Connect with us

जम्मू-कश्मीर

डंपर ने आटो को मारी टक्कर,हादसे में 12 लोग घायल 

Published

on

उधमपुर से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित मलाड़ क्षेत्र में एक टैम्पो व एक डंपर के बीच टक्कर हो जाने से टैम्पो में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती करवाया गया है, यहां पर उनका उपचार जारी था।

जानकारी अनुसार जम्मू से डोडा की ओर जा रही एक टैम्पो नंबर जेके06-6137 जैसे ही मलाड के पास पहुंची कि उसके साथ चल रहा एक डंपर नंबर जेके02सीएस-1872 द्वारा ओवर टेक करते समय उसके जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वहां पर हाहाकार मच गया।

वहीं स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया तथा खुद राहत कार्य करते हुए घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उन्हें जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों की पहचान मफूज (51) पुत्र दीन मोहम्मद निवासी मुज्जफर नगर उतर प्रदेश, नजीरा बेगम (55) पत्नी अब्दुल लतीफ निवासी डोडा, अब्दुल लतीफ (60) पुत्र अब्दुल अलातरा निवासी डोडा, अब्दुल रहमान तांतरे (33) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी डोडा, रियाज तांतरे (30) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी डोडा, मुद्दसर हुसैन (37) पुत्र सदाल्लाह निवासी डोडा, अशोक कुमार (43) पुत्र राम लाल निवासी डोडा, मोहम्मद अरशद पुत्र शौकत अली निवासी मुज्जफर नगर उतर प्रदेश, राज देवी (70) पत्नी स्व.कृष्ण लाल निवासी डोडा, सैयद अख्तर हुसैन (65) पुत्र निजामूदीन निवासी डोडा, गुलफाम अख्तर (55) पत्नी सैयद अख्तर निवासी डोडा, रोहित रखवाल19 पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी डोडा के रूप में हुई है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जम्मू-कश्मीर

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की गई जान, कई घायल, स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया- कहां के थे मृतक

Published

on

By

वैष्णो देवी हादसे की जांच के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने उच्च स्तरीय आयोग का गठन किया है। इस जांच आयोग की अध्यक्षता केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य गृह सचिव करेंगे। इसेक अलावा जम्मू एडीजीपी और डिविजनल कमिश्नर को इसमें सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है और प्रार्थन करते हैं कि घायल हुए लोग जल्दी ही रिकवर होंगे। उपराज्यपाल ने बताया कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से बात कर घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इस मामले में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है।

मनोज सिन्हा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा घायलों को 2 लाख रुपये की मदद की जाएगी। जख्मी लोगों के इलाज का पूरी खर्च वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से वहन किया जाएगा। एलजी सिन्हा ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी होम मिनिस्टर अमित शाह को भी दी गई है और एक उच्च स्तरीय जांच आयोग का गठन किया गया है।  जम्मू कश्मीर प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से हादसे के पीड़ितों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन भी जारी की गई है। इन नंबरों पर कॉल करके लोग अपने परिजनों का हालचाल जान सकते हैं।

मदद या परिजनों से संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

श्राइन बोर्ड की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर 01991-234804 और 01991-234053 जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन से भी संपर्क कर स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। पीसीआर कटरा की ओर से दो नंबर 01991232010/ 9419145182 जारी किए गए हैं। पीसीआर रियासी से 0199145076/  9622856295 नंबरों पर कॉन्टेक्ट किया जा सकता है। रियासी के जिलाधिकारी के कंट्रोल रूम के नंबर 01991245763/ 9419839557 भी साझा किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके लोग वैष्णो देवी की यात्रा पर गए अपने परिजनों के बारे में जान सकते हैं और किसी भी तरह की मदद के लिए भी संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर

बैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन

Published

on

जम्मू और कश्मीर बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और आवेदन की अंतिम तथि में 4 दिनों का समय और बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया हैं. वह आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com के जरिए इन पदों के लिए 17 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं.

