Connect with us

देश - दुनिया

अन्नकूट-गोवर्धन पूजा कुमार योग में बनाएं गोवर्धन, जानें शुभ मुहूर्त, समय और पूजा विधि

Published

on

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी पुकारते हैं। शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा साढ़े तीन पहर व्यापिनी कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार 5 नवंबर 2021,शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का मुहूर्त है। गोवर्धन बनाने एवं पूजा का समय प्रातः काल:- 6.37 बजे से 10.42 बजे तक चर, लाभ एवं अमृत के चौघड़िया में तथा माध्यान्ह 12:03 बजे से अपराह्न 1:24 बजे तक शुभ के चौघड़िया में है। वेदों में इस दिन वरुण,इंद्र,अग्नि आदि देवताओं की पूजा का विधान है। इस गाय- बैल आदि पशुओं को स्नान कराकर,फूल माला,धूप,चंदन आदि से उनका पूजन किया जाता है। ।

प्रातः गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जाता

अपनों का अन्‍नकूट पर्व हो जाए और भी शुभ, ऐसे करें विश अन्नकूट एक प्रकार से सामूहिक भोज का आयोजन है।इस दिन प्रातः गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है।अनेक स्थानों पर इसके मनुष्याकार बनाकर पुष्पों,लताओं आदि से सजाया जाता है।शाम को गोवर्धन की पूजा की जाती है।पूजा में धूप,दीप,नैवेद्य,जल,फल,फूल,खील,बताशे आदि का प्रयोग किया जाता है।गोवर्धन में ओंगा(अपामार्ग) अनिवार्य रूप से रखा जाता है।पूजा के उपरांत गोवर्धन जी की सात परिक्रमाएं उनकी जय बोलते हुए लगाई जाती हैं।परिक्रमा के समय एक व्यक्ति हाथ में जल का लोटा व अन्य खील(जौ) लेकर चलते हैं।जल के लोटे वाला व्यक्ति पानी की धारा गिराते हुए तथा अन्य जौ बोते हुए परिक्रमा पूरी करते हैं।

एक कटोरी या मिट्टी का दीपक रख दिया जाता

गोवर्धनजी गोबर से लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाये जाते हैं।इनकी नाभि के स्थान पर एक कटोरी या मिट्टी का दीपक रख दिया जाता है फिर इसमें दूध,दही,गंगाजल,शहद,बताशे आदि पूजा करते समय डाल दिये जाते हैं और बाद में इसे प्रसाद के रूप में बांट देते हैं। अन्नकूट में चंद्र-दर्शन अशुभ माना जाता है, यदि प्रतिपदा में द्वितिया हो तो अन्नकूट अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन प्रातः तेल मलकर स्नान करना चाहिए। इस दिन संध्याकाल में दैत्यराज बलि का पूजन भी किया जाता है। इस दिन भगवान कारीगर भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी करते हैं। भगवान विश्वकर्मा, मशीनों एवं उपकरणों का दोपहर के समय पूजन किया जाता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

जानिए महालक्ष्मी पूजन के चौघड़िया, स्थिर लग्न व अतिविशिष्ट मुहूर्त

Published

on

By

‘सुख समृद्धि का पर्व दीपावली के तहत लक्ष्मीपूजन गुरुवार को किया जाएगा। इस मौके पर महा लक्ष्मी का पूजन स्वाती नक्षत्र एवं प्रीति-आयुष्मान योग के शुभ संयोग मे होगा। पूजन के लिए चौघड़िया, स्थिर लग्न के साथ अतिविशिष्ट मुहूर्त भी दिए गए हैं। साथ ही दीपदान के लिए प्रदोष बेला, अभिजीत मुहूर्त, तंत्र विधा के लिए विशेष उपयोगी महानिशीथ काल के समय की जानकारी भी है।

  दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

-प्रातः 06.34.26 से 07.57.47 तक (शुभ)

– प्रातः 10.44.30 से दोप 12.07.52 तक (चर)

