Connect with us

व्यापर

इन बैंक के ग्राहकों को झटका! खाते में पैसा जमा करने पर लगेगा चार्ज

Published

on

प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank और Axis Bank ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. बैंक ने बताया कि अब से नॉन-बिजनेस आवर्स में और छुट्टियों के दिन कैश रिसाइकलर और कैश डिपॉजिट मशीन के जरिए पैसे जमा करने पर फीस देनी पड़ सकती है. CNBC TV की रिपोर्ट के मुताबिक, अब अगर आप छुट्टी वाले दिन या फिर बैंक के समय के अलावा कैश रिसाइकलर और कैश डिपॉजिट मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो ग्राहकों से सुविधा शुल्क के रूप में 50 रुपए चार्ज लिया जाएगा. बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ICICI Bank छुट्टियों के दिन और वर्किग डेज में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक ग्राहकों से सुविधा शुल्क के रूप में 50 रुपए लेगा.

इन खातों पर नहीं लिया जाएगा चार्ज
CNBC TV की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने बताया कि सीनियर सिटीजन्स, बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट, जनधन अकाउंट्स, अक्षम और दृष्टिबाधित खातों और स्टूडेंट्स के खातों पर इस तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

रिपोर्टों के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी 1 नवंबर से अपने ग्राहकों को निर्धारित सीमा से अधिक लेनदेन के लिए शुल्क देना शुरू कर दिया है. बैंक ने बताया कि करंट अकाउंट/ओवरड्राफ्ट/सीसी से बेस ब्रांच, लोकल नॉन बेस ब्रांच और आउटस्टेशन ब्रांच के जरिए अब एक माह में 3 बार कैश निकालना फ्री है. वहीं, चौथी बार से 150 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा.

BoB ने पैसे जमा करने पर लगाया चार्ज
करंट अकाउंट/ओवरड्राफ्ट/कैश क्रेडिट/अन्य अकाउंट्स के लिए बेस व लोकल नॉन बेस ब्रांच में 1 नवंबर से कैश हैंडलिंग चार्ज, प्रतिदिन प्रति अकाउंट 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर प्रति 1000 रुपए पर 1 रुपए रहेगा.

एक्सिस बैंक ने भी 1 अगस्त से लगाया सुविधा शुल्क
इस साल की शुरुआत में, एक्सिस बैंक ने भी बैंकिंग और राष्ट्रीय और बैंक की छुट्टियों के बाद नकद जमा लेनदेन पर 50 रुपये की सुविधा शुल्क लगाना शुरू किया. यह सुविधा शुल्क एक अगस्त से प्रभावी हो गया था.

तीन बार मुफ्त होगी निकासी
रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि एक महीने में तीन बार निकासी मुफ्त होगी लेकिन इसके बाद 150 रुपए के फ्लैट शुल्क पर निकासी लेनदेन शुल्क लगाया जाएगा. इसी तरह, एक महीने में तीन बार जमा मुफ्त होगा लेकिन इसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर 40 रुपए का शुल्क लगाया जाएगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना तहत मिल रहा सिलाई मशीन,ऐसे उठाए फ़ायदा

Published

on

By

PM Free Silai Machine Yojana 2022 : महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत 20 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को सिलाई मशीन लेने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा.केंद्र सरकार ऐसी कई योजनाएं चला रही है जिसमें आम जनता को सीधा और बड़ा फायदा मिले. इसी क्रम में पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन दी जा रही है, जिसके लिए उन्हें बस एक आवेदन करने की जरूरत है. ये योजना हर एक राज्य की 50,000 महिलाओं की सुविधा के लिए बनाई गई है।

महिलाएं होंगी आर्थिक स्वतंत्र

पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मौका दे रही है. भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना एक अच्छा कदम साबित हो सकता है. पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत 20 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को सिलाई मशीन लेने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा.

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

इस योजना के अंतर्गत गांव और शहर की महिलाएं शामिल हैं. इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको (Documents) आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, विकलांगों के लिए विशिष्ट विकलांगता आईडी और विधवाओं के लिए विधवा प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी.

कैसे करें आवेदन?

– सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाएं.
– अब होम पेज पर सिलाई की फ्री सप्लाई के लिए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें.
– अब आप आवेदन पत्र के पीडीएफ का प्रिंट आउट निकाल लें.
– अब उसमें अपनी डिटेल्स दर्ज करें.
– आखिरी में आपको अपने डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें.

आवेदन पत्र की होगी जांच

ध्यान रहे योजना का लाभ पत्रों को मिले इसके लिए सरकार आपके आवेदन के बाद उसकी जांचा करेगी. आवेदन पत्र सब्मिट करने के बाद कार्यालय अधिकारी के द्वारा आपके पत्र की जांच की जाएगी. जांच के बाद आपको मुफ्त सिलाई मशीन दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़िये :-

अजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह

Continue Reading

व्यापर

Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव

Published

on

By

सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है.बेटियों के लिए चलाई जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों का असर खाताधारकों पर दिखेगा. इसलिए, इन सभी बदलावों को जान लेना चाहिए. पुराने खाताधारक के साथ जो लो नया खाता खोलना चाहते हैं, उनके लिए इसे जानना जरूरी हो जाता है. एक बड़ा बदलाव डिफॉल्ट खाते को लेकर किया गया है. पहले सुकन्या समृद्धि का कोई खाता अगर डिफॉल्ट हो जाता था, तो सरकार उस पर पूरा ब्याज नहीं देती थी. अब यह नियम बदल दिया गया है और खाते में जो राशि जमा रहेगी, उस पर पूरा ब्याज मिलेगा. यानी कि सुकन्या समृद्धि का खाता डिफॉल्ट होने के बावजूद खाते की ब्याज दर में बदलाव नहीं होगा. इसका फायदा ग्राहक को खाते पर दिखेगा और पूरा ब्याज मिलेगा.डिफॉल्ट खाते का नया नियम यह हो गया है कि पहले उस पर 4 परसेंट का ब्याज मिलता था. लेकिन अब डिफॉल्ट होने के बाद भी मौजूदा रेट यानी कि 7.6 फीसद की दर से ब्याज मिलता रहेगा. इस तरह ग्राहकों को डिफॉल्ट खाते पर भी अब पूरा ब्याज मिलेगा, उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी. दूसरा बड़ा बदलाव खाता ऑपरेट करने को लेकर है. पहले नियम था कि बच्ची जब 10 साल की हो जाती थी तब वह खुद अपना सुकन्या खाता ऑपरेट कर सकती थी. अब इस उम्र को बढ़ाकर 18 साल कर दिया है. 18 साल होने तक बीटिया के खाते को उसके अभिभावक ऑपरेट कर सकते हैं.

तीन बेटियों के लिए खाता, खुलवा सकते हैं

सुकन्या समृद्धि में एक परिवार में दो बेटियों के लिए ही खाता खुलवा सकते हैं. अभी तक यही नियम था. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटी हो जाती है तो उन सभी के लिए खाता खुल सकता है. यानी एक पहले और बाद में दो जुड़वा के नाम एक परिवार में तीन खाते खुलवाए जा सकते हैं. अगर शुरू में ही किसी को जुड़वा बेटी हो और बाद में एक और बेटी हो जाए, तो तीनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाता नहीं खुलवा सकते. नए नियम के मुताबिक बाद में हुई बेटी का अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना में नहीं खुलवा सकते हैं.

आसानी से ट्रांसफर हो सकेगा खाते का पैसा

सुकन्या समृद्धि के खाते को बच्ची के माता-पिता या अभिभावक अब देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ट्रांसफ कर सकेंगे. एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में इस खाते को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा. इससे माता-पिता या अभिभावक को सुविधा होगी जो ट्रांसफर या पोस्टिंग के चलते एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं. पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुला है तो उसमें खाताधारक का नाम आसानी से बदलवाया जा सकता है. बेटी का नाम अपडेट करने के लिए कुछ कागजात जमा कराने होंगे।

इसे भी पढ़िये :-

रेल मंत्रालय के तहत RITES में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन

PM Kisan Samman Nidhi की 12वीं क‍िस्‍त आएगा इस दिन,पढ़िये पूरी ख़बर

Continue Reading

व्यापर

PM Kisan Samman Nidhi की 12वीं क‍िस्‍त आएगा इस दिन,पढ़िये पूरी ख़बर

Published

on

By

PM Kisan 12th Instalment : पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 12वीं क‍िस्‍त अगस्‍त से नवंबर के बीच क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. ऐसे में उम्‍मीद है क‍ि यह क‍िस्‍त स‍ितंबर के पहले हफ्ते में सरकार की तरफ से भेजी जाएगी.क‍िसानों की आर्थ‍िक मदद के ल‍िए केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना क‍िसानों को हर साल 6 हजार रुपये द‍िए जाते हैं. यह पैसा 2-2 हजार रुपये की क‍िश्‍त में हर चार महीने पर क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर क‍िया जाता है।
अब तक इस  योजना की 11 क‍िस्‍त क‍िसानों के खाते में आ चुकी हैं, लोग 12वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं.31 मई 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने 10 करोड़ से ज्‍यादा क‍िसानों के खाते में 11वीं क‍िस्‍त के 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िए थे. ऐसे में 12वीं क‍िस्‍त के ल‍िए यही उम्‍मीद है क‍ि इसके 2 हजार रुपये 1 स‍ितंबर 2022 के बाद ही क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे. क्‍योंक‍ि फाइनेंश‍ियल ईयर में पहली क‍िस्‍त अप्रैल से जुलाई के बीच आती है. दूसरी अगस्‍त से नवंबर के बीच आती है. कृष‍ि व‍िभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है क‍ि 12वीं क‍िस्‍त 1 स‍ितंबर से 10 स‍ितंबर के बीच आ सकती है.दूसरी तरफ सरकार की तरफ से ई-केवाईसी कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर द‍िया गया है. यह भी उम्‍मीद है क‍ि इस बार सरकार की तरफ से ई-केवाईसी कराने की त‍िथ‍ि नहीं बढ़ाई जाएगी. अगर आपने आज और कल में ई-वाईसी नहीं क‍िया तो आपको भव‍िष्‍य में पीएम क‍िसान न‍िध‍ि का फायदा नहीं म‍िलेगा।ऐसे कराएं ई-केवाईसी
ई-केवाईसी कराने के ल‍िए पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
यहां फार्मर कॉर्नर में माउस ओवर करके ई-केवाईसी टैब पर क्लिक करें.
खुलने वाले नए वेब पेज पर आधार नंबर दर्ज करें और सर्च टैब पर क्लिक करें.
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
– यहां ओटीपी सब्मिट करने के बाद क्लिक करें.
– आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी दर्ज करें और हो गया आपका ई-केवाईसी.

इसे भी पढ़िये :-

Vastu Shastra : परिवार में रहना है ख़ुश तो,करें ये काम

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़1 week ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 5 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto6 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto6 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • व्यापर7 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • व्यापर6 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • Tech & Auto7 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • जॉब6 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • 5 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब6 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता