कोरोना वायरस से लड़ने चीन जा पहुंची हैं राखी सावंत

बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी बेबाकी और बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत आए दिन चर्चा में आने की कोई न कोई वजह खोज ही लेती हैं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट वो शेयर करती दिखाई देती हैं. हाल ही में राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसा ही शेयर किया है, जिसने फिर से उन्हें चर्चाओं में ला दिया है. राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चीन जा पहुंची हैं. राखी इस बात का दावा कर रही हैं कि अब वो कोरोना वायरस को खत्म कर ही दम लेंगी.
पिछले कुछ दिनों से चीन में कोरोना वायरस लोगों के लिए आफत बना हुआ है. राखी सावंत ने फ्लाइट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कोरोना वायरस का जिक्र करती नजर आ रही हैं. वह वीडियो में कह रही हैं कि वे इस वायरस से बेखौफ हैं और इसे खत्म करने के लिए चीन जा रही हैं.
वीडियो में राखी ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के नासा से इस वायरस को खत्म करने के लिए दवाई मंगाई है और अब चीन जाकर इसका खात्मा करके ही दम लेंगी. उन्होंने लोगों से उनके लिए भी प्रार्थना करने की बात कही हैं. वीडियो के साथ राखी ने कैप्शन में लिखा भी है कि वे कोरोना वायस को मारने के लिए चाइना जा रही हैं. राखी का ये वीडियो लोगों को काफी फनी लग रहा है.
राखी रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने मंगलसूत्र भी पहन रखा है. चीन में 400 से ज्यादा लोग इस वायरस के कारण मौत की नींद सो चुके हैं. चीन के वुहान प्रांत में ये वायरस सबसे ज्यादा एक्टिव है. साल 2019 में राखी सावंत अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं. राखी ने शादी के तो की लेकिन उनका पति कौन हैं ये कौन नहीं जानता है.
आपको बता दें कि इससे पहले राखी सावंत ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और NRC को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन करने और इससे डरने वाले लोगों को एडवाइस दी थी. राखी सावंत ने आगे ऐसे लोगों को एडवाइस देते हुए कहा, ‘अगर आप देश नहीं जाना चाहते हो या अगर आपके पास कोई पुराने कागजात नहीं हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप सब लोग रहो हिंदुस्तान में. आप लोग बैंक से लंबा सा लोन ले लो. बस बैंक पूरा साबित कर देगी कि आप हिंदुस्तानी हो. चिंता की कोई बात नहीं है. चलो जाओ लोन ले लो.’

Tech & Auto
लॉन्च हुआ Poco M4 5G , मिल रहा है 5000 की दमदार बैटरी बैकअप और 4 जीबी रैम 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

POCO M4 5G Smartphone Price and Sale: पोको इंडिया ने आज किफायती रेंज में नया स्मार्टफोन POCO M4 5G लॉन्च किया है. दो वैरिएंट में आए इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया गया है. 5 मई से इसकी बिक्री शुरू की जाएगी.
POCO M4 5G स्मार्टफोन का बेसिक वैरिएंट 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया गया है. जबकि टॉप वैरिएंट 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है. इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. बेस बैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है और टॉप वैरिएंट के दाम 14,999 रुपये तय किए गए हैं. लॉन्चिंग सेल पर कंपनी द्वारा शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप एसबीआई कार्ड से फोन की शॉपिंग करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा.
POCO M4 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच फुल एचडी प्लस का डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है. यह फोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर ऑपरेट करता है.
पोको का यह नया फोन 5G के 7 बैंड सपोर्ट के साथ पेश किया गया है. इसमें डुअल 5G सिम स्लॉट दिए गए हैं. पोको के इस हैंडसेट में Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर मिल रहा है.मेगा पावर हाउस
कंपनी ने इस फोन को मेगा पावर हाउस नाम दिया है. इसकी वजह यह है कि पोको एम4 5जी फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोन में 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. पोको ने इस नए स्मार्टफोन को 3 कलर ऑप्शन ब्लैक, येलो और ब्लू में पेश किया है.
POCO M4 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. POCO M4 5G स्मार्टफोन का वजन 200 ग्राम है. फोन के बैक पैनल में हिप्नोटिक स्विरल डिज़ाइन है. यह फोन धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है.
देश - दुनिया
बड़ी खबर: सेंसेक्स 136 अंक से टूटकर 57060 पर पहुँचा, और निफ्टी 69 अंक टूटकर 17102 पर बंद हुआ, जाने आगे कैसा रहेगा हाल…

