प्रदेश
छतरपुर: कोरोना के बाद डेंगू का कहर, दर्जन भर डेंगू के मरीज झांसी भोपाल रेफर

जिले भर में कोरोना के बाद डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। करीब एक दर्जन डेंगू के मरीज झांसी भोपाल रैफर किए जा चुके हैं। नगर में इस समय डेंगू अपने चरम पर है। रहवासियों का कहना है कि करीब 1 साल से जगह-जगह लगे कचरों के ढेर को उठाया नहीं गया है। ना ही नालियों की साफ सफाई की जा रही है। जगह-जगह कचरों के ढेर और गंदगी फैली होने से डेंगू का खतरा और भी बढ़ रहा है। इस समय विश्वनाथ कॉलोनी में लगभग एक दर्जन लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं।
वार्ड के कमलेश वर्मा, मनोज कोरी, चेतराम शिवहरे, रवि महाराज आदि का कहना है कि डेंगू फैलने की जानकारी होने के बाद भी जिला प्रशासन और नगर पालिका ना नालियां साफ कर रहा है और न ही गलियों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। गलियों में कचरे के ढेर बने हैं। इन सबके कारण डेंगू का कहर और अधिक बढ़ गया है।
विश्वनाथ कॉलोनी में डेंगू से पीड़ित मरीज झांसी और भोपाल रैफर किए जा चुके हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, डेंगु के मरीज दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के बाद डेंगू महामारी बन चुकी है। लोगों ने नगर पालिका सीएमओ और जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि जगह-जगह फैली गंदगी और नालियों में दवाओं के साथ ही उन्हें साफ करवाएं। गली-मोहल्लों में फागिंग मशीन चलाई जाए।
जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर थाना बरला का गांव डेंगू की चपेट में है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 वर्षीय प्रीती पुत्री महीपाल को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। एक निजी चिकित्सक से दवा ले ली। जांच में प्लेटलेट्स गिरी आईं। परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 12 वर्षीय अजय को भी पिछले चार दिन से बुखार था, उसका भी इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसी तरह के गांव दतावली निवासी शाकिर ने बताया कि पत्नी 32 वर्षीय शन्नो को दो दिन पहले बुखार आया तो उसे अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया।
वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय शनिवार की दोपहर उसकी रास्ते में मौत हो गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लोकेश शर्मा ने बताया कि पूरा गांव इस बीमारी की चपेट में है। 50 लोगों के करीब अलीगढ़ व छर्रा में इलाज करा हैं। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत कराया था। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। भोला चौधरी ने बताया कि बीमारी को देखते हुए लोग गांव से पलायन बतौर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे हैं, ताकि बीमारी से बचा जा सके।


प्रदेश
रमा एकादशी 2021: कार्तिक की रमा एकादशी में ग्वारीघाट पर उमड़ी भीड़

कार्तिक माह की रमा एकादशी में ग्वारीघाट पर नजारा देखने लायक था। महिलाओं की टोली भजन—कीर्तन के साथ नाचती झूमती पूजन में लीन दिखी। ये किसी उत्सव की तरह नजर आया। कई महिलाएं तो सारी रात घाट किनारे भजन—पूजन में जुटी रही। वहीं सुबह चार बजे से घाट पर दूर—दूर से महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी थी।
कार्तिक माह में व्रत रहने वाली अधिकांश महिलाएं नर्मदा घाट पर स्नान और पूजन करने पहुंचती हैं। सुबह पहले नर्मदा स्नान करने के पश्चात घाट किनारे बैठकर महिलाएं कार्तिक पूजन करती है। इस दौरान भजन और संगीत की धुन पर महिलाएं झूमकर अपनी आस्था और समर्पण का प्रदर्शन करती दिखी।
ज्योतिषाचार्य पं.शिवनारायण उपाध्याय ने बताया कि कार्तिक रमा एकादशी में माताएं बहनें नदी सरोवर में प्रात:काल स्नान करती है। इसके पश्चात भगवान सूर्य को अर्ग देती है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ धन, ऐश्वर्य और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा विधि विधान से की जाती है। इसके बाद दिवाली का त्योहार आता है। दिवाली से पूर्व माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए रमा एकादशी सबसे उत्तम दिन होता है। माता लक्ष्मी को रमा भी कहते हैं, कार्तिक एकादशी पर भगवान विष्णु संग रमा की भी पूजा होती है, इसलिए इसे रमा एकादशी कहते हैं।
ये भगवान विष्णु का महिना माना जाता है। इस दिन की पूजन—भक्ति का लाभ शीघ्र मिलता है। जीवन में आरोग्यता—स्वास्थ्यता, दामपत्य जीवन अच्छा होता है। सुख —समृद्वि मिलती है। मा लक्ष्मी का माह है इस माह दीपावली का पूजन होता है इसलिए इस माह का विशेष महात्वपूर्ण है। एकादशी होने के कारण नर्मदा स्नान के बाद दान पुण्य भी किया जाता है। घाट पर इस दौरान भारी संख्या में लोग चावल,दाल और नगद राशि का दान करते नजर आए। पूजन में सिर्फ महिलाएं ही नहीं युवा लड़कियां भी खूब बढ़चढ़कर आगे रही। ज्ञात हो कि माह भर कार्तिक पूजन महिलाएं घर मंदिर में एकसाथ करती है। लेकिन आज के दिन नदी—सरोवर के किनारे पूजन करने का विशेष महात्व होने के कारण ही गोपिकाएं नर्मदा तट पर आते हैं।