अभ्यर्थी इस लिंक पर https://www.jkbank.com/pdfs/jobs/PONotification  क्लिक कर भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं. साथ ही इस डायरेक्ट लिंक https://ibpsonline.ibps.in/jkblposoct21 पर क्लिक कर पीओ पद के लिए और इस लिंक पर https://ibpsonline.ibps.in/jkblrbaoct21  क्लिक कर क्लर्क पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

JK Bank Recruitment 2021: रिक्त पदों की संख्या

क्लर्क- 25 पद
पीओ – 20 पद

JK Bank Recruitment 2021:शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

JK Bank Recruitment 2021:आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 20 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 से की जाएगी. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

JK Bank Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया

पीओ के पदोंपर अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. वहीं क्लर्क के पदों पर अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.

इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान

आवेदन शुरू होने की तिथि – 28 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 17 नवंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jkbank.com

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर

आतंकी हमलों से निपटने को जम्‍मू-कश्‍मीर भेजे जाएंगे 5500 अतिरिक्‍त BSF और CRPF जवान

Published

on

By

जम्‍मू कश्‍मीर में इस साल सुरक्षाबलों  ने अब तक 138 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है. वहीं 55 आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं. हालांकि प्रदेश में आम लोगों पर आतंकी हमले बढ़े हैं. इस देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने घाटी में अतिरिक्‍त जवान भेजने का निर्णय लिया है. बीएसएफ के 2500 जवान और सीआरपीएफ के 3000 जवान जम्‍मू कश्‍मीर भेजे जाएंगे।

सीआरपीएफ का कहना है कि जिस तरह से हाल में जम्‍मू कश्‍मीर में आम लोगों पर आतंकी हमले बढ़े हैं, उन्‍हें रोकने के लिए नई रणनीति के तहत काम किया जा रहा है. सड़कों पर अधिक जवानों की तैनाती भी इसका हिस्‍सा है.श्रीगनर में जहां हाल में हमले हुए हैं. उनका कहना है कि सुरक्षाबल रात में भी गश्‍त कर रहे हैं।

25 अतिरिक्‍त कंपनियां कश्‍मीर भेजने का निर्णय

एक ओर जहां बीएसएफ अपनी 25 अति‍रिक्‍त कंपनियां जम्‍मू कश्‍मीर भेज रहा है तो वहीं सीआरपीएफ की ओर से भी आम लोगों पर हमले को देखते हुए 25 अतिरिक्‍त कंपनियां कश्‍मीर भेजने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा आने वाले हफ्तों में पांच और कंपनियां वहां तैनात की जाएंगी।

रोजाना करीब 8000 वाहनों की चेकिंग
पिछले कुछ दिनों में आम लोगों पर हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान सतर्क हैं. इसके चलते पुलिस करीब 15 हजार लोगों पर नजर बनाए है. साथ ही रोजाना करीब 8000 वाहनों की चेकिंग की जाती है। इसके साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों का साथ देने वाले कई संदिग्‍धों को भी पकड़ा है. इन लोगों पर आतंकियों को पनाह देने से लेकर हथियार तक उपलब्‍ध कराने का आरोप है।

सीआरपीएफ को जमीन हस्तांतरित करने का फैसला

वहीं हाल ही में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जवानों और उनके परिवारों को ‘सुरक्षित और उचित’ आवास मुहैया कराने के लिए घाटी में विभिन्न स्थानों पर 26 हेक्टेयर जमीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को हस्तांतरित की है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सीआरपीएफ को जमीन हस्तांतरित करने का फैसला यहां हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में लिया गया था, जिसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा में की.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

Corona Update : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 132 नये मरीज

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 132 और लोगों के संक्रमित होने की...

छत्तीसगढ़2 days ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़3 days ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़5 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़5 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto6 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • जॉब4 days ago

    India Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    आते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • 3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…

  • व्यापर1 day ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • देश - दुनिया5 days ago

    ध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…

  • Tech & Auto6 days ago

    INVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…