Connect with us

प्रदेश

भोपाल में ब्यूटीशियन की मौत का मामला:प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा,मोबाइल नंबर ब्लाक करने को लेकर हुए विवाद में की सुसाइड

Published

on

भोपाल के एमपी नगर में 5 अक्टूबर को ब्यूटीशियन किरण मेंहदौरिया की मौत के मामले में एमपी नगर पुलिस ने उसके प्रेमी दिनेश दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसपर ब्यूटीशियन को खुदकुशी के लिए उकसाने का पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि किरण ने दुबे से परेशान होकर उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद किरण ने 5 अक्टूबर को अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था। मूलत: ग्वालियर निवासी दुबे शातिर प्रवृत्ति का है। वह मानव अधिकार से जुड़ा एक एनजीओ चलाता है। वह पहले से शादी शुदा था, लेकिन ब्यूटीशियन को उसने शादी की बात नहीं बताई थी।

27 साल की किरण मेंहदौरिया ने B.Com के बाद PGDCA की पढ़ाई के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स भी किया था। किरण के पिता सुरेन्द्र सिंह मेहदौरिया ने आरोप लगाया था कि दिनेश दुबे 4 अगस्त को बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर से भोपाल लाया था। पुलिस दुबे को किरण का पति बता रही है, जबकि वह पहले से ही शादी-शुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह ग्वालियर में अपनी पत्नी, बच्चों के साथ रहता है। किरण के पिता ने बताया कि दुबे ने मेरी बेटी की तरह कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका होगा।

प्रेमिका का चेहरा दिखाकर ठगी का बिछा था रखा जाल
किरण के प्रेमी दिनेश दुबे प्रेमिका का चेहरा दिखाकर ठगी का जाल बिछा रखा था। वह प्रेमिका के सहारे लड़कियों को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग देने का झांसा देकर रुपए वसूलता था। वह MP नगर जोन-1 स्थित एक पार्लर में ट्रेनिंग लेने आ रही 7 युवतियों से ठगी कर चुका है। इन रुपयों से दिनेश मौज करता था। दिनेश खुद को ह्यूमन राइट कमीशन का अधिकारी बताता था। किरण कहती थी कि वह पुलिस में है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

लखनऊ-कानपुर : हाईवे पर खरीद रहे थे अमरूद, ओवर स्पीड ट्रक ने मारी टक्कर,मौके पर चार लोगों मौत

Published

on

उन्नाव में ट्रक ने 4 को रौंदा, मौत:लखनऊ-कानपुर हाईवे पर खरीद रहे थे अमरूद, ओवर स्पीड ट्रक कुचलता हुआ चला गया
उन्नाव3 घंटे पहलेउन्नाव के कल्लूपुरवा गांव के पास बुधवार दोपहर सड़क किनारे अमरूद खरीद रहे कार सवार चार लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने चारों युवक को मृत घोषित कर दिया। तीन शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि एक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित जाजमऊ के पास सड़क किनारे अमरूद बेच रहे किसानों से कार सवार खरीद रहे थे। इसी बीच पीछे से लखनऊ से कानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवार चार लोगों को कुचल दिया।

घायलों के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में उन्नाव के हसनगंज कस्बा के रहने वाले रमेश कुमार गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता और विजय कुमार शामिल हैं। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।

Continue Reading

प्रदेश

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्‍य में कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ 4 नवंबर को, दीपावली मनाएंगे

Published

on

By

 

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्‍य में कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ 4 नवंबर को दीपावली मनाएंगे। सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।मुख्यमंत्री चौहान “मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना” से जुड़े बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास में भोजन कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान कर त्यौहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12.30 से आरंभ कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिलों के 50 अनाथ बच्चे सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान अन्य जिलों के बच्चों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

आइए, हम दीपावली2021 को कुछ खास बनाएं।

उन्‍होंने कहा कि COVID19 काल में कई बच्चों ने माता-पिता खो दिए। यह बच्चे हम सबकी, पूरे मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी हैं। आपके पड़ोस या परिचय में ऐसे बच्चे हैं, तो यह दीपावली उनके साथ मनाएं। कोविड काल में नियति ने कई बच्चों से माता-पिता छीन लिये। उन्हें वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन बच्चों की जिंदगी संवारने, उज्ज्वल भविष्य बनाने के साथ उन्हें खुशियां दे सकते हैं। शिवराज ने कहा कि बच्चों के साथ मेरे सहित पूरा मध्यप्रदेश है। 4 नवंबर को मैं इन बच्चों के साथ दीपावली मनाऊंगा।

