Connect with us

ज्योतिष

सूर्य गोचर: आज से सूर्य देव मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि के जातको का अटके काम जल्द होंगे पुरे.. पढ़े अपनी राशि…

Published

on

 

 

Surya Gochar 2022: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होता है फिर किसी निश्चित समय में दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं।  कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक और ग्रहों के अधिपति सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का संबंध पिता, प्रशासनिक पद तथा समाज में मान-सम्मान से होता है। इसलिए सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां

वृषभ राशि
ग्रहों के अधिपति सूर्य वृष राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और अब इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक दृष्टि से इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना अधिक रहेगी। ऐसे में अगर आप इस समय किसी संपत्ति या जमीन में कोई निवेश करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपको सरकार और आपके उच्च अधिकारियों से किसी प्रकार का सहयोग और अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी है और अब यह ग्रह कर्क राशि के जातकों के बारहवें भाव में विराजमान है। सूर्य की यह गोचर स्थिति आपके लिए विदेश यात्रा पर जाने के योग बनाएगी। इसके अलावा इस समय आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप उन पर विजय पाने में पूरी तरह सफल होने वाले हैं। यदि कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो सूर्य के मिथुन राशि में गोचर के कारण उसका फैसला आपके पक्ष में आने की अधिक संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके लग्न भाव का स्वामी है और इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव में अस्त होगा। सिंह राशि वालों के लिए सूर्य के गोचर की यह स्थिति वित्तीय जीवन में विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त करने की संभावना बनाएगी। इसके अलावा इस समय आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर होगी ही साथ ही समाज में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। क्योंकि इस दौरान आप अपने रिश्ते में आ रही हर गलतफहमी को दूर करने में सफल रहेंगे।  पारिवारिक जीवन में भी यह समय आपको मित्रों और प्रियजनों का पूरा सहयोग देगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलने से खुशी का अनुभव होगा।

कन्या राशि
सूर्य ग्रह कन्या राशि के बारहवें भाव का स्वामी है और अब मिथुन राशि में गोचर के दौरान यह आपकी राशि से दशम भाव में स्थित होगा। सूर्य का यह गोचर आपके कार्यक्षेत्र में भाग्य के साथ आपकी मदद करेगा। क्योंकि इस समय आपके करियर में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस दौरान नौकरीपेशा जातक अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अपने बॉस या अधिकारियों से अच्छा प्रमोशन मिलेगा।

मकर राशि 
सूर्य ग्रह मकर राशि के जातकों के अष्टम भाव का स्वामी है और अब यह गोचर के दौरान आपकी राशि से छठे भाव में होगा। यह गोचर आपको पहले से अधिक ऊर्जावान बनाएगा, जिसके फलस्वरूप आप कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को शीघ्रता से करते नजर आएंगे। हालांकि, आपकी चपलता और गति को देखकर आपके अन्य सहकर्मी आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको विशेष रूप से सलाह दी जाती है कि कार्यक्षेत्र में अपने साहस और आत्मविश्वास को बनाए रखें और किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अब बात करें आपके आर्थिक जीवन की तो अगर आपने कोई कर्ज या कर्ज लिया था तो इस अवधि में आप उसे चुकाने में सक्षम होने वाले हैं। वहीं जिन लोगों का कोर्ट में केस चल रहा था तो भगवान सूर्य की कृपा से उसका फैसला भी आपके पक्ष में आता दिख रहा है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य उनके छठे भाव का स्वामी है और इस गोचर के दौरान ग्रह अब आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विराजमान होगा।  कार्यक्षेत्र की बात करें तो इस समय आपको पेशेवर मोर्चे पर कुछ समस्याओं से जूझना पड़ेगा। लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से इन सभी समस्याओं का सामना करने में भी सफल होने वाले हैं। इसके अलावा सूर्य देव का यह गोचर कई लोगों को भूमि, भवन आदि से अच्छा लाभ दिलाएगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए जो अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान का अच्छा परिवर्तन होने की संभावना रहेगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

Vastu Tips : घड़ी इस दिशा में लगाये, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी

Published

on

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के अपने कुछ नियम और कायदे होते हैं। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर घर में किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाए, तो इसके शुभ और फलदायी लाभ होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है। इसी तरह घर की दीवारों पर घड़ी लगाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।

हम सभी के घरों में घड़ी लगी होती है। घरों में अक्सर हम घड़ी को उस जगह पर लगाते हैं जहां से हम आसानी से उसे देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम घड़ी की दिशा का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते। दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सही दिशा में घड़ी का होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में लगी घड़ी सेहत खराब करने के साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी लाती है। इसका घर के लोगों स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है. जीवन पर घड़ी का प्रभाव पड़ता है. घर में रुकी हुई घड़ी नकारात्मकता तो फैलाती ही है. साथ ही, घर भी घड़ी की तरह निर्जीव हो जाता है।

