छत्तीसगढ़
बिलासपुर में बिजली बिल घोटाला:पति सहित JE को सस्पेंड कर दर्ज कराई थी FIR

बिलासपुर के मस्तूरी बिजली वितरण केंद्र में करीब 24 लाख रुपए के बिल में हेराफेरी मामले में सस्पेंड किए जूनियर इंजीनियर प्रिया आमल और उनके पति टिकेश यादव को फिर से बहाल कर दिया गया है। जबकि अभी मामले की जांच चल ही रही है। खास बात यह है कि दोनों आरोपियों की बहाली भी पुरानी जगह पर ही की गई है।
इससे पहले विभागीय अफसरों ने JE (जूनियर इंजीनियर) सहित अन्य कर्मचारियों को दोषी माना था और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। ऐसे में अब अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगा है।दरअसल, मस्तूरी के विद्युत वितरण केंद्र में करीब दो साल पहले बिजली बिल में गड़बड़ी कर विभाग को लाखों रुपए का चूना लगाने का मामला उजागर हुआ था। उपभोक्ताओं के बिल को कम्प्यूटर में दर्ज कर विभागीय कोष में जमा करने के बजाए JE सहित अन्य कर्मचारियों ने हड़प लिया।
मामला सामने आने के बाद डिवीजन के अफसरों ने गड़बड़ी की जांच की, तब पता चला कि यहां पदस्थ जूनियर इंजीनियर प्रिया आमले ने सकरी में पदस्थ अपने हेल्पर पति टीकेश यादव से मिलीभगत कर सारी गड़बड़ियां की थी।प्रारंभिक जांच में अनियमितता सामने आने पर साल 2020 में विभागीय अफसरों ने JE प्रिया आमल और उसके पति टिकेश यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच में 24 लाख रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए मस्तूरी थाने में FIR भी दर्ज कराई।
अभी पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही है। साथ ही विभागीय जांच भी जारी भी है।फिर भी अनियमितता बरतने के मुख्य आरोपी JE प्रिया आमले को अधीक्षण अभियंता ने बहाल कर दिया है। खास बात यह है कि उन्हें फिर से मस्तूरी स्थित वितरण केंद्र में पदस्थापना दी गई है। हालांकि, विभाग के अफसर इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। उनका कहना है कि निलंबन के बाद निश्चित समय समय में बहाल करना आवश्यक होता है।
दोषी अफसर पर नहीं हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में अनियमितता बरतने और गबन करने के लिए तत्कालीन सहायक अभियंता (AE) प्रदीप पैकरा को भी दोषी पाया गया था। लेकिन, विभागीय अफसर उन्हें बचाने में जुट गए।
गबन के आरोप में उन्हें चार्जशीट देकर औपचारिकता निभाई गई। इसकी शिकायत कंपनी मुख्यालय में की गई, तब मामले की दोबारा जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि जांच में गबन की राशि 24 लाख रुपए से बढ़कर दो से ढाई करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।इस मामले में सहायक अभियंता और दो अन्य क्लर्क के भी शामिल होने की बात सामने आई है।
लिहाजा, विभागीय अफसर फिर से इस मामले में FIR दर्ज कराने की तैयारी में जुटे थे। इस बीच एई पैकरा का तबादला सूरजपुर कर दिया गया। इधर JE की निलंबन बहाली के बाद आशंका जताई जा रही है कि बिजली बिल घोटाले की जांच के बहाने लीपापोती करने की आशंका जताई जा रही है।
JE सहित 13 के खिलाफ दर्ज है FIR
बिजली बिल घोटाला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच की थी। जांच के दौरान उपभोक्ताओं के बयान भी लिए गए। जांच के बाद इस घोटाले में शामिल जूनियर इंजीनिसर प्रिया आमले, मीटर रीडर हेमंत पटेल, अनिल सिंह चंदेल , ओमप्रकाश राठौर पर केस दर्ज किया गया था। इसके साथ व्यास राठौर , धर्मेन्द्र पांडू , चंद्रमणी राठौर , पुरुषोत्तम यादव , राजकुमार राठौर , पालेश्वर साहू , लाइन सहायक मनोज साहू और कम्प्यूटर आपरेटर किशन यादव के खिलाफ मस्तूरी थाने में FIR दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच अभी लंबित है।


छत्तीसगढ़
सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती से भरे जाने की स्वीकृति के उपरांत चर्तुथ श्रेणी भृत्य के 03 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बस्तर जिले के पात्र व इच्छुक स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर आवेदन भरने की तिथि 03 से 25 नवम्बर 2021 तक आनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं। चतुर्थ श्रेणी भृत्य के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग 350 रूपए, अन्य पिछड़ा वर्ग 250 रूपए एवं अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांगजन के लिए 200 रूपए जमा करना होगा। पदों के भर्ती के संबंध में आवेदन पत्र नियम, शर्ते एवं विज्ञापन का विस्तृत विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड जगदलपुर के वेबसाइट पर तथा बस्तर संभाग के सभी जिलों के वेबसाइट और आयुक्त कार्यालय के बस्तर संभाग के सूचना पटल पर भी देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़:कोरोना की तीसरी लहर का खतरा कायम, कोरोना जांच व निगरानी अगले 15 दिन तक सख्त

