पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुंदर गुर्जर ने जीता स्वर्ण पदक

पैरा ओलंपियन सुंदर गुर्जर ने रविवार को अपने कंधे की चोट से वापसी करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दुबई में चल रहे विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने इस चैंपियनशिप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता. इसके साथ ही उन्होंने अपने लंदन विश्व चैंपियनशिप 2017 के खिताब की भी रक्षा की है. वह विश्व चैंपियनशिप में 2 पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए. इससे पहले देवेंद्र झाझरिया ने 2013 और 2015 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं रजत पदक जीते थे. इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया.


ज्योतिष
Vashtu Tips For Home : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें वास्तु का ये उपाये,बदल जायेगा किस्मत

Vashtu Tips For Home : आज हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ ऐेसे उपाय बता रहें हैं, जिसे घर पर अपनाने से वास्तु दोष नहीं लगता है और घर की तरक्की में दिन-रात वृद्धि होती रहती है. आइए जानते हैं क्या है वो उपाय?वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजें अगर सही दिशा में व्यवस्थित तरीके से रखी होती है या घर की बनावट सही दिशा में होती है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
इतना ही नहीं अगर घर में वास्तु के नियमों का ठीक से पालन करते हैं तो घर में रहने वाले सभी सदस्य स्वस्थ रहते हैं और हमेशा घर की तरक्की होती है. ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐेसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिसका यदि आप घर पर पालन करते हैं तो आपके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी.आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय?वास्तु के हिसाब से घर की बनावट यदि सही तरीके से न हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर की विकास रूक जाती है. ऐसे में घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए.
. घर के चौमुखी विकास के लिए पूजाघर का स्थान ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए.
. पूजाघर में कभी भी भारी चीजें नहीं रखना चाहिए.
. पूजाघर के ऊपर या नीचे टॉयलेट या सीढ़ी नहीं होना चाहिए.
. घर का किचन अग्निकोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए.
. घर के दक्षिण-पूर्व दिशा के दीवार को हल्के नारंगी रंग से कलर कराना चाहिए.
. घर की साफ-सफाई का ध्यान हमेशा देना चाहिए.
. घर में मकड़ी के जाले या गंदगी को कभी नहीं रखना चाहिए.
. घर के किचन में रात में खाना खाने के बाद कभी भी जूठा बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए.
. घर का मुख्य दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में होना बेहद शुभ होता है.
. घर के मुख्य दरवाजे के दायीं तरफ समी का पेड़ लगाकर इसमें नियमित जल चढ़ाने से घर में वास्तु दोष नहीं लगता है
व्यापर
किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी : किसानो के किस्त के बाद आया ये बड़ा अपडेट,जानिए…
गांवों से लेकर शहरों तक आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी है, जो लोग गरीबी रेखा या उससे नीचे अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरह की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की आर्थिक या अन्य तरीकों से मदद की जा सके। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद और पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बीते दिनों 31 मई को इस योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। वहीं, अब इसके बाद सरकार की तरफ से ई-केवाईसी करवाने की तारीख को बढ़ाकर किसानों को और समय दिया है, ताकि वो इस काम को करा सके। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कब तक और कैसे अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
दरअसल, सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े हर लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
बढ़ाई गई आखिरी तारीख
सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। जहां पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मई थी, तो वहीं अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया गया है।
ये रहा खुद ई-केवाईसी करवाने का तरीका:-
स्टेप 1
अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, और आप चाहते हैं कि इसे अब करा लें तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
स्टेप 2
यहां पर आपको ‘फार्मर्स कॉर्नर’ पर जाना है, और फिर ‘ई-केवाईसी’ के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालकर ‘सर्च’ पर क्लिक करना है।
स्टेप 3
फिर आपको मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करना है। इसके बाद सबमिट कर दें। अब आखिरी स्टेप की तरफ बढ़ते हुए आपको आधार वाला ओटीपी (मोबाइल पर आए हुए) दर्ज करना है, और ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
जॉब
संस्कृत शिक्षा विभाग में टीचर पदों पर भर्ती,जानें उम्मीद्वार आवेदन की तिथि

Sarkari Naukri of School Teacher : उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के लिए एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा.संस्कृत शिक्षा विभाग टीचर के पद के लिए अपने विभाग में उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है. विभाग ने भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था कैंडिडेट्स खाली पद, महत्वपूर्ण जरूरी तारीखें, फीस भुगतान आदि के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि राजस्थान भर्ती 2022 के लिए आवेदन 1 जुलाई, 2022 से शुरू हो गई है. फॉर्म जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक एक्टिव हो गया है. इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 272 पर भरे जाने हैं. सभी उम्मीदवारों के लिए राजस्थान भर्ती 2022 फॉर्म भरने और फीस का भुगतान करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई, 2022 होगी.
आवेदन फीस
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के लिए एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा.
सामान्य/ओबीसी/क्रीमी लेयर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा.
EWS/OBC/MBC (नॉन-क्रीमी लेयर) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 110 रुपये का भुगतान करना होगा.
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों और पीडब्ल्यूडी / 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले लोगों को 90 रुपये का भुगतान करना होगा.
उम्मीदवार ध्यान दें कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 60 साल है और ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 55 साल है. उन सभी के पास कम से कम ग्रेजुएट का प्रमाणपत्र और शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए. सभी आवेदक अधिसूचना में ही सभी नियम और कैटेगरी के लिए आयु सीमा की जांच कर सकते हैं.
वेबसाइट rajsanskrit.nic.in पर जाएं
यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
अधिसूचना डाउनलोड करें और इसके माध्यम से जाएं.
सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म, परीक्षा आदि के संबंध में आगे की घोषणाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए.
नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक http://rajsanskrit.nic.in/Teacher%20level%20first%20(NTSP)%20recruitment%20Adv%20-1%20%20Date%2027-06-2022.pdf है.
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto4 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

































You must be logged in to post a comment Login