Tech & Auto
सिर्फ 749 रुपये में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज़ सेल का आज (5 मई) चौथा दिन है. सेल की शुरुआत 2 मई को हुई थी, और इसका आखिरी दिन 7 मई को है. सेल में स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील दी जा रही है. सेल में ग्राहक रियलमी, सैमसंग, मोटोरोला जैसे पॉपुलर फोन पर एक्सचेंज ऑफर, कार्ड ऑफर, EMI, और स्पेशल प्राइज़ के तहत फोन पर भारी छूट दी जा रही है. सेल में मिलने वाली कुछ बेस्ट डील की बात करें तो यहां से सैमसंग के 6000mAh बैटरी वाले फोन को काफी कम कीमत में घर लाया जा सकता है.
यहां हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी F41 की..ये फोन दो वेरिएंट में आता है. पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन की असल कीमत 19,999 रुपये है. इसे 7,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 12,250 रुपये की छूट भी दी जा रही है. यानी कि अगर ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं और उनका फोन एक्सचेंज वैल्यू पर पूरा उतर जाता है तो ग्राहकों को ये फोन 749 रुपये में मिल सकता है.
फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की असल कीमत 20,999 रुपये है. इसे 6,500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ ही 13,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. यानी कि अगर ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं और उन्हें पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो यह फोन ग्राहकों को 799 रुपये में मिल सकता है.
सैमसंग के इस डिवाइस में इंच का 6.4 इंच का sAMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080×2400 पिक्सल्स और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. यह फोन कंपनी के Exynos 9611 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड सैमसंग के OneUI स्किन के साथ आता है.
फोन में ट्रिपल कैमरा और 6000mAh बैटरी
गैलेक्सी F41 के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. पावर के लिए Galaxy F41 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.

Tech & Auto
रियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
रियलमी ने इंडियन मार्केट में अपने नए प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में आता है।
इसके 8जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, अगर आप इस फोन का 12जीबी रैम वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो आपको 57,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन की सेल 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। फोन में कंपनी 50MP कैमरा और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ कई जबर्दस्त फीचर दे रही है।
5 हजार रुपये के डिस्काउंट
गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार फोन को आप 5 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। यह ऑफर SBI के क्रेडिट कार्ड के लिए भी उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी फोन की खरीद पर 7,999 रुपये में आने वाला गूगल नेस्ट हब 4,999 रुपये में खरीदने का मौका भी दे रही है।
वहीं, अगर आप गूगल नेस्ट मिनी खरीदते हैं, तो यह आपको 3,799 रुपये की बजाय 1,999 रुपये में मिल जाएगा। इतना ही नहीं फोन के साथ आपको 4,999 रुपये की कीमत में आने वाली रियलमी वॉच S भी फ्री मिलेगी।
12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज
फोन में कंपनी 1440×3216 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। रियलमी का यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट ऑफर कर रही
प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें OIS सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा दिया गया है।
65 वॉट की सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट
सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65 वॉट की सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
Tech & Auto
Alert : एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर…

एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग जल्द ही बंद होने वाली है। लेकिन ये पूरी तरह से नहीं होगी। गूगल ने हाल ही में अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी को अपडेट किया है जिसमें कई बदलाव किए गए है जो 11 मई से प्रभावी होंगे। नई पॉलिसी से होने वाले बदलाव से प्ले स्टोर पर मिलने वाले कॉल रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन पर एक बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
नई गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी से होगा बदलाव
रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी API का अनुरोध नहीं किया जा सकता है, जिसका अर्थ है कि ऐप्स को कॉल रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होगी। इसका मतलब है कि ट्रूकॉलर, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डर, क्यूब ACR और दूसरे पॉपुलर ऐप काम नहीं करेंगे।
रिकॉर्डिंग का फीचर फोन में तो कर सकेंगे इस्तेमाल
यदि आपके एंड्रॉयड फोन के डायलर में डिफॉल्ट रूप से कॉल रिकॉर्डिंग फीचर है, तो भी आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। गूगल ने खुलासा किया है कि प्री-लोडेड कॉल रिकॉर्डिंग ऐप या फीचर के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन की जरूरत नहीं होती है, इस तरह नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग काम करेगी। गूगल की एक वेबिनार के एक प्रेजेंटर ने कहा, ‘यदि ऐप फोन पर डिफॉल्ट डायलर है और प्री-लोडेड भी है, तो आने वाली ऑडियो स्ट्रीम तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक्सेसिबिलिटी कैपेसिटी की जरूरत नहीं है।’
शाओमी फोन का इस्तेमाल करने वालों को टेंशन नहीं
