देश - दुनिया
जजों की कमी से जूझ रहे हैं सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट,रिक्त पदों का आंकड़ा 5 हजार पार

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन को जानकारी दी कि देश की निचली अदालतों में 5000 से ज्यादा जजों की कमी है. जबकि, शीर्ष और उच्च न्यायालयों में यह आंकड़ा 454 का है. बुधवार को सामने आई संख्या से पता चलता है कि न्यायाधीशों की कमी से सबसे ज्यादा इलाहबाद हाईकोर्ट प्रभावित है. इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट भी जजों की आधी क्षमता के साथ चल रहा है. बुधवार को सामने आए ये आंकड़े देश में धीमी न्याय व्यवस्था की गवाही देते हैं.
कानून मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और 25 हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों की संख्या में से 454 पद खाली हैं. इलाहबाद हाईकोर्ट में कुल जज 160 होने चाहिए. जबकि, यहां खाली पदों की संख्या 66 है. 72 जजों की क्षमता वाले कलकत्ता हाईकोर्ट में केवल 31 जज हैं. जबकि, दिल्ली हाईकोर्ट 30 जजों के साथ आधी क्षमता से काम कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स की कुल 644 जजों की संख्या में से महिलाओं की हिस्सेदारी 77 है. सुप्रीम कोर्ट में 34 पदों में से 8 न्यायाधीशों की जगह रिक्त है.
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में केवल 66 नए जजों की नियुक्ति की गई है. जबकि, 2019 में यह आंकड़ा 81 और 2018 में 108 पर था. बीते साल कलकत्ता हाईकोर्ट में केवल एक जज शामिल हुए और इलाहबाद हाईकोर्ट में नियुक्ति की संख्या केवल चार रही. 53 जजों की स्वीकृत संख्या के बाद भी 34 पद दिल्ली हाईकोर्ट या पटना हाईकोर्ट में खाली हैं. दोनों अदालतों में कोई भी नई नियुक्ति नहीं हुई है. यही हाल मध्य प्रदेश में भी है. यहां 24 पद रिक्त हैं, लेकिन कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है. निचली न्याय व्यवस्था में आंकड़े बेहतर नजर आते हैं. यहां स्वीकृत 24 हजार 368 न्यायाधीशों में से रिक्त पदों की संख्या 5 हजार 132 है.
कानून मंत्री ने अपने जवाब में कहा, ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर के मुताबिक, हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पद रिक्त होने के 6 महीने पहले बार और संबंधित राज्य आयोग सेवा में से पात्र उम्मीदवारों में से दो सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ विचार कर प्रस्ताव की शुरुआत करने की जरूरत होती है. उच्च न्यायालयों में रिक्त पदों को भरना एग्जीक्यूटिव और ज्यूडिशियरी के बीच सतत, एकीकृत और सहयोगी प्रक्रिया है.’
उन्होंने जानकारी दी, ‘इसमें राज्य और केंद्र स्तर पर कई संवैधानिक प्राधिकरणों से विचार और मंजूरी की जरूरत होती है. तय प्रक्रिया का पालन करते हुए जजों की नियुक्ति में तेजी लाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि जिलों/अधीनस्थ न्यायपालिका में न्यायिक अधिकारियों के चुनाव और नियुक्ति में संविधान के तहत केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है.


देश - दुनिया
रूस और युक्रेन युद्ध का आज 45 वा दिन, यूक्रेन ने किया दावा कहा- कीव के पास मिले 1200 नागरिकों के शव.. पढ़े पूरी खबर…

