व्यापर
पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च,लिंक नई कराने पर होगी 10 हजार रुपए तक जुर्माना…

पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। अगर आपने 31 मार्च तक अपने पैन को आधार से नहीं जोड़ा तो यह निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) हो जाएगा। इनऑपरेटिव पैन का उपयोग करने पर आप पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है। इस समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द आधार-पैन लिंक करना होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका पैन, आधार से लिंक है या नहीं। वहीं अगर लिंक नहीं है तो आप किस तरह इन्हें लिंक कर सकते हैं।
लिंक हैं या नहीं ऐसे चेक करें
सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट incometax.gov पर जाएं।
यहां नीचे की तरफ लिंक आधार स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
इसके बाद अगला पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार और पैन नंबर डालकर व्यू आधार लिंक स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
इस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आधार-पैन से लिंक है या नहीं, इसकी जानकारी आ जाएगी।
ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं आधार-पैन
सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट incometax.gov पर जाएं।
इसमें साइड में लिंक आधार का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा।
इसमें आपको PAN नंबर, आधार नंबर और आधार कार्ड में दर्ज नाम डालकर लिंक आधार पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आयकर विभाग आपके दोनों नंबर को लिंक करने की प्रोसेस में डाल देगा।
लिंक न होने पर पैन हो जाएगा बेकार
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार अगर कोई पैन कार्ड होल्डर्स पैन को आधार से लिंक नहीं कराता है, तो उनके पैन को इनऑपरेटिव घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद वित्तीय लेनदेन में पैन का इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। यह भी जान लीजिए कि अगर आप अपने बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपए से ज्यादा की रकम निकाल या जमा कर कर रहे हैं तो आपको पैन कार्ड दिखाना पड़ता है। ऐसे में पैन के निष्क्रिय होने पर आप 50 हजार रुपए से ज्यादा का लेन देन नहीं कर सकेंगे।
देना होगा दोगुना TDS
सीए अभय शर्मा के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पास एक्टिव पैन नंबर नहीं है तो बैंक आपकी आय पर 20% की दर से TDS काटेगा। इसके साथ ही नियम के तहत अगर आपका पैन निष्क्रिय हो चुका है और फिर भी आप इसका उपयोग बैंक के लेन-देन या अन्य जगह करते हैं तो ऐसा माना जाएगा कि आपने कानून के तहत पैन नहीं दिया है।ऐसे में आपके ऊपर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत 10 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है। एक्ट की धारा 139A के तहत मांगे जाने पर पैन दिखाना अनिवार्य है। हालांकि बैंक अकाउंट खुलवाने या फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए निष्क्रिय पैन का इस्तेमाल करने पर जुर्माना नहीं लगेगा।

व्यापर
सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, इस हफ्ते सोना 770 रुपए हुआ महंगा, जाने आज के ताजा रेट..
इस हफ्ते सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 770 रुपए रुपए से ज्यादा की तेजी आई है। इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 27 जून को सोना 51,021 रुपए पर था, जो अब 51,791 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 51,791
23 51,584
22 47,441
18 38,843
चांदी में बड़ी गिरावट
इस हफ्ते भी चांदी में गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते चांदी 60,507 रुपए से लुढककर 57,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 2,734 रुपए की गिरावट आई है।
आने वाले दिनों में महंगा होगा सोना
सरकार ने सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10.75% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इंडियन बुलियन गोल्ड एसोसिएशन (IBJA) के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार इससे आने वाले दिनों में 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है।
इंपोर्ट कम करने के लिए उठाया कदम
सोने के इंपोर्ट को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। दरअसल, सरकार डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपए से चिंतित है। इंपोर्ट को कम कर सरकार व्यापार घाटे को कम करना चाहती है। सोने का इंपोर्ट कम होने से रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
व्यापर
PM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए

गांवों से लेकर शहरों तक आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी है, जो लोग गरीबी रेखा या उससे नीचे अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरह की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की आर्थिक या अन्य तरीकों से मदद की जा सके। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद और पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बीते दिनों 31 मई को इस योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। वहीं, अब इसके बाद सरकार की तरफ से ई-केवाईसी करवाने की तारीख को बढ़ाकर किसानों को और समय दिया है, ताकि वो इस काम को करा सके। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कब तक और कैसे अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
दरअसल, सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े हर लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
बढ़ाई गई आखिरी तारीख
सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। जहां पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मई थी, तो वहीं अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया गया है।
ये रहा खुद ई-केवाईसी करवाने का तरीका:-
स्टेप 1
अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, और आप चाहते हैं कि इसे अब करा लें तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
स्टेप 2
यहां पर आपको ‘फार्मर्स कॉर्नर’ पर जाना है, और फिर ‘ई-केवाईसी’ के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालकर ‘सर्च’ पर क्लिक करना है।
स्टेप 3
फिर आपको मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करना है। इसके बाद सबमिट कर दें। अब आखिरी स्टेप की तरफ बढ़ते हुए आपको आधार वाला ओटीपी (मोबाइल पर आए हुए) दर्ज करना है, और ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
व्यापर
आधारकार्ड से जुड़े काम निपटा ले आज 12 बजे से पहले, नही तो हो सकता है भारी नुकसान..

