नवरात्रि के पांचवें दिन पूजी जाती हैं स्कंदमाता,जानिए पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. स्कंदमाता को वात्सल्य की मूर्ति माना जाता है. मान्यता है कि इनकी पूजा करने से संतान योग की प्राप्ति होती है. हिन्दू मान्यताओं में स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. कहते हैं कि जो भक्त सच्चे मन और पूरे विधि-विधान से स्कंदमाता की पूजा करता है उसे ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
कौन हैं मां स्कंदमाता?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी स्कंदमाता ही हिमालय की पुत्री हैं और इस वजह से इन्हें पार्वती कहा जाता है. महादेव की पत्नी होने के कारण इन्हें माहेश्वरी भी कहते हैं. इनका वर्ण गौर है इसलिए इन्हें देवी गौरी के नाम से भी जाना जाता है. मां कमल के पुष्प पर विराजित अभय मुद्रा में होती हैं इसलिए इन्हें पद्मासना देवी और विद्यावाहिनी दुर्गा भी कहा जाता है. भगवान स्कंद यानी कार्तिकेय की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा. स्कंदमाता प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं की सेनापति बनी थीं. इस वजह से पुराणों में कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है.
स्कंद माता का रूप
स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं. दाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा से उन्होंने स्कंद को गोद में पकड़ा हुआ है. नीचे वाली भुजा में कमल का पुष्प है. बाईं तरफ ऊपर वाली भुजा वरदमुद्रा में है और नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है. इनका वर्ण एकदम गौर है. ये कमल के आसन पर विराजमान हैं और इनकी सवारी शेर है.
कैसे करें स्कंदमाता की पूजा
– नवरात्रि के पांचवें दिन सबसे पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
– अब घर के मंदिर या पूजा स्थान में चौकी पर स्कंदमाता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें.
– गंगाजल से शुद्धिकरण करें.
– अब एक कलश में पानी लेकर उसमें कुछ सिक्के डालें और उसे चौकी पर रखें.
– अब पूजा का संकल्प लें.
– इसके बाद स्कंदमाता को रोली-कुमकुम लगाएं और नैवेद्य अर्पित करें.
– अब धूप-दीपक से मां की आरती उतारें.
– आरती के बाद घर के सभी लोगों को प्रसाद बांटें और आप भी ग्रहण करें.
– स्कंद माता को सफेद रंग पसंद है. आप श्वेत कपड़े पहनकर मां को केले का भोग लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से मां निरोगी रहने का आशीर्वाद देती हैं.
ध्यान
वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा स्कन्दमाता यशस्वनीम्।।
धवलवर्णा विशुध्द चक्रस्थितों पंचम दुर्गा त्रिनेत्रम्।
अभय पद्म युग्म करां दक्षिण उरू पुत्रधराम् भजेम्॥
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानांलकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल धारिणीम्॥
प्रफुल्ल वंदना पल्ल्वांधरा कांत कपोला पीन पयोधराम्।
कमनीया लावण्या चारू त्रिवली नितम्बनीम्॥
स्तोत्र पाठ
नमामि स्कन्दमाता स्कन्दधारिणीम्।
समग्रतत्वसागररमपारपार गहराम्॥
शिवाप्रभा समुज्वलां स्फुच्छशागशेखराम्।
ललाटरत्नभास्करां जगत्प्रीन्तिभास्कराम्॥
महेन्द्रकश्यपार्चिता सनंतकुमाररसस्तुताम्।
सुरासुरेन्द्रवन्दिता यथार्थनिर्मलादभुताम्॥
अतर्क्यरोचिरूविजां विकार दोषवर्जिताम्।
