Connect with us

समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन भगोड़ा घोषित

Published

on

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को शामली की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. नाहिद हसन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को काफी समय से विधायक नाहिद हसन की तलाश है. अब शामली की विशेष अदालत ने नाहिद को भगोड़ा घोषित कर दिया है.

रविवार को नाहिद हसन के कैराना स्थित मकान पर नोटिस चस्पा कराया गया. इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की गई. नाहिद हसन पर कई मामले दर्ज हैं. विधायक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है.

नाहिद हसन के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. गिरफ्तारी के लिए 6 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया. विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश कर रही है. विधायक के खिलाफ धारा 82 के तहत शामली पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

दरअसल, गाड़ी के कागजात दिखाने को लेकर विधायक ने सीओ और एसडीएम कैराना से अभद्रता की थी. नाहिद हसन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. वीडियो के सामने आने के बाद कैराना कोतवाली में सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि नाहिद हसन के खिलाफ धारा 419, 420, 465, 153, 353, 504, 505, 188 और 7 CLA ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला बीते 9 सितंबर का है जब एसडीएम और सीओ ने नाहिद हसन की गाड़ी पजेरो स्पोर्ट कार जिसका नंबर PJP 32 संदिग्ध लगने पर उनके चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा था.

नाहिद के चालक ने उस समय गाड़ी के कागज नहीं दिखाए. साथ ही चालक ने कार विधायक के होने का और विधायक के प्रोटोकॉल का हवाला दिया. साथ ही उच्च और उग्र भाषा में अधिकारियों से अभद्रता की गई. यही नहीं, मौके पर लोगों को उकसाते हुए भीड़ को एकत्रित किया गया.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

अबू धाबी के हवाई अड्डे के पास संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद कई विस्फोट,दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत, क़रीब छह अन्य घायल

Published

on

By

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के हवाई अड्डे के पास सोमवार को संदिग्ध हूती ड्रोन हमले के बाद कई विस्फोट हुए और इनमें दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।एमिरेट्स न्यूज एजेंसी (डब्ल्यूएएम) के अनुसार अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नये निर्माणाधीन क्षेत्र में आग लगने की एक अन्य घटना भी सामने आई।
उधर, मामले में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से पूरे मामले की जानकारी ली और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हमले की निंदा भी की। यूएई के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हमले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।इससे पहले कि यूएई इस मामले की जांच शुरू कर पाता, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली।
इस संगठन ने बयान जारी कर यूएई पर हमले शुरू करने की बात कही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट के अलावा अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में धमाके हुए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं।
Continue Reading

जॉब

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी

Published

on

By

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने वेस्टर्न रीजन मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 तकनीकी और गैर-तकनीकी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है।
उम्मीदवार इस लिंक पर जाके सीधे कर सकते हैं आवेदन:इच्छुक लोग इस लिंक https://www.rectt.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://www.rectt.in/Notification/Advertisement.aspx के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 570 पदों को भरा जाएगा।
पदों की संख्या- 570
योग्यता
1. ट्रेड अपरेंटिस – एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त नियमित पूर्णकालिक ITI होना चाहिए।
2. तकनीशियन अपरेंटिस – मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा (एससी / एसटी उम्मीदवारों के मामले में 45%) होना चाहिए।
3. ट्रेड अपरेंटिस-अकाउंटेंट: न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में नियमित पूर्णकालिक ग्रेजुएट (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के मामले में 45%) होना चाहिए।
4. ट्रेड अपरेंटिस – डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल्ड सर्टिफिकेट होल्डर्स): 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष ‘डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर’ में स्किल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
5. ट्रेड अपरेंटिस-रिटेल सेल्स एसोसिएट (स्किल्ड सर्टिफिकेट होल्डर्स) – 12वीं पास होना चाहिए।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन की शुरुआती तारीख – 15 जनवरी 2022
आवेदन की अंतिम तारीख – 15 फरवरी 2022
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Continue Reading

जॉब

यहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई

Published

on

By

सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के 647 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदक का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन, ट्रायल टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा।
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 40 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। सिलेक्टेड कैंडिडेट को भत्तों का भी लाभ मिलेगा।कैंडिडेट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।योग्यता : आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
 
आयु सीमा
कैंडिडेट की आयु सीमा 1 अगस्त, 2021 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। 1 अगस्त, 2021 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस : कैंडिडेट का चयन पांच चरणों के अनुसार किया जाएगा। पहले चरण में उसके अब तक के सर्विस रिकाॅर्ड को देखा जाएगा। दूसरे चरण में रिटन एग्जाम देना होगा। तीसरे चरण में उम्मीदवार का फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट होगा। इसके बाद चौथे चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और अंत में कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट होने के बाद योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
 
भर्ती के लिए फिजिकल 
पुरुष- 170 सेंटीमीटर
महिला- 157 सेंटीमीटर
चेस्ट (पुरुष)- 80-85 सेंटीमीटर
ऐसे करें आवेदन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़2 days ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

छत्तीसगढ़4 days ago

जवानों से भरी बस में हादसा : पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर ,हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस जवानों से भरी बस को शिवरीनारयण क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए...

छत्तीसगढ़4 days ago

बीते 24 घंटों में छत्‍तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना की रफ़्तार रुकने की नाम नई रही है प्रदेश...

छत्तीसगढ़6 days ago

कोविड 19 संक्रमण से बचाव : जिला अस्पताल धमतरी में लगा 809 लोगों को बूस्टर डोज

कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सहित जिले में भी 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाया जा रहा...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

  • जॉब5 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं

  • जॉब6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन

  • जॉब7 days ago

    78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

  • देश - दुनिया6 days ago

    11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल

  • खेल7 days ago

    IND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

  • जॉब5 days ago

    रक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर

  • जॉब6 days ago

    इन उम्मीदवारों के लिए मौका : करंसी नोट प्रेस में कई पदों पर भर्ती,आवेदनव की अंतिम तिथि 25 जनवरी

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई