Connect with us

जॉब

आईटीआई पास के लिए निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून

Published

on

ECIL Recruitment 2022 : ईसीआईएल में 10वीं के बाद आईटीआई करने वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका है. ईसीआईएल में इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मैकेनिक, फिटर और टर्नर पदों पर भर्ती निकाली है.इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) ने इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मैकेनिक, फिटर और टर्नर पदों पर भर्ती निकाली है. ईसीआईएल भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 41 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ईसीआईएल की वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 4 जून से ही शुरू हुई है. जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है.

वैकेंसी डिटेल

इलेक्ट्रिशियन- 3 पद
मशीनिस्ट- 10 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/आर एंड टीवी- 11 पद
फिटर- 12 पद
टर्नर- 4 पद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही आईटीआई सर्टिफकेट होना चाहिए.

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा 28 साल है.

सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन या ट्रेड टेस्ट के माध्यम से होगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

Published

on

 

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म

कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।

विषय के अनुसार ये हैं पद

चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।

वैकेंसी विवरण

महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762

एजुकेशन क्वालिफकेशन

उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।

Continue Reading

जॉब

BSF में 10वी पास उमीदवार के लिए निकली भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

 

 

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। BSF में सब-इंस्‍पेक्‍टर और कॉन्‍स्‍टेबल के 110 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाली ये भर्तियां BSF के SMT (वर्कशॉप) के लिए की जाएंगी। जिसके लिए 10वीं पास लेकर ग्रैजुएट कैंडीडेट्स उम्‍मीदवार 11 जुलाई तक BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स
BSF के रिक्‍यूटमेंट डिपार्टमेंट की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप बी के अंतर्गत सब इंस्‍पेक्‍टर पद पर 22 पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिनमें सब इंस्‍पेक्‍टर (विहिकल मैकेनिक) के 12, सब इंस्‍पेक्‍टर (ऑटो इलेक्ट्रिशियन) के 4 और सब इंस्‍पेक्‍टर (स्‍टोर कीपर) के 6 पद शामिल हैं। वहीं कॉन्‍स्‍टेबल के 88 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

सैलरी
BSF में 110 पदों पर होने वाली भर्ती में सब इंस्‍पेक्‍टर के पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्‍मीदवारों को पे-मैट्रिक्‍स के लेवल 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। जो 35,400 रुपए से 1 लाख 12 हजार 400 रुपए तक होगी। जबकि कॉन्‍स्‍टेबल के पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्‍मीदवारों को पे-मैक्ट्रिक्‍स 3 के अनुसार 21,700 रुपए से 69,100 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी।

योग्‍यता

कॉन्‍स्‍टेबल के पद के लिए न्‍यूनतम योग्‍यता 10 वीं तय की गई है। यदि उम्‍मीदवार मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड या संस्‍थान से दसवीं कक्षा पास हैं और उसके पास इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट का सर्टिफिकेट या तीन वर्ष का अनुभव है तो वह अपना आवेदन सीमा सुरक्षा बल को भेज सकता है।
सरकार द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियि‍रंग में तीन वर्ष का डिप्‍लोमा करने वाले उम्‍मीदवार ही सब इंस्‍पेक्‍टर (व्हीकल मैकेनिक), सब इंस्‍पेक्‍टर (ऑटो इलेक्ट्रिशियन) और सब इंस्‍पेक्‍टर (स्‍टोर कीपर) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्‍मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले BSF की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट की होम पेज पर Current Recruitment Openings के लिंक पर जाएं।
अब Group-B & C combatised posts in the Border Security Force, SMT WKSP के लिंक पर क्लिक करें।
इसमें Apply Here की ऑप्शन पर जाएं।
मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Continue Reading

जॉब

एएआई में नौकरी करने का बेहतरीन अवसर, 400 पदों पर निकली भर्तिया, उमीदवार ऑनलाइन आवेदन करे, सैलरी मिलेगी 40,000 से 1,40,000 रु तक..

Published

on

By

 

भारतीय विमानपत्तन यानी एएआई में नौकरी करने का बेहतरीन अवसर आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कुल  भरने के लिए400 पदों को नोटिफिकेशन जारी किया है। ये सभी पद एयर ट्रैफिक कंट्रोल के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव के हैं।

योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://www.aai.aero/ पर जाकर 15 जून यानी कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई है।

ये है योग्यता और आयु सीमा

जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास फिजिक्स, मैथ्स विषय में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कैंडिडेट की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 14 जुलाई, 2022 के अनुसार की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 15 जून 2022
अप्लाई करने की आखिरी तारीख : 14 जुलाई 2022

हर माह इतनी मिलेगी सैलरी

एएआई के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित होने वाले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 रुपए सैलरी दी जाएगी।

एग्जाम के जरिए होगा सिलेक्शन

बता दें कि कैंडिडेट का सिलेक्शन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग, एप्टिट्यूड व सामान्य ज्ञान और फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स के सवाल शामिल होंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। यानी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
परीक्षा के सिलेबस के लिए Click Here

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़23 hours ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़3 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़4 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़7 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… 

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल एवं विभिन्न क्षेत्रों में निकली भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब7 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • देश - दुनिया6 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

  • जॉब7 days ago

    यहां खान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब6 days ago

    पशुधन विकास बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन का अंतिम तिथि 10 जून