20/08/2020 का पंचांग एवं राशिफल (निदंक नियरे राखिए)


- रायपुर (etoi news) 19.08.2020
- दिनांक 20.08.2020 का पंचाग
- शुभ संवत 2077 शक 1942 सूर्य दक्षिणायन का भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि …रात्रि को 02 बजकर 17 मिनट तक … दिन … गुरूवार … पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र … रात्रि को 11 बजकर 51 मिनट तक … आज चंद्रमा … कर्क राशि में … आज का राहुकाल दोपहर को 01 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक होगा …
निदंक नियरे राखिए
हमारी निंदा करने वाला हमारा सबसे बड़ा शुभचिंतक होता है। अतः कबीर का कहना है कि निदंक नियरे राखिए। क्योंकि चापलूसों के द्वारा तो किसी का परिमार्जन नहीं हो सकता है। निंदक हमारी गलतियों को दिखाकर अपने सुधारने का संकेत देता है। अतः हमेशा निंदक को करीब रखना चाहिए। निंदक यानि आपके छठवे स्थान का स्वामी अथवा आपके किसी भी स्थान का स्वामी अगर छठवे स्थान में हो तो वह व्यक्ति आपका निदंक हो सकता है। जो आपके जीवन को उॅचा उठाने के लिए आपकी आलोचना करेगा अतः यदि आप उनकी आलोचना से प्रेरित होकर साकारात्मक प्रयास करेंगे तो आपके जीवन में उन्नति के द्वार खुल सकते हैं अतः इस प्रकार आपको अपने जीवन में निंदा सुनने और स्वीकारने के प्रयास होने चाहिए, इसके लिए छठवे स्थान में स्थित ग्रह को अनुकूल करने के लिए उक्त ग्रह की शांति कराना, दान देना तथा मंत्रजाप करना चाहिए.. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। बुध के मूल मंत्र का सवेरे 5 घटी के अंदर पाठ करें.. 9,000 पाठ 40 दिन में करें… मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: .. भगवान शालिग्राम का पूजन करें, तुलसी दलपत्र अवश्य अर्पित करें व बुध-मंत्र का जप करें, प्रसाद रूप में उस तुलसी के पत्ते को ग्रहण करें.. पन्ना युक्त बुध यन्त्र धारण करना चाहिए … ग्यारह बुधवार व्रत व मुट्ठीभर खड़ी मूंग भिखारियों को दान करना.. ब्राह्मण को दूध दान में देना व बुध स्त्रोत का पाठ करना … बहन, बुआ, साली, जैसे रिश्तेदार की हर प्रकार से सेवा करना व आशीर्वाद लेना चाहिए…
आज के राशियों का हाल तथा ग्रहों की चाल-
मेष राशि –

बेवजह किसी से विवाद की आषंका….
गुस्से के कारण रिष्तों में कटुता…
उपाय-
- ऊॅ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें….
- मंदिर में लड्ड़ का भोग लगायें….
- अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें….
वृषभ राशि –

प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्ति के समाचार प्राप्त होंगे…
आगे एडमीशन में आर्थिक तकलीफ हो सकती है…
उपाय-
- ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें….
- पुरोहित को केला, नारियल का दान करें….
मिथुन राशि –

जीवनचर्या को नियमित रखें…
नये अवसर की प्राप्ति हो सकती है, फालोअप देते रहें…
इंफेक्षन से बचें….
शुक्रजन्य दोषों को दूर करने के लिए –
- ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…
- माॅ महामाया के दर्शन करें…
- चावल, दूध, दही का दान करें…
कर्क राशि –

लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है….
समय अनुकूल है प्रयास करना होगा…
खानपान का ध्यान रखें…
बचाव के लिए –
- ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें.
- भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,
- उड़द या तिल दान करें,
सिंह राशि –

पारिवारिक विवाद संभव…
सहयोगियों से वैचारिक मतभेद….
व्यवहार पर नियंत्रण रखें…
उपाय –
- ऊॅ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप करें….
- गणपति की आराधना करें
- दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें,
कन्या राशि –

भ्रम तथा आलस्य रहेगा…
कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं भूल सकते हैं…..
पेट से संबंधित परेषानी संभव….
उपाय आजमायें-
- ऊॅ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें..
- मूली का दान करें..
- सूक्ष्म जीवों को आहार दें..
तुला राशि –

कार्य में अच्छे लोगो का सहयोग प्राप्त होगा…
पिता या पितातुल्य से सही सलाह प्राप्त हो सकता है…
शारीरिक कष्ट की आषंका…
निवृत्ति के लिए –
- ऊॅ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें…
- सूक्ष्म जीवों की सेवा करें…
- गाय या कुत्ते को आहार दें…
वृश्चिक राशि –

कला के क्षेत्र में प्रसिद्धि…
किसी व्यसन से शारीरिक कष्ट…
उपाय करें –
- प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर…. अध्र्य देते हुए….. ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें…..
- गुड़.. गेहू…का दान करें..
धनु राशि –

जीवनसाथी के स्वास्थ्य से तनाव….
दैनिक कार्य में अव्यवस्था हो सकती है…
विवाद से बचें….
निवृत्ति के लिए –
- उॅ नमः शिवाय का जाप करें…
- दूध, चावल का दान करें…
- रूद्राभिषेक करें…
मकर राशि –

बीते दिनों में किए गए प्रयास सफल होंगे…
सहकर्मियों से रिष्तों में सुधार….
संतान से संबंधित चिंता…
उपाय आजमायें –
- ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें…
- हनुमानजी की उपासना करें..
- मसूर की दाल, गुड दान करें..
- तुलसी को जल चढ़ायें तथा तुलसी का सेवन करें…
कुंभ राशि –

अनावष्यक धन व्यय…
मानसिक अषांति के कारण सरदर्द….
खान-पान में अनियमितता….
निवारण के लिए –
- ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें…
- पीली वस्तुओं का दान करें…
- गुरूजनों का आर्शीवाद लें..
मीन राशि –

सभी का अच्छा साथ प्राप्त होगा…
धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे…
अचानक कोई आपको मदद कर सकता है…
शांति के लिए –
- ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…
- मा महामाया के दर्शन करें…
- चावल, दूध, दही का दान करें…

देश - दुनिया
हाइपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर से मिर्गी का बढ़ता है खतरा, शोध में दावा,पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या

एक नए शोध के मुताबिक उच्च रक्तचाप (हाईपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर) से किसी भी वयस्क में मिर्गी के लक्षण विकसित होने का खतरा दोगुना हो सकता है। यह शोध जरनल एपिलेप्सिया में प्रकाशित हुआ है।
58 साल के औसत आयु वर्ग के 2,986 लोगों के समूह पर किए शोध में मिर्गी के 55 नए मामले पाए गए हैं। इन सभी लोगों को पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या थी। विज्ञानियों ने इस शोध के नतीजों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि लंबे समय तक उच्च रक्तचाप बढ़ा होने से या फिर इसे रोकने वाली दवाइयां खाने से उस मरीज में मिर्गी होने का भी खतरा दोगुना हो जाता है।
बोस्टन यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ मेडिसिन में हुए शोध के अनुसार प्रतिभागियों को सामान्य रक्तचाप के साथ छोड़कर उन्हें एंटीहाईपरटेंशन दवा पर रखने के बाद उनमें मिर्गी के लक्षण दिखने का खतरा करीब 2.44 गुना बढ़ गया। हालांकि इस शोध में केवल इन दोनों बीमारियों का आपस में संबंध बताया गया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह होता कैसे है।

छत्तीसगढ़
CM भूपेश बघेल का ऐलान, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष को मिलेगा सरकारी वाहन

सीएम भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि सरपंच के लिए नए संशोधित एच ओ आर जल्द लागू होगा, सरपंचों को रुपए पांच लाख तक के स्वीकृति का अधिकार दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने सरपंचों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 4000 करने का भी ऐलान किया है।
सीएम ने कहा कि जिला पंचायत के CEO को सीआर के बारे में अभिमत देने का अधिकार होगा और जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष को सरकारी गाड़ी भी दी जाएगी।
वहीं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि केंद्र सरकार उत्कृष्टता का अपना आकलन करती है, अधिकांश पुरस्कार छत्तीसगढ़ लेकर आता है, पंचायत प्रतिनिधियों की मेहनत और सहयोग के चलते ऐसा हो पाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन में भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के हर योजना में छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा अवार्ड हासिल करता है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत रुपए 9000 प्रति एकड़ से कभी कम नहीं होगा।

देश - दुनिया
बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की कार पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे नव दंपति

प्रदेश की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात अज्ञात बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में दूल्हा-दुल्हन को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार देर रात दूल्हा-दुल्हन गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन दोनों बाल-बाल बच गए।

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ





























You must be logged in to post a comment Login