देश - दुनिया
नाबालिग लड़की ने अपनी सगी माँ और बहन की शिकायत कलेक्टर से की, जानिए क्या है? माजरा

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की ने कलेक्टर से खुद को सगी मां से बचाने की गुहार लगाई है. लड़की ने बकायदा लिखित में आवेदन देकर प्रशासन से ये अपील की. इस आवेदन के बाद कलेक्टर ने पुलिस को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं. मामला सिंगरौली जिले के बैढन थाना अंतर्गत आने वाले बलियारी इलाके का है.
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की लता (परिवर्तित नाम) ने अपनी मां और बड़ी बहन के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है. युवती का कहना है कि उसकी मां और बड़ी बहन जबरदस्ती एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी करवाना चाहती हैं. लेकिन, वह इसके लिए राजी नहीं. उसने कलेक्टर को बताया कि मां और बहन से तंग आकर वह पिछले महीने दादी के पास चली गई थी. दादी बिहार के सहरसा में रहती हैं. ये शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने पुलिस से नाबालिग लड़की के आवेदन पर कार्रवाई करने के लिए कहा.
परिवार की हो रही काउंसलिंग – पुलिस
सिंगरौली के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद बैढन थाना पुलिस ने युवती को तलाश किया. पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को काउंसलिंग के लिए महिला थाना भेजा. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी. अगर नाबालिक युवती अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती है तो उसे सुधार गृह भेज दिया जाएगा.
यहां लगतार बढ़ते जा रहे हैं अजीबो-गरीब मामले
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अजीबो-गरीब मामले लगातार दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले 27-28 अगस्त को भी दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया था. यहां शक के चलते एक पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सील दिया था. हालांकि, पत्नी ने पुलिस से पति को कठोर दंड न देने की गुजारिश की थी. उसको डर था कि इससे उसका परिवार बिखर जाएगा. यह घटना माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी की है.


देश - दुनिया
E-SHARM CARD YOJANA: इस दिन जारी हो सकती है ई श्रम की दूसरी किस्त, इस तरीके से करे चेक…

देश के गरीब वर्ग को आर्थिक मदद मिल सके, उसके घर में राशन आ सके, उसके बच्चे शिक्षा ले सके, खेती करने में कोई दिक्कत न हो आदि। ऐसी ही कई बातों का ध्यान रखते हुए केंद्र और राज्य अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। ऐसी ही एक योजना देश में चल रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को देश के असंगठित कामगारों के लिए लाया गया। योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उनके बैंक खाते में 500 रुपये की पहली किस्त भी जा चुकी है। ऐसे में हर किसी को अब इंतजार है तो सिर्फ दूसरी किस्त का। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि दूसरी किस्त के पैसे कब बैंक खाते में आ सकते हैं, और आप इन्हें कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इस दिन आ सकती है दूसरी किस्त
अगर आप भी ई-श्रम कार्डधारक हैं, तो आपको भी दूसरी किस्त का इंतजार होगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी किस्त के पैसे जून महीने के आखिरी हफ्ते में आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पैसे आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक:-
मैसेज के जरिए
दूसरी किस्त जैसे ही आपके बैंक खाते में आएगी, तो बैंक की तरफ से आपको मैसेज प्राप्त होता है। इसमें बताया जाता है कि आपके खाते में किस चीज के पैसे आए हैं। आप अपने मैसेज बॉक्स में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको मैसेज आया है या नहीं।
एटीएम
आजकल ज्यादातर लोग अपने बैंक खाते का एटीएम बनवाकर रखते हैं, और अगर आपके पास भी ये है तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं या फिर मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं।
देश - दुनिया
PMGKAY: फ्री राशन कार्ड जल्द जो सकता है बंद, जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर…

PMGKAY: कोरोना महामारी के समय से गरीब परिवारों को दिया जा रहा मुफ्त राशन (‘फ्री राशन योजना’) सितंबर महीने के बाद बंद किया जा सकता है। दरअसल, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure ) ने ‘फ्री राशन योजना’ को सितंबर से आगे नहीं बढ़ाने का सुझाव केंद्र सरकार को दिया है। साथ ही सरकार से कोई टैक्स राहत भी नहीं देने की अपील की है। वित्त मंत्रालय का मानना है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह राजकोषीय घाटे को बढ़ाएगी। यह देश की वित्तीय सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अनुसार, पिछले महीने पेट्रोल-डीजल पर ड्यूटी कम करने से करीब 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ है। आगे और राहत देने से वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
फूड सब्सिडी पर हो रहा भारी खर्च
कोरोना महामारी के बाद से सरकार को फूड सब्सिडी बिल पर बहुत बड़ी रकम खर्च करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए कि देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, इस योजना ने लाखों लोगों को बड़ी राहत देने का भी काम किया है। इसी को देखते हुए, केंद्र सरकार ने इस साल मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया था। गौरतलब है कि सरकार ने बजट में फूड सब्सिडी के लिए 2.07 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। हालांकि, मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाने से फूड सब्सिडी का बिल बढ़कर 2.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। अगर इस योजना को और छह महीने के लिए बढ़ाया जाता है तो फूड सब्सिडी का बिल 80 हजार करोड़ रुपये बढ़कर करीब 3.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। यह सरकार की वित्तीय सेहत के लिए सही नहीं होगा।
राजकोषीय घाटा रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने का अनुमान
बढ़ती महंगाई के बीच देश की राजकोषीय नीति के मौद्रिक नीति के साथ तालमेल बैठाने और बढ़ती सब्सिडी के कारण राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 10.2 प्रतिशत के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच सकता है। यूबीएस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार को राजकोषीय घाटा कम करने के लिए नीतिगत कदम उठाने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में केंद्र का घाटा 6.7 प्रतिशत और राज्यों का 3.5 प्रतिशत रह सकता है।
देश - दुनिया
today Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किये, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर, एवं डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर…
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है।
तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी आई है।
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई 97.28 111.35
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई































You must be logged in to post a comment Login