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के मन में अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में तेज वृद्धि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, युद्ध, कंपनियों के मिश्रित तिमाही नतीजे और एफआईआई की लगातार बिकवाली को लेकर चिंताए बरकरार हैं. अप्रैल में इन्हीं चिंताओं के बीच बाजार में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
सेंसेक्स शुक्रवार को 136 अंक टूटकर 57060 पर और निफ्टी 69 अंक टूटकर 17102 पर बंद हुआ. बीएसई का मिडकैप 1.1 फीसदी, स्मॉलकैप 2 फीसदी और लार्जकैप 0.45 फीसदी नीचे बंद हुआ. वहीं, निफ्टी मीडिया में 6 फीसदी, ऑयल एंड गैस में 2.6 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने शेयर बाजार से 11446 करोड़ रुपये की निकासी की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 9703 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. पिछले हफ्ते मिडकैप सेगमेंट के 46 शेयर में गिरावट दिखी. साथ ही बीएसई 500 इंडेक्स भी 0.7 फीसदी लुढ़का.
कैसे रहेगी निफ्टी की आगे की चाल
सेम्को सिक्यो के येशा शाह के अनुसार, निफ्टी 2 हफ्ते से 16,900-17350 के दायरे में कारोबार कर रहा है. 16800 के करीब इसके पास एक अहम सपोर्ट जोन है जहां से बेंचमार्क कई बार ऊपर उठा है. पिछले 2 हफ्ते से डोजी कैंडल बना रहे निफ्टी ने इस हफ्ते इन्वर्टेड हैमर बनाया है और यह तेजी का संकेत है. येशा शाह की राय में अगले कुछ हफ्तों तक निवेशकों को बुलिश रहना चाहिए.
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले
अमोल कहते हैं कि बाजार हायर बॉटम बना रहा है. लेकिन लगातार 17400 के करीब फंस जा रहा है. बकौल अमोल बाजार में हो रही बिकवाली थोड़े समय की करेक्शन का संकेत है क्योंकि बाजार बहुत अनिश्चित स्थिति में बना हुआ है. उनका कहना है कि बुल्स के लिए 17300 एक अहम रजिस्टेंस है और इसके बाद निफ्टी 17500 तक जा सकता है. हालांकि, अगर 17000 के पास लुढ़का तो निफ्टी 16800 तक भी खिसक सकता है.
Accident
सड़क हादसा: बस की टक्कर से 4 युवक हुये गंभीर रूप से घायल, चारों युवक को अस्पताल किया गया रेफर…

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में शनिवार सुबह एक बस की टक्कर से चार लोग घायल हो गये जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजकर 10 मिनट पर जानकारी मिली कि जंगपुरा में निजामुद्दीन बस टर्मिनस के पास एक दुर्घटना हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ख्याला जाने वाली एक क्लस्टर बस ने स्कूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हो गये.
अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बस चालक विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार व्यक्ति भरत की हालत गंभीर है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि हादसे में तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं.
तीन लोगों की मौत हो गई थी
बता दें कि बीते दिनों गौतमबुद्धनगर जिले में सड़क हादसों और ट्रेन की चपेट में आने की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने सोमवार को बताया था कि थाना बादलपुर क्षेत्र में रात को अंकित (23) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. उन्होंने बताया था कि थाना दादरी क्षेत्र में लोकेश (23) की भी ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई. वहीं, सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई थी.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था
मीडिया प्रभारी ने बताया था कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के एफएनजी रोड के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने राजू साब (50) को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया था कि थाना दादरी क्षेत्र में हुए अन्य सड़क हादसे में जीतन नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि जेवर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लाखन नामक शख्स की मौत हो गई. मीडिया प्रभारी ने बताया था कि संबंधित थानों की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
-
देश6 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
देश6 days agoकर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…
-
देश5 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…
-
देश3 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
जॉब4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर4 days agoBank Holidays : मई में रहेगा 13 दिन बैंक बंद,RBI जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
Tech & Auto4 days agoसिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..
-
जॉब2 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login