सीएम ने कहा कि बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा करें। उन्हें मिठाई, उपहार और पसंदीदा सामग्री भेंट करें। माता-पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन खुशियां बांटकर तकलीफें कुछ कम कर सकते हैं। 4 नवंबर को पूरे प्रदेश में ऐसे बच्चों के साथ मैं दीपावली मनाऊंगा। आप भी इस पहल में भागीदारी करें।

उन्‍होंने कहा कि हर सुख-दुख साझा करना पर्वों का संदेश है। मानवता, लोककल्याण और बंधुत्व का संदेश देती हमारी संस्कृति हम सभी को एक परिवार का बोध कराती है। हम उन परिवारों के साथ भी पर्व की खुशियां साझा करें, जिन्होंने कोरोना काल में अपनों को खोया है, तकलीफें उठाई हैं। उनके घर खुशियों से रोशन करें।

सीएम के अनुसार मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के तहत हम इन बच्चों की शिक्षा सहित सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरे बच्चों, माता-पिता की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन उन्होंने जो सपने तुम्हारे लिए देखे थे, उसे पूरा करने में तुम्हारा मामा शिवराज सिंह चौहान हर कदम साथ रहेगा।

Continue Reading

प्रदेश

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल

Published

on

By

वाराणसी उत्तर प्रदेश : पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाउद नगर (औरंगाबाद) जा रहे थे। वाराणसी के डाफी में पिकअप पलट गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 19 घायल हो गए।

छोटी दिपावली के दिन बुधवार अहले सुबह वाराणसी के डाफी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच-दो पर सत्कार होटल के समीप मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाउद नगर (औरंगाबाद) जा रहे थे।पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। सभी रोजी-रोटी के लिए बरेली रहते थे। दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग और राहगीर वहां पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
वाराणसी रिंग रोड पर हादसा:

ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग
19 घायलों का उपचार जारी है। चार लोगों की हालत गंभीर है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।  इधर, हादसे की वजह से डाफी में एनएच की एक एक लेन पर जाम की स्थिति हो गई।मौके पर मौजूद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप  को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में काफी गहमागहमी है। पुलिस के कई उच्चाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में लीलावती (20 वर्ष), रूपा (17 वर्ष), अंजू (22 वर्ष) और कौशल्या (22 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, घायलों में बच्चों सहित कुल 19 लोग हैं। घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउद नगर क्षेत्र निवासी सुदामा , किरण देवी, ममता, पूजा, दुलारी देवी, राहुल, सत्यम, सलोनी, सनिक्षा, अनिता, दीपा, सावित्री, रवि, विनोद प्रसाद, नीलू, छोटी, संतोष,  कल्लू प्रसाद और अन्य है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 mins ago

किसानों के खाते में : राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त जमा, निकालने के लिए बैंक में किसानों की भीड़ उमड़ी

कांकेर : किसानों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त जमा होने के बाद खाते से राशि...

छत्तीसगढ़11 hours ago

बिलासपुर में बिजली बिल घोटाला:पति सहित JE को सस्पेंड कर दर्ज कराई थी FIR

बिलासपुर के मस्तूरी बिजली वितरण केंद्र में करीब 24 लाख रुपए के बिल में हेराफेरी मामले में सस्पेंड किए जूनियर...

छत्तीसगढ़1 day ago

क्राइम न्यूज़ :बाइक से मोबाइल की लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

राजधानी रायपुर में मोबाइल पर बात करते हुए बाइक से मोबाइल छपट कर भागने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़1 day ago

फैक्ट्री की भट्टी ब्लास्ट होने से गरम लोहा नीचे गिरी,दो श्रमिकोंं की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरसीवां के पास फार्च्यून मेटालिक लिमिटेड नामक फैक्ट्री में सोमवार की रात...

छत्तीसगढ़1 day ago

पुलिस अधीक्षक ने किया सदर बाजार, मालवीय रोड का निरीक्षण

रायपुर, 02 नवम्बर 2021। धनतेरस को देखते हुए सदर बाजार मार्ग में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला

  • देश - दुनिया5 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया4 days ago

    PNB में अकाउंट तो फ्री में मिलेगा 20 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे?

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्र सरकार का खास प्लान, अब राशन की दुकान पर मिलेगा LPG सिलेंडर

  • प्रदेश6 days ago

    8 फीट लंबा अजगर 2.5 फीट के सियार को निगला

  • देश - दुनिया6 days ago

    समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार, कहा- आज बालासाहब ठाकरे होते तो…..

  • देश - दुनिया6 days ago

    YouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म,पैरेंट्स को भी पता नहीं चला

  • प्रदेश5 days ago

    10 वर्षीय मासूम के साथ रेप , गांव के एक युवक ने अगवा कर किया रेप

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़: कॉलेज में फांसी पर लटकी मिली प्राचार्य की लाश,कॉलेज के कर्मचारियों में सनसनी