जा रहा है। तो 1 अप्रैल से देशभर में इलाहाबाद बैंक की ब्रांच इंडियन बैंक के ब्रांच के तौर पर कार्य करेंगी। क्योंकि इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय होने जा रहा है। सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय हो रहा है।
इन बैंकों के विलय के साथ ही देश मे अब सरकारी क्षेत्र के 7 बैंक रह जाएंगे तो 5 छोटे बैंक बचे हैं जिन्हें भविष्य में बड़े बैंकों में सरकार विलय कर सकती है। 2017 में देश कुल 27 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक थे।
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई है जिसका बिजनेस 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इसके बाद स्थान पीएनबी का है जिसका 18 लाख करोड़ रुपये का कारोबार है। बैंक ऑफ बड़ौदा तीसरे स्थान पर जिसमें देना बैंक और विजया बैंक का पहले ही विलय किया जा चुका है।
जिन छोटे बैंक का अबतक विलय का फैसला नहीं हुआ है वो बैंक हैं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंड बैंक।


NEW Delhi
दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती

दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। जल्द ही हम (कोविड) प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास करेंगे…उस दिशा में सभी प्रयास करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें होंगी। अब हम किसी सीएम या राजनेता की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।
उदस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए
दिल्ली में अब तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए। आज यह करीब दस फीसदी है जबकि 15 जनवरी के करीब यह 30 फीसदी तक जा पहुंचा था। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि लगातार वैक्सीनेशन तेज गति के साथ चल रहा है।
सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश
साथ ही उन्होंने कहा, कोरोना बढ़ता है तो पाबंदियां लगानी पड़ती है, लोगों को तकलीफ़ होती है। लेकिन भरोसा रखें कि जितनी ज़रूरत होती है उतनी पाबंदियां लगाते हैं। जल्द ही हम प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे। उस दिशा में सारी कोशिश होगी।
जल्द पाबंदियां हटाएंगे
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि कि पिछले हफ्ते मुझसे कुछ व्यापारी मिले और ऑड इवन/वीकेंड कर्फ़्यू हटाने की मांग की। उप राज्यपाल को प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं माने। एलजी साहब बहुत अच्छे हैं उन्हें आपकी सेहत की चिंता है। हम और एलजी साहब मिलकर जल्द से जल्द पाबंदियां हटाएंगे।
संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले दर्ज किए गए थे और एक दिन में कोरोना से 30 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में सर्वाधिक 28,867 मामले दर्ज किए गए थे और इसके बाद मामलों में कमी आ रही है।
क्राइम न्यूज़
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद,अपने ही भतीजे को मारी गोली ; मौक़े पर ही मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम अवल्दामान के जामतलाई जमरा फलिया में मंगलवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर काका ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। काका-भतीजे एक बुजुर्ग महिला के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दोनों में हुई कहासुनी के बाद गोली चलने की यह घटना हुई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार जामतलाई जमरा फलिया में सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था।
पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद : उसकी शवयात्रा के कार्यक्रम में मंगलवार को अवल्दामान निवासी फूलसिंह और उसका भतीजा 27 वर्षीय माधवसिंह पुत्र सोमला वहां पहुंचे थे। दोनों के बीच पूर्व से ही पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उस दौरान भी काका-भतीजे के बीच मारपीट हुई थी। तब काका फूलसिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए काका-भतीजे के बीच जमीन को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। फूलसिंह शवयात्रा में अपने साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसी दौरान काका फूलसिंह ने भतीजे माधव को गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा : देखते ही देखते पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृत महिला से कुछ दूर पर ही माधवसिंह का शव पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही गंधवानी थाने से पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्ता : आरोपित काका फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एएसआइ सागर चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। निरीक्षण के बाद गोली चलाने वाले फूलसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खेल
गौतम गंभीर पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी ;संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की अपील
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव






























You must be logged in to post a comment Login