Connect with us

देश

अयोध्या में भगवान राम का भव्य राज्याभिषेक, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Published

on

दीपावली के मौके पर अयोध्या में 5वें दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। कई दिनों तक चलनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत  अयोध्या में बुधवार की सुबह श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप में दिखाया गया। इस दौरान अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकली गई। भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। उन्हें हेलीपैड से रामकथा पार्क तक, रथ से लाया गया। बाद में राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान विएतनाम, केन्या और ट्रिनिडाड-टौबेगो के राजदूतों ने राम, लक्ष्मण और सीता के किरदारों का राज्याभिषेक किया। ये विदेश मेहमान अयोध्या में होनेवाले ऐतिहा दीपोत्सव समारोह के पहले निरीक्षण किया.

छोटी दीपावली के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे। दरअसल अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन होना है, जिसमें शाम को सरयू घाट पर 9 लाख दीये जलाए जाएंगे। सीएम योगी ने अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव कार्यक्रम  की तैयारियों का निरीक्षण किया। वहीं इससे पहले सीएम ने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकालों को माला पहनाई। दीपोत्सव समारोह के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि आज शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूरा सरयू घाट रोशनी से जगमगाएगा। राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाटों पर करीब 9 लाख 51 हजार दीप जलेंगे। इस दीयों को घाट पर बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इसमें 10 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों को लगाया गया है। इन दीपों के जलने के साथ एक नया विश्व कीर्तिमान भी बनेगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

जोधपु: तेल से भरा ट्रेलर पलटने से लगी आग, हाईवे पर एक घंटे तक लगा रहा जाम

Published

on

By

जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर के कुड़ी गांव में एक तेल टैंकर पलटने से लगी आग में एक ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलने पर पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही अग्निशमन दमकल वाहनों द्वारा लगी आग को बुझाया गया। जिसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। दोनों मृतक झुंझुनू जिले के चिड़ावा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पचपदरा-जोधपुर हाईवे के कुड़ी गांव में ट्रेलर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ट्रेलर में खाद्य तेल भरा हुआ था और जोधपुर की तरफ जा रहा था। पलटी खाने के बाद ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर चालक और खलासी ट्रेलर में फंस गए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस को करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

फायर ब्रिगेड जब तक आग बुझाती तब तक ड्राइवर रणवीर सिंह (35) और खलासी उम्मेदसिह उर्फ चिंटू जल गए। पुलिस ने आग बुझाने के बाद ट्रेलर को सीधा किया। चालक और खलासी के शव को बाहर निकाला। दोनों झुंझुनू जिले के चिड़ावा के रहने वाले हैं।आग की लपटें देखकर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गयी। आग लगने से पचपदरा-जोधपुर रोड हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

Continue Reading

देश

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 12,729 संक्रमित, 221 लोगों ने गंवा दी जान

Published

on

By

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों के उबरने की दर लगातार सुधर रही है और मृत्युदर स्थिर है। पिछले 32 दिनों से दैनिक संक्रमण दर और 42 दिनों से साप्ताहिक संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में स्थिरता बनी हुई है। प्रतिदिन औसतन 12 हजार के आसपास नए मामले मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 13 हजार नए मामले पाए गए हैं और 221 और मरीजों की जान गई है। सक्रिय मामले डेढ़ लाख से नीचे आ गए हैं, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 116.50 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 15.54 करोड़ डोज उपयोग में लाने के लिए उपलब्ध हैं। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम छह बजे तक कुल 107.90 करोड़ डोज लगाई जा चुकी थीं। इनमें 74.00 करोड़ पहली और 33.90 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ24 घंटे में नए मामले 12,729कुल सक्रिय मामले 1,48,92224

घंटे में टीकाकरण 5.65 लाखकुल टीकाकरण 107.90 करोड़

शुक्रवार सुबह 08ः00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 12,729कुल मामले 3,43,33,754सक्रिय मामले 1,48,922मौतें (24 घंटे में) 221

कुल मौतें 4,59,873ठीक होने की दर 98.23 फीसदमृत्यु दर 1.34 फीसदपाजिटिविटी दर 1.90 फीसदसा.पाजिटिविटी दर 1.25 फीसद

शुक्रवार शाम 06ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

बंगाल 3.47 लाखबिहार 1.10 लाखउत्तर प्रदेश 0.67 लाखजम्मू-कश्मीर

0.48 लाखहिमाचल 0.42 लाखदिल्ली 0.41 लाखझारखंड 0.40 लाखमहाराष्ट्र 0.26 लाख

Continue Reading

देश

पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद, कड़ाके की ठंड पड़ रही है

Published

on

By

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो गया। कश्मीर में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर का मुगल रोड बंद हो गया और हिमाचल प्रदेश के मनाली-लेह मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।

बर्फबारी के चलते कई मार्ग प्रभावित

कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग के पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड के अलावा बांदीपुर-गुरेज, कुपवाड़ा- करनाह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए। कश्मीर वादी में अत्यधिक ठंड का कारण लोगों का हाल बेहाल है, वहीं जम्मू क्षेत्र में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि 4-5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। 4 नवंबर को तो मौसम शुष्क ही रहा, मगर 5 नवंबर मौसम तेजी से बदला और गुलमर्ग सहित उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुलमर्ग में 3, सोनमर्ग में 4, साधना टाप के निकट 6, राजदान पास के निकट भी 6 इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई।

मनाली-लेह मार्ग बंद

भारी बर्फबारी के चलते मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा, तंगलंगला व लाचुंगला दर्रे बंद हो गए हैं। यदि किसी यात्री को लेह लद्दाख जाना है तो अब सिर्फ हवाई सेवा से या फिर वाहन द्वारा जम्मू, श्रीनगर से जोजिला दर्रे से होते हुए लेह लद्दाख जा सकते हैं। शिंकुला दर्रे के बंद होने से जंस्कार व कारगिल का भी लाहुल से संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़19 hours ago

सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के...

छत्तीसगढ़19 hours ago

छत्तीसगढ़:कोरोना की तीसरी लहर का खतरा कायम, कोरोना जांच व निगरानी अगले 15 दिन तक सख्त

रूस और चीन समेत यूरोपीय देशों के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों लगातार बढ़े हैं और वहां तीसरी...

छत्तीसगढ़19 hours ago

सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को मिला पद्मश्री पुरस्कार,राष्ट्रपति के हाथों हुये सम्मानित

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार...

छत्तीसगढ़20 hours ago

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 गंभीर डिमरापाल रेफर,हादासा NH-30 जंगदलपुर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर रात बस पलटने से 20 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर...

छत्तीसगढ़1 day ago

सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी ताबड़तोड़ गोलियांचला दी , 4 जवानों की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

  • देश - दुनिया5 days ago

    जिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह

  • देश - दुनिया6 days ago

    क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम

  • देश - दुनिया3 days ago

    ₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?

  • देश - दुनिया6 days ago

    लड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये

  • देश - दुनिया6 days ago

    बाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार

  • देश - दुनिया4 days ago

    प्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा

  • देश - दुनिया7 days ago

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

  • प्रदेश2 days ago

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर

  • 2 days ago

    थियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !