Connect with us

आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

Published

on

Anganwadi Bharti 2022: राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं.महिला एवं बाल विकास केंद्र तहत हर राज्य में आंगनबाड़ी के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती है. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सामान्यत: आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है. इसलिए राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं

      “आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है. – आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए”

नोटिफिकेशन जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक 53,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके तहत कई अलग अलग पदों पर लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।

पदों का विवरण

– पर्यवेक्षक
– कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी सहायकों
– सेविका
– सहायिका
– सुपरवाइजर
– वर्कर
– हेल्पर

योग्यता मानदंड

– आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.
– आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है.
– आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु
45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी.

वेतनमान

महिला पर्यवेक्षक- 20000 रुपये प्रतिमाह
आंगनबाडी कार्यकर्ता- 4000–8000 रुपये प्रतिमाह
मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता- 3000-6000 रुपये प्रतिमाह
आंगनवाड़ी हेल्पर- 2000–4000 रुपये प्रतिमाह

अहम दस्तावेज

– आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए.
– पहचान पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– निवास प्रमाण पत्र
– जन्म तिथि प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
– रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

Relationship Tips: आप भी अपने पार्टनर के साथ करते है ये गलतिया तो हो जाइये सावधान, नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप

Published

on

 

दो खूबसूरत रिश्तो में लड़ाई होना स्वभाविक सी बात है, लेकिन अगर यही लड़ाई पार्टनर के बीच ज्यादा हो जाए तो यह आपके रिश्ते को बिखरने की वजह बनने लगती है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में होने वाले बार-बार लड़ाई के बारे में खास ध्यान रखना चाहिए और इसे कम करने के बारे में सोचना चाहिए कि कैसे आप अपने रिश्ते को सुधार सकते हैं और इसे और अधिक खूबसूरत बना सकते हैं। ऐसा क्या करें जिससे आपके बीच में लड़ाई कम और अधिक प्यार बना रहे आइए जानते हैं।

बेहतर रिश्ते के लिए न करें ये गलतियां
पुरानी बातें दोहराएं
हर कोई जीवन में कभी न कभी गलती करता है। जाहिर है ऐसा आपके पार्टनर के साथ भी हुआ होगा और उन्होंने उस गलती के लिए आपसे माफी जरूर मांगी होगी। इसके बावजूद कुछ लोग मौका मिलने पर पुरानी गलती का जिक्र करना नहीं भूलते। हालांकि पुरानी बातों को लेकर अपने पार्टनर को बार-बार ताना मारना न सिर्फ आपके पार्टनर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे आपका रिश्ता भी कमजोर होता है।

अपशब्दों से दूर रहें
दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़े के दौरान ज्यादातर लोग गुस्से में आकर अपने पार्टनर से बहुत अच्छे-बुरे शब्द बोलते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि विवाद के दौरान भूलकर भी अपशब्दों का प्रयोग न करें। इससे आप अपने पार्टनर का अपमान करने के साथ-साथ उनका दिल भी दुखा सकते हैं। साथ ही आपके कटु वचन आपके रिश्ते की मजबूती को प्रभावित कर सकते हैं।

पार्टनर को दें पूरा सम्मान
कुछ लोग अक्सर जाने-अनजाने में दूसरों के सामने अपने पार्टनर का मजाक उड़ाने लगते हैं। वहीं ऐसा करने से न सिर्फ आपके पार्टनर की छवि खराब होती है, बल्कि दूसरे भी आपके पार्टनर की खिल्ली उड़ाने से पीछे नहीं हटते हैं. इसलिए हमेशा अपने पार्टनर को सम्मान देने की कोशिश करें। साथ ही उन पर अपना पूरा विश्वास रखें।

छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढो
जिंदगी में खुश रहने के बड़े मौके रोज नहीं मिलते। ऐसे में खुश होने के लिए किसी बड़े मौके का इंतजार न करें। जाहिर है आपका पार्टनर आपको हर दिन बड़ा सरप्राइज नहीं दे सकता। इसलिए छोटी-छोटी बातों में भी खुश रहना सीखिए। वहीं आप अपने पार्टनर को छोटा लेकिन खास सरप्राइज दे सकते हैं, अपने पार्टनर का पसंदीदा ब्रेकफास्ट बनाने से लेकर गिफ्ट में फूल और चॉकलेट तक।

पार्टनर के लिए समय निकालें
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं और उन्हें अपने पार्टनर के लिए कम ही समय मिलता है। हालांकि इससे आपके रिश्ते में दूरियां पैदा होती हैं। इसलिए रोजाना अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ बिताएं। इससे आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी।

Continue Reading

लोक सेवा आयोग में निकली बंपर भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता, जल्द करे आवेदन….