मुमुक्षुभिर्विचिन्तता विशेषतत्वमुचिताम्॥
नानालंकार भूषितां मृगेन्द्रवाहनाग्रजाम्।
सुशुध्दतत्वतोषणां त्रिवेन्दमारभुषताम्॥
सुधार्मिकौपकारिणी सुरेन्द्रकौरिघातिनीम्।
शुभां पुष्पमालिनी सुकर्णकल्पशाखिनीम्॥
तमोन्धकारयामिनी शिवस्वभाव कामिनीम्।
सहस्त्र्सूर्यराजिका धनज्ज्योगकारिकाम्॥
सुशुध्द काल कन्दला सुभडवृन्दमजुल्लाम्।
प्रजायिनी प्रजावति नमामि मातरं सतीम्॥
स्वकर्मकारिणी गति हरिप्रयाच पार्वतीम्।
अनन्तशक्ति कान्तिदां यशोअर्थभुक्तिमुक्तिदाम्॥
पुनःपुनर्जगद्वितां नमाम्यहं सुरार्चिताम्।
जयेश्वरि त्रिलोचने प्रसीद देवीपाहिमाम्॥
कवच
ऐं बीजालिंका देवी पदयुग्मघरापरा।
हृदयं पातु सा देवी कार्तिकेययुता॥
श्री हीं हुं देवी पर्वस्या पातु सर्वदा।
सर्वांग में सदा पातु स्कन्धमाता पुत्रप्रदा॥
वाणंवपणमृते हुं फ्ट बीज समन्विता।
उत्तरस्या तथाग्नेव वारुणे नैॠतेअवतु॥
इन्द्राणां भैरवी चैवासितांगी च संहारिणी।
सर्वदा पातु मां देवी चान्यान्यासु हि दिक्षु वै॥
स्कंदमाता की आरती
जय तेरी हो अस्कंध माता
पांचवा नाम तुम्हारा आता
सब के मन की जानन हारी
जग जननी सब की महतारी
तेरी ज्योत जलाता रहू मै
हरदम तुम्हे ध्याता रहू मै
कई नामो से तुझे पुकारा
मुझे एक है तेरा सहारा
कही पहाड़ो पर है डेरा
कई शेहरो मै तेरा बसेरा
हर मंदिर मै तेरे नजारे
गुण गाये तेरे भगत प्यारे
भगति अपनी मुझे दिला दो
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो
इन्दर आदी देवता मिल सारे
करे पुकार तुम्हारे द्वारे
दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आये
तुम ही खंडा हाथ उठाये
दासो को सदा बचाने आई
‘भक्त’ की आस पुजाने आई

देश - दुनिया
इन रूट्स पर 3 महीने तक के लिए कैंसिल कर दी गई फ्लाइट्स,हवाई यात्रियों को झटका! यहां देखिए लिस्ट

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और तीसरी लहर की दस्तक ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कोविड-19 और ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इसके चलते लोग एक बार फिर दहशत में आ गए हैं. इसी क्रम में विमानन सेक्टर भी अब सख्ती दिखा रहा है. इंडिगो एयरलाइंस ने कई रूट पर फ्लाइट की संख्या कम कर दिया है.
इंडिगो ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पश्चिम बंगाल से नई दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या घटा दी है. अगले तीन महीने तक इन रूट्स पर अपनी फ्लाइट संख्या सीमित कर देने से पैसेंजर्स को दिक्कत होगी. इसके साथ ही हवाई किराया भी बढ़ सकता है.
हफ्ते में बस दो ही दिन आवाजाही : इंडिगो ने कहा है कि सरकारी गाइडलाइन्स को देखते हुए फ्लाइट की संख्या सीमित कर दी गई है. दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई दिल्ली और मुंबई के लिए राज्य से अब सप्ताह में दो दिन ही फ्लाइट्स के आवागमन की इजाजत दी है.
इंडिगो ने दी जानकारी :इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दुर्गापुर और बगडोगरा से अब दिल्ली व मुंबई के लिए सप्ताह में केवल दो दिन सोमवार तथा शुक्रवार को ही फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी. अगले तीन महीनों तक इंडिगो ने अपनी फ्लाइट्स को सीमित किया है. इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी तो होगी ही साथ ही इस रूट पर फ्लाइट संख्या कम होने से भविष्य में हवाई किराये में बढ़ोतरी होने के भी आशंका हैं.
रिफंड क्लेम कर सकते हैं पैसेंजर्स : इंडिगो ने इस ऐलान के साथ यह जानकारी दी है कि कंपनी प्रभावित पैसेंजर्स को फ्लाट्स कैंसिल होने की सूचना दे रही है. जिन पैसेंजर्स ने टिकट बुक कराई है और उनकी फ्लाइट कैंसिल हुई है, वो इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं या फिर इच्छानुसार दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं. इसके लिए पैसेंजर्स को इंडिगो वेबसाइट
खेल
द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे विराट कोहली,टीम इंडिया को तगड़ा झटका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरे टेस्ट जोहान्सबर्ग के वांडरर्स सोमवार से शुरू हुआ। भारत पहला टेस्ट जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत यदि दूसरे टेस्ट जीत जाता है तो यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज में जीत मिलेगी। बहरहाल, टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली चोट के कारण ऐनवक्त पर बाहर हो गए।
उनके स्थान पर हनुमा विहारी को टीम में जगह मिली है। वहीं कप्तान केएल राहुल कर रहे हैं।भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में दूसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया है। केएल राहुल उनकी जगह भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम इंडिया की नजर रेनबो नेशन में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत पर है, जिसने पिछले हफ्ते सेंचुरियन में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
देश
दिल्ली : कोरोना की रफ्तार डराने वाली, दावा- 15 जनवरी से रोजाना 20 से 25 हजार मामले होंगे रिपोर्ट

सूत्रों की मानें तो दिल्ली में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले रिपोर्ट होने लगेंगे. वहीं 15 जनवरी से कोरोना के 20-25 हजार मामले दिल्ली में रिपोर्ट हो सकते हैं. वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है.कोरोना के मामलों की रफ्तार को देखते हुए ऐसी आशंका है कि राजधानी दिल्ली में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले रिपोर्ट होने लगेंगे.
सूत्रों की मानें तो 15 जनवरी से कोरोना के 20-25 हजार मामले दिल्ली में रिपोर्ट हो सकते हैं. ब्रिटेन में अब कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ने लगे हैं तो इस नई लहर या ओमिक्रॉन को लोग हलके में न लें. देश में फिलहाल डेल्टा वेरिएंट भी है और ओमिक्रोन भी. एम्स में हॉस्पिटलाइजेशन अब बढ़ने लगा है, जो चिंता पैदा कर रहा है. अगर कोरोना के मामले बढ़ेंगे तो अस्पताल में दाखिल होने वालों की तादाद भी बढ़ेगी. बीते दो से तीन दिनों में कोरोना के 50 से ज़्यादा मरीज़ एम्स में भर्ती हुए हैं.
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 4099 नये मामले सामने आए थे. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6.46 फ़ीसदी हो गया है. सोमवार को एक मौत भी हुई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है.
दिल्ली के सीएम हुए कोरोना संक्रमित
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है. घर में सीएम केजरीवाल आइसोलेट हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर लिखा, मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं. मुझे हल्के लक्षण हैं और घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं. जो भी लोग मेरे बीते कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए हैं, वह खुस को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करवाएं.
स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि शहर में हालांकि दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन से संक्रमित किसी भी मरीज को दिल्ली के अस्पतालों में अब तक ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है.
डॉक्टर्स भी होने लगे संक्रमित
तिहाड़ डीजी के मुताबिक, तिहाड़ की अलग अलग जेलों में 2 कैदियों के अलावा, 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इसके अलावा, दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में 6 डाक्टर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव मिली हैं. यहाँ कुल मिलाकर अब तक 23 डॉक्टर्स संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी 15 डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं.
-
जॉब6 days agoइस राज्य में निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
यूपी6 days agoऐसी बनी परिस्थिति कि मांग में सिंदूर भर सुहागन बनी किन्नर
-
जॉब6 days agoसरकारी नौक़री पाने का शानदार मौके: रायपुर कोर्ट में 67 पदों पर निकली भर्ती, पांचवीं पास कर सकते हैं आवेदन
-
जॉब5 days agoभारतीय सेना में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई
-
देश - दुनिया7 days agoबकरी ने इंसान जैसी शक्ल दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा : इन राज्य में निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoइन बैंको में निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां,जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
देश6 days agoओमिक्रॉन’ की रफ्तार हुई तेज, दिल्ली फिर पहुंची टॉप पर
-
यूपी6 days agoअंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह से पीयूष के तार जुडे़ होने की आशंका,घर में मिलीं सोने की ईंटें और बिस्किट
-
जॉब4 days agoइंडियन कोस्ट गार्ड में 322 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता समेत खास बातें






























You must be logged in to post a comment Login