देश - दुनिया
गधे के बच्चे को बेटे की तरह प्यार करने लगा शख्स, डायपर पहन बिस्तर पर सोता है जानवर, बोतल से पीता है दूध

इंग्लैंड के लिंकनशायर में एक गधे के बच्चे के पैदा होते ही उसकी मां ने उसे त्याग दिया और कहीं चली गई. इसके बाद उस बच्चे को फार्म के मालिक जॉन न्यूटल ने पाला.इंसान और जानवर भले ही एक दूसरे की भाषा ना बोल पाएं मगर प्यार की भाषा दोनों को ही जोड़े रखती है. एक ओर जहां जानवर इंसानों से सच्चा प्यार करता है वहीं इंसान के प्यार में कई बार चालाकी आ जाती है. मगर कुछ ऐसे भी इंसान हैं जो पूरी इमानदारी और निष्ठा से जानवरों को चाहते हैं और बदले में उनसे कोई उम्मीद नहीं रखते.
हाल ही में इंग्लैंड का एक शख्स इसी कारण से चर्चा में है जिसने एक गधे को अपना बच्चा बना लिया है और उसकी बहुत देखभाल करता है.इंग्लैंड के लिंकनशायर में एक गधे के बच्चे के पैदा होते ही उसकी मां ने उसे त्याग दिया और कहीं चली गई. इसके बाद उस बच्चे को फार्म के मालिक जॉन न्यूटल ने पाला. मगर जॉन को पहले से गधों से लगाव नहीं था. दरअसल, इस साल अगस्त के महीने में जॉन के फार्म पर चोरी हो गई जिसमें उनकी मेहनत से काटी गई फसल और घर की कीमती चीजें चोरी हो गईं.
जॉन खेती के साथ गधों को भी पालते थे और अगस्त के महीने तक उनके पास 90 गधे थे. मगर बड़े पैमाने पर चीजें चोरी हो जाने के बाद वो पूरी तरह टूट गए और जानवरों को खिलाने-पिलाने की समस्या उनके सामने खड़ी हो गई. उन्होंने तय किया कि वो 90 गधों को बेच देंगे. इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर कर दिया था. मगर उसी दौरान काय नाम का गधा पैदा हुआ और जॉन की जिंदगी बदल गई.
गधे को घर में सुलाता है शख्स
गधे की मां उसे छोड़कर चली गई थी तो जॉन ने तय किया कि वो उसे नहीं बेचेगा बल्कि उसे खुद से पालेगा. तब से जॉन ने काय को अपने बच्चे की तरह पाला और अपने घर के अंदर लाकर रख लिया. उस दौरान वो काफी कमजोर हो चुका था. तो वो गधे को बोतल से दूध पिलाते थे. उनके पड़ोस में रहने वाली डॉग एक्सपर्ट महिला ने इस मुश्किल वक्त में उनकी बहुत मदद की. उन्होंने घर में गधे के रहने का इंतजाम किया. उसे बच्चों का डायपर पहनाया जिससे घर गंदा ना करे. बीबीसी से बात करते हुए जॉन ने कहा कि अब बच्चा स्वस्थ है. वो दिनभर कुत्तों के साथ खेलता है और जॉन के आगे-पीछे ऐसे घूमता है जैसे वो गधा नहीं कुत्ता हो. जॉन ने कहा कि उन्हें अब गधे से काफी लगाव हो गया है.

देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
देश - दुनिया
11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल

11 साल की बच्ची अपनी पॉकेट मनी लगाकर गरीबों के लिए कंबल और कुछ सामान तैयार कर उन्हें बांट रही हैसर्दियों के मौसम में हमें अपने घर के भीतर ही कंबल और रज़ाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता. इंसान के दिल में दया उम्र से नहीं दिल से आती है. तभी तो एक ऐसे में ज़रा उन लोगों के बारे में सोचिए. में रहने वाली एक 11 साल की बच्ची के दिल में जब ये बात आई तो उसने कुछ ऐसा कर डाला कि सुर्खियों में छा गई. जिनके पास न घर है और न ही रज़ाई-कंबलएलिसा को एक कंबल तैयार करने में कुल 45 मिनट का वक्त लगता है, क्योंकि चिप्स पैकेट को आयरन करके इन्हें वेदर प्रूफ बनाया जाता है.
कंबल और अन्य चीज़ों के पैकेट को वे केयर पैकेज कहते हैं, जिन्हें डेंबिगशायर, कॉन्वी और फ्लिंटशायर में बांटा जाता है.वेल्स के प्रेसस्टैटिन की रहने वाली एलिसा डीन बेघर लोगों को सर्दी में थोड़ी राहत देने के लिए एक खास कंबल अपने हाथों से तैयार करती हैं.चूंकि वे बेघर लोगों की मदद करना चाहते हैं, इसलिए वे इसमें टोपी, मोज़े और दस्ताने जैसी चीज़ें भी रखते हैं. शुरुआत में एलिसा अपनी पॉकेट मनी से ही ये काम करती थीं, लेकिन अब उन्हें इसके लिए फंड भी मिल जाता.
उकी मां डैरलेन इस काम में उसकी मदद करती हैं और खाली पैकेट्स इकट्ठा करती हैं. नॉर्थ वेल्स लाइव से बात करते हुए उसकी मां ने बताया कि उनकी बेटी पर्यावरण के लिए काफी जागरूक है, ऐसे में ये काम वो दिलचस्पी से करती हैये कंबल एलिसा चिप्स के रैपर्स से तैयार करती है. कई बार वो इन्हें तैयार करने के लिए अपनी पॉकेट मनी भी लगाने से परहेज़ नहीं करती.एलिसा का एक कंबल तैयार करने के लिए कम से कम 44 चिप्स के पैकेट की ज़रूरत होती है.
वो अब तक ऐसे 80 कंबल बना चुकी है. हर कंबल के साथ एलिसा दस्ताने, मोज़े, टोपी और चॉकलेट ट्रीट भी रखती है. इसके लिए वो अपने परिवार और दोस्तों की भी मदद लेती है. कंबल बनाने के लिए एलिसा चिप्स के पैकेट्स को एक साथ आयरन करती है और फिर उनका कंपल बना देती है.
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

















You must be logged in to post a comment Login