Connect with us

प्रदेश

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्‍य में कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ 4 नवंबर को, दीपावली मनाएंगे

Published

on

 

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्‍य में कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ 4 नवंबर को दीपावली मनाएंगे। सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।मुख्यमंत्री चौहान “मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना” से जुड़े बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास में भोजन कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान कर त्यौहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12.30 से आरंभ कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिलों के 50 अनाथ बच्चे सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान अन्य जिलों के बच्चों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

आइए, हम दीपावली2021 को कुछ खास बनाएं।

उन्‍होंने कहा कि COVID19 काल में कई बच्चों ने माता-पिता खो दिए। यह बच्चे हम सबकी, पूरे मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी हैं। आपके पड़ोस या परिचय में ऐसे बच्चे हैं, तो यह दीपावली उनके साथ मनाएं। कोविड काल में नियति ने कई बच्चों से माता-पिता छीन लिये। उन्हें वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन बच्चों की जिंदगी संवारने, उज्ज्वल भविष्य बनाने के साथ उन्हें खुशियां दे सकते हैं। शिवराज ने कहा कि बच्चों के साथ मेरे सहित पूरा मध्यप्रदेश है। 4 नवंबर को मैं इन बच्चों के साथ दीपावली मनाऊंगा।

सीएम ने कहा कि बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा करें। उन्हें मिठाई, उपहार और पसंदीदा सामग्री भेंट करें। माता-पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन खुशियां बांटकर तकलीफें कुछ कम कर सकते हैं। 4 नवंबर को पूरे प्रदेश में ऐसे बच्चों के साथ मैं दीपावली मनाऊंगा। आप भी इस पहल में भागीदारी करें।

उन्‍होंने कहा कि हर सुख-दुख साझा करना पर्वों का संदेश है। मानवता, लोककल्याण और बंधुत्व का संदेश देती हमारी संस्कृति हम सभी को एक परिवार का बोध कराती है। हम उन परिवारों के साथ भी पर्व की खुशियां साझा करें, जिन्होंने कोरोना काल में अपनों को खोया है, तकलीफें उठाई हैं। उनके घर खुशियों से रोशन करें।

सीएम के अनुसार मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के तहत हम इन बच्चों की शिक्षा सहित सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरे बच्चों, माता-पिता की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन उन्होंने जो सपने तुम्हारे लिए देखे थे, उसे पूरा करने में तुम्हारा मामा शिवराज सिंह चौहान हर कदम साथ रहेगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

भोपाल में ब्यूटीशियन की मौत का मामला:प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा,मोबाइल नंबर ब्लाक करने को लेकर हुए विवाद में की सुसाइड

Published

on

By

भोपाल के एमपी नगर में 5 अक्टूबर को ब्यूटीशियन किरण मेंहदौरिया की मौत के मामले में एमपी नगर पुलिस ने उसके प्रेमी दिनेश दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसपर ब्यूटीशियन को खुदकुशी के लिए उकसाने का पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि किरण ने दुबे से परेशान होकर उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद किरण ने 5 अक्टूबर को अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था। मूलत: ग्वालियर निवासी दुबे शातिर प्रवृत्ति का है। वह मानव अधिकार से जुड़ा एक एनजीओ चलाता है। वह पहले से शादी शुदा था, लेकिन ब्यूटीशियन को उसने शादी की बात नहीं बताई थी।

27 साल की किरण मेंहदौरिया ने B.Com के बाद PGDCA की पढ़ाई के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स भी किया था। किरण के पिता सुरेन्द्र सिंह मेहदौरिया ने आरोप लगाया था कि दिनेश दुबे 4 अगस्त को बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर से भोपाल लाया था। पुलिस दुबे को किरण का पति बता रही है, जबकि वह पहले से ही शादी-शुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह ग्वालियर में अपनी पत्नी, बच्चों के साथ रहता है। किरण के पिता ने बताया कि दुबे ने मेरी बेटी की तरह कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका होगा।

प्रेमिका का चेहरा दिखाकर ठगी का बिछा था रखा जाल
किरण के प्रेमी दिनेश दुबे प्रेमिका का चेहरा दिखाकर ठगी का जाल बिछा रखा था। वह प्रेमिका के सहारे लड़कियों को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग देने का झांसा देकर रुपए वसूलता था। वह MP नगर जोन-1 स्थित एक पार्लर में ट्रेनिंग लेने आ रही 7 युवतियों से ठगी कर चुका है। इन रुपयों से दिनेश मौज करता था। दिनेश खुद को ह्यूमन राइट कमीशन का अधिकारी बताता था। किरण कहती थी कि वह पुलिस में है।

Continue Reading

प्रदेश

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल

Published

on

By

वाराणसी उत्तर प्रदेश : पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाउद नगर (औरंगाबाद) जा रहे थे। वाराणसी के डाफी में पिकअप पलट गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 19 घायल हो गए।

छोटी दिपावली के दिन बुधवार अहले सुबह वाराणसी के डाफी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच-दो पर सत्कार होटल के समीप मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाउद नगर (औरंगाबाद) जा रहे थे।पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। सभी रोजी-रोटी के लिए बरेली रहते थे। दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग और राहगीर वहां पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
वाराणसी रिंग रोड पर हादसा:

ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग
19 घायलों का उपचार जारी है। चार लोगों की हालत गंभीर है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।  इधर, हादसे की वजह से डाफी में एनएच की एक एक लेन पर जाम की स्थिति हो गई।मौके पर मौजूद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप  को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में काफी गहमागहमी है। पुलिस के कई उच्चाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में लीलावती (20 वर्ष), रूपा (17 वर्ष), अंजू (22 वर्ष) और कौशल्या (22 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, घायलों में बच्चों सहित कुल 19 लोग हैं। घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउद नगर क्षेत्र निवासी सुदामा , किरण देवी, ममता, पूजा, दुलारी देवी, राहुल, सत्यम, सलोनी, सनिक्षा, अनिता, दीपा, सावित्री, रवि, विनोद प्रसाद, नीलू, छोटी, संतोष,  कल्लू प्रसाद और अन्य है।

