व्यापर
SHARE MARKET: सेंसेक्स करीब 1500 पॉइंट गिरकर 52800 पर, निफ्टी 400 अंक टूटा, पढ़े पूरी खबर…

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स करीब 3% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और IT स्टॉक्स में है। ये 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 1,119 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,184 पर और निफ्टी 324 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,877.55 पर खुला था।
आज भारतीय रुपया 78.12 पर कारोबार कर रहा है। यह पिछले बार बंद से 0.48% कम है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 78.14 पर खुला।
बाजार में गिरावट का कारण
इस गिरावट के पीछे कारण ये हैं कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बुरी तरह से टूटे थे। डाओ जोंस 880 अंक लुढ़ककर 31,392 पर बंद हुआ है। S&P 500 भी 3% और नैस्डेक में 3.5% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा यूरोप के बाजार 2-3% लुढ़के। बात करें एशियन मार्केट की तो SGX Nifty में 300 पॉइंट से ज्यादा अंकों की गिरावट है। जापान, हॉन्गकन्ग और ताइवान के मार्केट करीब 2.5% टूटे हैं।
अमेरिकी बाजार के टूटने के पीछे की बड़ी वजह महंगाई दर है। यहां महंगाई 40 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। 1981 के बाद यूएस में महंगाई दर मई में 8.6% पर पहुंची है। इससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इसके अलावा क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ये अभी करीब 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी – रिसर्चर अजीत मिश्रा ने कहा कि इस हफ्ते में बाजार में ज्यादा अस्थिरता रहेगी। अमेरिकी महंगाई दर के साथ साथ बाजार शुक्रवार को जारी किए फ्रैक्ट्री आउटपुट के डेटा पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा आज रिटेल महंगाई के आकंड़े आएंगे। वहीं यूएस फेड की बैठक का आउटकम 15 जून को आएगा। इन सभी चीजों को लेकर बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।
स्टॉक्स इन न्यूज
जो स्टॉक्स आज न्यूज में हैं उनमें HDFC बैंक, कोल इंडिया, वेदांता, स्ट्राइड्स फार्मा, सीई इंफोसिस्टम्स, बर्जर पेंट, IIFL फाइनेंस, लेमन ट्री होटल्स, J&K बैंक, फ्यूचर रिटेल, अंसल हाउसिंग, डेक्कन हेल्थ केयर शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी कोई न कोई खबर होने की वजह से इन सभी स्टॉक्स पर आज बाजार की नजर है।
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 1.84% की गिरावट रही
सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते 10 जून को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 1016.84 पॉइंट या 1.84% की गिरावट के साथ 54,303.44 पर और निफ्टी 276.30 पॉइंट या 1.68% की गिरावट के साथ 16,201.80 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो, कोटक बैंक और HDFC में 2 से 4% की गिरावट रही।
10 जून को सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
अप्रैल में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 7.1% पर पहुंची
इंडस्ट्रियल ग्रोथ यानी IIP के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए गए थे। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में ग्रोथ के कारण अप्रैल 2022 में भारत की फैक्ट्री आउटपुट ग्रोथ 7.1% बढ़कर 135.1 पर पहुंच गई। ये 8 महीने का उच्चतम स्तर है। इलेक्ट्रिसिटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से भी ग्रोथ को सपोर्ट मिला। एक महीने पहले मार्च में यह 2.2% रही थी। अप्रैल 2021 में IIP ग्रोथ 133.5% बढ़कर 126.6 रही थी। इतनी ज्यादा ग्रोथ का कारण लो बेस इफेक्ट था।
दरअसल, मार्च 2020 में कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देश में आर्थिक गतिविधियां थम गई थीं। इसका असर यह हुआ कि IIP बेस नीचे चला गया। अप्रैल 2020 में IIP 57.31% गिरकर 54.0 पर पहुंच गई थी। जब बेस बहुत नीचे चला जाता है तो थोड़ा उछाल भी बड़े सुधार का भ्रम पैदा करता है।
आज आएंगे रिटेल महंगाई के आंकड़े
आज मई के रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। बाजार बंद होने के बाद ये आंकड़े आएंगे, लेकिन निवेशक इसे लेकर पहले से ही सतर्क है। खाने-पीने के सामान से लेकर तेल के दाम बढ़ने से अप्रैल में महंगाई 8 साल के पीक पर पहुंच गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 7.79% हो गई थी। मई 2014 में महंगाई 8.32% थी।

व्यापर
Gold silver Today Price : सोने की कीमत में आई उछाल,चाँदी में 500 रुपये गिरावट

Gold and Silver Price Today : रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं. आज यानी 19 जून को देश में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,650 है. बीते दिन यह भाव 47,750 रुपये था. यानि 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी. वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 47,800 रुपये है, जो कल 47,900 रुपये बताई जा रही है.
24 कैरेट सोने के दाम
वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 51,980 रुपये है. बीते दिन भी भाव 51,100 रुपये था. वहीं, लखनऊ में आज का रेट 52,160 है, जो कल 52,250 रुपये था. जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.
चांदी के भाव में आई गिरावट
बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्की गिरावट आई है. आज एक किलो चांदी का रेट 61,000 है. वहीं, ये दाम कल 61,500 था. यानी चांदी के दाम में 500 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है.
कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.
कॉल से जानें भाव खुदरा रेट
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.
व्यापर
LIC की नई पॉलिसी लांच,मिलेगा गारंटीड रिटर्न,जानें डिटेल