अभी तक, गूगल के पिक्सेल और शाओमी फोन अपने डायलर ऐप्स पर एक डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डर के साथ आते हैं। इसलिए, यदि आपके पास पिक्सेल या शाओमी फोन है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
किसी की इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्ड करना खतरनाक
एक बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A12, रियलमी C25, ओप्पो K10, वनप्लस सभी एंड्रॉयड फोन में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर होता है। यदि आपकी कॉल आपकी इजाजत के बिना रिकॉर्ड की जा रही हैं तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है।
लेकिन कुछ जगह जैसे कि कस्टमर केयर में कॉल रिकॉर्ड करना जरूरी होता है, तो वहां पहले ही बता दिया जाता है कि यह कॉल भविष्य में ट्रेनिंग के उद्देश्य से रिकॉर्ड की जा रही। यहां अंतर यह है कि आपको बताया जा रहा है कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।
यूरोप में फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी
वहीं यदि ये कॉल किसी अजनबी या परिचित या प्रोफेशन कॉन्टैक्ट के साथ कॉल रिकॉर्ड हो रही है, तो यह वास्तव में खतरनाक है। किसी के इजाजत के बिना कॉल रिकॉर्डिंग खतरनाक है। लगभग पूरे यूरोप में जहां किसी भी फोन कॉल को रिकॉर्ड करना गैर कानूनी है। यही वजह है कि यूरोप में बिकने वाले शाओमी के फोन कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं करते हैं।
Tech & Auto
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी 6-सीटर MPV मारुति XL6 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।कीमत 11.29 लाख रुपए रखी है
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी 6-सीटर MPV मारुति XL6 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसमें कई लक्जरी फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में कई ऐसे प्रीमियम फीचर हैं जो पहली बार दिए गए हैं। एक्सटीरियर और इंटीरियर में नए बदलाव के साथ कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.29 लाख रुपए रखी है।
4 वैरिएंट्स में लॉन्च हुई XL6
मारुति XL6 4 वैरिएंट्स में लॉन्च हुई है। इसमें सबसे कम कीमत जेटा के मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल की 11.29 लाख रुपए है। जबकि इसके ही ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की कीमत 12.79 लाख रुपए है। इसके अलावा इसे अल्फा, अल्फा+ और अल्फा+ डुअल टोन में वैरिएंट में भी उतारा गया है। इस कार की मैक्सिमम एक्स-शोरूम कीमत 14.55 लाख रुपए है।
ग्रिल-क्रोम से बदला एक्सटीरियर लुक
कंपनी ने मारुति XL6 के फ्रंट ग्रिल को थोड़ा स्पोर्टी बनाया है। वहीं एक्सटीरियर लुक को बेहतर बनाने के लिए ऐक्स्ट्रा क्रोम फिनिश लगाई गई है। इसमें 16 इंच के डुअल टोन व्हील दिए गए हैं। साथ ही कार के साइड और रियर पर भी क्रोम टच को बढ़ाया गया है।
पहली बार वेंटिलेटेड सीट मिलेंगी
मारुति XL6 में पहली बार कंपनी अपनी किसी गाड़ी में वेंटिलेटेड सीट का ऑप्शन देने जा रही है। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर की सीट के लिए ये ऑप्शन मिलेगा। इंडिया में गर्मी और उमस का मौसम लंबे वक्त तक रहता है, वहीं देश के कुछ ही हिस्सों में थोड़े समय के लिए सर्दी का मौसम आता है, ऐसे में कार खरीदारों के बीच वेंटिलेटेड सीट के ऑप्शन की डिमांड बढ़ी है।
टाटा मोटर्स ने अपनी नई गाड़ियों में इसकी शुरुआत की है, लेकिन मारुति की किसी गाड़ी में पहली बार वेंटिलेटेड सीट का ऑप्शन मिलेगा। वेंटिलेटेड सीट के लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर होने की वजह लंबे सफर के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर को पसीने से बचाने में मदद करना है। इन सीटों में अंदर ब्लोअर लगे होते हैं जो छोटे-छोटे छेदों के जरिए हवा के सर्कुलेशन को बनाए रखते हैं।
MPV होगी मारुति XL6
मारुति XL6 एक 6-सीटर MPV होगी। इस कैटेगरी में किआ कैरेंस के आने के बाद कॉम्पिटिशन बढ़ा है। ऐसे में कंपनी इसे एक प्रीमियम कार के तौर पर लॉन्च कर रही है। करीब 3 साल पहले XL6 को कंपनी ने अर्टिगा के प्रीमियम वर्जन के तौर पर ही मार्केट में पेश किया था। ये XL6 का दूसरा जेनरेशन का मॉडल होगा।
इंजन में बदलाव
कंपनी नई XL6 में नेक्स्ट-जनरेशन 1.5-लीटर K15C का डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर भी होंगे जो पैडलर शिफ्टर्स के साथ आएंगे। ये 114 bhp की मैक्स पॉवर और 137 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
वायरलैस चार्जिंग, स्मार्ट प्ले प्रो सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे
नई XL6 में कंपनी मारुति की कई गाड़ियों के अलग-अलग प्रीमियम फीचर्स को शामिल कर सकती है। जैसे इसमें एक 360 डिग्री कैमरा , 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। वहीं एंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले जैसे कार कनेक्ट फीचर्स भी मिलेंगे। वायरलैस चार्जिंग, स्मार्ट प्ले प्रो सिस्टम और सुज़ुकी कनेक्ट टेलिमैटिक्स भी इसमें मौजूद होंगे। जहां तक सेफ्टी की बात है इसमें 4 एयरबैग स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग प्रीमियम वर्जन में हो सकते हैं।
फोन से खुलेगी नई XL6 कार
इस कार में सुजुकी कनेक्ट फीचर दिया गया है। ये फीचर आपके फोन को कार का रिमोट बना देगा। अगर आप कभी कहीं चाबी भूल जाते हैं तो ये फीचर कार को फोन से अनलॉक करने की सुविधा देगा। साथ ही कार में बैठने से पहले उसे ठंडा करने के लिए एसी ऑन करने, हेडलैंप जलाकर पार्किंग में कार को ढूंढने जैसे कई एडवांस काम इस फीचर से पूरे किए जा सकेंगे।
-
देश - दुनिया7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle7 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
Lifestyle7 days agoलॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
-
जॉब7 days agoकर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoindian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login