Continue Reading

प्रदेश

पति ने पत्नी को सोते समय की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या,घर से दो किलोमीटर जा झूल गया फाशी के फंदे पे 

Published

on

By

जबलपुर में पत्नी की हत्या के बाद अधेड़ फांसी पर झूल गया। पति ने सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फिर खेत में जाकर फंदे से झूल गया। हैरानी की बात ये है कि परिवार में किसी को वारदात के समय इसकी भनक भी नहीं लगी। बुधवार सुबह परिजन की नींद खुली तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। मौके पर ASP, DSP सहित FSL की टीम पहुंची है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति को कम सुनाई देता था। वह कहता था कि पत्नी उसका इलाज नहीं करा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसलिए उसने पत्नी को मार डाला।

कुंडम टीआई प्रताप सिंह के मुताबिक, ये वारदात ददरगवां गांव की है। आदिवासी बाहुल्य इस गांव में अधिकतर लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं। कुंडम थाने से 20 किमी दूर ददरगवां गांव निवासी पुन्नू सिंह (54) और मंगीबाई के बीच मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पुन्नू शाह ने पत्नी मंगीबाई (48) पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। उसके चेहरे और सिर में वार किया था। बाद में वह घर से दो किमी खेत पहुंचा और वहां फंदे से झूल गया।

सुबह घरवालों को पता  चली  घटना की वारदात 
घर में पुन्नू शाह की पत्नी मंगी बाई के अलावा 17 साल की बेटी ज्योति और बहू देववती भी थीं, लेकिन दोनों को इस घटना के बारे में देर रात ढाई बजे पता चला। दोनों अंदर, जबकि सास-ससुर बाहर सो रहे थे। बहू देववती की रात ढाई बजे प्यास लगी तो वह बाहर निकली।

उसने देखा कि खटिया पर उसकी सास मंगीबाई खून से लथपथ मृत हालत में कमरे में पड़ी है। यह देख वह चीख पड़ी, आवाज सुनकर सो रही मंगीबाई की बेटी भी बाहर आई। थोड़ी देर बाद आसपास के लोग जुट गए। फिर पता चला कि पुन्नू घर से गायब है। उसकी तलाश की जाने लगी तो किसी ने खेत में पड़े से लटकी उसकी लाश देखी। पुन्नू सिंह के तीन संतानों में बड़ी बेटी अयोध्या की शादी हो चुकी है। वहीं बेटा लोकेश बाहर नौकरी करता है।

ASP और DSP गांव पहुंचे
मर्डर और सुसाइड के इस दोहरी वारदात की खबर मिलते ही कुंडम टीआई मौके पर पहुंचे। सूचना पर जबलपुर से एएसपी संजय अग्रवाल और डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार भी एफएसएल टीम के साथ पहुंची। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। दोनों शवों को कुंडम पीएम के लिए भिजवा दिया है। डीएसपी अपूर्वा किलेदार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुन्नू साइको टाइप था। उसे कान से कम सुनाई पड़ता था। वह इसे लेकर अक्सर पत्नी से लड़ता था कि उसका इलाज नहीं करा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़9 hours ago

बिलासपुर में बिजली बिल घोटाला:पति सहित JE को सस्पेंड कर दर्ज कराई थी FIR

बिलासपुर के मस्तूरी बिजली वितरण केंद्र में करीब 24 लाख रुपए के बिल में हेराफेरी मामले में सस्पेंड किए जूनियर...

छत्तीसगढ़1 day ago

क्राइम न्यूज़ :बाइक से मोबाइल की लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

राजधानी रायपुर में मोबाइल पर बात करते हुए बाइक से मोबाइल छपट कर भागने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़1 day ago

फैक्ट्री की भट्टी ब्लास्ट होने से गरम लोहा नीचे गिरी,दो श्रमिकोंं की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरसीवां के पास फार्च्यून मेटालिक लिमिटेड नामक फैक्ट्री में सोमवार की रात...

छत्तीसगढ़1 day ago

पुलिस अधीक्षक ने किया सदर बाजार, मालवीय रोड का निरीक्षण

रायपुर, 02 नवम्बर 2021। धनतेरस को देखते हुए सदर बाजार मार्ग में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल...

छत्तीसगढ़1 day ago

14 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप,डरकर ट्रेन से भाग रही थी, रेलवे पुलिस ने पूछताछ की तो मामला खुला

 क्राइम न्यूज़ :रायपुर के खरोरा इलाके की 14 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया। इसके बाद बच्ची डर कर...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला

  • देश - दुनिया5 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्र सरकार का खास प्लान, अब राशन की दुकान पर मिलेगा LPG सिलेंडर

  • देश - दुनिया3 days ago

    PNB में अकाउंट तो फ्री में मिलेगा 20 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे?

  • देश - दुनिया6 days ago

    समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार, कहा- आज बालासाहब ठाकरे होते तो…..

  • देश - दुनिया6 days ago

    YouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म,पैरेंट्स को भी पता नहीं चला

  • प्रदेश5 days ago

    10 वर्षीय मासूम के साथ रेप , गांव के एक युवक ने अगवा कर किया रेप

  • प्रदेश6 days ago

    8 फीट लंबा अजगर 2.5 फीट के सियार को निगला

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़: कॉलेज में फांसी पर लटकी मिली प्राचार्य की लाश,कॉलेज के कर्मचारियों में सनसनी