अगर कहीं जगह LIC Dhan Sanchay Policy पैसों के निवेश की बात आती है तो mera finence लोग सबसे ज्यादा भरोसा जिस LIC policy पॉलिसी पर करते हैं वो है, khabar kaam ki भारती जीवन बीमा निगम। जी हां तो LIC Dhan Sanchay Saving Plan इसी भरोसे को आगे कायम करते हुए एलआईसी ने लॉंच की है एलआईसी LIC Dhan sanchay policy धन संचय पॉलिसी। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत है इसकी गारंटीड रिटर्न Return।
आपको बता दें लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने नई बीमा पॉलिसी लांच की है जो आम आदमी के लिए बेहद खास होने वाली है। LIC Dhan Sanchay Policy एलआईसी धन संचय खरीदने पर पॉलिसी होल्डर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप भी LIC का कोई नया प्लान लेने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
क्या है धन संचय पॉलिसी —
आपको बता दें एलआईसी धन संचय प्लान एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिव्यूजुअल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जो कि सेविंग के साथ ही जीवन बीमा कवर की सुविधा भी देने का काम करती है। जिसमें सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें पॉलिसीधारक के मृत्यु होने पॉलिसी के अवधि के दौरान परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
मिलता है गारंटीड रिटर्न
अगर आप भी किसी पॉलिसी पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो धन संचय पॉलिसी आपके लिए सबसे अच्छा बेहतर है। इस पॉलिसी जरूर के तहत पॉलिसीधारक को गारंटीड रिटर्न देने की बात कही गई है। इसके साथ ही यह रकम गारंटीड टर्मिनल बेनिफिट के रूप में देय होंगे। जो पॉलिसी धारक की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर दिया जाएगा। जो पॉलिसीधारकों के लिए काफी फायदेमंद है।
LIC ने लॉन्च किए चार प्लान
आपको बता दें LIC धन संजय योजना की पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम उम्र 3 साल पूरा होना चाहिए।
इस पॉलिसी को 4 विकल्प दिए गए हैं।
इस पॉलिसी को लेने के लिए 3 साल की आयु पूरी होनी चाहिए।
ऑप्शन ए और बी के लिए न्यूनतम बीमा राशि 3,30,000 रुपए है।
ऑप्शन सी के लिए 2,50,000 रुपए है।
विकल्प डी के लिए 22,00,000 रुपए है।
ऐसे ले सकते हैं जीवन धन संचय पॉलिसी
अगर आप भी एलआईसी की धन संचय पॉलिसी खरीदना चाहते हैं तो आपको ये स्टेप्स अपनाने होंगे।
एलआईसी की वेबसाइट पर जाएं।
ऑफलाइन- एलआईसी शाखा और एजेंट के माध्यम से खरीद सकते हैं। www.licindia.in पर जाकर आप इस प्लान की अधिक से अधिक जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
लोन लेने की सुविधा भी है उपलब्ध
एलआईसी का धन संचय प्लान 5 साल से लेकर अधिकतम 15 साल के लिए है। यह प्लान आपको निश्चित इनकम गारंटी प्रदान करता है। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारक को लोन की सुविधा भी दी जाती है।
व्यापर
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : सैलरी मे होगी 34 हजार बढ़ोतरी,जानें डिटेल

7th Pay Commission: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं और डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार 1 जुलाई को डीए बढ़ाने की सौगात दे सकती है। खबरों के मुताबिक जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर डीए में 5 फीसदी का इजाफा होता है तो आपकी सैलरी में करीब 34000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है जो जुलाई में बढ़कर 39 फीसदी हो सकता है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 10,800 रुपये से लेकर 34,140 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नही की गई है यह अनुमान AICPI Index 2022 से लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर जुलाई में डीए में 5 फीसदी का इजाफा कर सकती है। AICP Index के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने में यह आंकड़ा 125.1 पर था वहीं, फरवरी में यह 125 पर था। जबकि मार्च में यह बढ़कर 126 पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल में AICPI इंडेक्स 127.7 अंक पर रहा है।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में महंगाई भत्ता 4 फीसदी की दर से बढ़ेगा। लेकिन, अभी मई और जून के आंकड़े आने हैं। ऐसे में अगर ये इंडेक्स 129 के पार निकल जाता है तो महंगाई भत्ता में 5 फीसदी तक बढ़ोतर हो सकती है।
बंपर बढ़ोतरी
अगर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर देखें तो 39 फीसदी के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 7020 रुपए में होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 900 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। कुल मिलाकर 18000 रुपए बेसिक सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 84240 रुपए महंगाई भत्ता का भुगतान होगा। वहीं, अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 22191 रुपए होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 1233 रुपए हर महीने बढ़ेंगे।
कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (39%)- 7,020 रुपये प्रति महीने
मौजूदा महंगाई भत्ता (34%)- 6120 रुपये प्रति महीने
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता- 7020-6120= 900 रुपये प्रति महीने
सैलरी में सालाना बढ़ोतरी- 900 X12= 10800 रुपये
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (39%) 22,191 रुपये प्रति महीने
मौजूदा महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये प्रति महीने
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता 21622-19346= 2845 रुपये प्रति महीने
सैलरी में सालाना बढ़ोतरी 2845X12= 34140 रुपये
डीए में साल में दो बार होता है रिविजन
दरअसल सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में दो बार रिविजन होता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है। सरकार ने 30 मार्च को डीए और डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद यह बढ़कर 31 से 34 फीसदी हो गया था।
बेहतर रहन-सहन के लिए दिया जाता है डीए
महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।
-
जॉब5 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब5 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया5 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब4 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब5 days agoपुलिस विभाग में जल्द होगी 40 हजार पदों पर बंपर भर्ती,देखिये डिटेल



















You must be logged in to post a comment Login