देश - दुनिया
150 करोड़ का कर्ज देकर महिलाएं को बनाया जायगा आत्मनिर्भर
मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने का अभियान जारी है. इसके लिए ‘सशक्त महिलाएं-आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश’ अभियान चलाया जा रहा है.
इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को 150 करोड़ रुपये का बैंक ऋण देंगे.
अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को स्वं-सहायता समूहों से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक मजबूत किया जा रहा है.
गांवों में बैंकिंग सर्विस
आमतौर पर देखने में आता है कि गांवों में लोग बैंकिंग सेवाओं में दस्तावेज या अन्य औपचारिकताओं की कठिनाई के चलते पात्र होने के बावजूद योजनाओं का फायदा लेने से वंचित रह जाते हैं.
राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को और सरल करने के मकसद से बैंकों के साथ भी व्यापक स्तर पर तालमेल स्थापित किया गया है. अब स्वं-सहायता समूहों को आसानी से ऋण मुहैया कराया जा रहा है.
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 सितम्बर को 150 करोड़ रुपये बैंक ऋण के रूप में समूहों को वितरित किए जा चुके हैं. समूह के बैंक ऋण प्रकरण सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रस्तुत करने के साथ-साथ सघन निगरानी और पारदर्शी प्रक्रिया बनाई गई है.

देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज साबर डेयरी का विस्तार हुआ है. सैकड़ों करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट यहां लग रहे हैं. आधुनिक टेक्नॉलॉजी से लैस मिल्क पाउडर प्लांट और ए-सेप्टिक पैकिंग सेक्शन में एक और लाइन जुड़ने से साबर डेयरी की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी.आज साबर डेयरी का विस्तार हुआ है। सैकड़ों करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट यहां लग रहे हैं। आधुनिक टेक्नॉलॉजी से लैस मिल्क पाउडर प्लांट और ए-सेप्टिक पैकिंग सेक्शन में एक और लाइन जुड़ने से साबर डेयरी की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी।
भग शून्य उत्सर्जन वाले इस संयंत्र में ऊर्जा की काफी कम खपत होती है. यह संयंत्र नवीनतम और पूरी तरह से स्वचालित बल्क पैकिंग लाइन से सुसज्जित है. प्रधानमंत्री साबर डेयरी में एसेप्टिक मिल्क पैकेजिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह साबर चीज एंड व्हे ड्रायिंग प्लांट परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे. साबर डेयरी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) का एक हिस्सा है, जो अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला का उत्पादन और उसका विपणन करती है. इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे. वह इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
इसे भी पढ़िये :-
असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि
Sukanya Samriddhi Yojana : बदल गए सुकन्या समृद्धि योजना के ये 5 नियन,जानिए बदलाव
देश
मंकीपॉक्स के बढ़ रहे है खतरा,अब तक 75 देशों में 16000 से अधिक मामले सामने आए

वैश्विक स्तर पर, 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन भारत में और एक थाईलैंड में पाया गया है.दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक ने सदस्य देशों से मंकीपॉक्स से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और जन स्वास्थ्य से जुड़े कदमों को मजबूत करने का रविवार को आह्वान किया.क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से और कई ऐसे देशों में फैल रहा है, जहां पहले इसके मामले सामने नहीं आए थे, जो बड़ी चिंता का कारण है.उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के मामले ज्यादातर उन पुरुषों में पाए गए हैं, जिन्होंने पुरुषों के साथ संबंध बनाए. ऐसे में उस आबादी पर केंद्रित प्रयास करके बीमारी को और फैलने से रोका जा सकता है, जिनमें संक्रमण का खतरा अधिक है.’’
16,000 से अधिक मामले सामने आए
वैश्विक स्तर पर, 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन भारत में और एक थाईलैंड में पाया गया है. क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे प्रयास और कदम संवेदनशील तथा भेदभाव रहित होने चाहिए.डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने शनिवार को कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक असाधारण हालात है और यह अब वैश्विक आपात स्थिति है.डॉ सिंह ने कहा, हालांकि वैश्विक स्तर पर और क्षेत्र में मंकीपॉक्स का जोखिम मध्यम है, लेकिन इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने का खतरा वास्तविक है. इसके अलावा, वायरस के बारे में अब भी कई बातों का पता नहीं चल पाया है. हमें मंकीपॉक्स को और फैलने से रोकने के लिए सतर्क रहने और तेजी से कदम उठाने को तैयार रहने की जरूरत है.’’मंकीपॉक्स संक्रमित जानवर के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता हैं. एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में यह संक्रमण संक्रमित की त्वचा और श्वास छोड़ते समय नाक या मुंह से निकलने वाली छोटी बूंदों के संपर्क में आने से फैलता है.
इसे भी पढ़िये :-
बॉलीवुड तड़का: शर्लिन चोपड़ा रणवीर सिंह के NUDE फोटोशूट पर दी ये प्रतिक्रिया, पढ़े पूरी खबर…
इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका,निकली बम्फर भर्ती,अंतिम तिथि 22 अगस्त
देश
भारत में फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा,बीते 24 घंटे में 21000 से ज़्यादा नए केस..

भारत में कोरोना के नए मामलों में कल की तुलना में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 21,411 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना के 4,38,68,476 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 67 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 38 लाख 68 हजार 476 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 25 हजार 997 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 92 हजार 379 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 1,50,100 सक्रिय मामले है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 712 नए मरीज सामने आए है। इसके साथ 593 डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 2,209हो गई है। प्रदेश में 19,47,025 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा पिछले 24 घंटों में कोरोना के 428 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में 10,11699लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 2392सक्रिय मामले है।
इसके साथ ही केरल के पिछले 24 घंटों में 2,515 कोरोना के नए मामले सामने आए है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14,579 पर पहुंच गई है।
इसे भी पढ़िये : –
इस विभाग में निकली भर्ती,देखें आवेदन तिथि और जानें शैक्षणिक योग्यता
श्रम योगी मानधन योजना: सरकार सालाना का दे रही है 36 हजार रूपये की पेंशन, ऐसे उठाये इसका लाभ…
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto5 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto5 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
व्यापर5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब5 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto6 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
4 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब5 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
































You must be logged in to post a comment Login