रूस और चीन समेत यूरोपीय देशों के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों लगातार बढ़े हैं और वहां तीसरी लहर की आशंका के साथ लाॅकडाउन जैसे कदम उठा लिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के पाजिटिव केस बहुत कम निकल रहे हैं, लेकिन डाॅक्टरों का दावा है कि पिछले दो-तीन दिन से सर्दी-खांसी जोर पकड़ रही है, इसलिए तीसरी लहर की आशंका बरकरार है।
इसीसे स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से अगले 15 दिन तक रोजाना 40 हजार के आसपास कोरोना टेस्ट करने की तैयारी कर ली है, जो अभी 10 हजार से भी कम हैं। यही नहीं, पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों से आने वालों की निगरानी का सिस्टम बना लिया गया है।
डाक्टरों की टीमें बनाई गई हैं, जो सोमवार से उन जिलों के दौरे पर निकलेंगी, जहां प्रदेश के बाकी जिलों की तुलना में ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बस्तर में जांच बढ़ाने का फैसला किया है।
इनमें से रायपुर को छोड़कर बाकी जिलों में केस ज्यादा निकले हैं। रायपुर में त्योहारी सीजन में प्रदेशभर से लोगों की आवाजाही बड़ी संख्या में हुई है, इसलिए राजधानी को निगरानी में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां का दौर कर स्थिति की समीक्षा करेंगी। हेल्थ अफसरों के मुताबिक किसी भी त्योहार के बाद आवाजाही से कितने केस बढ़ रहे हैं, इस स्थिति को 10 से 15 दिन के टाइम फ्रेम में देखा जाता है।
संपर्क में आने वालों की जांच, बच्चों के टीके की तैयारी तेज
नए पॉजिटिव आने वाले लोगों के संपर्क में आए कम से कम दस लोगों की जांच निश्चित रूप से करने के लिए भी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अधिकांश जिलों में पॉजिटिव आने के बाद लोग फोन पर सही सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे संपर्क के जरिए संक्रमित होने वाले लोग ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं।
संपर्क में आकर जांच नहीं करवाने वालों पर एफआईआर जैसे कड़ाई भी सख्ती से लागू की करने के लिए कहा है। बच्चों के टीकाकरण के लिए इस हफ्ते से तैयारियां तेज की जा रही है। अफसरों के मुताबिक केंद्र से दिशा निर्देश और टीके मिलने के बाद इस पर भी फोकस बढ़ाया जाएगा।
सीमावर्ती जिलों पर सख्ती जांच के साथ निगरानी भी
पड़ोस के राज्यों से सटे प्रदेश के सीमावर्ती जिलों राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कवर्धा, बिलासपुर, कोरिया, बलरामपुर, रायगढ़ आदि जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की तैयारी है।
बार्डर पर एक बार फिर जांच बढ़ाने के साथ अन्य राज्यों से दिवाली के मौके पर आए लोगों की जांच में तेजी लाने के लिए कहा गया है। यही नहीं, दूसरे राज्यों या विदेश से लौटकर पॉजिटिव आने वाले सभी लोगों के कोविड सैंपल एडवांस जांच के लिए अनिवार्य रूप से भेजे जा रहे हैं, ताकि कोई नया वैरिएंट हो तो इसका पता भी पहले ही लगाया जा सके।
दूसरे राज्यों से आने वालों पर अब कड़ी नजर; रायपुर, दुर्ग, बस्तर में लगातार बढ़ रहे मरीज
इस साल दूसरी लहर के पीक के गुजरने के बाद आधा दर्जन से अधिक त्योहारी सीजन बीत चुके हैं, लेकिन किसी भी त्योहार के बाद केस नहीं बढ़े हैं।
प्रदेश के जिन जिलों में अभी लगातार केस बढ़ रहे हैं उनमें रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बस्तर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जैसे जिले शामिल रहे हैं। इन जिलों में एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट भी बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। प्रदेश के बड़े जिलों में दूसरी लहर के 9 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे थे, अब एक बार फिर इतने ही टेस्ट रोज करने के लिए कहा जा रहा है।
एक्सपर्ट व्यू; कई देशों में लहर, सावधानी जरूरी
कोरोना को लेकर अगले 6 माह तक बेहद सावधानी बरतना जरूरी है। अगले साल मार्च में महामारी के दो साल पूरे हो जाएंगे। दुनिया के बहुत से देशों में तीसरी लहर आ गई है, कहीं-कहीं चौथी लहर का भी ट्रेंड है।
छत्तीसगढ़ में भी तीसरी लहर का खतरा बना हुE है, क्योंकि अभी कई देशों में अचानक केस बढ़े हैं, बिना सावधानी के बाहर न निकलें।-डॉ. नितिन एम नागरकर, डायरेक्टर-रायपुर एम्स
तीसरी लहर की आशंका है, पूरा जोर टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर है। जिन जिलों में मरीज ज्यादा हैं, वहां सोमवार से जांच बढ़ा रहे हैं। जो पाजिटिव निकलेंगे, उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति का टेस्ट करेंगे।–डॉ. सुभाष मिश्रा, डायरेक्टर-एपिडेमिक

छत्तीसगढ़
सुप्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान को मिला पद्मश्री पुरस्कार,राष्ट्रपति के हाथों हुये सम्मानित
-
देश - दुनिया6 days agoसोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड
-
देश - दुनिया5 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया6 days agoक्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना से सालाना 6,000 रुपये? जानिए नए नियम
-
देश - दुनिया3 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया6 days agoलड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, 7 साल में चुका दिए सारे कर्ज और बचाये लाखों रुपये
-
देश - दुनिया6 days agoबाजार में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग 15 सौ करोड़ का हुआ कारोबार
-
देश - दुनिया4 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
देश - दुनिया7 days agoमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
-
प्रदेश2 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
2 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !


















You must be logged in to post a comment Login