देश - दुनिया
सांप को मारने में कंगाल हो गया शख्स, देखते ही देखते जलकर राख हो गया साढ़े सात करोड़ का घर

सांप एक ऐसा जीव है जिससे लगभग दुनिया का हर शख्स डरता है. चाहे सांप जहरीला हो या ना हो, उसे देखने के बाद अजीब सी घबराहट होती ही है. अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाले एक शख्स को पिछले महीने अपने घर में एक सांप घूमता नजर आया. इस सांप को मारने के लिए उसने जो किया उसका पछ्तावा शायद उसे जिंदगीभर रहेगा. शख्स ने सांप को मारने के लिए घर की अंगीठी में जल रहे कोयले को उठाया था लेकिन इस कोयले से सांप को कोई नुकसान हुआ या नहीं, ये तो पता नहीं चल पाया लेकिन शख्स का पूरा घर जलकर राख हो गया।
मामला 23 नवंबर को रात के 10 बजे का है. अधिकारियों ने बताया कि घर की आग को बुझाने के लिए करीब 75 फायरफाइटर्स भेजे गए थे. काफी मशक्क्त के बाद घर की आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था. मोंट्गोमेरी काउंटी फायर एंड रेस्क्यू के स्पोक्सपर्सन पीट पीरिंगेर ने बताया कि शख्स ने घर में दिखे सांप को जलते कोयले से फेंकर मारना चाहा था. लेकिन ये कोयला सांप को मारने की जगह घर में आग लगाने में हेल्पफुल साबित हुआ।
जलकर राख हो गया साढ़े सात करोड़ का घर
पीट ने ट्विटर पर इस घटना की तस्वीरें शेयर की. साथ ही कैप्शन में लिखा कि आग की वजह एक्सीडेंटल थी. मालिक ने सांप को कोयले से मारना चाहा था लेकिन कोयले के टुकड़े ने उसके घर में ही आग लगा दी. आग की वजह से शख्स को साढ़े सात करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ गया।
घर का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया. सबसे बड़ी बात ये कि इस घटना में काफी नुकसान तो हुआ लेकिन सांप का क्या हुआ ये पता नहीं चल पाया.जानकारी के मुताबिक़, आग बेसमेंट से शुरू हुई थी. इसके बाद आग धीरे-धीरे पूरे घर में फ़ैल गई. लगभग घर का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया. इसमें करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. सोशल मीडिया पर जलते घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें घर से निकलती चिंगारी साफ़ दिखाई दे रही है।
बता दें कि कुछ समय पहले ऐसी ही एक घटना और वायरल हुई थी. इसमें एक शख्स अपने घर में दिखी मकड़ी मारने के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठा था. शख्स के घर में मकड़ी मारने के चक्कर में आग लग गई थी, जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ था।


देश - दुनिया
स्कूल में 9 बच्चियां कोरोना संक्रमित,विश्व स्वास्थ्य संगठन अलर्ट जारी किया , 5 से 14 साल के बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण
देश - दुनिया
आखिर क्यों खत्म होते-होते रह गया किसान आंदोलन, जानिए कहां अटका पेंच

दिल्ली की सीमा पर एक साल से प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद नजर आई है। मंगलवार को गृह मंत्रालय से 6 सूत्रीय प्रस्ताव लेकर आए प्रतिनिधिमंडल और को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों की बैठक हुई। इन प्रस्तावों में से तीन पर किसान नेता सहमत नहीं है। उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है। वहीं आज (बुधवार) दोपहर 2 बजे मोर्चा की बैठक में आगे का फैसला लिया जाएगा। अब आंदोलन का समाधान केंद्र के जवाब पर निर्भर है।
किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि अधिकांश किसान संगठनों में सहमति है और सरकार ने हमारी अधिकांश मांगें मान ली हैं। फैसले की आधिकारिक घोषणा बुधवार की बैठक के बाद होगी। एसकेएम से जुड़े एक अन्य किसान नेता भी कहा कि बुधवार को आंदोलन खत्म होने की संभावना है।
केंद्र सरकार मांगें मानी : किसान संगठनों की बाकी बची मांगों को भी केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्वीकार कर लिया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद एसकेएम ने कुंडली बार्डर पर बैठक की और मांगें मान लिए जाने पर खुशी जाहिर की। हालांकि सरकार के प्रस्ताव में कुछ खामियां भी बताईं है। खासतौर पर एमएसपी पर प्रस्तावित समिति में शामिल होने वाले सदस्यों को लेकर उन्हें आपत्ति है।
देश - दुनिया
स्विट्ज़रलैंड में मौत के मशीन को मिली मंजूरी, अब चलते-फिरते 1 मिनट में आत्महत्या कर सकेंगे लोग
जहां पूरी दुनिया आत्महत्या के कारणों का पता कर इसपर रोक लगाने की कोशिश में जुटी है, वहीं स्विट्ज़रलैंड एक ऐसा देश है, जहां अब आत्महत्या की मशीन को भी मंजूरी मिल गई है. ये मशीन एक मिनट में मौत देने के लिए डिजाइन की गई है.
की रिपोर्ट के मुताबिक़, हर साल करीब 7 लाख से ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं. इनके अलावा करोड़ों लोग आत्महत्या की कोशिश करते हैं. खासकर 15 से 19 साल के युवा की संख्या इसमें काफी ज्यादा है. जहां पूरी दुनिया इसपर रोक लगाना चाहती है, वहीं स्विट्ज़रलैंड ऐसा देश है, जो आत्महत्या को बढ़ावा दे रहा है. खासकर लोगों को बिना दर्द हुए मौत के जरिये आत्महत्या करने के ऑप्शन दे रहा है. अब यहां आत्महत्या की मशीन बन चुकी है जो एक मिनट में मौत दे सकती है.
इस देश ने ताबूत के आकार की मशीन को मंजूरी दी है. इस मशीन के जरिए किसी भी शख्स की मौत एक मिनट के अंदर हो जाएगी. मशीन को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक़, इसके जरिये आत्महत्या करने पर दर्द नहीं होगा. साथ ही समय लगेगा सिर्फ एक मिनट. यानी एक मिनट के अंदर ही आप मौत को गले लगा लेंगे. ये मशीन खास तकनीक से काम करती है. इसी वजह से इसके द्वारा आत्महत्या करने पर दर्द नहीं महसूस होगा.
देखते ही देखते हो जाएगी मौत
आपको बता दें कि खुद से आत्महत्या करने के लिए बनाई गई इस मशीन के अलावा पहले से ही स्विट्ज़रलैंड में आत्महत्या को लीगल माना गया है. इससे पहले यहां असिस्टेड सुसाइड की इजाजत थी. यानी अगर कोई आत्महत्या करना चाहता है तो वो दूसरे शख्स की मदद से ऐसा कर सकता है. लेकिन अब अकेले ही इंसान अपनी मौत पर मुहर लगा सकता है. इस मशीन का नाम सार्को रखा गया है. ये काफी महंगा प्रॉजेक्ट है और उम्मीद की जा रही है कि अगले साल से ये एक्टिव हो जाएगा.
-
क्राइम न्यूज़7 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब6 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़5 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
देश - दुनिया5 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
व्यापर4 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
जॉब3 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
Tech & Auto4 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
देश - दुनिया5 days agoदक्षिण अफ्रीका में एक दिन में दोगुना हुए ओमिक्रॉन संक्रमित, लगाना पड़ा लॉकडाउन,लॉकडाउन की पहली श्रेणी से ही लोग परेशान

















You must be logged in to post a comment Login