प्रदेश
बाप ने ही ,13 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाप ने 13 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. किराए के मकान में रह रहे 47 वर्षीय बाप दुष्कर्म करने
हिमाचल प्रदेश: हमीरपुरमें बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. पिता ने 13 साल की मासूम से रेप किया. किराए के मकान में रह रहा 47 वर्षी प्रवासी रेप करने के बाद फरार हो गया. मासूम बेटी ने अपनी मां को सारी बाते बताई. इसके तुरंत बाद मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया.
आरोपी बाप उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 378, 354 ए, 506 और 610 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
एसपी डॉ आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी कर दी है.
पीडिता की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने बताया है कि पापा ने उसके साथ रेप किया है. उसने आज थाने में आकर सारी बात बताई है, मां ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी पिता कहीं पर भाग गया है. मां ने कहा कि पुलिस को उसे जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए.

प्रदेश
जबलपुर : जीआरपी ने जबलपुर रेलवे स्टेशन में पकड़े हवाला के 30 लाख नकद

दिवाली से पहले ही एक बार फिर हवाला कारोबार जोरों पर शुरू हो गया है। जबलपुर से मुंबई और अहमदाबाद के लिए बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई और लाई जा रही है । इस काम के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मदद ली जा रही है । जबलपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने देररात हवाला का काम करने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जांच के दौरान इस युवक के बैग में लगभग 30 लाख रुपए नगद मिले ।
जीआरपी के थाना प्रभारी आरके नेमा ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की जांच की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नागराज पिल्ले बताया। व्यक्ति के पास रखे पिठ्ठू बैग की जांच की, जिसमें 30 लाख रुपए नकद मिले।
पंजू के पैसे लेकर जा रहा था मुंबई: जीआरपी ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पैसे लेकर हावड़ा-मुंबई मेल से मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर आया था, उसके पास श्रीधाम से मुंबई जाने का यात्रा टिकट भी मिला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि जब्त रकम तुलाराम चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स-खिलौना व्यापार से जुड़े पंजू गोस्वामी नामक व्यापारी की है। जीआरपी ने स्टेशन से जब्त की गई रकम की जानकारी आयकर विभाग की अनुसंधान विंग को दे दी गई है, जिनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में जीआरपी जबलपुर के उप निरीक्षक एलपी कश्यप सहायक उपनिरीक्षक आर.एस. शुक्ला प्रधान आरक्षक राघवेंद्र, शिवेंद्र सिंह, कृष्ण कांत तिवारी आरक्षक अजय तिवारी, सुनील यादव, रविंद्र लोधी की भूमिका उल्लेखनीय रही है, जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक रेल विनायक वर्मा द्वारा की गई है।

-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला
-
देश - दुनिया5 days agoशाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद
-
देश - दुनिया5 days agoपति को ढूंढ रही थी 5 राज्यों की पुलिस, पत्नी ने जीता पंचायत का चुनाव


















You must be logged in to post a comment Login