रूस-यूक्रेन जंग के 45 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। इन दिनों में यूक्रेन के शहरों पर जो तबाही बरपी है उनसे पूरी मानवता को झकझोर दिया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1200 शव मिले हैं।
वहीं, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर 11 अप्रैल यानी आज मॉस्को जाएंगे। इससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को कीव का दौर भी किया था। युद्ध शुरू होने के बाद चांसलर कार्ल नेहमर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने वाले यूरोपियन यूनियन के पहले नेता होंगे।
जंग के बड़े अपडेट्स…
न्यूजीलैंड 50 रक्षा बल कर्मियों के साथ C-130 हरक्यूलिस विमान यूक्रेन भेजेगा।
यूक्रेनी रिपोर्ट्स को मुताबिक जंग में अब तक 183 बच्चों की मौत हो गई है।
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में रविवार को भारी गोलाबारी की। जिसमें एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई। खार्किव के आसपास 11 अन्य घायल हो गए।
यूक्रेनी आर्मी का दावा है कि उसने 10 अप्रैल को रूसी सेना के 3 UAV ड्रोन, 3 मिसाइल और 4 हेलिकॉप्टर मार गिराए।
यूक्रेन के अलग अलग शहरों से 25 शवों को मुर्दाघर पहुंचाने के लिए इरपिन में एक जगह लाया गया।
रूसी हमले के बीच मारियुपोल और लुहान्स्क से बीते रोज 2,800 से ज्यादा लोगों को निकाला गया।
यूक्रेन की सरकार ने अलग अलग शहरों में तबाह हुए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 32 मिलियन डॉलर आवंटित किए।
युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकले से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बौखला गए हैं। उन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश वाले जनरल अलेक्सांद्र डोरनिकोव को नया कमांडर नियुक्त किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
यूक्रेन जंग में रूसी सैनिक बच्चों का खून बहने का डर दिखाकर लोगों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके लिए वे बच्चों के खिलौनों और टेडी बियर में विस्फोटक भरकर धमाके कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान
दूसरी तरफ वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि इस साल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था लगभग आधी हो चुकी है। 10 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जंग की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं, दुनिया भर के प्रतिबंधों से रूस की GDP में 11.2% गिरावट का अनुमान है। वहीं, UN के मुताबिक, अब तक 45 लाख लोग यूक्रेन देश छोड़ चुके हैं। जिनमें 25 लाख से ज्यादा पड़ोसी देश पोलैंड पहुंचे हैं, जबकि बाकियों ने रोमानिया, हंगरी और मोल्दोवा का रुख किया।
डोनबास पर फिर हमले की तैयारी में रूस
यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस डोनबास में डिफेंस लाइन को तोड़ने के लिए हमले की तैयारी कर रहा है। उनका फोकस पोपसना, रुबिजने और न्याजने जैसे शहरों को कब्जाने पर है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूस खार्किव पर एक फिर से हमला करना शुरू कर सकता है।
लुहांस्क का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बर्बाद
लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई का कहना है कि रूसी हमले की वजह से शहर का बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। 10 अप्रैल को भी रूसी हमले की चपेट में आकर दो रिहायशी इमारतें और एक क्लिनिक डैमेज हो गया।
देश - दुनिया
एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…

केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है.
फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
देश - दुनिया
Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, 42 डिग्री तक पहुँचा पारा..

आठ दिन बाद फिर से शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। अप्रैल के पहले ही दिन शहर का अधिकतम तापमान जहां 42.2 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं रविवार को यह 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश का सर्वाधिक तापमान भी रहा। इन दिनों लोग सूरज के तीखे तेवर से परेशान हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो चुकी है। सुबह से लेकर रात तक लोगों को गर्मी की वजह से दिक्कत हो रही है।
अभी अप्रैल का पहला सप्ताह ही गुजरा है, उसमें यह स्थिति है और आगे तो पूरा सीजन ही बाकी है। जब तक मानसून नहीं आता, शहर में गर्मी का असर बना रहता है। 15 अप्रैल के बाद तो गर्मी की असली शुरुआत मानी जाती है। यानी 15 अप्रैल से लेकर 30 मई तक शहर के साथ ही पूरे इलाके में भीषण गर्मी पड़ती है। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर में तेज गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी।
धूप तेज होने पर गर्मी और ज्यादा लगी। दोपहर में तो गर्मी की वजह से हालत खराब होने लगी। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वैसे तापमान तो रोज ही अधिक दर्ज किया जा रहा है। 1 अप्रैल को 42.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 2 अप्रैल काे 41.1 डिग्री, 3 अप्रैल को 41 डिग्री, 4 अप्रैल को 41.6 डिग्री, 5 अप्रैल को 41.5 डिग्री, 6 अप्रैल को 41 डिग्री, 7 अप्रैल को 40.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.6 डिग्री पहुंचा जबकि 9 अप्रैल को 41.2 डिग्री तो 10 अप्रैल यानी रविवार को एक डिग्री से ज्यादा बढ़कर 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अन्दरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवाएं लगातार आ रही है।
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़7 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…



























You must be logged in to post a comment Login