Published

on

GPSC Recruitment 2022: गुजरात लोक सेवा आयोग ने डिप्टी सेक्शन ऑफिसर/ उप मामलातदार, मुख्य अधिकारी, सहायक वन संरक्षक, अनुभाग अधिकारी और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों  के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://gpsc.gujarat.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://gpsc.gujarat.gov.in/dashboard?stage=Advertisement के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन  को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 260 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 15 जुलाई
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जुलाई

रिक्ति विवरण

उप अनुभाग अधिकारी / उप मामलातदार- 80 पद
Dy. S.O. (सचिवालय)- 05 पद
मुख्य अधिकारी – 03 पद
सहायक वन संरक्षक – 38 पद
पशु चिकित्सा अधिकारी- 130 पद
Muni अकाउंट ऑफिसर- 04 पद

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

Continue Reading

Lifestyle

Makeup Remover Tricks: इस तरीके से क्लीन करे अपना चेहरा, मेकअप हटने के बाद भी रहेगा ग्लो

Published

on

Makeup Remover Tricks: अगर मेकअप को सही तरीके से क्लीन ना किया जाये तो चेहरे पर कील-मुंहासे और स्किल एलर्जी भी हो सकती है. आज सिंपल मेकअप रिमूवर ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे चेहरा साफ और ग्लो करेगा.

Benefits of Homemade Makeup Remover: मेकअप में चेहरे पर फाउंडेशन और आईमेकअप की कई लेयर होती हैं जिनको सोने से पहले क्लीन करना जरूरी है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के मेकअप(Makeup) रिमूवर मिलते हैं लेकिन आप चाहें तो घर के सामानों से भी मेकअप रिमूव(makeup remover) कर सकते हैं. इनमें ना कोई ज्या खर्च है, ना कोई केमिकल है जिससे चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. इन ट्रिक्स से मेकअप क्लीन करने से चेहरा हाइड्रेट रहता है और उसको पूरा नरशिमेंट भी मिलता है जिसकी वजह से मेकअप क्लीन करने के बाद भी चेहरा भी चमकता है.

कैसे रिमूव करें मेकअप?
सबसे पहले तो ये याद रखें कि मेकअप अप्लाई किये हुऐ रात को नहीं सोना है ये स्किन के लिये बेहद अलहेल्दी है. मेकअप को क्लीन करने के लिये रेडीमेड कॉटन पैड आते हैं आप वो खरीद सकते हैं. या सिंपल कॉटन भी ले सकते हैं.

नारियल तेल से करें क्लीन
अगर वर्जिन कॉकोनट ऑयल है तो बेस्ट है वरना नॉर्मल कोकोनट ऑयल(Coconut Oil) से कॉटन पैड को सोक करें और धीरे धीरे पहले चेहरे को रब करें. हल्के हाथ से करने से ही ऑयल के साथ मेकअप की पूरी लेयर उतर जायेगी. दूसरे कॉटन बॉल(Cotton Ball) पर फिर ऑयल लें और आई मेकअप को क्लीन करें. आईमेकअप साफ करते वक्त आंखों को बंद रखें. पूरी तरह मेकअप( Makeup) क्लीन करने के बाद बिल्कुल नॉर्मल पानी से फेसवॉश करें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो किसी फेसवॉश से चेहरा साफ कर सकते हैं.

क्रीम से क्लीन करें मेकअप 
मेकअप(makeup) क्लीन करने के लिये बेबी क्रीम, मॉइश्चराइजर, या नॉर्मल कोई भी क्रीम ले सकती हैं. उसे भी कॉटन पैड पर लेकर पहले चेहरे का मेकअप क्लीन करना है और फिर आंखों का. मेकअप हटाने के बाद चेहरा सादा पानी या फेसवॉश से धो सकती हैं. इससे भी चेहरा एकदम साफ हो जायेगा और चमकेगा.

गुलाबजल से करें क्लीन
गुलाबजल भी अच्छे मेकअप क्लीनिंग एजेंट( Cleaning Agent) की तरह काम करता है. थोड़ा सा गुलाबजल कॉटन पैड में सोक करें और धीरे धीरे पहले चेहरे को रब करें. कॉटन बॉल पर फिर गुलाबजल(Gulabjal) लें और आई मेकअप को क्लीन करें. आई मेकअप साफ करते वक्त आंखों को बंद रखें. पूरी तरह मेकअप क्लीन करने के बाद बिल्कुल नॉर्मल पानी से चेहरा धो सकती है. इससे चेहरे पर ऑयल भी नहीं रहता और चेहरे को पोषण भी मिल जाता है.

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 hours ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 day ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: पिकनिक मनाने गए जतमाई वाटरफॉल में 4 दोस्त में 1 की गई जान, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित जतमाई वाटरफॉल में 17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। काफी...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब6 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto4 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर

  • Tech & Auto6 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto4 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब3 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto5 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto5 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर 

  • जॉब3 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन