प्रदेश
10 वर्षीय मासूम के साथ रेप , गांव के एक युवक ने अगवा कर किया रेप

जबलपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 10 वर्षीय मासूम के साथ गांव के एक युवक ने अगवा कर रेप किया। बालिका के गायब होने पर परिजन गौर चौकी अपहरण का मामला दर्ज करने जा रहे थे, तब वह घर लौटी। पीड़िता के बयान के आधार पर बरेला पुिलस ने अपहरण, रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
बरेला पुलिस के मुताबिक 10 वर्षीय बालिका की मां की नौ साल पहले निधन हो चुका है। उसके पिता ने दूसरी शादी की है। उसकी दूसरी मां की भी ये दूसरी शादी है। उसकी तीन बेटियां पहले से हैं। 27 अक्टूबर की रात नौ बजे पीड़िता खाना खाकर बाहर पानी पीने निकली थी। पिता को लगा कि शायद वह बाहर खेलने लगी होगी। कुछ देर बाद उसने बाहर खोजा तो बेटी नहीं मिली।
पूरे गांव में छान मारा
पिता ने बेटी की तलाश में पूरा गांव छान मारा। अचानक इस तरह से मासूम के लापता होने से गांव के लोग भी सन्न रह गए। गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। चारों तरफ तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो पिता गांव के लोगों के साथ गौर चौकी के लिए निकला। रास्ते में ही उसके एक करीबी के पास कॉल आया। बताया गया कि मासूम घर आ गई है।
खून से लथपथ मिले कपड़े
पिता घर पहुंचा। देखा तो बेटी के कपड़े खून से लथपथ थे। बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई तो वे सन्न रह गए। मासूम ने बताया कि वह खाना खाकर खेरमाई मंदिर के पास खेल रही थी। तभी भोला चौधरी पहुंचा। उसने मासूम को पैसे देने के बहाने अपने साथ गौर नदी के किनारे गौर पुल के पास ले गया। वहां सुनसान स्थान पर आरोपी ने धमकी देकर उसके कपड़े उतारे और उसके साथ गंदी हरकत की। वह दर्द से चीखती रही, लेकिन भोला चौधरी मनमानी करता रहा। मनमानी करने के बाद उसे धमकी देकर भाग गया कि किसी को कुछ मत बताना।
दूसरे दिन दर्ज कराई शिकायत
मासूम को लेकर पिता गुरुवार शाम को पुलिस के पास पहुंचा। बरेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, अपहरण, धमकी देने सहित पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मासूम को मुलाहिजा कराने के लिए भेज दिया गया। आरोपी गांव से फरार है। उसकी तलाश जारी है।


प्रदेश
बाप ने ही ,13 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाप ने 13 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. किराए के मकान में रह रहे 47 वर्षीय बाप दुष्कर्म करने
हिमाचल प्रदेश: हमीरपुरमें बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. पिता ने 13 साल की मासूम से रेप किया. किराए के मकान में रह रहा 47 वर्षी प्रवासी रेप करने के बाद फरार हो गया. मासूम बेटी ने अपनी मां को सारी बाते बताई. इसके तुरंत बाद मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया.
आरोपी बाप उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 378, 354 ए, 506 और 610 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
एसपी डॉ आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी कर दी है.
पीडिता की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने बताया है कि पापा ने उसके साथ रेप किया है. उसने आज थाने में आकर सारी बात बताई है, मां ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी पिता कहीं पर भाग गया है. मां ने कहा कि पुलिस को उसे जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए.

प्रदेश
जबलपुर : जीआरपी ने जबलपुर रेलवे स्टेशन में पकड़े हवाला के 30 लाख नकद

दिवाली से पहले ही एक बार फिर हवाला कारोबार जोरों पर शुरू हो गया है। जबलपुर से मुंबई और अहमदाबाद के लिए बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई और लाई जा रही है । इस काम के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मदद ली जा रही है । जबलपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने देररात हवाला का काम करने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जांच के दौरान इस युवक के बैग में लगभग 30 लाख रुपए नगद मिले ।
जीआरपी के थाना प्रभारी आरके नेमा ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की जांच की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नागराज पिल्ले बताया। व्यक्ति के पास रखे पिठ्ठू बैग की जांच की, जिसमें 30 लाख रुपए नकद मिले।
पंजू के पैसे लेकर जा रहा था मुंबई: जीआरपी ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पैसे लेकर हावड़ा-मुंबई मेल से मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर आया था, उसके पास श्रीधाम से मुंबई जाने का यात्रा टिकट भी मिला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि जब्त रकम तुलाराम चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स-खिलौना व्यापार से जुड़े पंजू गोस्वामी नामक व्यापारी की है। जीआरपी ने स्टेशन से जब्त की गई रकम की जानकारी आयकर विभाग की अनुसंधान विंग को दे दी गई है, जिनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में जीआरपी जबलपुर के उप निरीक्षक एलपी कश्यप सहायक उपनिरीक्षक आर.एस. शुक्ला प्रधान आरक्षक राघवेंद्र, शिवेंद्र सिंह, कृष्ण कांत तिवारी आरक्षक अजय तिवारी, सुनील यादव, रविंद्र लोधी की भूमिका उल्लेखनीय रही है, जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक रेल विनायक वर्मा द्वारा की गई है।

प्रदेश
पत्नी को नहीं हुए बच्चे, पति ने मांगा तलाक, पत्नी रहना चाहती है पति के साथ

कहते है कि पति-पत्नी के बीच जन्मांतरण का साथ है। सुख-दुख में एक दूसरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन एक पति अपनी पत्नी को इसलिए छोड़ना चाहता है कि वह मां नहीं बन सकी है। कुटुंब न्यायालय में उसने तलाक का आवेदन पेश कर दिया, जबकि पत्नी ने साथ रहना चाहती है।
उसने कोर्ट में आवेदन पेश कर पति के साथ जाना चाहती है। पत्नी का कहना है कि पथरी के इलाज के लिए वह अपने मायके चली गई थी। उसके बाद पति लेने नहीं आया। वह पति के साथ रहना चाहती है। जबकि पति का कहना है कि उसकी पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। पति ने पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से भी इसी तरह की शिकायत थी। कोर्ट ने दोनों को जोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं है।
इंदर कुंमार(परिवर्तित नाम) ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद उसने 13 अप्रैल 2015 को मुरार निवासी महिला से दूसरा विवाह किया। यह विवाह दोनों पक्षों के माता पिता की सहमति से हुआ। शादी में दान दहेज भी दिया। पत्नी ने दांपत्य जीवन का निर्वाहन किया, लेकिन सात साल में उन्हें बच्चा नहीं हो सका। इसको लेकर विवाद होने लगा।
पत्नी की किडनी में पथरी का दर्द होने लगा और पत्नी पिता के घर फरवरी 2021 में इलाज के लिए चली गई, लेकिन पति उसे लेने नहीं पहुंचा। जब पिता ने ससुराल भेजने की कही तो पति ने मना कर दिया कि अब भेजने की जरूरत नहीं है। उसे साथ नहीं रख सकता है। वह पढ़ी लिखी नहीं है। गृहस्थी के अलावा उसे कोई कार्य नहीं आता है। इसी बीच पति ने तलाक का अावेदन पेश कर दिया कि पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। जब पत्नी को तलाक की जानकारी मिली तो उसने वापसी के लिए आवेदन पेश किया है।
-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया7 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया7 days agoबेटी के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर रचाई शादी, ऐसे खुली पोल
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला


















You must be logged in to post a comment Login