– दोप. 12.08.52 से 01.31.13 तक (लाभ)

– दोप. 04.17.56 से शाम 05.41.18 तक (शुभ)

– शहम 05.42.18 से 07.18.01 तक (अमृत)

– शाम 07.19.01 से रात्रि 08.54.44 तक (चर)

– रात 12.08.10 से 01.44.53 तक (लाभ)

– रात 03.21.36 से 04.58.19 तक (शुभ)

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2021: शुभ स्थिर लग्न से

वृश्चिक : सुबह 07.32.11 से 09.47.57 तक

कुम्भ : दोप. 01.40.07 से 03.13.25 तक

वृषभ -: शाम 06.24.51 से रात 08.23.09 तक

सिंह : रात 12.52.17 से 03.03.42 तक

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2021 : शुभ अभिजित मुहूर्त

-सुबह 11.43.52 से दोपहर 12.31.52 तक

  दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2021: शुभ प्रदोष वेला

– शाम 05.41.18 से 07.50.15 तक

 2021 : शुभ महानिशीथ काल

– रात 11.44.09 से 12.32.09 तक

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त  2021: अतिविशिष्ट मुहूर्त

जिसमें शुभ चौघड़िया, स्थिर लग्न, गुरू, शुक्र व शनि की होरा, प्रदोष वेला, महानिशीथ एवं अभिजीत काल का समावेश है

-सुबह 07.32 मि. से 07.57 मि. तक

-सुबह 08.32 मि. से 08.48 मि. तक

-सुबह 11.43 मि. से दोप. 12.07 मि. तक

-दोपहर 12.34 मि. से 01.31 मि. तक

-दोपहर 02.22 मि. से 02.34 मि. तक

-दोपहर 05.42 मि. से 06.32 मि. तक

– शाम 07.15 मि. से 07.28 मि. तक

-रात 08.34 मि. से 08.54 मि. तक

-रात 12.08 मि. से 12.32 मि. तक

– रात 12.52 मि. से 02.05 मि. तक

Continue Reading

देश - दुनिया

पीएम मोदी ने की जिलाधिकारियों संग समीक्षा बैठक, ‘हर घर दस्तक’ अभियान की शुरुआत

Published

on

By

मोदी ने बुधवार को देश के उन जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिनमें कम कोविड-19 टीकाकरण हुए हैं। इस बैठक में वैसे तमाम जिले शामिल हुए, जहां कोरोना टीके के पहले डोज की कवरेज 50 फीसदी से कम और दूसरे डोज की इससे भी कम है। इस मौके पर पीएम मोदी ने ‘हर घर दस्तक’ अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि अब हम घर-घर में जाएंगे और सभी को टीका लगाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है।

झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय सहित अन्य राज्यों के 40 से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी से कम पहली डोज लगी है और दूसरी डोज की रफ्तार भी धीमी है।

इस समीक्षा बैठक के दौरान इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीनेशन की कम गति वाले जिलों के जिलाधिकारियों से कहा कि अपने जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनानी हो तो वो भी बनाइए। उन्होंने इसके लिए जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भी सुझाव दिया।

कहां लगी है कम डोज?

अब तक देश में 78 प्रतिशत आबादी (73.63 करोड़ लोग) को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है, जबकि 35 फीसदी (33.66 करोड़) को दूसरी डोज दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे कम पहली डोज लगाने वाले जिलों में सबसे ऊपर नागालैंड का किफिरे जिला है, जहां सिर्फ 17 फीसदी लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र के 6 जिले हैं जहां कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने का आंकड़ा 50 फीसदी से कम है। वहीं ऐसी सूची में झारखंड के 9 जिले और मणिपुर के 8 जिले शामिल हैं। 50 फीसदी से कम पहली डोज वाले 48 जिलों में से 27 नॉर्थ ईस्ट से हैं। मणिपुर और नगालैंड के 8-8 जिलों में स्थिति चिंताजनक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश भर में मंगलवार को 41.16 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई। वहीं देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 107.29 करोड़ से अधिक हो चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की अब तक करीब 114 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं राज्यों के पास अब भी 14.68 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Continue Reading

