सोमरस के दीवानो को अब दुगनी कीमत देकर खरीदनी होगी
सोमरस के दीवानो को अब दुगनी कीमत देकर खरीदनी होगी
दिल्ली में शराब की दुकानों के सामने मंगलवार सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई देने लगी है. लोग सुबह साढ़े 5 बजे से लाइनों में लगने शुरू हो गए. दिल्ली सरकार ने शराब की कीमतों में 70 फीसदी का इजाफा किया है
- दिल्ली में शराब के दाम में 70 फीसदी का इजाफा
- अब 500 रुपये की बोतल मिलेगी 850 रुपये में
दिल्ली में शराब की दुकानों के सामने मंगलवार सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई देने लगी है. लोग सुबह साढ़े 5 बजे से लाइनों में लगने शुरू हो गए. दिल्ली सरकार ने शराब की कीमतों में 70 फीसदी का इजाफा किया है, लेकिन इसके बावजूद भी शराब प्रेमियों पर इसका फर्क दिखाई नहीं देता है.
पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में सुबह से शराब की दुकान पर भीड़ दिखाई देने लगी है. इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सरकार ने शराब के दाम बढ़ाए हैं. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का ऐलान किया है. आज से दिल्ली वालों को शराब खरीदने के लिए 70 फीसदी ज्यादा दाम चुकाने होंगे.
दरअसल, सोमवार को भीड़तंत्र ने शराब के लिए जो आफत मचाई उससे सरकार चिंता में पड़ गई. कोरोना से चल रही जंग के बेपटरी होने का खतरा पैदा हो गया. लिहाजा अब दिल्ली सरकार ने एमआरपी यानी बोतल में छपे मूल्य पर 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस वसलूने का फरमान जारी किया है.
इसके बाद पहले जो शराब की बोतल 500 रुपए में पड़ती थी, अब उसके लिए दिल्ली में 850 रु. चुकाने होंगे. 1000 की बोतल पर अब 1700 रुपए ढीले करने पड़ेंगे. 2000 की बोतल के लिए अब 3400 देने होंगे. दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है.
शराब के ठेके सुबह 9 बजे से साढ़े 6 बजे तक खुले रहेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कायदे कानून का पालन करने की अपील की है ताकि दिल्ली में धीरे-धीरे उद्योग धंधों को भी खोला जा सके. उन्होंने कहा कि अगर लोग नियम का पालन नहीं करते हैं तो छूट को वापस ले लिया जाएगा.


Tech & Auto
देश में लॉन्च होने वाली है सबसे सस्ते दामो में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर EaS-E, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप PMV इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह EaS-E नामक एक इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल लॉन्च करने जा रही है. इसकी कीमत काफी आकर्षक होगी और इसे अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होगी. यह इलेक्ट्रिक कार जुलाई में लॉन्च हो सकती है.
कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन इसकी आगे और पीछे की तरफ एक-एक सीट है. इसका डिजाइन Citroen AMI और MG E200 की तरह लगता है. इसके फ्रंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स की एक स्ट्रिप दी गई है , जबकि सर्कुलर हेडलैम्प्स बम्पर पर नीचे की ओर दिया गया है. इसमें कंपनी ने 13 इंच के पहियों का इस्तेमाल किया है.
दैनिक उपयोग के लिए किया गया है डिजाइन
EaS-E पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ‘स्मार्ट माइक्रो कार’ है जिसे दैनिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है. EaS-E 2 सीटर की कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है. फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे सस्ती फॉर व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है.
EaS-E के फीचर्स
कार में रिमोट पार्किंग असिस्ट, रिमोट की कनेक्टिविटी, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है. इसके साथ ही कार में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ओटीए अपडेट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मिरर्स, रियर व्यू कैमरा और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और मल्टी-स्पोक अलॉय दिए गए हैं, हालांकि यह केवल टू-सीटर है. पीछे की तरफ इसमें LED टेललैंप्स दिए गए हैं. स्पेक्स के तौर पर PMV EaS-E में 10 kWh लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी के साथ 15 kW (20 bhp) PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा रहा है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है.
हैंड फ्री ड्राइविंग
इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा. ट्रेफिक में हैंड फ्री ड्राइविंग के लिए कार में EaS-E mode भी है. इस मोड में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल आपको 20 किमी प्रति घंटे तक ‘+’ बटन के साथ आगे बढ़ने और ‘-‘ बटन के साथ ब्रेक लगाने की अनुमति देगा. यह सिल्वर, व्हाइट, ग्रीन, रेड, ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू, येलो, और ब्राउन कलर के ऑप्शन में मौजूद है.
जरा हटके खबर
WORLD RICHEST VILLAGE: दुनिया का एक ऐसा गाँव जहां हर शख्स है अमीर, आइये देखते है कौन सा है वो गाँव….

World’s Richest Village: दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहे हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। दुनिया में एक ऐसा गांव है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गांव का नाम सुनते ही गांव की कच्ची सड़कें, कच्चे मकान और खेतों की तस्वीरें हमें नजर आने लगती है। लेकिन अब गांवों की हालत काफी सुधर गई है और बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन दुनिया में एक गांव है जहां पर लोग लाखों में कमाई करते हैं और उनके पास आलीशान मकान है। इस गांव ने बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है।
माना जाता है कि दुनिया का सबसे अमीर गांव है।
यह गांव चीन के जियांगसू राज्य में स्थित है जिसका नाम वाक्शी है। इस गांव को चीन का सबसे अमीर गांव कहा जाता था। बताया जाता है कि इस गांव के रहने वालों की लाइफस्टाइल ने शहरों में रहने वाले बड़े-बड़े रईसों को पीछे छोड़ दिया है।
आइए जानते हैं इस गांव के बारे में…
चीन के इस गांव में आपको किसी भी देश की राजधानी की तरह सुविधाएं मिल सकती हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस गांव की सुविधाओं को देखकर लोग सुपर विलेज भी कहते हैं। इस गांव में स्काईस्कैपर है जो 72 मंजिला हैं। इसके साथ ही यहां पर हेलीकॉप्टर टेक्सिस, थीम पार्क और लग्जरी विला भी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के 2,000 निवासियों में से हर शख्स के पास 1 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा है। यहां पर हर कोई एक विला में रहता है और सभी के पास लक्जरी कारें शामिल हैं। इस गांव में करीब दो हजार लोग रहते हैं।
यहां पर लोग लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
चीन के वाक्शी गांव में स्टील और शिपिंग जैसी प्रमुख कंपनियां हैं, गांव को ज्यादातर घर एक जैसे बने हैं। ये आलीशन घर देखने में किसी होटल से कम नहीं लगते हैं। इस गांव की सड़कें लोगों को आकर्षित करती हैं। पहले यह गांव कभी गरीब था। कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को इस गांव को इस कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने का श्रेय जाता है। चीन का वाक्शी गांव एक कृषि प्रधान देश हैं, लेकिन किसानों के एक आइडिया ने इसे दुनिया के अमीर गांवों में शामिल करा दिया। मीडिया रिपोर्ट में इस गावों को 60 के दशक में बसाया गया था। यहां पर सभी लोग सामूहिक खेती करने लगे। गांव में लौह और इस्पात उद्योग भी लगाए गए। 21वीं सदी की शुरुआत तक यहां 100 से अधिक कंपनियां हो गईं। इनमें लोहा, इस्पात और तंबाकू के कारोबार से संबंधित कंपनियां थीं।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।
छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।
यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।
कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoMINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता






























You must be logged in to post a comment Login