आपने अगर अपने आधार से पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आज मध्यरात्रि से पहले इस काम को जरूर निपटा लें नहीं तो आपको दोगुना जुर्माना भरना पड़ सकता है। 30 जून 2022 यानी आज रात 12 बजे तक आप इस काम को निपटा लेते हैं तो आपका काम 500 रुपये जुर्माना के साथ ही हो जाएगा।
जून के महीने का आज आखिरी दिन है। आज रात 12 बजे के बाद से कई सरकारी नियम-कायदे बदलने वाले हैं। ऐसे में वित्तीय लेन से जुड़े ये काम अगर आपने आज रात 12 बजे तक नहीं निपटाये तो आपको परेशानी हो सकती है। इन जरूरी कामों में पैन से आधार को लिंक करने से लेकर राशन कार्ड से जुड़े काम तक शामिल हैं। आइए जानते हैं आज रात 12 बजे से पहले आपको कौन-कौन से काम निपटाने हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इन्हें तेजी में कैसे करना है? क्योंकि अब समय बस कुछ ही घंटे बचे हैं, इसलिए इन कामों को आज रात 12 बजे तक हर हाल में निपटा लें।
1. आधार को पैन से लिंक करा लें
आपने अगर अपने आधार से पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आज मध्यरात्रि से पहले इस काम को जरूर निपटा लें नहीं तो आपको दोगुना जुर्माना भरना पड़ सकता है। 30 जून 2022 यानी आज रात 12 बजे तक आप इस काम को निपटा लेते हैं तो आपका काम 500 रुपये जुर्माना के साथ ही हो जाएगा, पर अगर आप इस काम को आज टाल देते हैं तो उसके लिए आपको 1000 रुपए जुर्माना चुकाना पड़ेगा। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 29 मार्च 2022 को जारी नोटिफिकेशन में इस बात को साफ कर दिया था।
आधार को पैन से लिंक कैसे करें?
-सबसे पहले इनकम टैक्स की साइट www.incometax.gov.in खोलें
-वेबसाइट खुलने पर Link Aadhar पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आप अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड, नाम और मोबाइल नंबर डालें
-सभी जानकारी डालने के बाद I Validate My Aadhar Details पर क्लिक करें और Continue करें।
-इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, ओटीपी डालने के बाद आप जैसे ही Validate पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आपको लेट फीस (आज रात 12 बजे तक 500 रुपये) भरनी होगी। लेट फीस भरते ही आपके आधार से आपका पैन कार्ड लिंक हो जाएगा।
2. अपने डीमैट खाते का KYC करा लें
डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट रखने वाले 30 जून तक ही अपना केवाईसी करवा पायेंगे। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी फिर इसे बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया था। पर आज इस काम को पूरा करने की आखिरी तारीख है। वर्तमान में जो डीमैट खाते खुल रहे हैं उनमें छह तरह की जानकारी देनी जरूरी होती है उनमें नाम, पता, पैन, वैध मोबाइल नंबर, कमाई, सही ईमेल आईडी आदि शामिल हैं। डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी के लिए ग्राहकों का आधार उनके पैन से लिंक होना जरूरी है।
अगर कोई खाता धारक अपने डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट का केवाईसी नहीं करता है तो उसे निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ऐसा होने से पहले से उसके खाते में जो शेयर हैं वे बने रहेंगे पर वे आगे कोई खरीद फरोख्त नहीं कर सकेंगे।
डीमैट की केवाईसी कैसे करें?
-डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंड की केवाईसी के लिए आपको सेबी से रजिस्टर्ड अपने ब्रोकर से संपर्क करना होगा। पर, उसके पहले आप अपने पैन को आधार से जरूर लिंक कर लें।
3. अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करा लें
अगर आपने अभी तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो इस काम को भी आज रात 12 बजे से पहले ही निपटा लें। सरकार की ओर से पहले इस बात की घोषणा की गई थी कि इसे 31 मार्च तक ही किया जाना है, फिर इस डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दिया गया, पर कल से यह काम आप नहीं करवा पाएंगे। सरकार की ओर से एक देश एक राशन कार्ड की स्कीम चल रही है। अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप आज ही अपने आधार कार्ड को अपने राशन कार्ड से लिंक करवा लें।
आधार को राशन कार्ड से कैसे लिंक करें?
-सबसे पहले पीडीएस की वेबसाइट पर जाएं
-अपना राशन कार्ड नंबर डालें
-फिर आधार नंबर डालें
-अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें
-आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन दबाएं
-इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा
-ओटीपी दर्ज कर दोबारा सबमिट बटन दबाएं।
-इसके थोड़ी देर बात आपका राशन कार्ड आपके आधार कार्ड से जुड़ जाएगा।
-
Tech & Auto7 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च किया गया, Portronics Dash 12 स्पीकर, जाने कीमत व अन्य फीचर्स…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती,मिलेगा 89000 तक सैलरी…ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto5 days agoOLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब6 days agoCGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई






















You must be logged in to post a comment Login