देश - दुनिया

50,000 रुपये में 1 किलो! दिवाली पर मिल रही स्पेशल 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड मिठाई

Published

on

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार दिवाली पर एक खास तरह की मिठाई की चर्चा जोरों पर है। मिठाई की चर्चा के कई कारण हैं पहला तो उसका स्वाद है और दूसरी उसकी कीमत। लेकिन जनाब इसे चख पाना हर आदमी के बस की बात नहीं। एक पीस खाने के लिए आपको जेब से लगभग 500 रुपये ढीले करने होंगे। लखनऊ की एक दुकान में 50 हजार रुपये किलो बिक रही यह मिठाई ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

दरअसल मिठाई के इतनी महंगी होने के बावजूद भी लोगों के बीच इसका काफी क्रेज है। सिर्फ शहर के लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे शहरों से भी लोग इस मिठाई को खूब बुक करवा कर खरीदारी कर रहे हैं।

यह है खासियत

दुकानदार ने बताया कि एक्सोटिका 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड मिठाई है। इसमें किन्नौर के चिलगोजे, कश्मीरी केसर, मैकडामिया नट्स, ब्लू बैरी का इस्तेमाल हुआ है।

पैकिंग भी है खास

मिठाई की पैकिंग भी शाही अंदाज में की गई है। गोल्ड फॉयल में लिपटी इन मिठाइयों के संदूक नुमा डिब्बे को देखकर आपको राजा-महाराजा का जमाना याद आ जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़9 hours ago

बिलासपुर में बिजली बिल घोटाला:पति सहित JE को सस्पेंड कर दर्ज कराई थी FIR

बिलासपुर के मस्तूरी बिजली वितरण केंद्र में करीब 24 लाख रुपए के बिल में हेराफेरी मामले में सस्पेंड किए जूनियर...

छत्तीसगढ़1 day ago

क्राइम न्यूज़ :बाइक से मोबाइल की लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

राजधानी रायपुर में मोबाइल पर बात करते हुए बाइक से मोबाइल छपट कर भागने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़1 day ago

फैक्ट्री की भट्टी ब्लास्ट होने से गरम लोहा नीचे गिरी,दो श्रमिकोंं की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरसीवां के पास फार्च्यून मेटालिक लिमिटेड नामक फैक्ट्री में सोमवार की रात...

छत्तीसगढ़1 day ago

पुलिस अधीक्षक ने किया सदर बाजार, मालवीय रोड का निरीक्षण

रायपुर, 02 नवम्बर 2021। धनतेरस को देखते हुए सदर बाजार मार्ग में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल...

छत्तीसगढ़1 day ago

14 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप,डरकर ट्रेन से भाग रही थी, रेलवे पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुला

 क्राइम न्यूज़ :रायपुर के खरोरा इलाके की 14 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया। इसके बाद बच्ची डर कर...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला

  • देश - दुनिया5 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्र सरकार का खास प्लान, अब राशन की दुकान पर मिलेगा LPG सिलेंडर

  • देश - दुनिया3 days ago

    PNB में अकाउंट तो फ्री में मिलेगा 20 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे?

  • देश - दुनिया6 days ago

    समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार, कहा- आज बालासाहब ठाकरे होते तो…..

  • देश - दुनिया6 days ago

    YouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म,पैरेंट्स को भी पता नहीं चला

  • प्रदेश5 days ago

    10 वर्षीय मासूम के साथ रेप , गांव के एक युवक ने अगवा कर किया रेप

  • प्रदेश6 days ago

    8 फीट लंबा अजगर 2.5 फीट के सियार को निगला

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़: कॉलेज में फांसी पर लटकी मिली प्राचार्य की लाश,कॉलेज के कर्मचारियों में सनसनी