आज हम आपको घर की दिवारों पर घड़ी लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा में और कैसे घड़ी लगी होनी चाहिए जिससे घर में साकारात्मकता का वास हो और सुख, शांति के साथ-साथ समृद्धि भी आए…

दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी

– घर में खुशहाली और तरक्‍की चाहिए तो पूर्व दिशा में घड़ी लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी बेहद शुभ मानी जाती है- वास्तु के हिसाब से घर में घड़ी का दक्षिण दिशा में लगा होना शुभ नहीं होता है। इससे से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

– कभी भी भूलकर भी घर में घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ ही पैसों की किल्लत भी लाती है।

– वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों की खुशियों को बुरी नजर लगती है।

– घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आपके घर में लगी घड़ी बंद ना हो। इसके अलावा घड़ी पर धूल ना जमने दें।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

– घर में बंद पड़ी घड़ी ना रखें। वास्तु के अनुसार घड़ी के बंद होने पर आप पीछे रह जाते हैं और समय आगे निकल जाता है।

– घर में हरे और ऑरेंज कलर की घड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है।

– लिविंग रूम में चौकोर शेप वाली घड़ी लगाएं। इससे घर के लोगों में शांति और प्‍यार बना रहता है।

Continue Reading

ज्योतिष

HOME VASTU TIPS: स्टडी रूम गलत दिशा में होने से रुक सकते है बच्चो के बौधिक विकास, वास्तु के अनुसार जाने किस दिशा में होनी चाहिये स्टडी रूम…

Published

on

 

 

घर में स्टडी रूम का महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वह स्थान ज्ञान और शिक्षा अर्जित करने से जुड़ा है. ज्ञान और शिक्षा पर ही आपका भविष्य निर्भर करता है. आपके बच्चे उस स्थान पर बैठकर पढ़ते हैं. ऐसे में घर बनाते समय स्टडी रूम कहां पर होना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है. वास्तु अनुसार स्टडी रूम नहीं होगा, तो फिर ध्यान केंद्रित करके अध्ययन नहीं कर पाएंगे, बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. इस वजह से वे पिछड़ जाएंगे. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं वास्तु अनुसार स्टडी रूम  कैसा होना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

स्टडी रूम के लिए वास्तु उपाय

1. वास्तु अनुसार स्टडी रूम नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम के मध्य स्थान) और पश्चिम दिशा के मध्य में बनाना अच्छा माना जाता है.

2. स्टडी रूम की खिड़कियों को उत्तर या पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए ताकि वहां पर उचित प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा आ सके

3. स्टडी रूम का गेट पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए.

4. स्टडी रूम के ईशान कोण में आपको माता सरस्वती की तस्वीर लगानी चाहिए क्योंकि मां सरस्वती ज्ञान, कला और संगीत की देवी हैं.

5. स्टडी रूम में पढ़ाई करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए आपका मुख पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर हो.

6. स्टडी रूम के आग्नेय कोण में अपना कंप्यूटर या लैपटॉप रखें. यह इसके लिए उचित जगह होती है.

7. आप अपने स्टडी रूम का रंग पीला या केसरिया रखें, इसके अलावा हरा रंग भी अच्छा होता है.

8. यदि आपके घर में पश्चिम और नैऋत्य कोण के बीच में स्टडी रूम बनाना संभव न हो, तो आप ईशान कोण में भी इसे बनवा सकते हैं.

Continue Reading

ज्योतिष

आज का राशिफल: इस राशि के जातको का नौकरी और परिवार में हो सकती है मनमुटाव, संपति में भी हो सकती है परेशानी, देखे कौन सी है आपकी राशि…

Published

on

 

 

मेष राशिफल 

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की ज़रूरत है. आपका क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है. शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी. तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी-व्यवसाय के स्थान या घर पर मनमुटाव होगा.

वृष राशिफल

हाथ में लिए हुए काम समय पर पूरा न होने पर हताशा का अनुभव होगा. कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा. खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा. नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है. यात्रा में विघ्न आएंगे. ऑफिस या व्यवसाय में अत्यधिक काम के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा. योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी.

मिथुन राशिफल 

मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी. परिजन, दोस्तों या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने का आयोजन होगा. सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सुधार होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. आप दान-धर्म आदि काम करेंगे.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 hours ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़2 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़4 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़5 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    FCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब2 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • जॉब6 days ago

    पशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…

  • जॉब2 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto1 day ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब2 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • जॉब6 days ago

    इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया6 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • Tech & Auto1 day ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…